Nagda News. कांग्रेस न तो कोई संगठन न की कोई राजनीतिक दल है कांग्रेस आंदोलन की स्थापना आज से 136 वर्ष पूर्व हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के उद्देश्य से हुई थी। जिसमें हर वर्ग, हर समाज एवं हर धर्म के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति कांग्रेस के झण्डे तले दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर भारत रत्न राजीव गांधी तक कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है। यह बात जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।…
Author: KAMLESH VERMA
नाभि खिसक जाए तो ठीक कैसे करें? If the navel slides, how to fix in hindi प्रदूषण भरी जिंदगी में नाभि का खिसकना बेहद ही आम बात है। असल में शरीर पर ध्यान नहीं देने से इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेट की नाभि अचानक झुकने और कब्ज होने के चलते भी खिसक जाती है। आज हम आपकों लेख के जरिए नाभि खिसक जाए तो ठीक कैसे करें? If the navel slides, how to fix in hindi के बारे में बताने जा रहे हैं। नाभि खिसक जाए तो ठीक कैसे करें? If the navel slides, how…
Nagda News. हिन्दी प्रचार सेवा समिति नागदा के अध्यक्ष डॉ.पं. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी ने बताया कि 30 दिसंबर 2020 को ठा. युवराजसिंह राणावत की अध्यक्षता व पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष अशोक मालवीय के मुख्यातिथ्य में जीवदया एवं मानव सेवा समिति पर सुबह 10 बजे से साहित्यिक अनुष्ठान राष्ट्रीय स्वाभिमान यज्ञ समारोह का श्रीगणेश होगा। सुबह 7 बजे कार्यालय हिन्दी विद्या सदन पर यज्ञ होगा। जानकारी देते हुए डॉ. पं. सत्यार्थी ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी अभयानन्द सरस्वती(रामाश्रय धाम आरा बिहार), कमलेश जायसवाल (अध्यक्ष लायंस क्लब नागदा), मोहनलाल लुहार बेडावनिया(अध्यक्ष पेंशन संघ…
Nagda News. देश के प्रसिद्ध बिड़ला घराने के नागदा स्थित ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (स्टेपल फाइबर डिवीजन) (Grasim Industries Limited) एक बार फिर नई जांच के घेरे में आ गया हैं। सालों से किए जा रहे अवैधानिक गतिविधियों के दिन प्रतिदिन प्रमाण सामने आ रहे हैं । जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के झूठे एवं फर्जी आंकड़े देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला नागदा में पर्यावरण सुधार एवं वृक्षारोपण के नाम पर 5 वर्ष में 5 करोड़ 17 लाख रुपए खर्च किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसके दस्तावेज़ सूचना का अधिकार एक्ट के…
Nagda News. शहर के कुख्यात बदमाश गुलफाम को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। चूंकि बदमाश पर 20 प्रकरण दर्ज है तो उसने कई बार पुलिस पर भी हमला किया है। इसके चलते उसे न्यायालय उपजेल खाचरौद के बजाए सेंट्रल जेल में रखने का आदेश दिया। बदमाश को जेल तक ले जाने के लिए पुलिस ने न्यायालय हथकड़ी बांधने की विशेष अनुमति मांगी थी। जिस पर न्यायालय ने मुहर लगा दी। गौरतलब है कि मार्च 2010 में गुलफाम को सेंट्रल जेल पुलिस नागदा पेशी पर लाई थी, तब यहां से…
Nagda News. राष्ट्रीय कवि व शहर के निवासी जगन्नाथ विश्व का शनिवार शाम को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विश्व इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनका का उपचार चल रहा था। विश्व ने मंच की कविताओं से समूचे राष्ट्र में ख्याती अर्जित की। आप ने कई काव्य भी रचना भी की। दुरदर्शन समेत प्रमुख चैनल पर आप के कार्यक्रम प्रसारित हुए। नागदा में आप की कर्मभूमि रही। एक लंबे समय तक ग्रेसिम उद्योग में कार्य भी किया। आपने लगभग 20 पुस्तकों का साहित्य सर्जन किया। देश के कई सम्मान भी…
