Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - अनंत चतुर्दशी तिथि, महत्त्व, कथा, पूजा विधि | Anant Chaturdashi 2022 Date, Puja Vidhi in Hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

अनंत चतुर्दशी तिथि, महत्त्व, कथा, पूजा विधि | Anant Chaturdashi 2022 Date, Puja Vidhi in Hindi

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
anant-chaturdashi-significance-2022
Anant Chaturdashi Significance

Table of Contents

Toggle
  • अनंत चतुर्दशी कब हैं ? (Anant Chaturdashi 2022)
  • अनंत चतुर्दशी का महत्व (Anant Chaturdashi Significance)
  • पूजा विधि
  • व्रत कथा (Vrat Katha)

अनंत चतुर्दशी तिथि, महत्त्व, कथा, पूजा विधि |
Anant Chaturdashi 2022 Significance, Date, Puja Vidhi and Story in Hindi

अनंत चतुर्दशी भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष चतुर्दशी को कहा जाता है. अनंत चतुर्दशी सनातन धर्म और जैनियों का प्रमुख पर्व त्यौहार है. इस दिन गणेश भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत रखते हैं. हिंदू धर्म की लोक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अनंत का पूजन किया जाता है. अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस जैन धर्म के लोगों के लिए सबसे पावन तिथि होती है. यह पर्युषण पर्व का अंतिम दिन होता है. हिन्दू धर्म में भगवान गणेश का विसर्जन भी इसी दिन होता है. हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश होते हैं. किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के पूर्व विघ्नहर्ता भगवान गणेश को पूजा जाता है. आसान शब्दों में कहा जाए तो किसी भी कार्य के शुरुआत और अंत की जिम्मेदारी भगवान गणेश को दी जाती है. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धानुसार अपने घर में स्थापित किया जाता है जिसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार 9 या 10 दिन बाद गणपति बप्पा का खूब धूम धाम से विसर्जन किया जाता है. आजादी के पूर्व तक गणेश उत्सव का पर्व केवल महाराष्ट्र तक सीमित था, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण आज संपूर्ण विश्व में गणेश उत्सव का पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है. मान्यता के साथ कि वे माता पार्वती के पास वापस लौट गए. इस दिन अनंत सूत्र बांधा जाता है। माना जाता है कि अनंत सूत्र बांधने से घर के सभी दुख और परेशानियां दूर होती हैं

अनंत चतुर्दशी कब हैं ? (Anant Chaturdashi 2022)

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक अनंत चतुर्दशी भादों मास के शुक्लपक्ष के चौदस को मनाई जाती है. इस साल अनंत चतुर्दशी 9 सितम्बर 2022 को शुक्रवार के दिन पड़ रही है.

तारीख (Date)9 सितम्बर 2022
वार (Day)शुक्रवार
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ8 सितंबर रात  9:02 से
चतुर्दशी तिथि समाप्त9 सितंबर को शाम 6:07 बजे तक
पूजा शुभ मुहूर्त9 सितंबर सुबह 5:55 से शाम 6.07 बजे तक
अवधि12 घंटे 13 मिनट

अनंत चतुर्दशी का महत्व (Anant Chaturdashi Significance)

अनंत चतुर्दशी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है. गणेश भक्त इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करते हैं. विष्णु की कृपा पाने के लिए व्रत व पूजन किये जाते हैं. लोक मान्यता है कि, अनंत चतुर्दशी का व्रत करने से पारिवारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है. वहीं भगवान विष्णु साधकों की पीड़ा हर लेते हैं. इस दिन भगवान की पूजा के बाद अनंत सूत्र बांधा जाता है. यह सूत्र रेशम या सूत का होता है, इसे बांधते वक़्त 14 गांठे लगाई जाती हैं. सनातन संस्कृति की मान्यता के अनुसार भगवान ने 14 लोक बनाए हैं :-

सत्य, तप, जन, मह, स्वर्ग, भुवः, भू ,अतल, वितल, सुतल,तलातल, महातल,रसातल और पाताल. कहा जाता है कि अपने बनाये हर लोक की रक्षा करने के लिए भगवान ने 14 अवतार लिए थे.

इस दिन भगवान की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं तो पूरी होती ही हैं साथ ही साथ सच्चे मन से विष्णु जी का सहस्त्रनाम स्त्रोत करने से धन-धान्य,उन्नति,खुशहाली और संतान की प्राप्ति भी होती है. इसी दिन गणेश जी की मूरत को भी विसर्जित करते हैं और इसी के साथ पर्युषण पर्व का भी अंतिम दिन होता है, इसलिए इसे देश के हर कोने में बड़ी धूम धाम से मनाते हैं. यह दिन भक्ति ,एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है.

anant-chaturdashi-significance-2022
Anant Chaturdashi Significance

पूजा विधि

  • व्रत करने वाले उपासक को सुबह जल्दी उठना चाहिए, जिसके बाद स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए. मन्दिर में कलश स्थापित करना चाहिए.
  • कलश के ऊपर अष्ट दलों वाला कमल रखें और कुषा का सूत्र चढ़ाएं या भगवान विष्णु की तस्वीर की पूजा भी कर सकते हैं साथ ही अनंत धागे को भी रखें.
  • धागा सूत्र रेशम या सूत का हो सकताहै, इसे सिंदूरी लाल रंग, केसर और हल्दी में भिगो कर रखें.
  • सूत्र में 14 गांठे लगा कर भगवान विष्णु को अर्पित करें और फिर भगवान का ध्यान करें और अनंत व्रत की कथा पढ़ें या सुनें.
  • पूजन में रोली, चंदन, अगर, धूप, दीप और नैवेद्य का होना जरूरी है. इन चीजों को भगवान को समर्पित करते हुए ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें.
  • पूजन संपन्न करने के बाद अनंत सूत्र को अपने हाथों में बांध लें और उसके बाद प्रसाद ग्रहण करें.
  • व्रत के दिन दान- पुण्य करना चाहिए. उपासक  इस दिन आटे की रोटियां या पूड़ी बनाते हैं, जिसका आधा भाग वे किसी ब्राह्मण को दान करते हैं और आधा हिस्सा वे स्वयं ग्रहण करते हैं.

