Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - तुलसी विवाह 2021 में कब है । Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

तुलसी विवाह 2021 में कब है । Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
tulsi-vivah-2021-mein-kab-hai-date
Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date

Table of Contents

Toggle
  • तुलसी विवाह 2021 में कब है । Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date
  • तुलसी विवाह 2021 पूजा का मुहूर्त -Tulsi Vivah 2021 Puja Muhurat
    • तुलसी विवाह का महत्‍व
      • तुलसी विवाह 2021 की पूरी विधि 

Tulsi Vivah 2021 : देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के दिन तुलसी विवाह कराए जाने की हिंदू धर्म में पौराणिक मान्यता है. देवउठनी एकादशी को देवुत्‍थान एकादशी (Devuthan Ekadashi), हरिप्रबोधिनी एकादशी (Hariprabodhini Ekadashi) या प्रबोधिनी एकादशी (Prabodhini Ekadashi) के नाम से भी जाना जाता है. हिन्‍दू धर्म की पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार इसी एकादशी (Ekadashi) के दिन सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्‍णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं. किवदंतियों के अनुसार इस दिन तुलसी विवाह के माध्‍यम से उनका आह्वाहन कर उन्‍हें जगाया जाता है. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम  (Shaligram) और तुलसी (Tulsi) के पौधे का विवाह हिन्‍दू रीति-रिवाज से संपन्‍न किया जाता है. तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का आयोजन करना अत्‍यंत मंगलकारी और शुभ माना जाता है. ज्योतिषार्यों की मानें तो देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु को तुलसी दल अर्पित करने और शालीग्राम के साथ तुलसी विवाह कराने से सभी कष्‍टों का निवारण होता है. पोस्ट के जरिए जानेंगे कि, तुलसी विवाह 2021 में कब है । Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

tulsi-vivah-2021-mein-kab-hai-date
Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date

तुलसी विवाह 2021 में कब है । Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date

Tulsi Vivah 2021 Mein Kab Hai Date –हिन्‍दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी यानी कि देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का आयोजन किया जाता है. कई जगह इसके अगले दिन यानी कि द्वादशी को भी तुलसी विवाह किया जाता है. साल 2021 में यह एकादशी 15 नवंबर, 2021 सोमवार की है. इसी दिन चार माह की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागेंगे. जिसके बाद से हिंदू धर्म में रुके हुए वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होंगे.

तुलसी विवाह 2021 पूजा का मुहूर्त -Tulsi Vivah 2021 Puja Muhurat

तुलसी विवाह 2021

15 नवंबर

तुलसी विवाह तिथि – सोमवार, 15 नवंबर 2021

द्वादशी तिथि प्रारंभ – 06:39 बजे (15 नवंबर 2021) से

द्वादशी तिथि समाप्त – 08:01 बजे (16 नवंबर 2021) तक

तुलसी विवाह पारण मुहूर्त – एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते है. तुलसी विवाह के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है, लेकिन यह द्वादशी तिथि के समाप्त होने से पहले पूर्ण हो जाना चाहिए. तुलसी विवाह पारण मुहूर्त – 15 नवंबर को , 13:09:56 से 15:18:49 तक रहेगा.

तुलसी विवाह का महत्‍व

हिन्‍दू धर्म में तुलसी विवाह का धार्मिक महत्‍व है. इस दिन भगवान विष्‍णु समेत सभी देवगण चार महीने की योग निद्रा से बाहर आते हैं, यही कारण है कि, इसे एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है. किवदंति है कि इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्‍न करवाने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्‍याओं का अंत हो जाता है. साथ ही जिन लोगों के विवाह नहीं हो रहे हैं उनका रिश्‍ता पक्‍का हो जाता है. इतना ही नहीं मान्‍यता है कि जिन लोगों के घर में बेटियां नहीं है उन्‍हें तुलसी विवाह कराने से कन्‍यादान जैसा पुण्‍य मिलता है.

