Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Education - विश्व रक्तदाता दिवस 2024 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi
Education KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

विश्व रक्तदाता दिवस 2024 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
world-blood-donor-day

Table of Contents

Toggle
  • विश्व रक्त दाता दिवस 2024कब मनाया जाता है  ( World blood donor day celebration 2024 Date )
    • विश्व रक्त दाता दिवस इतिहास (World blood donor day history)
    • विश्व रक्त दाता दिवस को मनाने का उद्देश्य (Objective of World blood donor day)
    • विश्व रक्त दाता दिवस 2023 को मनाने का तरीका (World blood donor day 2023 celebration)
    • रक्त समूह की जानकारी (Blood group information)
    • विश्व रक्त दाता दिवस का थीम व विषय (World blood donor day themes)
    •   विश्व रक्त दाता दिवस पर अनमोल वचन (World blood donor day quotes)
  • रक्तदाता दिवस थीम (2004 to 2024) | World Blood Donor Day
  • विश्व रक्त दाता दिवस के अनमोल वचन |
  • World Blood Donor Day Quotes in Hindi
  • FAQ’S : World Blood Donor Day 2024
    • Q. विश्व रक्तदाता दिवस किसकी जयंती की याद में मनाया जाता है?
    • Q.विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के आयोजनों की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

विश्व रक्त दाता दिवस का विषय व अनमोल वचन | World blood donor day 2024 theme, quotes in hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिन्हित आठ आधिकारिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है विश्व रक्त दाता दिवस. यह दिन सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य और रक्त दाताओं को धन्यवाद देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है. कई देशों में सुरक्षित रक्त की कोई पर्याप्त आपूर्ति नहीं है इस तरह के आयोजनों से रक्त की गुणवता और सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए रक्त को उपलब्ध कराना एक चुनौती भरा कार्य है, जो कि इसी जागरूकता के जरिए किया जाता है.

world-blood-donor-day

विश्व रक्त दाता दिवस 2024कब मनाया जाता है  ( World blood donor day celebration 2024 Date )

विश्व रक्त दाता दिवस प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 14 जून को मनाया जाता है. इस वर्ष 2024 को भी यह 14 जून को ही मनाया जायेगा.

विश्व रक्त दाता दिवस इतिहास (World blood donor day history)

विश्व रक्त दाता दिवस 14 जून 1868 को कार्ल लंद्स्तेइनर के जन्म दिन के अवसर पर हर वर्ष मनाया जाता है. वह एक महान वैज्ञानिक थे उनको एबीओ रक्त समूह की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इस दिन के आयोजन को पहली बार 2004 में शुरू किया गया था, जिसको वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन, द इंटरनेशनल फेडरेशन के द्वारा शुरू किया गया था. विश्व रक्त दाता दिवस को आधिकारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन के 192 राज्य सदस्यों के द्वारा 2005 के मई में 58 विश्व स्वास्थ्य सम्मलेन में इस प्रकार के आयोजन को करने की घोषणा की गई. जिसका उद्देश्य रक्त दाता को यह बताया जाना था कि रक्त दान सुरक्षित होने के साथ ही यह आवश्यक व्यक्ति में रक्त की पूर्ति करके किसी भी व्यक्ति को जीवन बचत जैसा महत्वपूर्ण उपहार देते है. इतना ही नहीं यह भी सदस्यों का उद्देश्य था कि दुनिया भर में सभी देश प्रेरित हो, और पर्याप्त रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, स्वैच्छिक, सुरक्षित और अवैतनिक रक्त दान को बढ़ावा मिले.

