Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Story KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

हीर-राँझा की सच्ची प्रेम कहानी | Heer Ranjha True Love Story In Hindi

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
heer-ranjha-true-story
Heer Ranjha True Love Story In Hindi

Table of Contents

Toggle
  • True Love Story in Hindi
    • ये हैं कहानी – About Heer Ranjha True Love Story in Hindi
    • हीर-राँझा की प्रेम कहानी पर आधारित कई फ़िल्मे और धारावाहिक बनी – Heer Ranjha Film
        • You May Also Like This Article :-

Heer Ranjha History – हीर-राँझा एक ऐसा नाम जो परिचय का मोहताज नहीं है। दुनिया का हर इंसान इस नाम से वाकिफ है। ऐसे दुनिया में कई मोहब्बत के किस्से और कहानियां है, जो हमें यह प्रमाण देते हैं कि, सच्चा प्यार ना कभी हारता हैं ना कभी झुकता हैं। सच्चा प्यार हमेशा अमर रहता हैं। प्यार करने वालों पर दुनिया चाहे कितना भी जुल्म ढाहे, अंत में प्यार की ही जीत होती है।

इन्हीं कहानियों में से एक कहानी हीर-रांझा की हैं, जिसने प्यार की एक ऐसी छाप छोड़ी है। जिनके नाम की प्रेमी जोड़े कसमें खाते है। पूरी दुनिया आज भी उन्हें उदब से याद करता है। हीर-राँझा का प्यार अमर हैं। आइए जानें हीर-रांझा की सच्ची प्रेम कहानी…

True Love Story in Hindi

ईश्क को शब्दों में बयाँ कर पाना बहुत मुश्किल है। प्यार की कोई कोई परिभाषा नहीं है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। यह एक ऐसा अहसाह है जिसे दो प्रेम करने वाले ही समझ सकते हैं। प्यार एक समुद्र है जिसका अंतिम सिरा को नहीं खोज पाया है। प्यार वह रस्सी है जो, दो लोगों को बहुत गहराई से आपस में जोड़ता है। यह एक ऐसा बंधन है जो दो लोगों की रूह को आपस में मिलाता है। ईश्क आसानी से किसी से हो तो सकता है पर आसानी से ख़त्म नहीं हो सकता। मोहब्बत को सिर्फ वहीं लोग महसूस कर सकते हैं जो सच में किसी से सच्चा प्यार करता है।

ये हैं कहानी – About Heer Ranjha True Love Story in Hindi

यह कहानी भारत के पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान से शुरू होती हैं। करीब 7वीं सदी की बात है। पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान की चेनाब नदी के किनारे पर तख़्त हजारा नामक गाँव था। जहां पर मौजू चौधरी गाँव का मुख्य ज़मींदार रहता था। उसके चार बेटे थे और राँझा उन चारों भाइयों में सबसे छोटा था। राँझा का असली नाम ढीदो था। राँझा उसका उपनाम यानी निकनेम था, पूरा गांव उसे राँझा कहकर पुकारता था। राँझा चारो भाइयों में छोटा होने के कारण अपने पिता का बहुत लाडला था। राँझा के दुसरे भाई खेती किसानी कर अपना भरण पोषण करते थे। दूसरी ओर राँझा बाँसुरी बजाता रहता था। जिस कारण उसके भाई रांझा से चिढ़ा करते थे।

रांझा को बचपन में ही खूबसूरती से इश्क था। उसने अपने लिए सपनों में ही एक हसीना की तस्वीर दिमाग में बना ली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, रांझा बड़ा ही आशिक मिजाज था। 12 वर्ष की कम उम्र में ही उसके पिता का साया उसके सिर से उठ गया था। पिता की मौत के कुछ दिनों बाद ही रांझा का उसके भाइयों से विवाद हो गया। अपने भाइयों से अलग होकर वह पूरा दिन पेड़ के नीचे बैठकर सपनों की शहजादी के बारे में चिंतन करता था। एक बार एक पीर ने उससे पूछा-तुम इतने दुःखी क्यों हो? तब रांझा ने पीर को अपने द्वारा रचित प्रेम गीत सुनाए, जिसमें सपनों की शहजादी का उल्लेख था। पीर ने बताया कि तुम्हारे सपनों की शहजादी हीर के अलावा और कोई नहीं हो सकती। यह सुन रांझा अपनी हीर की तलाश में गाँव से बाहर की ओर निकल पड़ा।

