Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - नवरात्रि में व्रत (उपवास) करने की विधी | Navratri Vrat Vidhi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

नवरात्रि में व्रत (उपवास) करने की विधी | Navratri Vrat Vidhi

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
navratri-me-vrat-kaise-kare

Table of Contents

Toggle
  • ब्रह्माजी द्वारा सुनाया गया वृतांत –
  • नवरात्रि व्रत कथा
  • नवरात्रि वृत में क्या नहीं खाया जाता है ? और क्या खाया जाता है ?
  • नवरात्रि में व्रत (उपवास) करने की विधी | Navratri Vrat Vidhi

नवरात्रि में व्रत (उपवास) करने की विधी | Navratri Vrat Vidhi

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिनों व्रत रखने का विशेष महत्त्व बताया गया है. आमतौर पर व्रत अपनी श्रद्धा के ऊपर निर्भर करता है. यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व है क्योंकि ये नौ दिन नौ देवियों को समर्पित हैं. कुछ लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं व कुछ लोग पहले और आखिरी दिन का व्रत रखते हैं. इसे चढ़ता उतरता व्रत कहा जाता है. कुछ लोग पर्व के नौ दिन की अखंड जोत जलाते हैं. जिसको नौ दिनों तक नहीं बुझने दिया जाता. व्रत को रखने के लिए हर एक व्यक्ति के अपने अलग-अलग उद्देश्य होते हैं. पुराणों के अनुसार व्रत या उपवास करने से माँ की कृपा सदा उनपे बनी रहती है व सारे कार्य सिद्ध होते हैं. व्रत को रखने के कुछ नियम हैं, जैसे व्रत में क्या खाना चाहिए, पूजा किस प्रकार करनी चाहिए आदि. आइये जानते हैं व्रत से जुड़ी बातें व कथा –

ब्रह्माजी द्वारा सुनाया गया वृतांत –

धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार ब्रहस्पति जी ने ब्रह्माजी से प्रश्न किया कि चैत्र व आश्विन मास की शुक्लपक्ष की नवरात्रि का व्रत और त्योहार क्यों मनाया जाता है, इस व्रत को करने से क्या फल मिलता है और इसे किस प्रकार करना चाहिए और सर्व प्रथम ये व्रत किसने किया था, बताइए?

जिसके उत्तर मैं ब्रह्माजी ने ब्रहस्पति जी के इस सवाल का जबाव दिया, हे ब्रहस्पति, प्राणियों की अच्छाई की इच्छा रखने के लिए तुमने बहुत अच्छा प्रश्न किया है, ये नवरात्रि का व्रत मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है, संतान की कामना करने वाले को संतान प्राप्ति होती है, दरिद्र लोगों को धन की प्राप्ति होती है, लोग धन-धान्य से पूर्ण हो जाते हैं और लोगों के सारे कष्ट नष्ट हो जाते हैं.

नवरात्रि व्रत कथा

पुरातन समय में मनोहर नामक नगर में पीठत नाम का एक अनाथ ब्राह्मण रहता था, वह दुर्गा माँ का सच्चा भक्त था. उसके यहाँ एक कन्या उत्पन्न हुई जिसका नाम सुमति रखा गया. सुमति, अपनी सहेलियों के साथ खेलते-कूदते बढ़ी होने लगी, जैसे शुक्ल पक्ष में चन्द्रमा की कला बढ़ती है.

ब्राह्मण पीठत, प्रतिदिन माँ दुर्गा की पूजा किया करता था और पूजा के समय वह कन्या सुमति, हमेशा वहां उपस्थित रहती थी. लेकिन एक दिन वह सहेलियों के साथ खेल-कूद में इतनी मगन हो गई कि उसे पूजा का ध्यान न रहा. इस वजह से पिता को अत्यंत क्रोध आया. उसके पिता ने उसे कहा कि आज तू भगवती की पूजा में शामिल नहीं हुई, अब में तेरा विवाह एक दरिद्र और कुष्ठ रोगी से कर दूँगा. तब सुमति ने कहा अपने पिता से कहा, “आप मेरे पिता हैं, आप जैसा उचित समझे, लेकिन मेरे भाग्य में जो लिखा है वही होगा”.