विश्व रक्त दाता दिवस को मनाने का उद्देश्य (Objective of World blood donor day)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य 2020 तक पूरे विश्व में स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्त दाताओं से पर्याप्त मात्रा में रक्त की आपूर्ति को प्राप्त करके उन्हें जरुरत मंदों तक पहुचाना है.
  • आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि केवल 62 देश में स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्त दाता पर्याप्त मात्रा में रक्त की आपूर्ति कर रहे है, जबकि 40 देशों में अभी भी रोगी या तो अपने परिवार के सदस्य या किसी ऐसे रक्त दाता पर निर्भर है जो पैसों का भुगतान करने के बाद उन्हें रक्त की आपूर्ति कराते है. इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान कर्ताओं को प्रेरित करने के लिए और उनके योगदान की सराहना के लिए इस दिन का आयोजन किया जाता है.
  • इस दिवस को दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद जिनको रक्त की आवश्यकता है उनके लिए इसकी आपूर्ति करने और रक्त उत्पादों के संक्रमण की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मनाया जाता है.
  • इस अभियान के तहत हर साल खून की जरुरतो को पूरा करके लाखों जीवन को सुरक्षा प्रदान की जाती है और उनके चेहरे पर प्राकृतिक मुस्कान देने की कोशिश की जाती है.
  • रक्त संचार से पीड़ित रोगियों को जीवन की खतरनाक बिमारियों से लड़ने और गुणवता वाले जीवन को जीने के लिए प्रोत्साहन मिलता है. इस तरह का आयोजन दुनिया भर में बहुत से मुश्किल और शल्यचिकित्सा प्रक्रियाओं की समस्या का समाधान करता है.
  • रक्तदान में इक्ठ्‌ठे रक्त का इस्तेमाल गंभीर रूप से रक्त हीन महिलाओं, अनाथ बच्चों, दुर्घटना से पीड़ित लोग, शल्य चिकित्सा रोगियों, कैंसर से पीड़ित रोगियों, थैलीसीमिया से पीड़ित रोगियों, हेमोफिलिया से पीड़ित रोगियों सिकल सेल एनीमिया, रक्त के थक्के जम जाने वाली बीमारी से पीड़ित और रक्त से संबंधित किसी भी प्रकार के रोग से जूझ रहे व्यक्ति के लिए इस रक्त का इस्तेमाल किया जाता है.
  • यह अभियान गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की देखभाल के लिए एक महान जीवन रक्षक की तरह कार्य करता है. हर साल कुपोषित गर्भधारण, प्रसव सम्बंधित जटिलताओं और प्रसव के दौरान या बाद में ज्यादा रक्त के बह जाने से प्रसूता की मौत हो जाती है. उस वक्त रक्त की जरूरतों की पूर्ति के लिए माँ और बच्चे, जोकि किसी भी देश के भविष्य है उनको बचाने के लिए, अवैतनिक रक्तदाता को प्रेरित करने के लिए इस तरह का अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा चलाया जाता है.
  • लाखों लोगों के जीवन को बचाने के लिए पुरे विश्व में स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्त दाता को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है.

विश्व रक्त दाता दिवस 2023 को मनाने का तरीका (World blood donor day 2023 celebration)

रक्त और रक्त उत्पादों का लेन देन हर साल लाखों लोगों को बचाने में मदद करता है. विश्वभर में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रक्त दान की जरूरत के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बहुत से गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

विश्व में मौजूद स्वास्थ्य देखभाल संगठन जैसे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ रेड क्रॉस, रेड क्रेसेंट सोसाइटीज, द इंटरनेशनल फेड्रेसन ऑफ़ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन और द इंटरनेशनल सोसाईटी ऑफ़ ब्लड ट्रांसफ्यूज़न आदि, ये सभी संगठन मिलकर विश्व स्तर पर लोगों को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते है. इस दिवस की अभियान आयोजन की तैयारी यूरोप की परिषद के द्वारा की जाती रही है.

इस दिवस के दिन बैठकों, चर्चाओं, वाद विवाद और प्रस्नोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और रक्त दान विषय पर चर्चा की जाती है.

रक्त समूह की जानकारी (Blood group information)

हमारे रक्त को मुख्यतः आठ वर्गों में विभाजित किया गया है जो कि निम्नलिखित है- ओ+ अर्थात ओ पोजेटिव या सकारात्मक, ए+, बी+, एबी+ ये सभी पोजेटिव रक्त समूह में आते है. इसके साथ ही ओ – अर्थात नकारत्मक, ए-, बी-, एबी- ये सभी निगेटिव रक्त समूह में आते है. किसी भी व्यक्ति को रक्त लेने और देने से पहले इस बात की जानकारी आवश्यक रूप से रखनी चाहिए कि कौन से रक्त समूह के व्यक्ति किस रक्त समूह को अपना रक्त दे सकते है. इसकी सुचना को हमने इस टेबल के माध्यम से बताने का प्रयास किया है, जोकि आपकी जानकारी को बढ़ाने में सहायक होगी :-

रक्त समूह किस रक्त समूह के व्यक्ति को अपना रक्त दे सकते है
ए + ए + और एबी +
ए – ए +, ए -, एबी + और एबी –
बी + बी + और एबी +
बी – बी +, बी -, एबी + और  एबी –
ओ + ओ -, ए +, बी + और  एबी +
ओ – ओ +, ओ -, ए +, ए -, बी +, बी -, एबी + और एबी – अर्थात यह किसी भी रक्त समूह के लिए है
एबी + एबी +
एबी – एबी + और एबी – दोनों को

