Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Education KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

संज्ञा किसे कहते हैं – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
sangya-kise-kahate-hain
Sangya Kise Kahate Hain

Table of Contents

Toggle
  • संज्ञा (Sangya)
  • संज्ञा किसे कहते हैं (Sangya Kise Kahate Hain)
  • संज्ञा के उदाहरण (Sangya Ke Udahran)
  • संज्ञा शब्द (Sangya Shabd)
    • संज्ञा शब्द के उदाहरण
  • संज्ञा के भेद (Sangya Ke Bhed)
    • व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Vyakti Vachak Sangya Kise Kahate Hain
    • व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण
    • जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Jativachak Sangya Kise Kahate Hain
    • जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण – Jativachak Sangya Ke Udaharan
    • भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Bhav vachak Sangya Kise Kahate Hain
    • भाववाचक संज्ञा के उदाहरण – Bhav Vachak Sangya Ke Udaharan
    • जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना
    • सर्वनाम शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाना
    • विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना
    • क्रिया से निर्मित भाववाचक संज्ञा
    • स्वतन्त्र भाववाचक संज्ञा शब्द किसे कहते हैं
    • समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Samuh Vachak Sangya Kise Kahate Hain
    • समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण – Samuh Vachak Sangya Ke Udaharan
    • द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Dravya Vachak Sangya Kise Kahate Hain
    • द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण – Dravya Vachak Sangya Ke Udaharan
  • ज़रूरी बात
  • निष्कर्ष (Conclusion)
  • FAQs
    • संज्ञा किसे कहते हैं?
    • संज्ञा के कितने भेद हैं?

संज्ञा किसे कहते हैं – परिभाषा, भेद एवं उदाहरण | Sangya Kise Kahate Hain

भारतीय पाठ्यक्रम में प्राथमिक कक्षाओं में सबसे पहले संज्ञा को पढ़ाया जाता है। यही हिंदी की नींव होती है। यह बच्चों को सजीव और निर्जीव वस्तुओं में अंतर करना सीखाती है। पोस्ट के जरिए आज हम संज्ञा के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे। पोस्ट में संज्ञा को बहुत ही सरल शब्दों में समझाया गया है, ताकि इसे पढ़कर आप संज्ञा की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण को समझ सकें।

संज्ञा (Sangya)

संज्ञा (Sangya) हिंदी व्याकरण का बहुत ही महत्वपूर्ण अध्याय हैं, कारण हिंदी व्याकरण के करीब-करीब सभी अध्याय में संज्ञा की अहम भूमिका रहती है। संज्ञा विशेष रूप से एक विकारी शब्द है, जिसका अर्थ नाम होता है। इस सृष्टि पर मौजूद प्रत्येक वस्तु या व्यक्ति का नाम संज्ञा होता है। इस लेख में हम संज्ञा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल करेंगे हैं। अतः लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ें।

संज्ञा किसे कहते हैं (Sangya Kise Kahate Hain)

संज्ञा की परिभाषा (Sangya Definition in Hindi): किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम के घोतक शब्द को संज्ञा (Sangya) कहते हैं। संज्ञा (Sangya) का अर्थ नाम होता है, क्योंकि संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम को दर्शाती है। संज्ञा एक विकारी शब्द है।

संज्ञा शब्द का प्रयोग किसी वस्तु, प्राणी, व्यक्ति, गुण, भाव या स्थान के लिए नहीं किया जाता, बल्कि किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के “नाम” के लिए किया जाता है। जैसे:- किशाेर जाता है। इसमें किशाेर नामक व्यक्ति संज्ञा नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति का नाम “किशाेर” संज्ञा है।

sangya-kise-kahate-hain
Sangya Kise Kahate Hain

संज्ञा के उदाहरण (Sangya Ke Udahran)

  • व्यक्ति का नाम – मुकेश, प्रणव, संदीप शर्मा, दिनेश पोरवाल, विवेक, रिषभ
  • वस्तु का नाम –  कलम, डंडा, चारपाई, मटका, हैंडपंप
  • गुण का नाम –  सुन्दरता, ईमानदारी, बेईमानी, चालाकी
  • भाव का नाम – प्रेम, ग़ुस्सा, आश्चर्य, दया, करूणा, क्रोध
  • स्थान का नाम – आगरा, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, बैंगलौर

संज्ञा शब्द (Sangya Shabd)

बता दें कि, किसी भी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी के नाम को दर्शाने वाले शब्द को संज्ञा शब्द कहते हैं।

संज्ञा शब्द के उदाहरण

  1. मोहन
  2. कलम
  3. जयपुर
  4. चारपाई
  5. बैलगाड़ी
  6. प्रेम
  7. गुस्सा
  8. दया
  9. क्रोध
  10. कार