तुलसी विवाह 2021 की पूरी विधि 

– इस दिन परिवार के सभी सदस्‍य और विवाह में शामिल होने वाले सभी अतिथि नहा-धोकर व अच्छे कपड़े पहनकर तैयार हो जाएं.
– जो लोग तुलसी विवाह में कन्‍यादान की भूमिका निभा रहे हैं उन्‍हें व्रत रखना जरूरी है.
– शुभ मुहूर्त के दौरान तुलसी के पौधे को आंगन में पटले पर रखें. यदि आप चाहे तो छत या मंदिर स्थान पर भी तुलसी विवाह किया जा सकता है.
– जिसके बाद एक अन्‍य चौकी पर शालिग्राम रखें. साथ ही चौकी पर अष्‍टदल कमल बनाएं.
– अब उसके ऊपर कलश स्‍थापित करें. इसके लिए कलश में जल भरकर उसके ऊपर स्‍वास्तिक बनाएं और आम के पांच पत्ते वृत्ताकार रखें. अब एक लाल कपड़े में नारियल लपेटकर आम के पत्तों के ऊपर रखें
– तुलसी के गमले पर गेरू लगाएं. साथ ही गमले के पास जमीन पर गेरू से रंगोली भी बनाएं.
– अब तुलसी के गमले को शालिग्राम की चौकी के दाईं ओर स्‍थापित करें.
– अब तुलसी के आगे घी का दीपक जलाएं.
– इसके बाद गंगाजल में फूल डुबोकर “ऊं तुलसाय नम:” मंत्र का जाप करते हुए गंगाजल का छिड़काव तुलसी पर करें.
– फिर गंगाजल का छिड़काव शालिग्राम पर करें.
– अब तुलसी को रोली और शालिग्राम को चंदन का टीका लगाएं.
– तुलसी के गमले की मिट्टी में ही गन्‍ने से मंडप बनाएं और उसके ऊपर सुहाग की प्रतीक लाल चुनरी ओढ़ाएं.
– इसके साथ ही गमले को साड़ी को लपेटकर तुलसी को चूड़ी पहनाकर उनका श्रृंगार करें.
– अब शालिग्राम को पंचामृत से स्‍नान कराकर पीला वस्‍त्र पहनाएं.
– तुलसी और शालिग्राम की हल्दी करें. इसके लिए दूध में हल्दी भिगोकर लगाएं.
– गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप लगाएं.
– अब पूजन करते हुए इस मौसम आने वाले फल जैसे बेर, आवंला, सेब आदि चढ़ाएं.
– अब शालिग्राम को चौकी समेत हाथ में लेकर तुलसी की सात परिक्रमा कराएं. घर के किसी पुरुष सदस्‍य को ही शालिग्राम की चौकी हाथ में लेकर परिक्रमा करनी चाहिए.
– इसके बाद तुलसी को शालिग्राम के बाईं ओर स्‍थापित करें.
– आरती उतारने के बाद विवाह संपन्‍न होने की घोषणा करें और वहां मौजूद सभी लोगों में प्रसाद वितरण करें.
– तुलसी और शालिग्राम को खीर और पूरी का भोग लगाया जाता है.
– तुलसी विवाह के दौरान मंगल गीत भी गाएं.

तुलसी विवाह 2021 की कथा

तुलसी विवाह को लेकर दो कथाएं प्रचलित हैं. पहली और सबसे पौराणिक कथा के अुनसार प्राचीन काल में जलंधर नामक राक्षस ने चारों तरफ बड़ा उत्पात मचा रखा था. वह बड़ा वीर तथा पराक्रमी था. उसकी वीरता का रहस्य था, उसकी पत्नी वृंदा का पतिव्रता धर्म. उसी के प्रभाव से वह विजयी बना हुआ था. जलंधर के उपद्रवों से परेशान देवगण भगवान विष्णु के पास गए तथा रक्षा की गुहार लगाई.

उनकी प्रार्थना सुनकर भगवान विष्णु ने वृंदा का पतिव्रता धर्म भंग करने का निश्चय किया. उन्होंने जलंधर का रूप धर कर छल से वृंदा का स्पर्श किया. वृंदा का पति जलंधर, देवताओं से पराक्रम से युद्ध कर रहा था, लेकिन  वृंदा का सतीत्व नष्ट होते ही मारा गया. जैसे ही वृंदा का सतीत्व भंग हुआ, जलंधर का सिर उसके आंगन में आ गिरा.

जब वृंदा ने यह देखा तो क्रोधित होकर जानना चाहा कि फिर जिसे उसने स्पर्श किया वह कौन है. सामने साक्षात विष्णु जी खड़े थे. उसने भगवान विष्णु को शाप दे दिया, ”जिस प्रकार तुमने छल से मुझे पति वियोग दिया है, उसी प्रकार तुम्हारी पत्नी का भी छलपूर्वक हरण होगा और स्त्री वियोग सहने के लिए तुम भी मृत्यु लोक में जन्म लोगे.” यह कहकर वृंदा अपने पति के साथ सती हो गई. वृंदा के शाप से ही प्रभु श्री राम ने अयोध्या में जन्म लिया और उन्हें सीता वियोग सहना पड़ा. जिस जगह वृंदा सती हुई वहां तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ.

एक अन्य कथा में आरंभ यथावत है लेकिन इस कथा में वृंदा ने विष्णु जी को यह शाप दिया था- ”तुमने मेरा सतीत्व भंग किया है, अत: तुम पत्थर के बनोगे.” यह पत्थर शालिग्राम कहलाया. विष्णु ने कहा, ”हे वृंदा! मैं तुम्हारे सतीत्व का आदर करता हूं, लेकिन तुम तुलसी बनकर सदा मेरे साथ रहोगी. जो मनुष्य कार्तिक एकादशी के दिन तुम्हारे साथ मेरा विवाह करेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी.” बिना तुलसी दल के शालिग्राम या विष्णु जी की पूजा अधूरी मानी जाती है. शालिग्राम और तुलसी का विवाह भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का ही प्रतीकात्मक विवाह माना जाता है.