विश्व रक्त दाता दिवस का थीम व विषय (World blood donor day themes)

हर साल अलग अलग स्लोगन या विषयों को ध्यान में रख कर विश्व रक्त दाता दिवस का आयोजन किया जाता है, जिनमें से कुछ का विवरण नीचे किया गया है जिनको हमने मेजबान देशों और उनके संगठनों को उनके उद्देश्य और अर्थ के साथ इस टेबल में दर्शाने की कोशिश की है जो कि निम्नलिखित है:

साल स्लोगन मेजबान देश स्लोगन का अर्थ
2004 “रक्त जीवन को बचाता है रक्त को सुरक्षित मेरे साथ करे” दक्षिण अफ्रीका रक्त से बड़ा कुछ भी नहीं इसको संरक्षित करके कई जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है.
2005 “उपहार स्वरुप मिले रक्त का जश्न मनाये” जिनेवा रक्त दाता को सम्मान दे जो रक्त आप को इनसे उपहार स्वरुप प्राप्त हुए है उसका आनंद उठाये.
2006 “हर धर्म और तबके के लोगों तक सुरक्षित रक्त की पहुँच हो” थाईलैंड इस दिवस के आयोजन का उदेश्य हर एक जरुरतमंद को सुगमता पूर्वक रक्त की आपूर्ति कराना है.
2007 “सुरक्षित मातृत्व के लिए सुरक्षित रक्त” इस वर्ष मेजबान ओटावा था जो की कनाडा के ब्लड सर्विसेज और हेमा क्यूबेक के सहयोग द्वारा रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन  किया था. इस स्लोगन के माध्यम से रक्त दाता को प्रेरित करते हुए यह बताने की कोशिश हुई कि जितना ज्यादा रक्त को संरक्षित किया जा सकेगा, वो उस वक्त उपयोग में लाया जा सकेगा जब प्रसूता को इसकी आवश्यकता होगी.
2008 “नियमित रूप से रक्त दान करे” यूनाइटेड अरब अमीरात हर पल हर जगह रक्त की अचानक से आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए नियमित रक्त दान को करके रक्त दाता इस कार्य में सहयोग कर सकता है.
2009 “रक्त दान महादान” मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया रक्त का 100% गैर लाभकारी दान होता है कई रक्तदाता अपने रक्तदान से हर दिन लोगों का जीवन बचाते है.
2010 “नया रक्त विश्व के लिए” बार्सिलोना यह स्लोगन खास कर युवाओं को ध्यान में रख कर दिया गया था और उन्हें रक्त दान में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया था.
2011 “अधिक रक्त अधिक जीवन” अर्जेंटीना इस स्लोगन का तात्पर्य यह था की जितना भी अधिक रक्त दाताओं के द्वारा रक्त की आपूर्ति होगी, उतनी ही ज्यादा संख्या में लोगों के जान को बीमारियों से बचाया जा सकेगा.
2012 “प्रत्येक रक्त दाता एक नायक है” इस वर्ष कोरिया मेजबान था यह अपने संगठन कोरिया रेड क्रॉस के माध्यम से लोगों को प्रेरित करता है. इस विषय को रख कर यह बताने की कोशिश की गयी थी, कि कोई भी व्यक्ति रक्त का दान करके नायक बन सकता है. हर क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति होने के बावजूद रक्त का निर्माण अभी भी कृत्रिम रूप से नहीं किया जा सका है, इसलिए पीड़ित व्यक्ति की स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वैच्छिक रक्तदान महत्वपूर्ण है.
2013 “जीवन का उपहार दीजिये” इस वर्ष इसका आयोजन फ़्रांस ने किया था और अपने राष्ट्रीय रक्त सेवा के माध्यम से फ़्रांस, स्वैच्छिक गैर पारिश्रमिक रक्तदान के लिए प्रचार और प्रसार करता है. इस वर्ष इस विषय को रख कर यह जताने की कोशिश की गयी, कि आप किसी को उपहार में रक्त का दान करे तो इससे बड़ा दुनिया में कोई उपहार नहीं है.
2014 “माताओं को बचाने के लिए सुरक्षित रक्त” इस वर्ष इसके आयोजन का मेजबान श्रीलंका था, और यह अपनी राष्ट्रीय रक्त संरक्षण सेवा के माध्यम से श्रीलंका के द्वारा सुरक्षित और पर्याप्त रक्त जरुरतमंदों तक पहुचाने के लिए अवैतनिक दान को बढ़ावा देता है. डब्ल्यूबीडीडी 2014 के अभियान का मुख्य केंद्र मातृ मृत्यु को रोकना था.
2015 “मेरी जिन्दगी बचाने के लिए धन्यवाद”

