Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - सावन माह में ज़रूर ट्राइ करें ये सोमवार स्पेशल रेसिपीज | Sawan Vrat Recipes
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

सावन माह में ज़रूर ट्राइ करें ये सोमवार स्पेशल रेसिपीज | Sawan Vrat Recipes

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
navaratri-vrat-recipes-in-hindi

Table of Contents

Toggle
  • 1. नारियल के लड्डू –
  • आवश्यक सामग्री :
  • बनाने की विधि:
  • 2. अरबी की टिक्की –
  • आवश्यक सामग्री:
  • बनाने की विधि:
  • 3. सवां राइस खिचड़ी –
  • आवश्यक सामग्री:
  • बनाने की विधि:
  • 4. व्रत की कढ़ी –
  • आवश्यक सामग्री:
  • बनाने की विधि:
  • 5. सेब का हलवा –
  • आवश्यक सामग्री:
  • बनाने की विधि:
  • 6. साबूदाना खिचड़ी –
  • आवश्यक सामग्री :
  • बनाने की विधि:
  • 7. कुट्टू के आटा का डोसा –
  • आवश्यक सामग्री:
  • बनाने की विधि:
  • 8. सिंघाड़े के आटे का समोसा –
  • आवश्यक सामग्री:
  • बनाने की विधि:

सावन माह में ज़रूर ट्राइ करें ये सोमवार स्पेशल रेसिपीज | Sawan Vrat Recipes

Sawan Vrat Recipes : सावन शब्द का मतलब है भगवान शंकर का बेहद ही प्रिय माह, इस दौरान भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जाती है. इन दिनों लाखों उपासक भोले का आर्शिवाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं. यह व्रत वर्षा ऋतु की शुरुआत में मनाया जाता है.

परंपरागत रूप से हिंदू धर्म में, पुरे सावन माह में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन अशुभ और अपवित्र माना जाता है, लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है. इन दिनों उपवासों के दौरान लोग मीट, अनाज, शराब, प्याज, लहसुन आदि खाने से परहेज करते हैं. आयुर्वेद में दिए गए तर्क के अनुसार, यह खाद्य पदार्थ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और मौसमी बदलाव के हमारे शरीर में प्रतिरक्षा क्षमता कम होती है जिससे हमारा शरीर नकारात्मक ऊर्जा से लड़ने में सक्षम नहीं होता है. लहसुन और प्याज जैसे तत्वो से शरीर में गर्मी उत्पन्न करती है जो आपके शरीर को शुद्ध होने से रोकती है.

सावन माह के दिनों में कुटू आटा, सिंघाड़े का आटा, ताजी सब्जियां, दूध, दही और मखाने जैसे सामग्री को पसंद किया जाता है कारण यह पेट के लिए हल्के और फायदेमंद होते हैं और आसानी से पच भी जाते हैं. व्रत के दौरान नियमित नमक के बजाय, सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है, इसका सीधा कारण है कि, यह शुद्ध और असंसाधित (unprocessed) होता है. जो लोग उपवास नहीं करना चाहते हैं वे लहसुन और प्याज के बिना पके शाकाहारी सात्विक आहार का सेवन कर सकते हैं.

आज हम आपको लेख के जरिए बताने जा रहे हैं, सावन सोमवार व्रत के दौरान उपयोग किए जाने वाले भोजन और सामग्री के बारे में :

  • आटा – नवरात्र में आप राजगीरा का आटा (अमरनाथ आटा), सिंघाड़े का आटा, कुटू का आटा, अरारोट का आटा
  • मसाले – जीरा, सूखे अनार, करी पत्ते, काला नमक, सूखे आम का पाउडर (आमचूर पाउडर), हरी मिर्च, नींबू
  • सब्जियाँ – आलू, मीठे आलू, कच्चे केले, अरबी, साबूदाना
  • अन्य भोजन / सामग्री – फल, मेवे, हनी, चीनी, गुड़, नारियल, चाय

1. नारियल के लड्डू –

आवश्यक सामग्री :

