Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Education - अंतराष्ट्रीय योग दिवस निबंध 2024। International Yoga Day Eassy In Hindi
Education KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

अंतराष्ट्रीय योग दिवस निबंध 2024। International Yoga Day Eassy In Hindi

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
international-yoga-day-eassy-in-hindi
International Yoga Day Eassy In Hindi

Table of Contents

Toggle
  • महत्वपूर्ण जानकारी
  • अंतराष्ट्रीय योग दिवस कब है? (International yoga 2024 day and date in hindi)
  • नरेन्द्र मोदी जी ने अपने भाषण में कहा था कि –
    • श्री श्री रविशंकर ने नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते है कहाः
    • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का लोगो (International Yoga Day Logo)
    • कहां किया जाएगा आयोजन (Celebrated on Dehradun 2024)
    • योग के फायदे (Benefits Of Yoga)
      • फिटनेस
      • शरीर स्वस्थ रहता हैं :
      • वजन कम होता हैं :
      • चिंता का भाव कम होता हैं :
      • मानसिक शांति
      • मनोबल बढ़ता हैं :
      • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं :
      • जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता :
      • उर्जा बढ़ती हैं :
      • शरीर लचीला बनता हैं
    • अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस 2015 (International yoga day )
    • स्वामी राम देव का योग के लिए विशेष योगदान (Ramdev baba yoga)
    • महत्वपूर्ण योगासन के नाम (Yoga asanas with names and information Protocol)
    • अनमोल वचन (Yoga Quotes in Hindi)

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2024 निबंध (International Yoga Day Essay In Hindi) भाषण, महत्व, स्लोगन,कविता, शायरी,लेख, Logo, Theme, Protocol, Quotes

महत्वपूर्ण जानकारी

  • शुक्रवार, 21 जून 2024
  • पहली बार मनाया गया: 21 जून 2015

International Yoga Day Eassy : भारत वर्ष में योग को अनंत काल से महत्व दिया जाता है. योग बिना उपचार के रोगों के लिए रामबाण उपाय है. योग एवम प्राणायाम मानव जीवन में सकारात्मक असर देता है. आप सभी को योग का महत्व जानना चाहिये और उसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिये. आगे पढ़े योग का महत्व एवम कुछ महत्वपूर्ण आसन के बारे में. साथ ही जाने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में.

आधिकारिक नाम अंतराष्ट्रीय योग दिवस
कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून
कहां-कहां मनाया जाता है ये दिवस पूरी दुनिया में
किस साल से मनाना शुरू किया 21 जून 2015
क्या किया जाता है इस दिन योग, ध्यान, और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाता है
भारत में किसके द्वारा किया जाता है इस दिवस का आयोजन आयुष मंत्रालय

अंतराष्ट्रीय योग दिवस कब है? (International yoga 2024 day and date in hindi)

21 जून को राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस घोषित किया गया हैं. योग क्रिया का महत्व भारत के इतिहास का अभिन्न अंग हैं. इसका सर्वाधिक प्रचार स्वामी विवेकानन्द जी ने किया था. इसके बाद से अन्तराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसकी घोषणा 27 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्तराष्ट्र अमेरिका में अपने भाषण में की. जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की 193 सदस्यों की बैठक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के लिए हामी भर दी और 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस नाम दिया गया. योग हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता हैं.

नरेन्द्र मोदी जी ने अपने भाषण में कहा था कि –

‘‘आयोग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है- विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है। तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।‘‘

-नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा

श्री श्री रविशंकर ने नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते है कहाः

‘‘किसी भी दर्शन, धर्म या संस्कृति के लिए राज्य के संरक्षण के बिना जीवित रहना बहुत मुश्किल है। योग लगभग एक अनाथ की तरह अब तक अस्तित्व में था। अब संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक मान्यता योग के लाभ को विश्वभर में फैलाएगी।’’
– श्री श्री रविशंकर

इस  साल भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जायेगा.

international-yoga-day-eassy-in-hindi
International Yoga Day Eassy In Hindi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का लोगो (International Yoga Day Logo)