 

 

इस वर्ष विश्व रक्त दाता दिवस की मेजबानी चीन संघाई रक्त केंद्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी. इस वर्ष का विषय उन रक्त दाताओं को धन्यवाद देना था, जोकि हर रोज लोगों को अपने रक्त को देकर बचाते है और हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहते है. इस साल उन लोगों की कहानियों पर ध्यान दिलाया गया, जिनके जीवन को रक्तदान से बचाया गया.
2016 “जीवन को साझा करे, रक्त दे” इस वर्ष रक्त दाता दिवस का मेजबान नीदरलैंड था. इस विषय का उदेश्य यह है कि एक दुसरे की देखभाल करते हुए सामाजिक एकीकरण की भावना से स्वैच्छिक रक्त दान करे. रक्त हम सभी को जोड़ता है.
2017 “आप क्या कर सकते है? खून दे, अभी दे और हमेशा दे” मेजबान इस बार वियतनाम है, इसका आयोजन इस वर्ष हनोई में होना है. वियतनाम हेमेतोलाजी और रक्त ट्रांसफ्यूज़न के माध्यम से लोगों को रक्त दान के लिए जागरूक करता है. इस साल इस स्लोगन के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गयी है कि आप स्थितियों के लिए हर व्यक्ति को दूसरों की सहायता रक्त जैसे मूल्यवान उपहार को देकर करनी चाहिए.
2018  रक्त हम सभी को जोड़ता है.   यूनान इस विषय का उदेश्य यह है कि लोग एक दुसरे की देखभालकरें,

  विश्व रक्त दाता दिवस पर अनमोल वचन (World blood donor day quotes)

  • डोना रीड के अनुसार, मै रक्त संरक्षण की आवश्यकता को महसूस करते हुए 1980 के दशक से ही रक्त दान में भागीदार रहा हूँ, इस बड़ी दुनिया में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति के लिए कोई महत्वपूर्ण आवश्यकता नहीं है.
  • निकी टेलर ने रक्त दाता के बारे में अपने विचार को व्यक्त करते हुए इस दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि मै हमेशा इस तरह के अवैतनिक रक्त दाता का आभारी हूँ जो रक्त दान करते है और मै उनसे प्रेरित होकर अपना जीवन रक्त दाताओं को समर्पित करना चाहता हूँ.
  • निकी टेलर ने इस दिवस के ऊपर अपने विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त दाताओं के बारे में लोगों को बताना है जिन्हें उनकी सख्त आवश्यकता होती है.
  • पद्रिक पार्से के अनुसार रक्तपात और गुलामी से ज्यादा भयानक चीज दुनिया में कुछ भी नहीं है. जिस देश में रक्त की कमी को अंतिम भय के रूप में देखा जाता है उस देश ने अपने सम्मान को खो दिया है रक्त एक शुद्ध और पवित्र वस्तु है.

रक्तदाता दिवस थीम (2004 to 2024) | World Blood Donor Day

साल थीम
2004 “रक्त जीवन को बचाता है रक्त को सुरक्षित मेरे साथ करे”
2005 “उपहार स्वरुप मिले रक्त का जश्न मनाये”
2006 “हर धर्म और तबके के लोगों तक सुरक्षित रक्त की पहुँच हो”
2007 “सुरक्षित मातृत्व के लिए सुरक्षित रक्त”
2008 “नियमित रूप से रक्त दान करे”
2009 “रक्त दान महादान”
2010 “नया रक्त विश्व के लिए”
2011 “अधिक रक्त अधिक जीवन”
2012 “प्रत्येक रक्त दाता एक नायक है”
2013 “जीवन का उपहार दीजिये”
2014 “माताओं को बचाने के लिए सुरक्षित रक्त”
2015 “मेरी जिन्दगी बचाने के लिए धन्यवाद”
2016 “जीवन को साझा करे, रक्त दे”
2017 “आप क्या कर सकते है? खून दे, अभी दे और हमेशा दे”
2018 रक्त हम सभी को जोड़ता है.
2019 सभी के लिए सुरक्षित रक्त
2020 सुरक्षित रक्त जीवन बचाता है
2021 रक्त दो और विश्व को हराते रहो।
2022 रक्तदान करना एकता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं।
2023 रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन बांटो, बार-बार बांटो