Nagda News. प्रदेश में इन दिनों शासन व प्रशासन द्वारा मॉफियाओं व बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही कि जा रही है। लेकिन शहर के बदमाशों व माफियाओं में इस तरह का कोई खौफ नहीं दिखा है। शनिवार को शहर के प्रमुख मार्ग एमजी रोड पर पुलिस थाने के महज 100 मीटर दूर एक कुख्यात बदमाश डी.के. मीणा पिता रामलाल मीणा निवासी जवाहर मार्ग किरण टॉकिज के पीछे ने एक पत्रकार दिनेश सोलंकी को घर में घुस कर धमकी थी। पत्रकार ने पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। गौरतलब है कि पत्रकार सोलंकी द्वारा पूर्व में उक्त बदमाश के खिलाफ में भी…
Nagda News. जिला मुख्यालय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ द्वारा निकाली यात्रा पर पथराव के कुछ घंटे बाद ही शुक्रवार रात को शहर में भी आसामाजिक तत्वों ने फिजा बिगाड़ने का कार्य किया। शहर में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समिति द्वारा लगाए फ्लेक्स व टेंट चोरी कर लिए गए। समिति के कार्यकर्ताओं ने 2 दिन पूर्व बलराम बस्ती आदिनाथ मोहहले की शोभा यात्रा के दौरान टेंट का पर्दा व कुछ फ्लेक्स लगाए गए थे। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोग जब उस जगह पहुंचे तो टेंट ध्वस्त था व फ्लेक्स भी गायब था, वार्ड 15 के आदिनाथ कॉलोनी व कोटा फाटक के…
Nagda News. विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के मुख्य अतिथ्य में ब्लाॅक शिक्षा समन्वयक (बीआरसी) कार्यालय में 14200 प्राथमिक एवं 8700 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 22900 छात्र-छात्राओं के लिए 380 स्वसहायता समूह तथा 58 शाला प्रबंधन समितियों को सील बंद पैकेट वितरित किए। वितरण सामग्री में 3 किलो दाल, 800 ग्राम मीठा तेल माध्यमिक विद्यालय के प्रति छात्र के मान से तथा 2 किलो तुअर दाल व 500 ग्राम तेल प्राथमिक विद्यालय के प्रति छात्र के मान से कच्ची खाद्यान्न सामग्री (माध्यन्ह भोजन के स्थान पर) वितरित किए। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे गुर्जर ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए…
रविंद्रसिंह रघुवंशी \ नागदा नागदा। रतलाम में एक बच्चे का अपहरण करने वाले एक बदमाश ने नागदा में एक कोयला व्यापारी से 5 लाख की फिरौती मांगी। शाम 4:30 बजे पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर रतलाम जिला पुलिस द्वारा कुछ माह पूर्व 5 हजार रु का ईनाम घोषित है। बदमाश गुलफाम उर्फ कय्यूम पिता मुन्ना खां उम्र 37 वर्ष निवासी जबरन कॉलोनी नागदा पर उज्जैन व रतलाम जिले के 4 अलग-अलग थाने में 19 प्रकरण दर्ज है। इन में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट, अवैध हथियार रखने, शासकीय कार्य में बांधा उत्पन्न कर कर्मचारी के…
Nagda News. तेल के नमूने लेते समय तहसीलदार की कॉलर पकड़ने व महिला खाद्य अधिकारी के साथ झूमाझटकी करने वाले व्यापारी दंपत्ति को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने व्यापारी दंपत्ति आशीष चाैधरी व उसकी पत्नी को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया था। गुरुवार दोपहर को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज का आदेश न्यायालय ने दिया। जेल भेजने के आदेश के तुरंत बाद आरोपी पक्ष के अभिभाषक ने एडीजे न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन लगाया, लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस प्रकरण पर शनिवार को सुनवाई होगी। गौरतलब…
Nagda News । माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की स्वाध्यायी व नियमित की विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 से बढाकर 31 दिसम्बर 2020 की है। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के स्वाध्यायी एवं नियमित विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 निर्धारित की थी। जिसके बाद आवेदन करने पर 2000 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन करने की पात्रता थी। गुर्जर ने कहा कि इस संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं आयुक्त…