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लोगो के विवरण में एक व्यक्ति को दोनों हाथ जोड़ते हुए दिखाया गया है, जो की योग के साथ साथ, मन और शरीर, मनुष्य और प्रकृति के बीच की एकता को दर्शाता है.
  • इस लोगो को बनाने में हरे, भूरे, पीले और नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है और ये रंग अलग अलग चीजों को प्रदर्शित करता हैं.
  • योग के लोगो में दिखाई गई, हरे रंग की पत्तियां प्रकृति का प्रतीक हैं, भूरे रंग के पत्तियां पृथ्वी तत्व का प्रतीक हैं, नीला रंग पानी का प्रतीक है, पीला रंग आग तत्व का प्रतीक है और सूरज ऊर्जा और प्रेरणा के स्रोत का प्रतीक है.
  • इसके अलावा इस लोगो में सबसे नीचे ‘योग फॉर हारमनी एंड पीस’ लिखा गया है. क्योंकि योग की मदद से लोगों को हारमनी एंड पीस मिलता है.

कहां किया जाएगा आयोजन (Celebrated on Dehradun 2024)

  • इस बार भी दुनिया के हर देश में योग दिवस मनाया जाएगा और भारत में इस बार देहरादून में इस दिवस का आयोजन किया जाएगा.
  • इस दिवस के दिन देहरादून में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई सारे लोग योग करने वाले हैं. अनुमान है कि इस बार करीब 60 हजार लोग यहां पर एक साथ योग करेगे.
  • देहरादून में योग दिवस का आयोजन करने की जिम्मेदारी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को दी गई है और इसी संस्थान द्वारा योग से जुड़े सारे इंतजाम करे जाएंगे.

योग के फायदे (Benefits Of Yoga)

फिटनेस

योग किए जाने से शारीरिक तंदुरुस्ती तो आती ही हैं, लेकिन उससे ज्यादा मानसिक शांति मिलती हैं. इससे अवचेतन मन शांत रहता हैं और तनाव कम होता हैं. साथ ही यह शरीर की सभी क्रियाओं को काबू करता हैं. योग से जीवन के सभी परेशानियां नियंत्रित होते हैं जैसे- ख़ुशी, दुःख, प्यार.

  • स्त्री या पुरुष के बाल पर छिपकली का गिरना | 
  • 2400 सपनों का मतलब और फल | Swapna Vichar list
  • 100 शहरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

शरीर स्वस्थ रहता हैं :

योग  से शरीर का ब्लड का प्रवाह काबू रहता है, जिससे शरीर में चुस्ती आती है, जो कि हानिकारक टोक्सिंस को बाहर निकालती है, जिससे शरीर के तमाम विकार दूर होते हैं और रोगों से पीड़ित को रोगों में इससे आराम मिलता हैं. साथ ही सकारात्मकता का भाव प्रवाहित होता हैं. जिससे शरीर स्वस्थ रहता हैं.

वजन कम होता हैं :

योग की सबसे प्रभावशाली विधा हैं सूर्य नमस्कार, जिससे शरीर में लचीलापन आता हैं. रक्त का प्रवाह अच्छा होता हैं. शरीर की अकड़न, जकड़न में आराम मिलता हैं. योग से वजन नियंत्रित रहता हैं. 

चिंता का भाव कम होता हैं :

योग से मन एकाग्रचित्त रहता है, उसमे शीतलता का भाव आता है और चिंता जैसे विकारों का अंत होता हैं.योग से गुस्सा कम आता है, इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे शारीरिक एवम मानसिक संतुलन बना रहता हैं.

मानसिक शांति

योग से मन शांत रहता हैं. दिमाग दुरुस्त होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैं. सकारात्मक भाव से जीवन का नजरिया बदल जाता हैं. इन्सान को किसी भी वस्तु, अन्य इन्सान या जानवर में कुछ गलत दिखाई नहीं देता. किसी के लिए मन में बैर नहीं रहता.इस तरह योग से मनुष्य का मनोविकास होता हैं.

