सेहतNews

सर्दियों में चाहिये मुलायम और निखरी त्वचा तो घर पर ऐसे बनाएं मॉइश्चराइजर

हेलो फ्रेंड्स , सर्द मौसम अपने चरम पर हैं। भारत के कई प्रांतों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में त्वचा में रूखापन भी आना शुरू हो गया है। वैसे तो त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए बाजार में बहुत सारे उत्पाद जैसे- क्रीम, मॉइश्चराइजर (Homemade Moisturizer) मिलते हैं, लेकिन इनका असर अधिक समय तक नहीं होता है। कारण इनमें बहुत सा केमिकल और रसायन अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिला दिया जाता है। जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं।यदि ऐसे में आप घर का बना मॉइश्चराइजर लगाती हैं तो आपकी त्वचा का रूखापन तो जाएगा ही साथ ही आपकी त्वचा ग्लोइंग भी हो जाएंगी।

मॉइश्चराइजर को घर पर देशी तरीके से बनाया जा सकता है, हम आपको एक ऐसा खास नुस्खा बताएंगे। यह बेहद पुराना और असरदार तरीका है मॉइश्चराइजर (Homemade Moisturizer) बनाने का। इसको बनाना बहुत सस्ता है और एक बार बना कर आप इसे कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप शरीर के हर हिस्से में लगा सकती हैं जहां आपको रूखापन महसूस होता है या वहां लगा सकती है जहां त्वचा फट रही है। तो चलिए जानते हैं इसको बनाने विधि।

आवश्यक सामग्री :

  1. 1 कप एलोवेरा जैल
  2. 7-8 बड़ा चम्मच मधुमक्खी का वैक्स
  3. 2 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  4. 2 बड़ा चम्मच बादाम का तेल

बनाने की विधि :

  1. सबसे पहले एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और वैक्स डालकर उसे पिघलाएं।
  2. वैक्स पिघलाने के बाद आपको एलोवेरा की पत्तियों में से जैल निकालना होगा।
  3. जिसके बाद जैल को आप पिघले हुए वैक्स में डाल दें और उसके बाद आपको इसमें बादाम का तेल और नारियल का तेल डालना होगा।
  4. यह दोनों चीजें जब आप इसमें डाल दें तो इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें और इस दौरान आप निरंतर पक रही सामग्री को चलाते रहें।
  5. सामग्री क्रीम जैसी नजर आने लगे तो आपको इसे एक कांच की बोतल में भर लें। जिसके बाद इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  6. फ्रिज में रखने से मॉइश्चारइजर सेट हो जाएगा और आप इसे बाहर नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रख दें।

यह भी पढ़े : 

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status