विश्व रक्त दाता दिवस के अनमोल वचन |

  • पल दो पल का काम है, रक्तदान श्रीमान, दिनचर्या में आएगा, नहिं तनिक व्यवधान.!!
  • “अगर आप दूसरों की मदद करना चाहते हैं, तो रक्तदान करना एक अच्छा तरीका है।” – Princess Diana
  • अवसर कभी-कभी दरवाजे पर दस्तक देती हैं, इसलिए इसे कभी हाथ से न जाने दे और जब भी मौका मिले रक्त दान जरुर करें.!!
  • “यदि आप अपना रक्त देने से डरते हैं, तो याद रखें कि आप अच्छी तरह से जांच करायें कि आप स्वस्थ हैं और आप दूसरों की मदद कर सकते हैं।” – Malala Yousafzai
  •  आपके द्वारा किया गया  रक्तदान  किसी के जीवन के लिए वरदान हो सकता है.!!

World Blood Donor Day Quotes in Hindi

  • रक्तदान आसान है, कठिन नहीं है यार,14 जून के दिन हमें, रहना है तैयार।
  • रक्त का दान आपके लिए कुछ मिनट का मतलब है लेकिन किसी और के लिए यह जीवनकाल है.!!
  • नस काटकर खून मत बहाओ किसी अंजान के लिए,बस रक्दान कर दो किसी इंसान के लिए।
  • हँसते हँसते कीजिये, रक्तदान का काम, ताकि दुखियों को मिले, जीवन का आराम.!!
  • मौका दीजिये अपने खून को, किसी की रगों में बहने का,ये लाजवाब तरीका है, कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का।

अन्य पढ़ें –

  • Best 1000+ मजेदार पहेलियाँ | Majedar Paheliyan in Hindi with Answer
  • 1000+ Amazing Facts in Hindi | अनसुनें रोचक तथ्य हिंदी में पढ़े यहां !

FAQ’S : World Blood Donor Day 2024

Q. विश्व रक्तदाता दिवस किसकी जयंती की याद में मनाया जाता है?

Ans. कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Q.विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के आयोजनों की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

Ans. अल्जीरिया विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के आयोजनों की मेजबानी करेगा।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
World blood donor day World blood donor day theme विश्व रक्तदाता दिवस 2023
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleमहिला के शरीर में कितना खून होना चाहिए | Mahila Ke Sharir Mein Kitna Blood Hona Chahiye
Next Article अंतराष्ट्रीय योग दिवस निबंध 2024। International Yoga Day Eassy In Hindi
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

hero motors share price
Education Updated:23/09/202650 Views

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

iPhone 18 Pro Max Launch Date India
Education 26 Views

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

Free Apps to Replace Expensive Software
Education 10 Views

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं
Education 5 Views

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026
Education Updated:20/08/202632 Views

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

Karva Chauth 2026 Date
त्योहारों और परंपराओं Updated:10/08/202615 Views

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

Comments are closed.

motivational quotes in hindi

Motivational Quotes in Hindi: 151+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे (Success, Students & Life)

12/10/2026
महालक्ष्मी कैलेंडर 2026

महालक्ष्मी कैलेंडर 2026: जनवरी से दिसंबर व्रत, त्योहार, पंचांग, शुभ मुहूर्त व PDF डाउनलोड

09/10/2026
होली 2026 कब है

होली 2026 कब है: 3 व 4 मार्च – होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय व पूजा विधि

09/10/2026
dhanteras 2026 kab hai

Dhanteras 2026 kab hai: 6 नवंबर पूजा मुहूर्त, सोना व झाड़ू खरीदने का शुभ समय व यम दीपदान

09/10/2026
chhath puja 2026 kab hai

chhath puja 2026 kab hai: 13 से 16 नवंबर नहाय खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य मुहूर्त व सामग्री

09/10/2026
Nana Patekar Death

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

08/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026

जितिया व्रत 2022 में कब हैं – Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai Date

06/10/2026

Lala Ramswaroop Calendar 2022 (लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2022) Panchang PDF File Free Download

06/10/2026

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन कैसे लें? संपूर्ण जानकारी हिंदी में!

06/10/2026

फादर्स डे 2022 किस दिन आता है | Fathers Day Kitni Tarikh Ko Hai 2022 Date

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.