  • ताजा नारियल,
  • सूखा हुआ नारियल,
  • गाढ़ा दूध,
  • इलायची पाउडर,
  • घी

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • व्रत करने वाले उपासक को सबसे पहले एक पैन में 1 चम्मच घी गर्म करना होगा, जिसके बाद उसमें 2 कप कसा हुआ नारियल डालें। इसे 5 मिनट के लिए कम लौ पर चलाते रहें.
  • जिसके बाद इसमें मीठा गाढ़ा दूध मिलाएँ और एक चुटकी इलायची पाउडर छिड़क दें.
  • इस मिश्रण को पकाएँ और तब तक चलाते रहें जब तक यह गाढ़ा नहीं हो जाएं.
  • एक कटोरे में मिश्रण को डालें और इसे ठंडा करें.
  • ठंडा होने के बाद इस मिश्रण की छोटी छोटी बॉल्स बनायें और नारियल पाउडर में बॉल्स को रोल करें। तो लीजिए आपके लड्डू बनकर तैयार है, आप चाहे तो इन्हें फ़्रीज़ में भी रख सकते हैं. यह करीब-करीब 10 दिनों तक फ्रीज में स्टोर करके रखा जा सकता है. यदि आप चाहे तो इसे आम दिनों में भी बनाकर स्टोर कर सकती हैं.

2. अरबी की टिक्की –

आवश्यक सामग्री:

  • अरबी,
  • लाल मिर्च पाउडर,
  • जीरा पाउडर,
  • काली नमक,
  • नींबू का रस

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक चुटकी नमक डाल कर अरबी उबालें और ठंडा होने पर छील लें.
  • जिसके बाद हाथों की सहायता से अरबी को समतल करें और फ्राइंग पैन में घी या तेल डाल कर भूनें, जब तक कि अरबी सुनहरे भूरे रंग और कुरकुरी ना हो जाएँ.
  • अब लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काली नमक और नींबू के रस को मिलाएं और इस मिश्रण में तली हुई अरबी को डालें.
  • चाय के साथ इसे परोसें, खुद भी खाए और परिवार के अन्य लोगों को भी खिलाएं.

3. सवां राइस खिचड़ी –

आवश्यक सामग्री:

  • सवां के चावल,
  • आलू,
  • जीरा,
  • काली मिर्च,
  • लाल मिर्च का पेस्ट,
  • तेल / घी,
  • पानी,
  • सेंधा नमक

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले करीब एक घंटे के लिए संवा चावल भिगोएँ और बाद में अतिरिक्त पानी को निकाल दें.
  • एक गर्म पैन में 2 चम्मच तेल / घी लें और उसमें जीरा डालें। फ्राई करें जब तक जीरे का रंग नहीं बदल जाता है.
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार लाल मिर्च पेस्ट और आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएँ। इसे अच्छी तरह से हिलाते हुए आलू डालें और तीन-चार मिनट के लिए पकने दें.
  • जिसके बाद चावल डालें और आवश्यकता के अनुसार पानी मिलाएँ, पैन को ढक्कन के साथ कवर करें.
  • अच्छी तरह से चावल पक जाने के बाद नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाएँ। इसे कढी / चटनी / दही के साथ परोसें.

4. व्रत की कढ़ी –

आवश्यक सामग्री:

  • ताजा दही,
  • राजगीरा का आटा (अमरनाथ आटा),
  • जीरा,
  • हरी मिर्च पेस्ट,
  • पानी,
  • तेल / घी,
  • सेंधा नमक

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक कटोरे में एक कप ताज़ा दही को फेंटे.
  • करीब 3 टेबल चम्मच राजगीरा के आटे (कोई भी अन्य आटा जिसे आप उपवास के दौरान खाना पसंद करते हैं) में आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • गर्म पैन में, 2 चम्मच तेल / घी लें, जीरा और मिर्च पेस्ट को डाल कर अच्छे से चलाएं। और अब इसमें दही को मिलाएँ.
  • कढ़ी को उबाल लें और ज़रूरत के अनुसार सेंधा नमक और चीनी डालें। अच्छी तरह से हिलाते हुए पकने दें जब तक कढ़ी गाढ़ी नहीं हो जाती है.
  • कढ़ी को संवा चावल या राजगीरा पुरी के साथ परोसें.

