Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Nagda - ग्रेसिम उद्योग नागदा का लॉकडाउन में श्रम संगठनों से हुआ पंजीकृत समझौता
Nagda 0 Views

ग्रेसिम उद्योग नागदा का लॉकडाउन में श्रम संगठनों से हुआ पंजीकृत समझौता

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
grasim-udyog-nagda-registered-agreement-with-labor-organizations-in-lockdown

नागदा. ग्रेसिम उद्योग नागदा द्वारा सैकड़ों श्रमिकों के साथ बेईमानी करने का मामला उजागर हुआ है। ग्रेसिम उद्योग ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों का रोजगार छिनने तथा पूरा वेतन नहीं देने तथा शासकीय निर्देशों को कथित उल्लघंन का मामला सीएम शिवराज तक तो पहुंचा, लेकिन मजदूरों को इंसाफ नहीं मिला। ल कुछ और ही कहानी सामने आई है।

ग्रेसिम प्रबंधन ने सहायक श्रमायुक्त उज्जैन के समक्ष यह खुलासा कि श्रम संगठनों एवं उद्योग प्रबंधकों के बीच लॉकडाउन को लेकर एक समझौता 27 जूून 2020 को हुआ है। यह समझौता पंजीयक व्यावसायिक संघ में रजिस्टर्ड भी हुआ।

खास बात यह है कि  श्रम संगठनों ने अनुबंध को आज तक उद्योग गेट पर न तो चस्पा किया, न सार्वजनिक किया। ग्रेसिम क्रांतिकारी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री भवानीसिंह शेखावत की एक शिकायत के बाद यह हकीकत उजागर हुई। शेखावत ने शिकायत में मजदूरों के पक्ष में आवाज उठाई थी।

ग्रेसिम महाप्रबंक का पत्र हाथ लगा

सहायक श्रमायुक्त को प्रेषित ग्रेसिम महाप्रबंधक का एक सफाई पत्र दस्तावेज हिन्दुस्थान समाचार संवाददाता नागदा के हाथ लगा है, जो कि सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय उज्जैन में 23 अक्टूबर 2020 को पंजीकृत हुआ। इस दस्तावेज की प्रति हिस के पास सुरक्षित है।

इस अभिलेख में महाप्रबंधक ने यह बताने का प्रयास किया कि मजदूरों को लॉकडाउन की अवधि में संस्थान से सबंध श्रम संगठनों से हुए समझौते के अनुसार काम एवं वेतन दिया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की उक्त तिथि भी महाप्रबंधक ने प्रकट की है। महाप्रबंधक ने यह तक दावा कि कि उक्त समझौता पंजीयक व्यावसायिक संघ में पंजीबद्ध भी है।

क्या बोले समझौते में शामिल यूनियन के नेता

समझौते को सार्वजनिक नहीं करने के मामले में उद्योग के सबसे बड़े श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ के नेता जोधसिंह राठौर से दूरभाष पर संपर्क किया गया उनसे बात तो हुई लेकिन अस्पताल में अस्वस्थता के कारण उनका पक्ष लेना अनुचित समझा।

अन्य श्रम संगठन एचएमएस के नेता राजेंद्र अवाना ने इस बात की पुष्टि की हैकि लॉकडाउन को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इस अनुबंध में मजदूरों के हितों का ध्यान रखा गया। उन्होंने सहज भाव से स्वीकार किया कि इस समझौते को सार्वजनिक नहीं किया।

मजदूर नेता शेखावत के सवाल

उधर, इस कहानी के किरदार श्रमिक नेता भवानीसिंह शेखावत से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि ग्रेसिम के ठेका मजदूरों को काम से बेदखल करने तथा स्थायी श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन नहीं तथा लॉकडाउन में शासकीय गाईडलाईन का उल्लघंन करने आदि को लेकर उन्होंने सहायक श्रमायुक्त को शिकायत की थी।

श्रम संगठनों से प्रबंधन ने गुपचुप समझौता कर लिया। इस समझौते को उजागर नहीं किया गया। समझौते में क्या लिखा, श्रमिक अनभिज्ञ हैं। नियमानुसार उद्योग गेट पर चस्पा किया जाना चाहिए था। अब इसे सार्वजनिक किया जाए।

महा प्रबंधक की यह भी सफाई

ग्रेसिम महाप्रबंधक ने मजदूरों को काम नहीं देने तथा ठेका मजदूरों को कार्य से बेदखल करने के सवाल पर यह दलील भी सहायक श्रमायुक्त के समक्ष पेश की हैकि उद्योग को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के नियोजन के साथ उत्पादन प्रारंभ करने की अनुमति शासन से 3 मई 2020 को मिली थी।

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद प्रशासकीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए संस्थान द्वारा जैसे- जैसे उत्पादन बढाया वैसे-वैसे श्रमिकों का नियोजन भी बढाया गया। यह भी दावा किया कि लॉकडाउन के दौरान अनुपस्थिति के कारण किसी भी कर्मकार की सेवा समाप्ति, छटनी या सर्विस ब्रेक नहीं की गई।

