Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
धर्म KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

Sheetala Ashtami 2023:शीतला अष्टमी पर क्यों किया जाता है बासी भोजन

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
Sheetala-Ashtami
Sheetala Ashtami

Table of Contents

Toggle
  • शीतला अष्टमी मुहूर्त :
  • शीतला अष्टमी की पूजा विधि :
  • क्यों किया जाता है बासी भोजन :
  • शीतला अष्टमी का महत्व :
  • पौराणिक कथा :

Sheetala Ashtami 2023:शीतला अष्टमी पर क्यों किया जाता है बासी भोजन

प्रतिवर्ष होली के आठवें दिन यानि चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami 2023) का पर्व 15 मार्च को मनाया जाएगा. भारत के कई प्रांतों में इस व्रत को बसोड़ा भी कहा जाता है. शीतला अष्टमी के लिए अष्टमी से एक दिन पहले शाम को ही प्रसाद का भोजन जिसे बसौड़ा कहते हैं, बनाकर तैयार कर लिया जाता है और शीतला अष्टमी पर माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और स्वयं भी प्रसाद के रूप में ठंडे भोजन किया जाता है.

पौराणिक मान्यता है कि शीतला अष्टमी पर माता शीतला की पूजा करने से चेचक और नेत्रों से संबंधित विकारों से मुक्ति प्राप्त होती है. अष्टमी व्रत करने वाली महिलाएं अपने घरों में चूल्हा नहीं जलाती हैं. इस दिन माता शीतला को दही, राबड़ी, मीठे चावल और पुआ का भोग लगाया जाता है. यह सभी सामग्री सप्तमी की रात में ही बनाकर रख ली जाती है. साथ ही अष्टमी तिथि को शीतल यानी बेहद ही ठंडे जल से ही स्नान किया जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि माता शीतला को शीतल जल और ठंडा भोजन बेहद ही प्रिय है. इससे माता प्रसन्न होती हैं और आरोग्यता प्रदान करती हैं. तो चलिए लेख के जरिए जानते हैं कि शीतला अष्टमी पर क्यों लगाते हैं बासी भोजन का भोग, क्या है शीतला अष्टमी का महत्व, शुभ समय, कथा और पूजा विधि.

शीतला अष्टमी मुहूर्त :

  • बसोड़ा या शीतला अष्टमी 2023
  • बुधवार, 15 मार्च 2023
  • शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त: सुबह 06:31 से शाम 06:29 तक
  • अष्टमी तिथि शुरू: 14 मार्च 2023 को रात 08:22 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त : 15 मार्च 2023 शाम 06:45 बजे
why-is-stale-food-served-on-sheetla-ashtami
sheetala ashtami 2023

शीतला अष्टमी की पूजा विधि :

  • इस दिन सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प करें.
  • पूजा की थाली में भोग का सभी सामान दही, पुआ,राबड़ी, सप्तमी को बने मीठे चावल, नमक पारे और मठरी रखें.
  • पूजा की थाली में आटे से बना दीपक, रोली, वस्त्र, अक्षत, हल्दी, मोली, होली वाली बड़कुले की माला, सिक्के और मेहंदी आदि सभी पूजन की सामग्री रख लें.
  • यह सारा सामान रखने के साथ ही एक लोटा शीतल जल भी भरकर रखें.
  • माता शीतला की पूजा आरंभ करें, उनके समक्ष दीपक प्रज्वलित करें.
  • रोली और हल्दी से माता का तिलक करें और उन्हें मेहंदी, मोली, वस्त्र आदि सभी चीजें अर्पण कर दें.
  • इसके बाद माता को शीतल जल और भोग का सामान अर्पित करें.
  • पूजा के पश्चात बचे हुए जल को सभी सदस्यों को दें और उन्हें आंखों से लगाने को कहें.
  • बाकी के शेष जल को पूरे घर में छिड़क दें.

क्यों किया जाता है बासी भोजन :

अष्टमी व्रत के दिन माता शीतला को मुख्य रूप से दही, राबड़ी, चावल, हलवा, पूरी, गुलगुले का भोग प्रसाद स्वरूप लगाया जाता है, लेकिन इस भोजन को सप्तमी तिथि की रात में ही तैयार कर रख लिया जाता है. अष्टमी तिथि को घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है. माता शीतला को ठंडी चीजों का भोग लगाकर परिवार के सभी सदस्या भी ठंडा भोजन प्रसाद के रुप में ग्रहण करते हैं, इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि माता शीतला को ठंडा भोजन और शीतल जल प्रिय है. अष्टमी पर शीतल जल से ही स्नान किया जाता है. शीतला अष्टमी पर बासी खाना खाने के पीछे यह भी मत है कि इस दिन के बाद से वातावरण में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे इस दिन पर ही बासी भोजन करने के बाद रात का रखा हुआ भोजन करने की मनाही होती है.

why-is-stale-food-served-on-sheetla-ashtami
sheetala ashtami 2023

शीतला अष्टमी का महत्व :

यह ग्रीष्म ऋतु का आरंभ हो जाता है और मौसम बहुत तेजी से गर्म होने लगता है. शीतला माता के स्वरूप को शीतलता प्रदान करने वाला माना जाता है. इतना ही नहीं माता शीतला का व्रत करने से चेचक, खसरा व नेत्र विकार से मुक्ति मिलती है. व्रत रोगों से मुक्ति दिलाकर आरोग्यता प्रदान करता है.