व्रत कथा (Vrat Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन समय में सुमंत नाम के एक ऋषि थे. उनकी पत्नी का नाम था दीक्षा. कुछ समय के बाद दीक्षा ने एक सुंदर कन्या को जन्म दिया. उस बच्ची का नाम सुशीला रखा गया. लेकिन सुशीला की मां दीक्षा का किसी कारणवश देहांत हो गया और बच्ची के पालन पोषण के लिए ऋषि ने तय किया कि वह दूसरी शादी करेंगे और बच्ची के पालन पोषण लिए दूसरी मां लेकर आएंगे.

ऋषि की दूसरी शादी हो गयी. ऋषि की जिस महिला से शादी हुई वह स्वभाव से कर्कश थी. सुशीला बड़ी हो गई और उसके पिता ने कौण्डिनय नामक ऋषि के साथ उसका विवाह सम्पन्न कर दिया. ससुराल में भी सुशीला को सुख नहीं था. कौण्डिन्य के घर में बहुत गरीबी थी.

एक दिन सुशीला और उसके पति ने देखा कि लोग अनंत भगवान की पूजा कर रहे हैं. पूजन के बाद वे अपने हाथ पर अनंत रक्षासूूूत्र बांध रहे हैं. सुशीला ने यह देखकर व्रत के महत्व और पूजन के बारे में पूछा. इसके बाद सुशीला ने भी व्रत करना शुरू
कर दिया.सुशीला के दिन फिरने लगे और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा. लेकिन सुशीला के पति कौण्डिन्य को लगा कि सब कुछ सिर्फ उनकी मेहनत का फल है

एक बार अनंत चतुर्दशी के दिन जब सुशीला अनंत पूजा कर घर लौटी तक उसके हाथ में रक्षा सूत्र बंधा देखकर उसके पति ने इस बारे में पूछा. सुशीला ने विस्तारपूर्वक व्रत के बारे में बताया और कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी सुधार हो रहा है, वह अनंत चतुर्दशी व्रत का ही नतीजा है. कौण्डिन्य ऋषि ने कहा कि यह सब सिर्फ मेरी मेहनत से हुआ है और तुम इसका पूरा श्रेय भगवान विष्णु को देना चाहती हो. ऐसा कहकर उसने सुशीला के हाथ से धागा उतरवा दिया. भगवान इससे नाराज हो गए और कौणिन्य पुन: दरिद्र हो गया.

फिर एक दिन एक ऋषि ने कौण्डिन्य को बताया कि उसने कितनी बड़ी गलती की है. कौण्डिन्य ने उनसे उपाय
पूछा. ऋषि ने बताया कि लगातार 14 वर्षों तक यह व्रत करने के बाद ही भगवान विष्णु तुम पर प्रसन्न होंगे. कौण्डिन्य ने ऋषिवर के बताए मार्ग का अनुसरण किया और सुशीला व पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर गई.

ऐसा कहा जाता है कि वनवास जाने के बाद पांडवों ने भी अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2022) का व्रत रखा था, जिसके बाद उनके सभी कष्ट मिट गए थे और उन्हें कौरवों पर विजय प्राप्त हुई थी. यह व्रत करने के बाद सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के दिन भी सुधर गए थे.

इसे भी पढ़े : 

  • भगवान श्री गणेश की शायरी | Bhagwan Ganesh Shayari in Hindi
  • गणेश जी के 108 नाम व अर्थ | 108 Name of Lord Ganesha with Meaning
  • गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है | Ganesh Chaturthi Kyu Manai Jati Hai

Google News पर हमें फॉलों करें.

 एकादशी 2023 में कब की है? सावन शिवरात्रि 2023 में कब है !
Period में Lip Kiss करने से क्या होता है100+मसालों के नाम चित्र सहित?
जानवरों के नाम | List of Animals सूर्य जयंती कब है? रथ सप्तमी अचला सप्तमी
 सरस्वती पूजा 2023 में कब है महावीर जन्म कल्याणक 2023
पैर में काला धागा बांधने से क्या होता हैं.सल्फास का यूज़ कैसे करें, खाने के नुकसान
  सरस्वती पूजा 2023 में कब है 2023 में देवउठानी एकादशी कब है
गुल खाने से क्या होता है प्लास्टिक की वस्तुओं के नाम संस्कृत में

 

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Anant Chaturdashi 2022 अनंत चतुर्दशी अनंत चतुर्दशी का महत्व
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleवीडियो : फैंसी ब्रा बनाने का तरीका | How To Make Fancy Bra
Next Article अंकुरित अनाज खाने के फायदे | Ankurit Anaj Khane ke Fayde
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 11 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.