ऐसे वचन सुनकर पिता को और भी अधिक क्रोद्ध आया और उसने अपनी पुत्री का विवाह कुष्ठ रोगी के साथ करा दिया और बोला कि देखता हूँ कि अब तेरा भाग्य तेरा कितना साथ देगा. ऐसे वचन सुनकर सुमति सोचने लगी कि मेरा दुर्भाग्य ही ऐसा है इसीलिए मुझे ऐसा वर मिला है और इस प्रकार अपने पति के साथ वन को चली गयी.

navratri-me-vrat-kaise-kare

एक दिन वन में इस कन्या के पूर्व जन्म के कर्म से प्रसन्न होकर माँ दुर्गा वहां प्रकट हो गयीं और कहने लगीं कि जो भी वर तुम्हे चाहिए वह मांगों. कन्या ने कहा कि आप कौन हैं, तब माता ने उत्तर दिया कि मैं भगवती हूँ, मैं तुम्हारे पिछले जन्म के कर्मों से अत्यंत प्रसन्न हूँ इसीलिए तुम्हारी जो इच्छा है वैसा वरदान मैं तुम्हे दूँगी. माता ने कहा कि मैं तुम्हारे पिछले जन्म का वृतांत बताती हूँ – तुम पिछले जन्म में अति पतिव्रता नारी थी, तुम्हारा पति चोरी करते पकड़ा गया था, तब तुम दोनों को सिपाहियों ने कारागाह में बंद कर दिया था और उस दौरान तुम दोनों को कुछ भी खाने को भोजन नहीं दिया गया था, इस प्रकार तुमने नौ दिनों तक नवदुर्गा का व्रत कर लिया था और उस व्रत के प्रभाव से मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ इसीलिए जो वर मांगना है माँग सकती हो.

तब सुमति बोली “मुझे धन-धान्य कुछ नहीं चाहिए बस मेरे पति का कुष्ठ रोग दूर कर दीजिये”. तब माता ने उसे वरदान दिया कि तुम्हारा पति कुष्ठरोग मुक्त हो जाये और तू सदा खुश रहे. ऐसा कहकर वे अंतर्ध्यान हो गयीं और सुमति अत्यंत प्रसन्न हो उठी.

अर्थात यह फल सुमति को उन नौ दिनों के व्रत रखने से ही प्राप्त हुआ. तभी से व्रत रखने की परम्परा चली आयी.

नवरात्रि वृत में क्या नहीं खाया जाता है ? और क्या खाया जाता है ?

  • नवरात्रि वृत में क्या नहीं खाएं –

व्रत के नौ दिनाें में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, सरसों का तेल, मेथी दाना, गर्म मसाला और धनिया पाउडर का उपयोग नहीं किया जाता है. नमक में केवल सेंधा नमक ही खाएं. रिफाइंड तेल या सोयाबीन ऑयल में खाना न पकाएं, घी में पका हुआ भोजन ग्रहण किया जा सकता हैं. फली, दाल, चावल, गेहूँ का आटा, रवा और मैदे का इस्तेमाल करने से बचें. प्याज, लहसुन का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित होता है.

  • नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए –

व्रत में रामदाना, आलू से बना हलवा या आलू से बनी चिप्स खा सकते हैं, हम आलू को उबाल कर उसमें दही मिला कर और सेंधा नमक, हरा धनिया डाल कर सेवन किया जा सकता हैं. और हाँ हम व्रत की किसी भी चीज में सेंधा नामक डाल कर ग्रहण कर सकते हैं. मेवा, फल, दूध, दही, साबूदाना, मूंगफली, कुट्टू, सिंगाड़े के आटे से बने पकवान आदि फलाहार कर सकते हैं. हो सके तो चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें.