5. सेब का हलवा –

आवश्यक सामग्री:

  • सेब,
  • घी,
  • दालचीनी पाउडर,
  • चीनी,
  • सूखे मेवे,
  • पानी,
  • वनीला अर्क (वैकल्पिक)

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • इसे बनाने के लिए करीब 5 मध्यम आकार के सेब लेकर छील लें और छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। गर्म पैन में 2 चम्मच घी लें और उसमें सेब डालें। जब तक टुकड़े नरम और भूरे रंग के नहीं हो जाते हैं, तब तक इसे कुक करते रहें.
  • जिसके बाद पैन में आधा कप पानी डालें और चम्मच की मदद से सेब को मैश करें. इसमें चीनी मिलाएँ (आवश्यकता के अनुसार).
  • दालचीनी पाउडर और वनीला अर्क को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाएं तो उसे आँच से हटा दें और कटोरे में डाल लें।

6. साबूदाना खिचड़ी –

आवश्यक सामग्री :

  • 1 कप साबूदाना,
  • 1/2 कप भुनि हुई और कुरकुरी मूँगफली,
  • 2 बड़े चम्मच घी,
  • 1 चम्मच जीरा,
  • 3-4 साबुत सूखे लाल मिर्च,
  • करी पत्ता,
  • सेंधा नमक,
  • 1 चम्मच मिर्च पाउडर,
  • हरा धानिया,
  • हरी मिर्च,
  • नींबू का रस

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • साबूदाना को अच्छी तरह से धो लें इसे करीब एक घंटे के लिए भिगो कर रखें. जिसके बाद साबूदाने को एक कपड़े में लेकर अच्छे से निचोड़ लें.
  • साबूदाना, मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएं.
  • घी को गर्म करें और उसमें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं. मसाला हल्का सुनहरा होने पर इसमें साबूदाने के मिश्रण को मिलाएँ और कुछ देर तक कम आँच पर पकाएँ.
  • अच्छे से पक जाने के बाद इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। हरा धनिया और हरी मिर्च के साथ सजाकर गर्मागर्म परोसें.

7. कुट्टू के आटा का डोसा –

आवश्यक सामग्री:

  • उबले हुए आलू,
  • कुट्टू का आटा,
  • मक्खन (घी),
  • नमक,
  • लाल मिर्च,
  • अदरक,
  • उबली हुई अरबी,
  • अजवाइन,
  • हरी मिर्च,
  • मीठे आलू

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले भरावन बनाने के लिए उबले हुए आलू को छील कर मैश करे और उसमें सेंधा नमक मिलाएं. जिसके बाद कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डाल कर करीब एक मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें और चलाते हुए धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं.
  • डोसा तैयार करने के लिए मैश की हुई अरबी को कुट्टू के आटे के साथ अच्छी तरह से मिक्‍स करें. साथ सादा सेंधा नमक, लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च और अजवाइन मिलाएं. जिसके बाद कुछ पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और घोल तैयार करें.
  • एक फ्लैट पैन को गर्म करें, उस पर थोड़ा सा घी डालें, एक चम्मच से इस घोल को उस पर फैलाएं.
  • कुछ मिनट के लिए कुक होने दें और कुरकुरा बनाने के लिए किनारों के चारों ओर घी फैलाएं. फिर इसे पलट कर दूसरी तरफ से पकाएं.
  • अब डोसे के बीच में भरावन सामग्री भरें और पकाएं.
  • पुदीने और नारियल चटनी के साथ इसे खाएं.

8. सिंघाड़े के आटे का समोसा –

आवश्यक सामग्री:

  • सिंघाड़े का आटा,
  • अरारोट,
  • घी,
  • पानी,
  • मक्खन,
  • हरी इलायची,
  • धनिया पाउडर,
  • लाल मिर्च पाउडर,
  • दो घंटे भीगी हुई 1 कप चिरौंजी,
  • वनस्पति तेल,
  • सेंधा नमक,
  • जीरा

navaratri-vrat-recipes-in-hindi

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले भरावन बनाने के लिए चिरौंजी को छीलकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें. जिसके बाद एक पैन में दो बड़े चम्मच घी गर्म करें और उसमें जीरा डालकर फ्राई करें और जब जीरा चटखने लगे तो उसमें चिरौंजी और बाकी भरावन सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके फ्राई करें. जब मिश्रण फ्राई हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • समोसे का आटा गूंदने लिए एक पैन में पानी, घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर उबाल लें. पानी उबल जाए तो सिंघाड़े के आते में अरारोट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • आटे की छोटी-छोटी लोई तैयार करें और इसे रोटी तरह बेल लें. अब बीच से आधा काट लें और कटे हुए हिस्सों को कोन की तरह मोड़ लें और भरावन सामग्री भरें. इसके कोने बंद करें और सारी लोइयों से इसी तरह समोसे तैयार करें.
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें समोसे डालकर मध्यम आंच पर समोसों को सुनहरा होने तक तलें.