मनोबल बढ़ता हैं :

योग से मनुष्य में आत्मबल बढ़ता हैं, कॉन्फिडेंस आता हैं. जीवन के हर क्षेत्र में कार्य में सफलता मिलती हैं. मनुष्य हर परिस्थिती से लड़ने के काबिल होता हैं. साथ ही जीवन की चुनौतियों को उत्साह से लेता हैं

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं :

योग  से उपापचय की क्रिया दुरुस्त होती हैं और श्वसन क्रिया संतुलित होती हैं जिससे मनुष्य में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती हैं. बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़ने के लिए शक्ति का संचार होता हैं. योग एवम ध्यान में बड़ी से बड़ी बीमारी के लिए उपाय हैं.

जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता :

योग को आप चमत्कार भी कह सकते है, नियमित योग करने से जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता हैं. आत्मबल बढ़ता हैं, सकारात्मक भाव आता है, साथ ही आत्म विश्वास में भी वृद्धी होती है, जिससे जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता हैं.

उर्जा बढ़ती हैं :

मनुष्य रोजाना कई गतिविधियाँ करता है और दिन के अंत में थक जाता है, लेकिन अगर वह नियमित योगा करता है, तो उसमे उर्जा का संचार होता हैं. थकावट या किसी भी काम के प्रति उदासी का भाव नहीं रहता. सभी अंगो को अपना कार्य करने के लिए पर्याप्त उर्जा मिलती है, क्यूंकि योग से भोजन का सही मायने में पाचन होता हैं जो दैनिक उर्जा को बढ़ाता हैं.

शरीर लचीला बनता हैं

योग से शरीर की जकड़न खत्म होती हैं. शरीर में वसा की मात्रा कम होती हैं जिससे लचीलापन आता हैं. लचीले पन के कारण शरीर में कभी अनावश्यक दर्द नहीं रहता. और शरीर को जिस तरह का होना चाहिये, उसकी बनावट धीरे-धीरे रोजाना योग करने से ठीक हो जाती हैं.

अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस 2015 (International yoga day )

योग का जन्म भारत के गर्त में कहीं छिपा हैं. हमारे ग्रंथो में योग का महत्त्व हैं जो अब पुरे विश्व का हिस्सा हैं. 21 जून साल 2015 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खास आग्रह पर इस योग को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उठाने और इसके महत्व को सभी को समझाने हेतु इसे विश्व स्तर पर मनाया गया. साल 2015 में यह पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. यह पहली बार हुआ था कि संयुक्तराष्ट्र अमेरिका में किसी प्रस्ताव को महज सो दिनों में पारित किया गया.

21 जून के इस दिन को मनाने के लिए भारत में विशेष तैयारी की गई, जिसमें BJP सदस्यों का विशेष योगदान रहा. साथ ही इसे देश में फैलाने के लिए भी बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत मेहनत की गई. इस दिन आयुष मंत्रालय ने भारत में  खास व्यवस्था की. नरेंद्र मोदी और 84 देशों से बड़ी संख्या में 35,985 लोगों ने नई दिल्ली में राजपथ पर 35 मिनिट के लिए 21 योग आसन किये. दुनिया भर में लाखों लोगों ने योग को समर्पित दिन को मनाया. NCC कैडेट्स ने कई स्थानों पर प्रदर्शन करके “एकल वर्दीधारीयुवा संगठन द्वारा एक साथ सबसे बड़ा योग प्रदर्शन” के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में प्रवेश किया.

स्वामी राम देव का योग के लिए विशेष योगदान (Ramdev baba yoga)

राम देव ने देश में योग का महत्व समझाने के लिए 25 साल दिए हैं. देश में योग तो प्राचीनतम है, लेकिन लोगो में इसके प्रति रुझान के लिए राम देव बाबा ने बहुत योगदान दिया हैं. इस कारण हरियाणा बीजेपी सरकार ने राम देव बाबा को योग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया हैं. बाबा राम देव के कारण ही लोगो में प्राणायाम के प्रति रुझान बड़ा हैं इससे कई लोगो की परिशानियाँ कम हुई हैं. राम देव बाबा ने ही लोगो को आयुर्वेद के लिए प्रेरित किया हैं और इसी कारण पतंजलि को देश में बहुत अधिक महत्व दिया जा रहा हैं.