एक रात रांझा ने एक मस्जिद में शरण ली, दूसरे दिन वह मस्जिद से रवाना हो गया और एक दुसरे गाँव में पंहुचा जो हीर का गाँव था। हीर एक सियाल जनजाति के सम्पन्न जाट परिवार से ताल्लुक रखती थी। वर्तमान समय में यह स्थान पंजाब ,पाकिस्तान में है। पहली बार हीर को देखते ही रांझा हीर को अपना दिल दे बैठा और समझ गया की यही मेरी सपनो की शहज़ादी हैं। हीर बहुत सख्त दिमाग वाली लड़की थी। एक रात रांझा चुपके से हीर की नाव में सो गया। यह देख हीर क्रोधित हो गई, लेकिन जैसे ही उसने जवाँ मर्द रांझे को देखा, वह अपना आक्रोश भूला बैठी और रांझा की आंखों में डूब गई। तब रांझा ने उसे अपने सपनों की बात कही। रांझे पर फिदा हीर उसे अपने घर ले गई और अपने यहाँ नौकरी पर रखवा दिया।

हीर के पिता ने रांझा को मवेशी चराने का काम सौंप दिया। हीर, रांझा की बांसुरी की आवाज में मंत्रमुग्ध हो जाती थी और धीरे धीरे हीर को रांझा से गहरा प्यार हो गया। वो कई सालो तक गुप्त जगहों पर मिलते रहे, लेकिन हीर के चाचा को इसकी भनक लग गई और सारी बात हीर के पिता चुचक और माँ मालकी को बता दी।

अब हीर के घरवालो ने राँझा को नौकरी से निकाल दिया और दोनों को मिलने से मना कर दिया। हीर को उसके पिता ने सैदा खेरा नाम के व्यक्ति से शादी करने के लिए बाध्य किया। मौलवियों और उसके परिवार के दबाव में आकर उसने सैदा खरा से निकाह कर लिया। जब इस बात की खबर राँझा को पता चली तो उसका दिल टूट गया। वो ग्रामीण इलाको में अकेला दर-दर भटकता रहा। एक दिन उसे एक जोगी गोरखनाथ मिला, गोरखनाथ जोगी सम्प्रदाय के “कानफटा” समुदाय से था और उसके सानिध्य में रांझा भी जोगी बन गया।

रब्ब का नाम लेता हुआ वो पुरे पंजाब में भटकता रहा और अंत में उसे हीर का गाँव मिल गया जहा वो रहती थी। वो हीर के पति सैदा के घर गया और उसका दरवाजा खटखटाया उसकी आवाज सुनकर हीर बाहर आई और उसे भिक्षा देने लगी। दोनों एक-दूसरे को देखते रह गए। रांझा रोजाना फकीर बनकर आता और हीर उसे भिक्षा देने। दोनों रोजाना मिलने लगे। यह हीर की भाभी ने देख लिया। उसने हीर को टोका तो रांझा गाँव के बाहर चला गया। सारे लोग उसे फकीर मानकर पूजने लगे। उसकी जुदाई में में हीर बीमार हो गई। जब वैद्य हकीमों से उसका इलाज न हुआ तो हीर के ससुर ने रांझे के पास जाकर उसकी मदद माँगी। रांझा हीर के घर चला आया। उसने हीर के सिर पर हाथ रखा और हीर की चेतना लौट आई।