पौराणिक कथा :

शीतला माता के संदर्भ में प्रचलित एक कथा के अनुसार, एक दिन माता ने सोचा कि धरती पर चल कर देखें कि उनकी पूजा कौन-कौन करता है. माता एक बुढ़िया के भेष में राजस्थान के डूंगरी गांव पहुंची. माता जब गांव में जा रही थी कि तभी ऊपर से किसी ने चावल का उबला हुआ पानी डाल दिया. जिससे फलस्वरूप माता के पूरे शरीर पर छाले हो गए और पूरे शरीर में जलन होने लगी. माता दर्द में कराहते हुए गांव में सभी से सहायता मांगी परंतु किसी ने भी उनकी सहायता नहीं की.

गांव में कुम्हार परिवार की एक महिला ने जब देखा कि एक बुढ़िया दर्द से कराह रही है तो उसने माता को बुलाकर घर पर बैठाया और बहुत सारा ठंडा जल माता के ऊपर डाला. ठंडे पानी के प्रभाव से माता को उन छालों की पीड़ा में राहत मिली. जिसके बाद कुम्हारिन महिला ने माता से कहा कि मेरे पास केवल रात के दही और राबड़ी रखी हुई हैं आप इनको खाये. रात के रखे दही और ज्वार की राबड़ी खा कर माता को शरीर में बहुत ठंडक मिली. कुम्हारिन ने माता से कहा कि आपके बाल बिखरे है लाइए मैं इनको गूथ देती हूं.

जैसे ही वह महिला माता शीतला की चोटी बनाने लगी तो उसे बालों के नीचे छुपी तीसरी आंख दिखी. जिसे देखकर वह डर गई. तभी माता ने कहा बेटी डरो मत में शीतला माता हूं और मैं धरती पर ये देखने आई थी कि मेरी पूजा कौन करता है. माता शीतला अपने मूल रूप में प्रकट हो गई. कुम्हारिन महिला शीतला माता को देख कर भाव विभोर हो गई. कुम्हारिन ने माता से कहा माता मैं तो बेहद गरीब हूं. आपको कहा बैठाऊ. मेरे पास तो आसन भी नहीं है.

why-is-stale-food-served-on-sheetla-ashtami
sheetala ashtami 2023

माता मुस्कुराते कुम्हारिन के गधे पर जाकर बैठ गई और झाडू से कुम्हारिन के घर से सफाई कर डलिया में डाल कर उसकी गरीबी को बाहर फेंक दिया. कुम्हारिन के निस्वार्थ श्रद्धा भाव से प्रसन्न होकर माता ने उससे वर मांगने को कहा. कुम्हारिन ने हाथ जोड़कर कहा माता आप वर देना चाहती है तो आप हमारे डूंगरी गांव में ही निवास करे और जो भी इंसान आपकी श्रद्धा भाव से सप्तमी और अष्टमी को पूजा करें और व्रत रखे तथा आपको ठंडा व्यंजन का भोग लगाएं उसकी गरीबी भी ऐसे ही दूर करें. पूजा करने वाली महिला को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दें. माता शीतला ने कहा बेटी ऐसा ही होगा और कहा कि मेरी पूजा का मुख्य अधिकार कुम्हार को ही होगा. कहा जाता है कि इसलिए ही माता शीतला को ठंडा बासी भोजन और शीतल जल प्रिय है.

इसे भी पढ़े :

  • शीतला अष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम
  • सप्तमी और अष्टमी पर शीतला माता की पूजा की विधि
  • शीतला अष्टमी या बसोड़ा की कथा, महत्व तथा विधि

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Sheetala Ashtami
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleहीर-राँझा की सच्ची प्रेम कहानी | Heer Ranjha True Love Story In Hindi
Next Article शीतला अष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

नदी नाव संजोग का अर्थ
धार्मिक और सांस्कृतिक 3 Views

नदी नाव संजोग का अर्थ: शाश्वत सत्य! कबीर के इस पद का गहरा रहस्य और 2026 के लिए जीवन दर्शन

गौरी व्रत 2026
धर्म 4 Views

 गौरी व्रत 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ पार्वती की अटूट भक्ति का रहस्य

शीतला सातम 2026
कथाएँ 5 Views

शीतला सातम 2026: (सावधान) रंधन छठ और सातम की सही तारीख, मुहूर्त और बासी भोजन का वैज्ञानिक सच

देवशयनी एकादशी 2026
त्योहारों और परंपराओं 44,360 Views

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

Nag Panchami 2026
त्योहारों और परंपराओं 2 Views

Nag Panchami 2026: (20 अगस्त) तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए सटीक उपाय

Harchat 2026 Mein Kab Hai
धर्म Updated:19/02/2026218 Views

Harchat 2026 Mein Kab Hai: हलषष्ठी व्रत की तारीख, मुहूर्त और १०१+ नियम (Mega Guide)

Comments are closed.

Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.