योग में कई गुण है, अतः इसके लिए दुनिया के सभी लोगो को जागना चाहिये. शारीरिक एवम मानसिक विकास के लिए हम सभी को एक दुसरे का साथ देना चाहिये, और इस दिशा में यह पहला बहुत बड़ा कदम हैं. अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरी दुनिया में योग किया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव पुरे विश्व में पड़ा, क्यूंकि योग एक ऐसी विधा है, जिसे जिस स्थान पर बैठ कर अधिक से अधिक लोगो के साथ किया जाता हैं. उस जगह पर उतनी ही अधिक सकारात्मकता बढ़ती हैं और यह उर्जा सभी के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं.

योग में सभी आसन एवम प्राणायाम का विशेष महत्व होता है, लेकिन इसे किसी के सानिध्य में सीखने के बाद ही करना उचित होता है| गलत तरीके से आसन अथवा प्राणायाम करने से विकार उत्पन्न होते हैं. आसन में सूर्य नस्कार एवम ध्यान में सुदर्शन क्रिया बहुत अधिक प्रचलित हैं. अगर इन दोनों विधाओं को भी आप अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाते हैं तो आपको इसके अनगिनत लाभ होंगे और आप बीमारियों से कोसो दूर होंगे.

महत्वपूर्ण योगासन के नाम (Yoga asanas with names and information Protocol)

क्र. आसन मुद्रा
1 ताड़ासन इसमें सीधे खड़े होकर धीरे- धीरे अपना पूरा वजन पंजे पर डालते हैं और एड़ी को उपर उठाते हैं. इस स्थिती को दौहरता  हैं और इसी स्थिती में कुछ देर खड़े रहते हैं इसे होल्ड करना कहते हैं.
2 पादहस्तासन सीधे खड़े होकर आगे की तरफ झुकते हैं और घुटने मोड़े बिना अपने पैरो के अंगूठे छूते हैं. इसके बाद अपने सिर को जन्घो पर टच करने की कोशिश करते हैं.
3 शीर्षासन इसमें सिर के बल पर खड़ा हुआ जाता हैं.
4 त्रिकोणासन इसमें सीधे खड़े होकर पैरो के मध्य कुछ जगह की जाती हैं. कमर से नीचे की तरफ झुकते हैं साथ ही बिना घुटने मोड़े सीधे हाथ से उलटे पैर के पंजे को एवम उलटे हाथ से सीधे पैर के पंजे को स्पर्श करते हैं.
5 वज्रासन दोनों पैरो को मोड़ कर, रीढ़ की हड्डी को सीधा रख कर अपने हाथों को घुटनों पर रखते हैं.
6 शलभासन इसमें पेट के बल लेता जाता हैं एवम हाथो और पैरो को सीधे हवा में खोल कर रखा जाता हैं.
7 धनुरासन इसमें पेट के बल पर लेट कर हाथो से पैरो को पकड़ा जाता हैं. एक धनुष का आकार बनता हैं.
8 चतुरङ्गदण्डासन इसमें उलटा लेट कर अपने हाथ के पंजो एवम पैर की उँगलियों पर शरीर का पूरा बैलेंस बनाया जाता हैं.
9 भुजङ्गासन इसमें उल्टा लेट कर पेट, जांघ, घुटने एवम पैर के पंजे सभी जमीन पर होते हैं और शरीर के आगे का हिस्सा हाथों के बल पर उपर की तरह उठाया जाता हैं. इसमें हाथ की कोहनी थोड़ी सी मुड़ी हुई होती हैं.