जब लोगों को पता चला कि वह फकीर रांझा है तो उन्होंने रांझा को पीटकर गाँव से बाहर धकेल दिया। फिर राजा ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। रांझा ने जब राजा को हकीकत बताई और अपने प्यार की परीक्षा देने के लिए आग पर हाथ रख दिया तो उसने हीर के पिता को आदेश दिया कि वह हीर की शादी रांझा से कर दे। राजा की आज्ञा के डर से उसके पिता ने मंजूरी तो दे दी, लेकिन शादी के दिन हीर के चाचा कैदो ने हीर खाने में जहर मिला दिया ताकि यह विवाह नहीं हो सके। यह बात जैसे ही राँझा को मिली वो दौड़ता हुआ हीर के पास पहुचा लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।

हीर ने वो खाना खा लिया था जिसमे जहर मिला था और उसकी मौत हो गयी। रांझा अपने प्यार की मौत के दुःख को झेल नहीं पाया और उसने भी वो जहर वाला खाना खा लिया और उसके करीब उसकी मौत हो गयी। हीर-रांझा को उनके पैतृक गाँव झंग में दफन किया गया। जहाँ आज भी प्रेम का मज़ार बना हुआ हैं। भले ही हीर मर गई, रांझा मर गया, लेकिन उनकी मोहब्बत आज भी जिंदा है।

हीर-राँझा की प्रेम कहानी पर आधारित कई फ़िल्मे और धारावाहिक बनी – Heer Ranjha Film

  • भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले हीर-रांझा / Heer Ranjha नाम से 1928 , 1929 , 1931 और 1948 में कुल चार फिल्मे बनी हालांकि यह चारो फिल्में दर्शकों के दिल में नहीं उतर सकी।
  • भारत पाकिस्तान के विभाजन के बाद पहली बार 1971 में हीर रांझा / Heer Ranjha फिल्म भारत में बनी जिसमे राजकुमार और प्रिया राजवंश मुख्य कलाकार थे और ये फिल्म काफी सफल रही।
  • 2009 में हीर-रांझा फिल्म पंजाबी में बनी जिसमे गुरदास मान मुख्य अभिनेता थे।
  • पाकिस्तान में भी 1970 में हीर-रांझा फिल्म बनी थी और 2013 में धारावाहिक ।

You May Also Like This Article :-
  • TOP 100+Short Stories in Hindi with Moral for Kids
  • 400+आज का सुविचार | Aaj ka Suvichar in Hindi
  • 1000+ Amazing Facts in Hindi | अनसुनें रोचक तथ्य हिंदी में पढ़े यहां !
NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleसिर की जूं को ख़त्म करने के घरेलु उपचार | How to Remove Lice Eggs Quickly in Hindi
Next Article Sheetala Ashtami 2023:शीतला अष्टमी पर क्यों किया जाता है बासी भोजन
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Dasama kyo manate hai
Story Updated:11/08/202612 Views

Dasama kyo manate hai? (2026): जानें तारीख, पौराणिक कथा और भाग्य बदलने वाली पूजा विधि

Famous Forts in India
धार्मिक स्थल Updated:10/08/20265 Views

Famous Forts in India: अदभुत! भारत के 10 ऐतिहासिक किले, इस 15 अगस्त बनाएं यादगार ट्रिप का प्लान

गोदान उपन्यास का सारांश
Education 9 Views

गोदान उपन्यास का सारांश: विश्व प्रसिद्ध! मुंशी प्रेमचंद के महाकाव्य का संपूर्ण विश्लेषण और 101 अनसुने तथ्य

खजुराहो मंदिर का रहस्य
सांस्कृतिक 2 Views

खजुराहो मंदिर का रहस्य: अदभुत! 101 अनसुने तथ्य, इतिहास और मूर्तियों के पीछे का आध्यात्मिक सच

ये रिश्ता क्या कहलाता है नवीनतम एपिसोड
Movies Review Updated:21/07/20266 Views

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Abhira Faces a Mob Attack as Arman’s Surprise Goes Horribly Wrong

Rathyatra in Gujarat 2026
Hindi 4 Views

Rathyatra in Gujarat 2026 (Live): 149वीं अहमदाबाद रथयात्रा का रूट, मुहूर्त और 150 साल पुराना इतिहास

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi

Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.