Nagda News. मप्र शाासन व शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी शहर में संचालित ग्रेसिम उद्योग के स्कूल प्रबंधकों द्वारा पालकों को फीस के लिए परेशान किया जा रहा है। गुुरुवार को आदित्य बिरला प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय द्वारा अर्द्ववार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। जिसके लिए विद्यार्थियों व पालकों को दोपहर 2 से 4 बजे के मध्य विद्यालय में बुलाया गया। लेकिन स्कूल प्रबंधक द्वारा उन ही विद्यािर्थयों को रिजल्ट दिखाया गया जिन ने फीस की तीन किश्त यानी सितंबर माह तक की फीस जमा की है। कई पालकों ने 2 किश्त जमा की थी, लेकिन उसके…
पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया गिरफ्तार Nagda News.व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री के नमूने लेने बुधवार दोपहर को जिला मुख्यालय से शहर पहुंची खाद्य विभाग की महिला अधिकारी के साथ एक व्यापारी दंपत्ति ने अभद्वता की। मंडी पुलिस ने महिला अधिकारी की रिपोर्ट पर व्यापारी दंपत्ति के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा डालने का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही का कई व्यापारियों ने विरोध भी किया और पुलिस थाने भी पहुंच कर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि विभाग द्वारा कार्यवाही राजनीतिक देषता के चलते की जा रही है। कार्यवाही…
Nagda News. नागदा विकास योजना 2035 (प्रारूप) के पुनरीक्षण के संबंध में बैठक बृहस्पति भवन, उज्जैन में आयोजित की गई है। जिसके संबंध में जानकारी देते हुए विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने बताया कि विकास योजना में विभिन्न मुद्दों जैसे वर्तमान मार्ग संरचना, प्रस्तावित मार्ग संरचना, वर्तमान एवं प्रस्तावित भौतिक/सामाजिक अधोसंरचना इत्यादि अन्य समस्यों तथा उनके समस्या समाधान पर सुझाव प्राप्त किए जा सकेंगे। जिसके लिए संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा दिए गए लक्ष्य अनुसार अंगीकृत नागदा विकास योजना 2021 के पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। नागदा विकास योजना 2035 का (प्रारूप) समिति के समक्ष प्रस्तुत…
nagda news. उन्हेल थाना क्षेत्र से करीब 20 किमी दूर मंगलवार शाम को इंगोरिया रोड पर बंधन बैंंक के दो कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर 12 हजार 100 रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। सीएसपी मनोज रत्नाकर ने हिंदुस्थान समाचार संवाददाता कैलाश सनोलिया से बातचीत में बताया बंधन बैंक उन्हेल जिला उज्जैन के कर्मचारी राहुल एवं सलमान के साथ यह वारदात हुई है। nagda news : नागदा में हरे वृक्षों की अवैध कटाई करने वाले माफिया पर मेहरबान प्रशासन सलमान झालावाड़ का राजस्थान…
पुलिस, नपा व राजस्व विभाग एक दूसरे का मामला बता कर झाड़ रहे पल्ला nagda news. शहर में दिन दाहड़े शासकीय भूमि पर से हरे-भरे वृक्षों की अवैध कटाई कर पर्यावरण को हानी पहुंचाई जाने वाले लकड़ी माफिया के खिलाफ स्थानीय प्रशासन कार्यवाही करने से कतरा रहा है। चंबल तट पर मुक्तिधाम के सामने वृक्षों की कटाई के एक सप्ताह बाद भी किसी ने भी विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं है। तीनों विभाग नपा, राजस्व व पुलिस एक दूसरे के अधिकार क्षेत्र का मामला बता कर मॉफिया को संरक्षण प्रदान कर रहे है। दिन दाहड़े एक दर्जन से अधिक हरे…
Nagda News. ऐतिहासिक धरोहर बचाओ आंदोलन समिति संयोजक आरटीआई कार्यकर्ता बंटू बोडाना की उच्च स्तरीय कार्यवाही पर उक्त मामला अब राष्ट्रीय पुरातत्व अभिलेखागार जनपद नई दिल्ली पहुंचा है। बोड़ाना ने महाभारत कालीन नागदाह यज्ञ टेकरी को संक्षिप्त राज्य स्मारक पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए एक मांग पत्र राष्ट्रीय पुरातत्व अभिलेखागार नई दिल्ली को सौंपा था। मांग पत्र पर की गई कार्यवाही की जानकारी सूचना का अधिकार आवेदन के तहत मांगी तो टेकरी को संरक्षण देने के मामले में राष्ट्रीय पुरातत्व अभिलेखागार नई दिल्ली ने इस स्थल को संरक्षित स्मारक बनाने की कार्यवाही के लिए दिनांक 18 नवंबर 2020 को…