इसे भी पढ़े :

  • बूंदी का रायता बनाने की विधि और उसके फायदे
  • हलवाई जैसा खीरे का रायता बनाने की विधि
  • क्या व्रत में दवा खा सकते हैं | Kya vrat me dawa kha sakte hai

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
navratri vrat dosa recipe navratri vrat food recipes in hindi navratri vrat halwa recipe navratri vrat recipes in hindi navratri vrat recipes indian in hindi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

PM Awas Yojana 2.0 Registration 2026
News 2 Views

PM Awas Yojana 2.0 Registration 2026: खुशखबरी! 3 करोड़ नए घरों के लिए आवेदन शुरू, जानें नए नियम और पात्रता

Friendship Day 2026 Date in India
Hindi 5 Views

Friendship Day 2026 Date in India: शानदार! जानें सही तारीख, इतिहास और दोस्तों के लिए 101 दिल छू लेने वाली विशेस

August School Holidays 2026 List India
Education 6 Views

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

Inspirational Hindi Quotes for Life
News 7 Views

Inspirational Hindi Quotes for Life: 1001+ अनमोल विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल देंगे (2026)

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026
News 155K Views

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

Nag Panchami 2026
News 3 Views

Nag Panchami 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए अचूक उपाय

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

दिल्ली का जंतर-मंतर: किसने बनवाया और क्या है इसके 4 यंत्रों का रहस्य?

दिल्ली का जंतर-मंतर: किसने बनवाया और क्या है इसके 4 यंत्रों का रहस्य?

04/08/2026
घमंडी मोर और समझदार चिड़िया: बच्चों के लिए सुंदर जंगल कहानी!

घमंडी मोर और समझदार चिड़िया: बच्चों के लिए सुंदर जंगल कहानी!

04/08/2026
चिराग की ईमानदारी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

चिराग की ईमानदारी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

04/08/2026
मेहनत की पहली सीढ़ी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

मेहनत की पहली सीढ़ी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

04/08/2026
अयोध्या राम मंदिर दर्शन: परिवार व बच्चों के लिए यात्रा गाइड!

अयोध्या राम मंदिर दर्शन: परिवार व बच्चों के लिए यात्रा गाइड!

04/08/2026
समुंदरी परी डॉल्फ़िन: बच्चों के लिए 10 हैरान करने वाले तथ्य!

समुंदरी परी डॉल्फ़िन: बच्चों के लिए 10 हैरान करने वाले तथ्य!

04/08/2026
Best Hindi Novels to Read

Best Hindi Novels to Read: अदभुत! 25+ कालजयी उपन्यास जो हर भारतीय को पढ़ने चाहिए (2026)

04/08/2026
गोदान उपन्यास का सारांश

गोदान उपन्यास का सारांश: विश्व प्रसिद्ध! मुंशी प्रेमचंद के महाकाव्य का संपूर्ण विश्लेषण और 101 अनसुने तथ्य

04/08/2026
सपने में मंदिर देखना

सपने में मंदिर देखना क्या संकेत देता है? (101 रहस्य): अदभुत! जानें शुभ-अशुभ फल और अचूक उपाय

04/08/2026
नदी नाव संजोग का अर्थ

नदी नाव संजोग का अर्थ: शाश्वत सत्य! कबीर के इस पद का गहरा रहस्य और 2026 के लिए जीवन दर्शन

04/08/2026
खजुराहो मंदिर का रहस्य

खजुराहो मंदिर का रहस्य: अदभुत! 101 अनसुने तथ्य, इतिहास और मूर्तियों के पीछे का आध्यात्मिक सच

04/08/2026
jaishankar-prasad-biography-in-hindi

जयशंकर प्रसाद की जीवनी: प्रेरणादायक! छायावाद के जनक का जीवन परिचय, रचनाएं और साहित्यिक योगदान

04/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.