नवरात्रि में व्रत (उपवास) करने की विधी | Navratri Vrat Vidhi

इस नवरात्रि के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके मन ही मन माता का स्मरण करें. जिसके बाद मातारानी के पूजन की तैयारी करें. पूजा में शुद्ध जल और दूध से माता का अभिषेक करें. दीपक जलाएं, माता के मंत्रो का जाप करें, साथ ही दुर्गासप्ताशी का पाठ करें, पूजा में कुमकुम, हल्दी, चन्दन, अक्षत्, पुष्प और अन्य सुगन्धित, चीज़ें जैसे की इत्र, धूप आदि का प्रयोग करें. पकवान, फल, मिठाईयों का भोग लगा कर के आरती करें.

नवरात्रि के पहले ही दिन से लोग अखंड ज्योति जलाते हैं जो कि पूरे नौ दिनों तक जलती है. याद रहे ये ज्योति नौ दिन तक बुझ न पाए. इसमें निरंतर घी डालते रहें. व्रत में फलाहार करने का एक समय निर्धारित करें, अतिशय भोजन न करें, अपने शरीर को हल्का रखें जिससे आप अपना ध्यान माँ की भक्ति में लगा सकें. इस प्रकार नियमों का पालन करते हुए नौ दिनों के व्रत को पूर्ण करें.

इसे भी पढ़े :

  • नवरात्रि स्पेशल : लाजवाब मोरधन के ढोकले बनाने की विधि
  • नवरात्रि में पाना चाहते हैं मनोवांछित फल तो इन वास्तु टिप्स पर अमल करें
  • नवरात्रि व्रत में यह चीज़ें मत खाइये

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
नवरात्रि में व्रत का खाना नवरात्रि में व्रत की विधि नवरात्रि में व्रत क्यों रखा जाता है नवरात्रि व्रत के नियम नवरात्रि व्रत के फायदे
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

August School Holidays 2026 List India
Education 5 Views

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

गौरी व्रत 2026
धर्म 3 Views

 गौरी व्रत 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ पार्वती की अटूट भक्ति का रहस्य

शीतला सातम 2026
कथाएँ 3 Views

शीतला सातम 2026: (सावधान) रंधन छठ और सातम की सही तारीख, मुहूर्त और बासी भोजन का वैज्ञानिक सच

देवशयनी एकादशी 2026
त्योहारों और परंपराओं 44,357 Views

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

Inspirational Hindi Quotes for Life
News 6 Views

Inspirational Hindi Quotes for Life: 1001+ अनमोल विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल देंगे (2026)

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026
News 155K Views

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

how-spoken-words-turned-into-timeless-poetry-the-magical-journey-of-anand-bakshi

How spoken Words Turned into Timeless Poetry: The Magical Journey of Anand Bakshi

23/07/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

23/07/2026
Saanvie Tallwar Interview

Saanvie Tallwar Interview: From ‘Khamosh Aahatein’ to Karan Kundrra Controversy, Actress Reveals Untold Stories

23/07/2026
दिमाग हिलाने वाले 101 रोचक तथ्य

दिमाग हिलाने वाले 101 रोचक तथ्य (2026): Interesting Facts in Hindi जो आपको हैरान कर देंगे

23/07/2026
PM Awas Yojana 2026 List

PM Awas Yojana 2026 List: खुशखबरी! ग्रामीण और शहरी आवास योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ देखें नाम

23/07/2026
August School Holidays 2026 List India

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

23/07/2026
रक्षा बंधन कब है

 रक्षा बंधन कब है? (2025): जानें राखी बांधने का सटीक शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और संपूर्ण पूजा विधि

23/07/2026
रांधण छठ 2026

रांधण छठ 2026: (सावधान) जानें चूल्हा बुझाने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और बलराम जयंती का महत्व

23/07/2026
गौरी व्रत 2026

 गौरी व्रत 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ पार्वती की अटूट भक्ति का रहस्य

23/07/2026
बच्चों के चुटकुले: 15 मजेदार हंसगुल्ले जो उड़ा देंगे आपकी सुस्ती!

बच्चों के चुटकुले: 15 मजेदार हंसगुल्ले जो उड़ा देंगे आपकी सुस्ती!

23/07/2026
शीतला सातम 2026

शीतला सातम 2026: (सावधान) रंधन छठ और सातम की सही तारीख, मुहूर्त और बासी भोजन का वैज्ञानिक सच

23/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.