मध्यप्रदेश सरकार की गलत शिक्षा नीतियों के विरोध में मध्यप्रदेश के सभी अशासकीय शाला संगठन के कार्यकर्ताओ ने भोपाल में आंदोलन किया । जिसमें नागदा क्षेत्र से प्राइवेट स्कूल के संगठन सदस्यों ने भी भोपाल जाकर आंदोलन में भाग लिया। जहां पर संगठन के आंदोलन को रोकने के लिए शिवराज सरकार ने भारी पुलिस बल एवं एसटीएफ के हथियारबन्द जवानों को तैनात कर दिया। समाचार प्राप्ति तक प्रदेश सरकार ने संगठन के 11 सदस्यों के प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता के लिए मंत्रालय बुलाया है, जिन्हे पुलिस के वाहन में ले जाया गया। इसे भी पढ़े : नाभि पर हल्दी लगाने…
नागदा. ग्रेसिम उद्योग नागदा द्वारा सैकड़ों श्रमिकों के साथ बेईमानी करने का मामला उजागर हुआ है। ग्रेसिम उद्योग ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों का रोजगार छिनने तथा पूरा वेतन नहीं देने तथा शासकीय निर्देशों को कथित उल्लघंन का मामला सीएम शिवराज तक तो पहुंचा, लेकिन मजदूरों को इंसाफ नहीं मिला। ल कुछ और ही कहानी सामने आई है। ग्रेसिम प्रबंधन ने सहायक श्रमायुक्त उज्जैन के समक्ष यह खुलासा कि श्रम संगठनों एवं उद्योग प्रबंधकों के बीच लॉकडाउन को लेकर एक समझौता 27 जूून 2020 को हुआ है। यह समझौता पंजीयक व्यावसायिक संघ में रजिस्टर्ड भी हुआ। खास बात यह है…
कोरोना वायरस पर चुटकुले । Jokes on corona virus 2020 में वधुओं की अपेक्षाओं में भारी बदलाव लड़का भारत में जॉब करने वाला हो,चीन,इटली,अमेरिका, दुबई,रूस जैसे फालतू देशों में जॉब करने वाला न हो। भारत में भी दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, पूना,जयपुर जैसे महानगरों का न हो। खरगोन, बड़वानी, मनावर, खंडवा, भीकनगांव, कसरावद झिरन्या में जॉब करता हो एवं किसानी करने वाले लड़कों को विशेष प्राथमिकता रहेगी। इसे भी पढ़े : बाल सभा पर बोलने के लिए चुटकुले माना चाइना वालों की आंखें कम खुलती है मगर उन्होंने पूरी दुनिया की आंखें खोल दी है। जिन लोगों के फोन में खांसी…
लेटेस्ट राजनीतिक चुटकुले । Latest political jokes, Politics Jokes & Chutkule in Hindi: We compiled a Latest Best Funny Jokes for Political Party, that are full of Fun. हिंदी में राजनीति पर … एक नेता जी मरने के बाद यमपुरी पहुंचे.. वहां यमराज ने उनका भव्य स्वागत किया, और कहा :- इससे पहले कि मैं आपको स्वर्ग या नरक भेजूं पहले मैं चाहता हूँ कि आप दोनों जगहों का मुआयना कर लें कि आपके लिए कौन सी जगह ज्यादा अनुकूल होगी! यमराज ने यमदूत को बुलाकर कहा कि नेता जी को एक दिन के लिए नरक और फिर एक दिन स्वर्ग घुमा कर वापिस मेरे पास…
बाल सभा पर बोलने के लिए चुटकुले और हिंदी में मजेदार चुटकुले, मजेदार चुटकुले और जोक्स, bal sabha par bolane ke lie chutakule, Best Funny Jokes that is full of Humour and fun इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा- भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था? दर्शक (गुस्से में) – हां, कुचला था। पर अब क्यों माफी मांग रही हो? महिला – माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है!!! पहले दुकानों में लिखा होता था, ‘ग्राहक…
फनी जोक्स इन हिंदी फॉर व्हाट्सएप्प ग्रुप । Funny jokes in Hindi for whatsapp group जिस तरह पौधाें के जीवंत रहने के लिए हवा, पानी बेहद जरूरी है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार फनी जोक्स इन हिंदी फॉर व्हाट्सएप्प ग्रुप के लिए लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते…
Nagda News. बौद्धिक दिव्यांगजनों के सम्पूर्ण पुनर्वास के लिए कार्यरत संस्था स्नेह के एक विद्यार्थी एवं उसके अभिभावकों ने अत्यंत प्रेरणाप्रद कार्य को रविवार को अंजाम दिया. स्नेह संस्थापक पंकज मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार को शहर में अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यालय का शुभारम्भ किया गया था. इस अवसर पर उपस्तिथ स्नेह के विद्यार्थी तन्मय कुशवाह के पिता अजय कुशवाह ने तन्मय द्वारा अपनी वर्ष भर की बचत राशि राम मंदिर निर्माण कार्य में समर्पित करने की भावना व्यक्त की. रविवार को एक सादे समारोह में तन्मय व…
