Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - करवा चौथ क्यों मनाया जाता है? Karwa Chauth Kyu Manaya Jata Hai
News Updated:01/11/20230 Views

करवा चौथ क्यों मनाया जाता है? Karwa Chauth Kyu Manaya Jata Hai

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
karwa-chauth-kyu-manaya-jata-hai

Table of Contents

Toggle
  • करवा चौथ क्या है?
    • करवा चौथ के दिन किस देवी देवता की पूजा की जाती है?
    • करवा चौथ के इस पर्व को कब मनाया जाता है?
  • करवा चौथ की कहानी?
  • करवा चौथ क्यों मनाई जाती है?
    • करवा चौथ त्यौहार कैसे मनाया जाता है?
  • करवा चौथ की विधि
    • करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ क्यों मनाया जाता है? Karwa Chauth Kyu Manaya Jata Hai

दोस्तों क्या आप जानते हैं की करवा चौथ क्यों मनाया जाता है? Karwa Chauth Kyu Manaya Jata Hai यदि आप सुहागिनों के इस पर्व से अनजान हैं तो आज का यह article आपके लिए मददगार साबित होने वाला है. हिन्दू धर्म में “पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है” और इसलिए पत्नी द्वारा पति की सेवा करना परम् कर्तव्य होता है! इसलिए सभी शादी-शुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु की कामना के उद्देश्य से सच्चे दिल से भगवान की पूजा-अर्चना करती है!

भारतीय वैवाहिक रिश्तों में पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक रोजाना चलती रहती है. लेकिन एक पतिव्रता नारी के जीवन में हर साल एक विशेष दिन “करवा चौथ” क्या होता है? जिस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है.

भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में “करवा चौथ” मनाया जाता है. चलिए पति-पत्नी के बीच प्यार को कायम रखने के लिए मनाये जाने वाले इस पावन पर्व के बारे में आप भी विस्तारपूर्वक जानकारी जानते हैं.

karwa-chauth-kyu-manaya-jata-hai

करवा चौथ क्या है?

करवा चौथ (Karwa Chauth) हिन्दू सुहागिन महिलाओं का एक प्रमुख त्योहार है. इसे मुख्य रूप से उत्तरी और मध्य भारत में मनाया जाता है. यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है.

मुख्य रूप से यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं. यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है. पति के सौभाग्य एवं लंबी उम्र हेतु हिंदू समुदाय की महिलाओं द्वारा प्रति वर्ष एक दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है.

इस व्रत के दौरान महिलाओं को निर्जला व्रत रखना पड़ता है! अतः करवा चौथ पति-पत्नी के लिए साल का सबसे विशेष दिन होता है जिससे उनके एक दूसरे के प्रति लगाव एवं प्यार और अधिक बढ़ जाता है.

बदलते परिवेश के साथ न सिर्फ पर सुहागिन महिलाएं बल्कि कुंवारी कन्याएँ भी भविष्य में सुंदर, निरोगी सौभाग्य पति की कामना करने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. समय की बात करें तब यह व्रत सुबह सूर्योदय से लेकर रात को चांद निकलने तक रखा जाता है और रात को चांद के दीदार के साथ ही महिलाओं द्वारा चंद्रमा को अर्ध्य अर्पित कर पति के हाथों द्वारा जल ग्रहण कर इस व्रत को तोड़ा जाता है.

नामकरवा चौथ
अन्य नाम–
आरम्भकार्तिक मास में ढलते चंद्रमा पखवाड़े (कृष्ण पक्ष) का चौथा दिन
तिथि–
उद्देश्यविवाहित महिलाओं द्वारा उपवास
अनुयायीविवाहित हिंदू महिलाएं, कभी-कभी अविवाहित हिंदू महिलाएं

करवा चौथ के दिन किस देवी देवता की पूजा की जाती है?

इस विशेष दिन में महिलाओं द्वारा भगवान श्री गणेश एवं माता चतुर्थी की पूजा अर्चना भी की जाती है.

करवा चौथ के इस पर्व को कब मनाया जाता है?

हिन्दू पंचांग (कैलेंडर) के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को प्रत्येक वर्ष करवा चौथ के रूप में मनाया जाता है. आपको बता दें कि वर्ष 2019 में करवा चौथ हमेशा की तरह दशहरे तथा दिवाली के बीच 17 अक्टूबर को मनाया गया था. जबकि साल 2020 में करवा चौथ को मनाने का विशेष दिन 4 नवम्बर बुधवार को मनाया गया था. वहीं साल 2021 में रविवार, 24 अक्तूबर और आगामी वर्ष 2022 में गुरुवार, 23 अक्टूबी 2022 को मनाया जाएगा.