संज्ञा के भेद (Sangya Ke Bhed)

संज्ञा के पांच भेद होते हैं।

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा – Vyakti Vachak Sangya
  • जातिवाचक संज्ञा – Jativachak Sangya
  • भाववाचक संज्ञा – Bhav vachak Sangya
  • समूहवाचक संज्ञा – Samuh Vachak Sangya
  • द्रव्यवाचक संज्ञा – Dravya Vachak Sangya

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Vyakti Vachak Sangya Kise Kahate Hain

किसी व्यक्ति विशेष, स्थान विशेष और किसी वस्तु विशेष के नाम के घोतक शब्द को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण के तौर पर समझे तो जैसे- मोहन या नागपुर, यहाँ मोहन नाम प्रत्येक व्यक्ति का नाम नहीं हो सकता, किसी एक का ही होगा। नागपुर देश या दुनिया के प्रत्येक शहर का नाम नहीं हो सकता। व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द सदैव एक वचन में ही प्रयुक्त होते हैं. इनका बहुवचन जातिवाचक संज्ञा शब्द बन जाता है. जैसे: जयचंद – चयचंदों, अशोक – अशोकों आदि. व्यक्तिवाचक संज्ञा में हम जिस व्यक्ति, वस्तु या स्थान कि बात कर रहे होते हैं, वो इकलौता होता है।

यदि कोई जातिवाचक संज्ञा शब्द किसी वाक्य में व्यक्ति विशेष को प्रकट करने लगे तो वहाँ उसमें व्यक्तिवाचक संज्ञा होगी, न की जातिवाचक संज्ञा. जैसे:

  • शास्त्री – शास्त्री जी एक ईमानदार प्रधानमंत्री थे।
  • मोदी – मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं।
  • गाँधी – गाँधी जी के नेतृत्व में गुलाम भारत को आज़ादी मिली थी।
  • नेताजी – नेताजी बोस की मृत्यु आज तक एक रहस्य है।
  • पंडित जी – पंडित जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।

औपचारिक पत्र लेखन, उदाहरण और प्रकार | Formal Letter Meaning, Type and example in Hindi

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • प्रिया गाती है।
  • मुकेश मेरा दुश्मन है.
  • विराट कोहली एक महान बल्लेबाज है.
  • दिल्ली में कमल मंदिर है.
  • दिल्ली भारत की राजधानी है।
  • मैं नागपुर में रहता हूँ.
  • विकास का कुत्ता मर गया.
  • किशोर की भैंस भाग गई.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश गए.

लैंडमार्क के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

  • लैंडमार्क किसे कहते हैं? Landmark Ka Matlab Kya Hota Hai?

जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Jativachak Sangya Kise Kahate Hain

किसी व्यक्ति विशेष, स्थान विशेष और किसी वस्तु विशेष की जाति बताने वाले शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे: पशु, कवि, कुत्ता, बिल्ली, नदी, पहाड़, महासागर, महाद्वीप इत्यादि. यदि किसी विशेषण शब्द तथा क्रियावाचक शब्द को ओकारान्त बहुवचन में लिख दिया जाता है तो उसे जातिवाचक शब्द माना जाता है. जैसे: छोटा का छोटों, बड़ा का बड़ों आदि.

  • शेर, गाय, ऊंट, हाथी और खरगोश सभी अलग-अलग हैं, लेकिन इन सभी को एक जाति से संबोधित किया जा सकता है और उस जाति का नाम “जानवर” है।
  • यहाँ जानवर शब्द किसी एक विशेष जानवर के बारे में नहीं बता रहा है क्योंकि जानवर शब्द से किसी एक जानवर के बारे में पता चलने के बजाय संपूर्ण जाति (जानवर) के बारे में पता चलता है। अतः “जानवर” जातिवाचक संज्ञा है। इसी प्रकार शहर, बालक, गाँव आदि जातिवाचक संज्ञा है।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण – Jativachak Sangya Ke Udaharan

  • महिलाएँ शहर जा रही हैं.
  • बिल्ली चूहे का शिकार करती है.
  • पक्षी पेड़ पर रहते हैं.
  • मानव सबसे बुद्धिमान होते हैं.
  • हाथी विशाल जीव है.