अनमोल वचन (Yoga Quotes in Hindi)

  • योग करने से ना केवल बॉडी को पावर और एनर्जी मिलती है, बल्कि मन को पीस भी मिलता है. इसलिए हर दिन योग करने से व्यक्ति मानसिक रूप से शांत और हेल्दी रहता है.
  • योग की सहायता से व्यक्ति को उन चीजों को सही करने की ताकत मिलती है, जो कि सही हो सकती हैं और उन चीजों को सहने की भी ताकत मिलती हैं, जो कि सही नहीं हो सकती हैं.
  • योग कोई धर्म नहीं है, ये एक साइंस, साइंस ऑफ़ वेल बीइंग, साइंस ऑफ़ यूथफुलनेस, साइंस ऑफ़ इंटेग्रटिंग बॉडी, माइंड एंड सोल है
  • जो लोग बहुत अधिक खाना खाते हैं वो लोग योग नहीं कर सकते हैं, जो व्यक्ति बिल्कुल खाना नहीं खाते हैं, उनके लिए भी योग संभव नहीं है. इसके साथ ही जो बहुत ज्यादा सोते हैं,या फिर बहुत ज्यादा जागते हैं उनके लिए भी योग करना पॉसिबल नहीं है.

हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक थीम का चयन किया जाता है और उस थीम के जरिए लोगों को योग के बारे में जागरूक किया जाता है. साल 2017 के लिए इस दिवस का थीम योग फॉर हेल्थ रखा गया था. हालांकि इस साल के लिए योग दिवस का क्या थीम रखा गया है इसके बारे में अभी तक घोषणा नहीं की गई है.

अन्य पढ़ें –

  • नित्य सूर्यनमस्कार करने के 10 फायदे
  • हिंदू धर्म में अंको से जुडी रोचक जानकारी
  • केवल 5 मिनट में पढ़िये रामायण की पूरी कथा
 45+रिटायरमेंट पर अनमोल विचार
70+Best Motivational Quotes
Kiss करने से क्या होता है हिंदी लोक में खोजें हिंदी की दुनिया
Best 100+ ऐटिटूड शायरी
 शोक पत्र का नमूना
 LIC FULL FORM IN HINDI   श्री रामचंद्र कृपालु भजनं : श्री राम स्तुति 
गहरे शोक संदेश और मैसेज 90+ श्रद्धांजलि संदेश हिंदी में
  CID का फुल फार्म क्या है ?   LLB Full Form in Hindi 
AD Full Form in Hindi Manforce खाने से क्या होता है

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
International Yoga Day Eassy In Hindi अंतराष्ट्रीय योग दिवस योग दिवस 2024
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleविश्व रक्तदाता दिवस 2024 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi
Next Article महान संत कबीर दास जी के 350+ प्रसिद्ध दोहे अर्थ सहित – Sant Kabir Das Ji Ke Dohe in Hindi
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

hero motors share price
Education Updated:23/09/202650 Views

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

iPhone 18 Pro Max Launch Date India
Education 26 Views

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

Free Apps to Replace Expensive Software
Education 10 Views

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं
Education 5 Views

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026
Education Updated:20/08/202632 Views

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

Karva Chauth 2026 Date
त्योहारों और परंपराओं Updated:10/08/202615 Views

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

motivational quotes in hindi

Motivational Quotes in Hindi: 151+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे (Success, Students & Life)

12/10/2026
महालक्ष्मी कैलेंडर 2026

महालक्ष्मी कैलेंडर 2026: जनवरी से दिसंबर व्रत, त्योहार, पंचांग, शुभ मुहूर्त व PDF डाउनलोड

09/10/2026
होली 2026 कब है

होली 2026 कब है: 3 व 4 मार्च – होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय व पूजा विधि

09/10/2026
dhanteras 2026 kab hai

Dhanteras 2026 kab hai: 6 नवंबर पूजा मुहूर्त, सोना व झाड़ू खरीदने का शुभ समय व यम दीपदान

09/10/2026
chhath puja 2026 kab hai

chhath puja 2026 kab hai: 13 से 16 नवंबर नहाय खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य मुहूर्त व सामग्री

09/10/2026
Nana Patekar Death

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

08/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026

जितिया व्रत 2022 में कब हैं – Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai Date

06/10/2026

Lala Ramswaroop Calendar 2022 (लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2022) Panchang PDF File Free Download

06/10/2026

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन कैसे लें? संपूर्ण जानकारी हिंदी में!

06/10/2026

फादर्स डे 2022 किस दिन आता है | Fathers Day Kitni Tarikh Ko Hai 2022 Date

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.