हिंदू धर्म में किसी भी पर्व को मनाये जाने के पीछे विशेष वजह होती है, ठीक उसी तरह करवा चौथ को मनाने के कारण को जानने के लिए हमें पौराणिक कथा को पढ़ना होगा! तो आइए जानते हैं इसे विस्तार में. तो चलिए जानते है करवा चौथ माता की कहानी.

करवा चौथ की कहानी?

बहुत समय पहले की बात है वीरावती नामक एक राजकुमारी थी जिसके 7 भाई थे,सभी भाई अपनी इस इकलौती बहन का ख्याल रखते थे! वीरावती की उम्र बढ़ने के साथ ही एक राजघराने में राजकुमार से शादी कर दी जाती है.

शादी के बाद वीरावती अपने पति की लम्बी उम्र हेतु करवा चौथ का व्रत रखने हेतु अपने मायके जाती है, कमजोर स्वास्थ्य के साथ वीरावती ने करवा चौथ के इस व्रत को रखती है! और कमजोरी की वजह से रात को चाँद दिखने से पहले ही वीरावती भूख-प्यास से व्याकुल होने लगी. वीरावती की यह पीड़ा उनके भाई को सहन न हूई. और वीरावती के छोटे भाई ने इस व्रत को तोड़ना ही उचित समझा

परन्तु बिना चाँद को अर्ध्य अर्पित किए बगैर वह भोजन नहीं कर सकती थी. इस लिए छोटे भाई ने नगर से बाहर जाकर अग्नि जला दी और छलनी ले जाकर उसमें प्रकाश को दिखाकर बताया कि बहन चाँद आ चुका है. अब चाँद को अर्ध्य देकर भोजन कर लो!

इस प्रकार इस धोखे को सच मानकर वीरावती सच मान लेती है, और अग्नि को अर्ध्य देकर भोजन कर लेती है. लेकिन भोजन का निवाला मुँह में रखने से पूर्व ही अशुभ संकेत मिलने लगे! पहले कौर में बाल निकला, जबकि दूसरे में उसे छींक आई, और तीसरे कौर में उसे खबर पहुँची की उसका पति मर चुका है.

पति के म्रत शरीर को देखकर वीरावती को अत्यंत दुख हुआ! और अपने इस कृत्य के लिए खुद को दोषी ठहराने लगी उसका यह विलाप सुनकर देवी इंद्राणी इंद्र देव की पत्नी वहां पहुंची तथा वीरावती को सांत्वना देने लगी.

वीरावती ने जब देवी इंद्राणी से पूछा कि करवा चौथ के दिन ही उनके पति की मृत्यु क्यों हुई? तो इसके जवाब में देवी इंद्राणी ने कहा तुमने बिना चंद्रमा को अर्ध्य दिए बगैर ही अपने करवा चौथ के व्रत को तोड़ा है इस वजह से आपके पति की असामयिक मृत्यु हुई.

तथा देवी इंद्राणी ने वीरावती से कहा कि तुम करवा चौथ के व्रत के साथ-साथ प्रत्येक माह की चौथ को भी व्रत रखना शुरू करो! ऐसा श्रद्धा पूर्वक करने से आपका पति पुनः जीवित हो जाएगा.

देवी इंद्राणी द्वारा कहे गए कथनों के अनुसार वीरावती ने करवा चौथ के व्रत के साथ-साथ पूरे भक्तिभाव से प्रत्येक माह की चौथ को व्रत लिया, जिससे पुण्य के रूप में वीरावती को अपना पति पुनः जीवित मिल पाया.

करवा चौथ क्यों मनाई जाती है?

करवा चौथ व्रत को करने के पीछे का जो मुख्य कारण है वो ये की इस दिन विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं. हिंदू धर्म की पौराणिक मान्‍यता ये भी है कि जो भी सुहागिन स्त्रियां पूरे विधि-विधान और श्रद्धा-भाव से करवा चौथ का व्रत करती हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि, करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है. करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है. इन्ही कारणों के लिए ही करवा चौथ मनाया जाता है.

करवा चौथ त्यौहार कैसे मनाया जाता है?