जाति वाचक संज्ञा के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

  • वचन किसे कहते हैं – परिभाषा, भेद, उदाहरण | Vachan in Hindi

भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Bhav vachak Sangya Kise Kahate Hain

किसी भाव, गुण, दशा और अवस्था का ज्ञान करवाने वाले शब्द को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे: क्रोध, प्रसन्नता, प्रेम, आश्चर्य, लालच, जवानी इत्यादि. भाववाचक संज्ञा शब्द सदैव एक वचन में ही प्रयुक्त होते हैं. इनका बहुवचन जातिवाचक संज्ञा का बोध करवाता है. जैसे: दूरी – दूरियाँ, चोरी – चोरियाँ आदि. भाववाचक संज्ञा शब्दों का निर्माण किसी जातिवाचक संज्ञा / सर्वनाम / विशेषण / क्रिया या अव्यय शब्दों में प्रत्यय जुड़ने से होता है.

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण – Bhav Vachak Sangya Ke Udaharan

  • क्रोध, प्रसन्नता, प्रेम, आश्चर्य – यहाँ शब्द भाव का बोध करवा रहे हैं। अतः क्रोध, प्रसन्नता, प्रेम एवं आश्चर्य भाववाचक संज्ञा हैं।
  • सुन्दरता, ईमानदारी – यहाँ दोनों शब्द गुण को दर्शाते हैं। अतः सुन्दरता एवं ईमानदारी भाववाचक संज्ञा हैं।
  • बुढ़ापा, बचपन, सुख – यहाँ शब्द अवस्था को दर्शाते हैं। अतः बुढ़ापा, बचपन एवं सुख भाववाचक संज्ञा हैं।

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना

 
जातिवाचक संज्ञा + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा
बच्चा + पनबचपन
युवा + अनयौवन
बालक + पनबालकपन
मित्र + तामित्रता
पुरुष + अपौरुष
स्त्री + त्वस्त्रीत्व
 

सर्वनाम शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाना

 
सर्वनाम शब्द + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा
अपना + पनअपनापन
मम + ताममता
मम + त्वममत्व
अहम + कारअहंकार
सर्व + स्वसर्वस्व
 

विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना

विशेषण + प्रत्ययBhav vachak Sangya
छोटा + पनछुटपन
बड़ा + पनबड़प्पन
सुंदर + तासुन्दरता
अच्छा + आईअच्छाई
मीठा + आसमिठास

क्रिया से निर्मित भाववाचक संज्ञा

क्रिया शब्द + प्रत्ययBhav vachak Sangya Shabd
घबरा + आहटघबराहट
मिल + आवटमिलावट
मिल + आपमिलाप
काट + आईकटाई
लिख + आवटलिखावट

स्वतन्त्र भाववाचक संज्ञा शब्द किसे कहते हैं

भाववाचक शब्द संज्ञा / सर्वनाम / विशेषण / क्रिया / अव्यय शब्दों में प्रत्यय जोड़कर बनाए जाते हैं लेकिन कुछ भाववाचक संज्ञा शब्द ऐसे भी होते हैं जिनमें कोई प्रत्यय नहीं जुड़ा होता फिर भी वे शब्द किसी न किसी भाव विशेष को प्रकट करते हैं ऐसे शब्दों को स्वतंत्र भाववाचक संज्ञा शब्द कहते हैं. जैसे: सुख, दुःख, स्नेह, प्रेम, दुलार, नींद, संसार, रोग इत्यादि.

  1. स्वतन्त्र भाववाचक संज्ञा शब्दों में यदि कोई प्रत्यय जोड़ दिया जाए तो बनने वाला शब्द विशेषण शब्द होता है.
स्वतन्त्र भाववाचक संज्ञा शब्द + प्रत्ययविशेषण शब्द
सुख + ईसुखी
दुःख + ईदुखी
प्रेम + ईप्रेमी
प्यार + आप्यारा
संसार + इकसांसारिक
  1. यदि किसी धातु या क्रिया शब्द में अन / ति / य / अ प्रत्यय जोड़ दिया जाए तो बनने वाला शब्द प्रायः भाववाचक संज्ञा शब्द होता है. जैसे:
धातु + प्रत्ययभाववाचक संज्ञा शब्द
मृ + अनमरण
वि + आ + कृ + अनव्याकरण
सृ + असार
भज् + तिभक्ति
खाद् + यखाद्य

भाव वाचक संज्ञा की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

  • प्रतिवेदन किसे कहते हैं? इसके लिखने के तरीके, प्रकार, विशेषता और महत्व

समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Samuh Vachak Sangya Kise Kahate Hain

वे संज्ञा शब्द, जो किसी समूह या समुदाय विशेष की स्थिति को प्रकट करते हैं उन्हें समूहवाचक संज्ञा या समुदाय वाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे: कक्षा, संसद, भीड़, ढेर, दल, सेना, सभा, परिवार, कक्षा, मेला, सेना, पुलिस इत्यादि. यहाँ सभी शब्द एक समूह का बोध करवाते हैं। अतः संसद, भीड़, ढेर, दल, सेना, सभा, परिवार, कक्षा, मेला, सेना, पुलिस आदि समूहवाचक संज्ञा है।

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण – Samuh Vachak Sangya Ke Udaharan

  • आज गाँव में सभा है.
  • कल संसद में बहुत बहस होगी.
  • हम सभी मेला घुमने गए थे.
  • भीड़ ने दस लोगों को कुचल दिया.
  • भारतीय सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेना है.

