Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - ड्राइवर के होनहार बेटे ने किया कमाल, मेहनत से बना IAS ऑफिसर
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

ड्राइवर के होनहार बेटे ने किया कमाल, मेहनत से बना IAS ऑफिसर

2 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
ias-azharuddin-quazi-success-story

Table of Contents

Toggle
  • पिता चलाते थे टैक्सी, ग़रीबी में बीता बचपन
  • सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, कोचिंग के पैसे नहीं थे तो माँ ने ही पढ़ाया
  • एक IPS ऑफिसर से प्रभावित होकर UPSC परीक्षा देने का किया फैसला
  • 2 बार हुए फेल, फिर तैयारी के लिए बैंक की सरकारी नौकरी छोड़ी
  • सेल्फ स्टडी की और बने 2020 बैच के IAS ऑफिसर
  • IAS अज़हरूद्दीन काज़ी (IAS Azharuddin Quazi) के ख़ास सुझाव

IAS Azharuddin Quazi Success Story: कौन कहता है आसमान में छेद नहीं किया जा सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछाल के देखो यारों……आसमानों में भी सुराख किया जा सकता है. हर इंसान को अपने जीवन यात्रा में सफल होने के लिए कठिन तप तो करना ही पड़ता है, हाँ, लेकिन कुछ लोगों के जीवन में चुनौतियाँ इस क़दर आती है कि अक्सर उन से घबराकर व्यक्ति हार मान लेता है, लेकिन दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वह सब कर सकते है, जो हम सोच सकते हैं.

इसी बात का एक जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, महाराष्ट्र के एक छोटे से गाँव यवतमाल के रहने वाले अज़हरूद्दीन काज़ी (IAS Azharuddin Quazi) , जिन्होंने ग़रीबी और संघर्षों का सामना करते हुए पढ़ाई की और कड़ी मेहनत करके वर्ष 2020 में IAS ऑफिसर बनकर पूरे महाराष्ट्र को चौका दिया. आज काजी उन सभी गरीब और कमजोर बैकग्राउंड से आने वाले यूपीएससी प्रतिभागियों के लिए मिसाल बन गए हैं जो यह सोचते थे कि ऐसे हालातों में UPSC परीक्षा पास करना नामुमकिन है. चलिए लेख के जरिए जानते हैं कि अज़हरूद्दीन ने संघर्षों से सफलता तक का सफ़र कैसे तय किया…

पिता चलाते थे टैक्सी, ग़रीबी में बीता बचपन

अज़हरूद्दीन काज़ी (IAS Azharuddin Quazi) की जीवन बचपन से ही परेशानियों ने भरा हुआ था. पिताजी पेशे से टैक्सी ड्राइवर थे और सारे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधो के ऊपर थी. माँ एक गृहणी थीं, लेकिन उन्हें पढ़ना लिखना पसन्द था. अज़हरूद्दीन के तीन और भाई हैं और बच्चों में वही सबसे बड़े हैं.

ias-azharuddin-quazi-success-story

इस प्रकार से उनके परिवार में कुल 6 सदस्य हैं, जिनका भरण पोषण की पूरी जिम्मेदारी उनके पिताजी पर ही थी. माँ का विवाह छोटी उम्र में ही हो गई थी इसलिए उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया और उनसे जितना बन पड़ा उनका साथ दिया ताकि उनके अधूरे सपनों को वे अपने बच्चों के द्वारा पूरा होते हुए देखें.

सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, कोचिंग के पैसे नहीं थे तो माँ ने ही पढ़ाया

परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, ऐसे में माता-पिता के पास इतने भी रुपए नहीं होते थे कि वह अपने बच्चों को साधारण स्कूल में भी दाखिला दिला पाएँ. उनकी माँ ने जैसे तैसे करके सभी बच्चों को यवतमाल में ही एक साधारण सरकारी हिन्दी मीडियम स्कूल में दाखिला कराया. अज़हरूद्दीन की शुरुआती शिक्षा भी उसी स्कूल से पूरी हुई.

ias-azharuddin-quazi-success-story

एक इंटरव्यू के दौरान अज़हरूद्दीन ने बताया कि उनके पास कोचिंग जाने के रुपए नहीं होते थे इसलिए उनकी माँ है सभी बच्चों को दसवीं कक्षा तक घर पर पढ़ाया करती थीं. जिसके बाद उन्होंने अपना सब्जेक्ट कॉमर्स सेलेक्ट किया तथा स्नातक भी पूरा किया. ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के साथ ही वे एक प्राइवेट नौकरी भी किया करते थे, परन्तु फिर भी उनके घर की माली हालत नहीं सुधर पा रही थी.

एक IPS ऑफिसर से प्रभावित होकर UPSC परीक्षा देने का किया फैसला

अज़हरूद्दीन इंटरव्यू में आगे बताते हैं कि अब तो उनके परिवार की परिस्थितियाँ ऐसी भी नहीं रही थी कि उनके भाइयों की आगे की पढ़ाई जारी रह सके. उसी दौरान वर्ष 2010 में अज़हरूद्दीन दिल्ली से सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने का निर्णय किया. दरअसल वे किसी समारोह में एक IPS ऑफिसर से मिले थे, जिनका उनके ऊपर काफ़ी प्रभाव पड़ा था और इसी वज़ह से उन्होंने सिविल सर्विसेज जाने का मन बनाया.

ias-azharuddin-quazi-success-story

उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा देने का मन तो बना लिया था लेकिन उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे की वे दिल्ली पहुँच सकें. जिसके बाद किसी तरह टिकट का इंतज़ाम करके खड़े-खड़े ट्रेन से दिल्ली पहुँच गए तथा वहाँ जाकर एक ऐसी कोचिंग क्लास में प्रवेश लिया, जो की UPSC प्रतिभागियों को फ्री कोचिंग दिया करते थे. कोचिंग संस्थान में उनका चयन हुआ और उन्होंने तैयारी करके पहली बार UPSC की परीक्षा दी.

