Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध 2024 | World Population Day Essay 2024
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध 2024 | World Population Day Essay 2024

2 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
world-population-day-essay-hindi

जनसंख्या वृद्धि समस्या के कारण व समाधान, विश्व जनसंख्या दिवस 2024 निबंध (World population day essay speech,  theme and  population reason in hindi)

विश्व जनसंख्या दिवस निबंध World population day essay

जनसंख्या अर्थात एक सीमित क्षेत्र मे रहने वाले लोगों की संख्या से है. जब किसी रहवासी क्षेत्र में रहने वाले लोागों की संख्या आवश्यकता से अधिक हो जाए, तो उसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं. अब सवाल उठता है कि यह कैसे पता चलेगा कि किसी स्थान की जनसंख्या अधिक है. इसका उत्तर भी स्पष्ट है, जब किसी क्षेत्र के युवाओं के लिए आमदनी के साधन कम मतलब नौकरी के लिए भटकना पड़े या किसी परिवार को अपनी दो वक़्त की रोटी के लिए अत्याधिक परिश्रम करना पड़े, तो निश्चित ही वहा की जनसंख्या आवश्यकता से अधिक होने लगी हैं.

विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाता है. सितम्बर 2016 तक की विश्व में जनगणना को देखे तो दुनिया में 7,342,686,578 लोग हैं जिनमें से 1,373,541,278 तक जनसंख्या केवल चीन में हैं और भारत में 1,266,883,598 की संख्या के साथ पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं. हालांकि यह डाटा थोड़ा पुराना हैं लेकिन अधिक पुराने नहीं हैं कि वर्तमान स्थिति का अनुमान नहीं लगाया जा सके. भारत का भी जनसंख्या विस्फोट में  महत्वपूर्ण  योगदान हैं लेकिन वैश्विक स्तर पर जनसंख्या का आंकलन करे, तो ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि विश्व में जनसंख्या नियंत्रण महत्वपूर्ण विषय हैं.

jansankhya-population-2022-samasya-karan-essay-in-hindi

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास (History of World population day)

विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने का उद्देश्य वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े अन्य मुद्दों और इसके महत्व की ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करना है. इस दिन का निर्धारण 1989  में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की तत्कालीन गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया गया था. इसे मनाने का सुझाव डॉक्टर के.सी. जैक्रियाह (Dr KC Zachariah) ने दिया था. जिन्होंने दुनिया को विश्व की जनसंख्या के 5 बिलियन तक पहुचने का आंकड़ा बताया था. उस समय वो वर्ल्ड बैंक में सीनियर डेमोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे. इस प्रकार पहली बार इसे 11 जुलाई 1987 को मनाया गया.

1987 में 5 बिलियन तक जनसंख्या पहुचने के बाद यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम ने यह दृढ़ निश्चय किया कि इस दिन छुट्‌टी रखी. ताकि बढ़ती आबादी और इसके दुष्प्रभावों की ओर विश्व के लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके. और इसी कारण 1989 में इस दिन को मनाना शुरू किया गया.

दिसंबर 1990 में रिजोल्यूशन 45/216 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जनसंख्या के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनाया और इसमें पर्यावरण और इसके समग्र विकास के मुद्दों को भी शामिल किया गया.

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य  (Objectives of World population day)

बीते करीब 2 दशक से मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य जन्मदर (बर्थ रेट) पर लगाम और जनसंख्या में अनियमितता जैसे विषय को मुख्य धारा में लाकर दुनिया को इसके प्रति सजग करना हैं.

वर्तमान परिस्थितियों में भी विश्व की जनसंख्या लगभग 7 बिलियन हैं और यूएन की रिपोर्ट के अनुसार ये बहुत तेजी से बढ़ रही हैं और प्रति वर्ष लगभग 83 बिलियन इंसानों की वृद्धि हो रही हैं.

यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम की गवर्निंग काउंसिल का उद्देश्य विश्व में फैली प्रजनन सम्बन्धित समस्यायों की ओर ध्यान आकर्षित करना हैं, इसके कारण स्वास्थ सम्बन्धित समस्याएं भी बढ़ रही हैं और दुनिया भर में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही हैं, यह भी देखने में आया हैं कि, रोजाना करीब 800 महिलाएँ बच्चे को जन्म देते समय मरती हैं.इस तरह हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाने से लोगों में प्रजनन सम्बन्धित जानकारियों के प्रति जागरुकता लायी जा सकती हैं.

भारत मे जनसंख्या वृद्धि के कारण (Reason of Indian population )

दूसरा मत यह है कि किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती. फिर चाहे वह अति किसी देश मे रहने वाले लोगों की जनसंख्या ही क्यों न हो. अब जब हम भारत की बात करते हैं, तो यहा की जनसंख्या वृद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत जनसंख्या के मामले मे विश्व मे दूसरे स्थान पर आता है. जनसंख्या विस्फोट के मामले मे चीन सबसे आगे है, परंतु वह दिन भी दूर नहीं जब भारत चीन से भी आगे निकल जाएगा.

भारत वर्ष में इस बढ़ती हुई जनसंख्या का कारण आज भी लोगो की अशिक्षा व अंधविश्वास है. भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ अभी भी कुछ लोगों के बीच में पौराणिक अवधारणा है कि जितने लोग कमाने वाले होंगे उतनी ही अधिक आमदनी होगी. लेकिन इस प्रकार की मानसिकता वाले लोग यह भूल जाते है, कि जितने लोग कमाएंगे उतने ही खायेंगे भी. अगर किसी माता पिता की ज्यादा संताने होंगी, तो यह संभव नहीं कि वे आज के समय मे सभी को बेहतर शिक्षा और अन्य सुविधाए दे पाये. परंतु इसी के विपरीत किसी की एक या केवल दो संताने है, तो उन माता पिता का पूरा ध्यान अपने बच्चो पर केन्द्रित रहता है तथा वे अपने बच्चो को बेहतर परवरिश दे पाते है. लेकिन अब आवश्यकता यह है कि भारत जैसे अंधविश्वासी देश मे बच्चों को भगवान की देन ना मानकर यह समझा जाए, कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे हाथो मे है, हम चाहे तो इस पर नियंत्रण कर सकते हैं.

jansankhya-population-2022-samasya-karan-essay-in-hindi

जनसंख्या पर नियंत्रण कैसे किया जाए (Importance of population control) : 

किसी रूम में कम्प्युटर के सामने बैठकर यह तय कर पाना की भारत जैसे अनेकता से भरे देश मे जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कैसे किया जाए, असंभव है. लेकिन फिर भी ऐसी कई बातें है जिन्हें यदि हर इंसान ध्यान में रखें, तो शायद जनसंख्या वृद्धि की दर कम होगी. कुछ कारण ऐसे है जिनपर मैं यहाँ प्रकाश डालना चहूंगा .

  • बच्चियां जिनका विवाह कम आयु में हो गया है, वे केवल दो बच्चों को जन्म देने की सोच रखे तथा अपने परिवार को एक अच्छी परवरिश दें.
  • परिवार कल्याण जैसे कार्यक्रमों को समझे तथा उन्हे इस्तेमाल में लाए. विज्ञापनों के द्वारा दी जाने वाली जानकारी को समझने की कोशिश करें.
  • हमारी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और नए विचारों से सक्षम बनाए.
  • यह विचार करने योग्य बात है कि भारत के उत्तरी राज्यों में जनसंख्या वृद्धि की दर ज्यादा हैं.

2021 में विश्व जनसंख्या दिवस कब  है? (World population day 2019 date)

2021 में भी ये प्रति वर्ष की भांति 11 जुलाई को ही मनाया जाएगा, इस बार 29 वां विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया जाएगा.