सभी सुहागन महिलाओं के लिए यह विशेष दिन होता है, इसलिए इस मौके पर वे अपने पति के लिए खूब सज-धज कर हाथों में मेहंदी रचा कर हाथों में चूड़ी पहन कर, खूब सोलह श्रृंगार करती हैं. और इस प्रकार सुहागन स्त्री पति की पूजा कर व्रत का परायण करती है

इस दिन उपवास रखने वाली महिलाएं प्रातः काल उठकर स्नान करती है, तथा चूंकि यह दिन महिलाओं के सजने सवरने का भी होता है. तो इस दिन वे अपने पसंदीदा परिधान पहनती है भारतीय परंपरा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं इस पर्व पर साड़ी पहनना अधिक पसंद करती है, तथा पसंदीदा साड़ी के साथ Matching चूड़ी एवं गहने इत्यादि पहनकर सुंदर दिखती है.

इस दिन महिलाएं व्रत शुरू करने से पूर्व सरगी का सेवन करती हैं, सरगी में सेव अनार, केला, पपीता जैसे फल होते जिनका सेवन शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता हैं. यदि हम सरल शब्दों में सरगी को समझे तो उपवास के संकल्प से पूर्व किए जाने वाला नाश्ता सरगी कहलाता है.

अतः सूर्योदय से पूर्व सरगी व्यंजन को ग्रहण कर लेने के बाद पूरे दिन इस व्रत को रखने वाली महिलाओं के लिए पानी पीने की भी मनाही होती है.

तथा रात को आकाश में चंद्रमा के दिखाई देने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपने पति के चरण स्पर्श कर उनके हाथ से जलपान ग्रहण कर इस व्रत की समाप्ति की जाती है .

करवा चौथ की विधि

व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करने के पश्चात सबसे पहले मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये यह संकल्प लें!

  • पूरे दिन निर्जला रहे
  • शाम के समय मंदिर में पूजा करते समय भगवान शिव, मां पार्वती तथा भगवान श्री गणेश की की पूजा करें.
  • माता पार्वती को सुहाग की वस्तुओं अर्पित करें कथा फोटो में उनका श्रृंगार करें.
  • तत्पश्चात सच्चे दिल से मां पार्वती का ध्यान करें.
  • सभी सुहागिन महिलाएं व्रत की कथा सुनें, तथा शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही पति के हाथों से जल ग्रहण करें.
  • तथा तत्पश्चात अंत में अपने पति, सास-ससुर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर इस व्रत का समापन करें.

करवा चौथ का महत्व

भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के बीच के प्यार के इस विशेष पर्व को सभी सुहागन महिलाओं द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है, यह त्यौहार दिल्ली पंजाब हरियाणा समेत भारत के अनेक राज्यों में मनाया जाता है.

पति की दीर्घायु तथा अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु इस पर्व को मनाने की परंपरा काफी पुरानी है और सबसे विशेष बात है कि इस त्यौहार को बिना भेदभाव के सभी आयु जाति वर्ण के बिना सभी स्त्रियों को व्रत रखने का अधिकार है.

यह व्रत सुहागन महिलाओं द्वारा 12 वर्ष से 16 वर्ष तक लगातार रखा जाता है हालांकि यह उनकी इच्छा है वे इस व्रत को लंबे समय तक रख सकती हैं, अन्यथा 12 या 16 वर्ष के बाद उद्यापन कर इस व्रत की समाप्ति कर सकती हैं.

पूरे आर्टिकल का सार यह है कि, एक सुहागिन महिला के लिए सबसे सौभाग्यदायक दिन करवा चौथ को माना जाता है, इसलिए प्रतिवर्ष करवा चौथ के इस विशेष पर्व की तैयारियां कई दिन पहले से महिलाओं द्वारा शुरू कर दी जाती है

इसे भी पढ़े :

  • क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त, कथा, पूजन विधि
  • रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है?
  • गुड़ी पड़वा क्यों मनाया जाता हैं और इसका महत्व 
  • दीपावली के पांच त्यौहार कैसे, कब और क्यों मनाया जाता है
  • आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? anganwadi karyakarta kaise bane
  भोजन क्यों कराना चाहिए?दूध गिरने से क्या होता है ?
 Kiss करने से क्या होता है माता के हिंदी भजन
Current लगने पर क्या होता है ENO पीने के फायदे 
सभी आरती का संग्रह व्रत में यह चीज़ें मत खाइये 
धागा बांधने से क्या होता हैं.सल्फास का यूज़ कैसे करें,
 चुना खाने से क्या होता है नजागरण क्यों होते हैं?
गुल खाने से क्या होता है Manforce खाने से क्या होता है

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
karva chauth kyu manaya jata hai karwa chauth kyu manaya jata hai in hindi करवा चौथ kyu manaya jata hai करवा चौथ क्यों मनाया जाता है करवा चौथ पूजन क्यों मनाया जाता है
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,895 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

04/06/2026

क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

03/06/2026

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.