संस्थान के बंद रहने की अवधि में किसी भी कर्मकार के वेतन अथवा अन्य देय तथा वैधानिक स्वत्वों में भी कोई कटौती नहीं की गई। बड़ा तर्क यह दिया कि लॉकडाउन के बाद संस्थान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

ठेका मजदूरों के बारे में दलील

महाप्रबंधक का दलील में कहना हैकि वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी एवं औद्योगिक परिस्थतियों को देखते हुए कुछ अति आवश्यक कार्य को छोडक़र अन्य गैर जरूरी कार्यों के लिए संविदा पर कार्य समाप्त कर दिए गए। ऐसे ठेकेदारों को संस्थान के अन्य ठेकेदारों की सूची से कम किया गया।

उन ठेकेदारों के श्रमिकों के नियोजन के लिए प्रबंधक प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष कदापि उतरदायी नहीं। अत: ठेका श्रमिकों के नियोजन के लिए ठेकेदार या संस्थान प्रबंधन को बाध्य नहीं किया जा सकता।

Newsmug App: देश-दुनिया की खबरें, आपके नागदा शहर का हाल, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप

हाईकोर्ट का हवाला

इस पूरे प्रकरण की असली कहानी के मुख्य किरदार हाईकोर्ट के एक निर्णय को हथियार बनाकर समझौता किया है। प्रबंधक ने तर्क प्रस्तुत किया कि लॉकडाउन के दौरान संस्थान के कर्मचारियों को बिना कार्य वेतन भुगतान किए जाने के शासकीय दिशा-निर्देश 20 मार्च 2020 की अधिसूचना के विरूद्ध कुछ नियोजकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने 4 जून 2020 को आदेश दिया थाकि अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रतिरोधक कार्यवाही न की जाए। एवं 12 जून 2020 को उच्च न्यायालय ने निर्देशित किया कि अंतरिम उपाय के रूप में कर्मचारियों के प्रतिनिधि एवं नियोजक संबधित पर चर्चा कर अपनी सहमति से निराकरण करें।

अत: में महाप्रबंधक ने अपनी बात को जोरदार तरीके से प्रस्तुत करते हुए लिखा हैकि संस्थान द्धारा संस्थान से सबंद्ध श्रम संगठनों से हुए समझौते के मुताबिक पूर्ण पालन किया जा रहा है।

साभार : हिंदुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Grasim Udyog Nagda Nagda news Nagda News Breaking News nagda news today
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

nagda-news-student-had-to-wait-for-2-hours-to-write-fir
Madhya Pradesh 0 Views

Nagda News : छात्रा को रिपोर्ट (FIR) लिखाने के लिए 2 घंटे करना पड़ा इंतजार

first-chauth-mata-temple-of-madhya-pradesh-in-nagda-mata-will-be-adorned-with-attractive-clothes
Nagda Updated:01/11/20230 Views

मध्य प्रदेश का पहला चौथ माता मंदिर नागदा में, आकर्षक वस्त्र से होगा माता का श्रृंगार

nagda-news-troubled-by-leaders-and-goons-lanxess-industry-nagda-management-filed-a-complaint
Nagda 0 Views

नागदा न्यूज : नेता और गुंडों से परेशान होकर लैंक्सेस उद्योग प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत

staff-worker-death-in-lanxess-industry-nagda
Nagda 0 Views

लैंक्सेस उद्योग नागदा में स्टॉफ कर्मी की मौत | Staff Worker Death in LANXESS Industry Nagda

nagda-news-victim-of-vehicle-accident-returning-after-agitation-seven-people-injured
Madhya Pradesh 0 Views

आंदोलन कर लौट रहा वाहन दुर्घटना का शिकार, सात लोग घायल

Nagda 0 Views

नागदा न्यूज़ – ग्रेसिम उद्योग नागदा में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्थागित

Comments are closed.

रात 3 बजे नींद खुलना क्या संकेत देता है? जानिए विज्ञान, मनोविज्ञान और आध्यात्मिक मान्यताओं का सच

21/05/2026

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

20/05/2026

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

20/05/2026

लूसिड ड्रीमिंग क्या होती है? जानिए सपनों को कंट्रोल करने के पीछे का वैज्ञानिक और रहस्यमयी सच

20/05/2026

बिना वजह डर क्यों लगता है? मन के अदृश्य भय का विज्ञान, मनोविज्ञान और आंतरिक सत्य

19/05/2026

डोपामिन डिटॉक्स क्या है? मोबाइल कैसे दिमाग कमजोर बना रहा है

19/05/2026

सोने के बाद मन कहां जाता है? वेद, उपनिषद और विज्ञान के अनुसार जानिए नींद के दौरान मन का रहस्य

16/05/2026

सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

16/05/2026

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

15/05/2026

बकरी सिर्फ पशु नहीं, एक हैरान कर देने वाली दुनिया है: ऐसे तथ्य जो सोच बदल दें

15/05/2026

लड़कियाँ: हौसलों, सपनों और बदलाव की वह कहानी जो हर किसी को छू जाती है

15/05/2026

तोता: रंगीन दुनिया का चमचमाता सितारा! अनोखे और रोचक तथ्य Facts About Parrots

15/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.