द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं – Dravya Vachak Sangya Kise Kahate Hain

किसी द्रव्य, पदार्थ, धातु तथा अधातु का बोध करवाने वाले शब्द को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

  • ठोस अवस्था – सोना, चाँदी, लोहा आदि शब्द अलग-अलग धातु को दर्शाते हैं। अतः सोना, चाँदी, लोहा द्रव्यवाचक संज्ञा है।
  • द्रव अवस्था – पानी, दूध आदि शब्द द्रव को दर्शाते हैं। अतः पानी, दूध द्रव्यवाचक संज्ञा है।
  • गैस अवस्था – ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन इत्यादि.

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण – Dravya Vachak Sangya Ke Udaharan

  • महेश को पानी पीना है.
  • आजकल सोना बहुत महँगा हो गया है.
  • गाय का दूध मीठा होता है.
  • ऑक्सीजन जीवन के लिए ज़रूरी है.
  • लोहे में जंग लग गई.

ज़रूरी बात

कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी वाक्य में कोई शब्द संज्ञा के एक भेद को दर्शाता है, जबकि अन्य किसी वाक्य में वही शब्द संज्ञा के दूसरे भेद को दर्शाता है।

जैसे:-

  • देश का प्रत्येक परिवार खुशहाल है। इस वाक्य में यदि हम “परिवार” की संज्ञा देखें तो, समूहवाचक संज्ञा होनी चाहिए क्योंकि “परिवार” शब्द समूह का बोध करवाता है, लेकिन यहाँ “परिवार” जातिवाचक संज्ञा को दर्शाता है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस वाक्य में “परिवार” शब्द संपूर्ण देश के परिवारों को दर्शा रहा है।
  • अतः किसी शब्द की संज्ञा का निर्धारण करते समय हमें उस शब्द के वाक्य में प्रयोग पर ध्यान देना होगा। हमें यह देखना होगा कि शब्द वाक्य में क्या दर्शा रहा है, न कि परिभाषाएं रट कर किसी शब्द की संज्ञा का निर्धारण करना है।
  • जब किसी एक ही नाम के अनेक व्यक्तियों का बोध करवाया जाता है तो, वहां व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा में बदल जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में हमने आपको संज्ञा के बारे में बताया। इस लेख में आपने जाना कि संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के कितने भेद हैं (Sangya Ke Kitne Bhed Hai) और संज्ञा के सभी भेदों (Types of Sangya) के बारे में।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह प्रयास सफल रहा है। धन्यवाद।

 45+रिटायरमेंट पर अनमोल विचार70+Best Motivational Quotes
Kiss करने से क्या होता हैहिंदी लोक में खोजें हिंदी की दुनिया
Best 100+ ऐटिटूड शायरी शोक पत्र का नमूना
 LIC FULL FORM IN HINDI  श्री रामचंद्र कृपालु भजनं : श्री राम स्तुति 
गहरे शोक संदेश और मैसेज90+ श्रद्धांजलि संदेश हिंदी में
  CID का फुल फार्म क्या है ?  LLB Full Form in Hindi 
AD Full Form in HindiManforce खाने से क्या होता है

FAQs

संज्ञा किसे कहते हैं?

किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम के घोतक शब्द को संज्ञा कहते हैं।

संज्ञा के कितने भेद हैं?

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Sangya Kise Kahate Hain संज्ञा किसे कहते हैं
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleHappy Sawan 2023 | सावन माह की शुभकामनाएं, इमेजेस, कोट्स, स्टेटस, वॉलपेपर्स Sawan Quotes, Shayari, Wallpapers, Wishes in Hindi
Next Article सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे | Subah Jaldi Uthne Ke Fayde
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

iPhone 18 Pro Max Launch Date India
Education 13 Views

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

Free Apps to Replace Expensive Software
Education 8 Views

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं
Education 3 Views

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026
Education Updated:20/08/202628 Views

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

Karva Chauth 2026 Date
त्योहारों और परंपराओं Updated:10/08/202614 Views

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

15 August Quotes in Hindi
Education 55 Views

15 August Quotes in Hindi: शानदार! आज़ादी पर 101+ देशभक्ति के अनमोल विचार और व्हाट्सएप स्टेटस (2026)

Comments are closed.

Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.