2 बार हुए फेल, फिर तैयारी के लिए बैंक की सरकारी नौकरी छोड़ी

साल 2010 – 2011 में अज़हरूद्दीन ने परीक्षा दी, लेकिन दोनों ही बार उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. इसी बीच उनका परिवार की भी माली हालत बेहद ही खराब हो गयी थी, तब अज़हरूद्दीन निराश हो गए और उन्हें लगा कि सिविल सेवाओं का क्षेत्र उनके लिए नहीं है. वह सोचने लगे कि ऐसे समय में उन्हें परिवार की मदद करनी चाहिए ताकि उनके भाइयों की पढ़ाई भी चल सके. जिसके बाद उन्होंने कोई जॉब करने का दोबारा निर्णय लिया. फिर क़िस्मत ने साथ दिया और एक सरकारी बैंक में उनकी जॉब लग गई, जहाँ वे PO की पोस्ट पर सेलेक्ट हुए. फिर वे लगातार 7 सालों तक इसी नौकरी में लगे रहे. जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया और साथ ही उनके भाइयों की शिक्षा भी पूरी हो पाई.

ias-azharuddin-quazi-success-story

अज़हरूद्दीन की नौकरी अच्छी चल रही थी और उन्हें प्रमोशन पर प्रमोशन मिल रहा था, बावजूद उनके दिल इस बात का मलाल था कि वे सिविल सेवा में नहीं जा सके. फिर उन्होंने एक और बार कोशिश करनी चाही तथा जॉब के साथ परीक्षा की तैयारी भी शुरू करना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त समय ना मिल पाने की वज़ह से वे तैयारी नहीं कर पा रहे थे.

फिर उन्होंने एक ऐसा फ़ैसला लिया, जिसे सुनकर हर कोई उनके फैसले की निंदा कर रहा था और कहा कि वे मूर्खता कर रहे हैं. यह फ़ैसला था, अज़हरूद्दीन के द्वारा अपनी अच्छी खासी सरकारी नौकरी छोड़ने का, जिसमें वे ब्रांच मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रहे थे. लेकिन अज़हरूद्दीन अपने सपने को हर हाल में पूरा करना चाहते थे. जिसके बाद यह जॉब छोड़ कर वे एक बार फिर UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए दिल्ली पहुँचे और तैयारी शुरू की.

सेल्फ स्टडी की और बने 2020 बैच के IAS ऑफिसर

हालाँकि अज़हरूद्दीन ने 7 साल पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी, इसलिए उन्हें पता था कि इतने वर्षों बाद फिर से इस परीक्षा की तैयारी करने में उन्हें काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने अपने हौसले को डिगने नहीं होने दिया. करीब 1 वर्ष तक तैयारी करने के पश्चात उन्होंने तीसरी बार प्रयास किया जिसने उनका सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड तक हुआ परंतु वे चयनित नहीं हो पाए.

फिर साल 2019 में उन्होंने एक बार फिर से प्रयास किया और अन्ततः इस बार उन्हें सफलता मिली. वे 2020 बैच के IAS ऑफिसर बने.

IAS अज़हरूद्दीन काज़ी (IAS Azharuddin Quazi) के ख़ास सुझाव

अज़हरूद्दीन कड़े सँघर्ष का सामना करके इस मुकाम तक पहुँचे हैं. उनके घर परिवार की हालत देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह बच्चा एक दिन IAS बनेगा, लेकिन उनके आत्मविश्वास और सही दिशा में प्रयास करने से ही यह संभव हो पाया है. अज़हरूद्दीन (IAS Azharuddin Quazi) बताते हैं कि जब वे बैंक की जॉब कर रहे थे, उस दौरान जब उनके मित्रो का UPSC परीक्षा का नतीजा आता और वे चयनित हो जाते थे, तो उन्हें लगता कि उन्हें अपने जीवन में फिर कोशिश करने का अवसर भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है. आपको अपनी परेशानियों से डर कर नहीं बैठना चाहिए, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यदि पूरे मन से प्रयास करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी.

इसे भी पढ़े :

  • सफेद मोती जैसा साबूदाना कैसे तैयार होता है
  • Electric Mushroom – मेघालय में दिखे हरे रंग की रोशनी से ‘जगमगाते मशरुम’
  • उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की वैकेंसी कब निकलेगा? जानें
  • पुराने अखबारों का इस्तेमाल करके बनाई जा रही है पेंसिल

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
IAS Azharuddin Quazi Success Story
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleबीमा अस्पताल बनेगा कोविड सेंटर, नहीं जाना पड़ेगा उज्जैन
Next Article गर्दन के काले दाग धब्‍बों को ऐसे हटाएं
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 11 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.