यह भी पढ़ें- 

  • देवउठनी एकादशी 2021 विवाह मुहूर्त । Devuthani Ekadashi 2021 Vivah Muhurat
  • कब है देवउठनी एकादशी 2022 । Dev Uthani Ekadashi 2022 Mein Kab Hai date
  • कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
2021 mein tulsi vivah kab hai ekadashi tulsi vivah 2021 tulsi vivah 2021 tulsi vivah 2021 date tulsi vivah 2021 date and time tulsi vivah 2021 date in india tulsi vivah 2021 kab hai tulsi vivah 2021 mein kab hai tulsi vivah 2021 muhurat तुलसी विवाह 2021 में कब है तुलसी विवाह की कथा तुलसी विवाह की कथा सुनाई तुलसी विवाह की पौराणिक कथा
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

नदी नाव संजोग का अर्थ
धार्मिक और सांस्कृतिक 2 Views

नदी नाव संजोग का अर्थ: शाश्वत सत्य! कबीर के इस पद का गहरा रहस्य और 2026 के लिए जीवन दर्शन

PM Awas Yojana 2.0 Registration 2026
News 2 Views

PM Awas Yojana 2.0 Registration 2026: खुशखबरी! 3 करोड़ नए घरों के लिए आवेदन शुरू, जानें नए नियम और पात्रता

Friendship Day 2026 Date in India
Hindi 5 Views

Friendship Day 2026 Date in India: शानदार! जानें सही तारीख, इतिहास और दोस्तों के लिए 101 दिल छू लेने वाली विशेस

August School Holidays 2026 List India
Education 6 Views

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

गौरी व्रत 2026
धर्म 3 Views

 गौरी व्रत 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ पार्वती की अटूट भक्ति का रहस्य

शीतला सातम 2026
कथाएँ 4 Views

शीतला सातम 2026: (सावधान) रंधन छठ और सातम की सही तारीख, मुहूर्त और बासी भोजन का वैज्ञानिक सच

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

दिल्ली का जंतर-मंतर: किसने बनवाया और क्या है इसके 4 यंत्रों का रहस्य?

दिल्ली का जंतर-मंतर: किसने बनवाया और क्या है इसके 4 यंत्रों का रहस्य?

04/08/2026
घमंडी मोर और समझदार चिड़िया: बच्चों के लिए सुंदर जंगल कहानी!

घमंडी मोर और समझदार चिड़िया: बच्चों के लिए सुंदर जंगल कहानी!

04/08/2026
चिराग की ईमानदारी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

चिराग की ईमानदारी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

04/08/2026
मेहनत की पहली सीढ़ी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

मेहनत की पहली सीढ़ी: बच्चों के लिए प्रेरणादायक बाल कहानी!

04/08/2026
अयोध्या राम मंदिर दर्शन: परिवार व बच्चों के लिए यात्रा गाइड!

अयोध्या राम मंदिर दर्शन: परिवार व बच्चों के लिए यात्रा गाइड!

04/08/2026
समुंदरी परी डॉल्फ़िन: बच्चों के लिए 10 हैरान करने वाले तथ्य!

समुंदरी परी डॉल्फ़िन: बच्चों के लिए 10 हैरान करने वाले तथ्य!

04/08/2026
Best Hindi Novels to Read

Best Hindi Novels to Read: अदभुत! 25+ कालजयी उपन्यास जो हर भारतीय को पढ़ने चाहिए (2026)

04/08/2026
गोदान उपन्यास का सारांश

गोदान उपन्यास का सारांश: विश्व प्रसिद्ध! मुंशी प्रेमचंद के महाकाव्य का संपूर्ण विश्लेषण और 101 अनसुने तथ्य

04/08/2026
सपने में मंदिर देखना

सपने में मंदिर देखना क्या संकेत देता है? (101 रहस्य): अदभुत! जानें शुभ-अशुभ फल और अचूक उपाय

04/08/2026
नदी नाव संजोग का अर्थ

नदी नाव संजोग का अर्थ: शाश्वत सत्य! कबीर के इस पद का गहरा रहस्य और 2026 के लिए जीवन दर्शन

04/08/2026
खजुराहो मंदिर का रहस्य

खजुराहो मंदिर का रहस्य: अदभुत! 101 अनसुने तथ्य, इतिहास और मूर्तियों के पीछे का आध्यात्मिक सच

04/08/2026
jaishankar-prasad-biography-in-hindi

जयशंकर प्रसाद की जीवनी: प्रेरणादायक! छायावाद के जनक का जीवन परिचय, रचनाएं और साहित्यिक योगदान

04/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.