विश्व जनसंख्या दिवस 2019 थीम और नारा (World population day themes and slogan )

यूनाइटेड नेशन द्वारा प्रति वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस के लिए विभिन्न प्रकार की थीम रखी जाती हैं, और थीम को मद्देनजर रख कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं. 2018 में इसकी थीम- “फैमिली प्लानिंग एक मानवाधिकार” थी. 2019 के लिए भी कोई थीम होगी, लेकिन अभी तक इससे सम्बन्धित जानकारी की घोषणा नहीं हुई हैं. गत 5 वर्षों में इसके लिए निम्न थीम का उपयोग हुआ हैं

वर्ष (Year) थीम (Theme)
2014 जनसंख्या से सम्बंधित मुद्दों में युवाओं के योगदान को देखने का समय  (अ टाइम टू रिफ्लेक्ट ऑन पोप्युलेशन ट्रेंड्स एंड रिलेटेड इश्यू एंड इन्वेस्टिंग इन यंग पीपल) [A time to reflect on population trends and related issues” and “Investing in Young People]
2015 आपातकाल में जनसंख्या की अतिसम्वेदनशील स्थिति (वलनरेबल पोप्युलेशन इन इमरजेंसी) [Vulnerable Populations in Emergencies”
2016 टीनएज की लडकियों पर ध्यान देना (इन्वेस्टिंग इन टीनएज गर्ल) [Investing in teenage girls]
2017 परिवार नियोजन: नागरिकों का सशक्तीकरण,विकासशील देश

(फैमिली प्लानिंग:एमपोवेरिंग पीपल,डेवेलपिंग नेशन) [Family Planning: Empowering People, Developing Nations”]

2018 परिवार नियोजन  मानवाधिकार हैं (फैमिली प्लानिंग इज ह्यूमन राईट)[ Family Planning is a Human Right]

कैसे मनाया जाता हैं? (How to celebrate)

  • यह दिन युवा युवक-युवतियों के लिए होता हैं, जिससे समाज के हर वर्ग में जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूकता लाई जा सके.
  • समाज में  प्रत्येक जोड़े को स्वास्थ सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक हैं.
  • लडकियों के अधिकारों की रक्षा करना और इसके लिए कानून बनाना भी इसमें शामिल हैं. विवाह  सम्बन्धों से जुडी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होना जरुरी हैं.
  • ऐसे समारोह में हिस्सेदारी कर आम लोगों में जनसंख्या और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे बढ़ती जनसंख्या, जननी और बच्चे का स्वास्थ्य, गरीबी, मानवाधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार से सुरक्षा और निरोध के उपयोग पर जागरुकता लाई जा सकती हैं.
  • दूसरी ओर भारत जैसे विकासशील देशों में जहां अब भी बाल विवाह देखा जाता हैं और कम उम्र में ही गर्भधारण गम्भीर विषय है, यहाँ भी इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाया जा सकता हैं.
  • बालिका शिक्षा,बाल विवाहभी काफी महत्वपूर्ण और आवश्यक मुद्दे हैं, इन्हें भी विश्व जनसंख्या दिवस के जागरूकता अभियान में शामिल किया जा सकता हैं.

इवेंट्स (events)  

विश्व जनसंख्या दिवस पर पूरे विश्व में कई तरह के इवेंट्स आयोजित किये जाते हैं, जिनमें वाद-विवाद,शैक्षिक कार्यक्रम,जानकारियाँ देने सम्बन्धित विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित करवाई जाती हैं.

10 अधिक जनसंख्या वाले देशो (Top 10 countries by population )

SN देश का नाम जनसंख्या विश्व मे प्रतिशत
1 चीन 1372120000 18.9%
2 भारत 1277240000 17.6%
3 यूनाइटेड स्टेट 321840000 4.43%
4 इंडोनेशिया 252164800 3.47%
5 ब्राज़ील 204911000 2.82%
6 पाकिस्तान 190933000 2.63%
7 नाईजीरिया 173615000 2.39%
8 बांग्लादेश 159038000 2.19%
9 रशिया 146068400 2.01%
10 जापान 127130000 1.75%

विश्व जनसंख्या दिवस पर नारे (WORLD POPULATION DAY SLOGANS)

  • विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य भविष्य में लोगों की भीड़ कम करना हैं.
  • विश्व जनसंख्या दिवस मनाने से जनसंख्या वृद्धि पर काबू किया जा सकता हैं.
  • जनसंख्या विस्फोट के कारण होने वाले शोषण से पृथ्वी को बचाए.
  • धरती पर रहने की पर्याप्त जगह बनाने के लिए इस केम्पेन में शामिल होना चाहिए.
  • जनसंख्या नियंत्रण के लिए अपने खुदके बच्चे को जन्म देने के स्थान पर एक बच्चा गोद ले.
  • धरती को जनसंख्या विस्फोट से बचाइए.
  • भुखमरी से बचने के लिए जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करें.
  •  भविष्य के सुखद जीवन के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करें.
  •  विश्व जनसंख्या दिवस मनाकर जनसंख्यावृद्धि के खिलाफ आवाज़ बुलंद की जा सकती हैं.
  •  जनसंख्या नियंत्रण करना मुश्किल हैं लेकिन असंभव नहीं.

भारत में बढती जनसंख्या को कैसे सरकार कैसे रोक सकती है ?

भारत विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, ऐसे में जनसंख्या पर रोक लगाना कितना आवश्यक है यह हम सब जानते हैं. भारत में जनसंख्या अधिक होने का एक कारण यह भी है की अभी भी लोग जागरूक नहीं है. ऐसे में सरकार चाहे तो समय-समय पर लोगों को बढती जनसंख्या के खतरों के बारें में बताकर उन्हें जागरूक कर सकती है. बढती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए सरकार चाहे तो कोई ऐसा नियम बना सकती है या कानून लागु कर सकती है जिसकी मदद से भारत में जनसंख्या को कंट्रोल किया जा सके.

अन्य पढ़े:

  • विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
  • विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं,कब मनाया जाता हैं ?
  • विश्व कैंसर दिवस स्लोगन । World cancer day slogan

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस कब है विश्व जनसंख्या दिवस निबंध
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleभारत के महत्वपूर्ण दिवस (जनवरी से दिसंबर तक) | List of Most Important Days in Hindi
Next Article विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध 2024 | World Population Day Essay 2024
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Nana Patekar Death
News 5 Views

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 7 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 14 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

motivational quotes in hindi

Motivational Quotes in Hindi: 151+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे (Success, Students & Life)

12/10/2026
महालक्ष्मी कैलेंडर 2026

महालक्ष्मी कैलेंडर 2026: जनवरी से दिसंबर व्रत, त्योहार, पंचांग, शुभ मुहूर्त व PDF डाउनलोड

09/10/2026
होली 2026 कब है

होली 2026 कब है: 3 व 4 मार्च – होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय व पूजा विधि

09/10/2026
dhanteras 2026 kab hai

Dhanteras 2026 kab hai: 6 नवंबर पूजा मुहूर्त, सोना व झाड़ू खरीदने का शुभ समय व यम दीपदान

09/10/2026
chhath puja 2026 kab hai

chhath puja 2026 kab hai: 13 से 16 नवंबर नहाय खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य मुहूर्त व सामग्री

09/10/2026
Nana Patekar Death

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

08/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026

जितिया व्रत 2022 में कब हैं – Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai Date

06/10/2026

Lala Ramswaroop Calendar 2022 (लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2022) Panchang PDF File Free Download

06/10/2026

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन कैसे लें? संपूर्ण जानकारी हिंदी में!

06/10/2026

फादर्स डे 2022 किस दिन आता है | Fathers Day Kitni Tarikh Ko Hai 2022 Date

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.