Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - जानिए आखिर क्या है इंसुलिन और कैसे किया जाता है इसका सही उपयोग ?
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

जानिए आखिर क्या है इंसुलिन और कैसे किया जाता है इसका सही उपयोग ?

2 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
how-to-use-insulin-at-home
How To Use Insulin

Table of Contents

Toggle
  • इंसुलिन का उपयोग कैसे किया जाता है :
  • इंसुलिन इंजेक्शन लगाने का तरीका : Insulin Lagane Ka Tareeka
  • सिरिंज से इन्सुलिन लगाने का सही तरीका :
  • इंसुलिन पेन उपयोग करने का सही तरीका :
  • पेन से इन्सुलिन लगाने का सही तरीका : Insulin Pen Kaise Use Karen
  • इंसुलिन लेने से जुड़ी सावधानियां :
  • इंसुलिन इंजेक्शन कहां लगाया जाता है? 
  • इन्सुलिन के नुकसान :
      • इंसुलिन से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

दोस्तों मधुमेह यानी डायबिटीज एक गंभीर और जटिल बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज का स्तर बहुत बढ़ जाता है. यदि सही समय पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है. जिसके कारण मिचली, चक्कर आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं. डायबिटीज असल में शरीर या तो उचित तरीके से इन्सुलिन नहीं बना पाता है या फिर इन्सुलिन का उचित तरीके से उपयोग ही नहीं कर पाता है. ऐसे में हम सभी के लिए जरूरी है कि, इन्सुलिन व उसके कार्य को समझना चाहिए. तो जानते हैं इंसुलिन का उपयोग कैसे किया जाता है. (How To Use Insulin)

ये भी पढ़िए : क्या है सितोलिया और कैसे खेला जाता है

इंसुलिन का उपयोग कैसे किया जाता है :

डायबिटीज के मरीज इन्सुलिन को टैबलेट या किसी सिरप के रूप में नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि पेट में इन्सुलिन एंजाइम द्वारा नष्ट हो जाता है. यह एंजाइम भोजन को रक्तप्रवाह में जाने से पहले पचाने में डायबिटीज रोगियों की मद करता है. इन्सुलिन को त्वचा के अंदर मौजूद वसा की परत में सिरिंज का इस्तेमाल करके लगाया जाता है, जिसे सब्क्यूटेनियस भी कहा जाता है. हालांकि, समय व तकनीक के साथ इन्सुलिन पेन व इन्सुलिन पंप का भी उपयोग किया जाने लगा है, और यह दोनों ही बेहद ही आसान तरीके हैं.

यह पेन एक ​साधारण फाउंटेन पेन की तरह दिखाई देने वाली डिवाइज है, जबकि इन्सुलिन पंप दिखने में पुराने जमाने के पेजर की तरह होता है, जिसे पहनकर इस्तेमाल किया जाता है. इससे एक नली जुड़ी होती है जो आपको समय-समय पर डायबिटीज रोगियों को इन्सुलिन देती है. हालांकि, आसान तकनीक के बावजूद ये काफी महंगा होने के कारण अधिक उपयोग में नहीं आता है.

इन्सुलिन का इंजेक्शन अधिकांश पेट पर वसा की परत (नाभि से चार अंगुल या 2 इंच दूर), कूल्हे, जांघों के किनारे, नितंब और पीठ के पीछले हिस्से पर लगाया जाता है. मनुष्य शरीर के भीतर इन्सुलिन जाने के बाद यह रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाता है, जहां से यह पूरे शरीर की कोशिकाओं में फैल जाता है.

how-to-use-insulin-at-home
How To Use Insulin

इंसुलिन इंजेक्शन लगाने का तरीका : Insulin Lagane Ka Tareeka

इंसुलिन सिरिंज का इस्तेमाल : इन्सुलिन की खोज के बाद से ही इसका निरतंर उपयोग किया जा रहा है, कारण यह एक सस्ता और बेहद ही आसानी से उपलब्ध होने वाला माध्यम है. छोटी-छोटी शीशी में मौजूद इन्सुलिन को सिरिंज में भरकर डायबिटीज पेसेंट को लगाया जाता है. इसके एक बार इस्तेमाल पर दोबारा इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है. हालांकि, सिरिंज के इस्तेमाल से एक समस्या देखी जाती है, जो है गलत डोज में इन्सुलिन लगाना. इससे बचने लिए इंसुलिन की शीशी को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. इसके लिए 40IU के इन्सुलिन के साथ 40IU की सिरिंज और 100IU के साथ 100IU का उपयोग डायबिटीज मरीजों को करना चाहिए.

ये भी पढ़िए : सांप सीढ़ी का इतिहास और इससे जुड़ी रोचक जानकारी

सिरिंज से इन्सुलिन लगाने का सही तरीका :

  • दोस्तों ध्यान रहे कि इन्सुलिन लेने से पहले हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धो लें.
  • इन्सुलिन की शीशी के ऊपर के रबर को अल्कोहल स्वैब या स्प्रिट और रुई से अच्छी तरह से साफ करें.
  • चिकित्सकों द्वारा बताए यूनिट के अनुसार सिरिंज में इन्सुलिन को भरकर त्वचा में लगाएं.
  • सिरिंज में इन्सुलिन भरते समय यूनिट का खास ध्यान रखें और इस दौरान कोई बुलबुला यानी एयर बबल नहीं दिखना चाहिए. एयर बबल दिखें तो एक यूनिट दबाकर बाहर निकाल दें.
  • यदि आप बाएं हाथ से वसा या चर्बी वाली स्किन को पकड़ें और दाएं हाथ से इंजेक्शन सीधा यानि 90 डिग्री के एंगल से लगाना चाहिए.
  • डोज को इंजेक्ट करने के लिए सुई को त्वचा के भीतर डालें और धीरे-धीरे सीरिंज को दबाएं. सीरिंज के पूरी तरह खाली हो जाने के बाद ही, इन्सुलिन शरीर के अंदर जाने के बाद 10 सेकंड इंतजार करें और त्वचा को छोड़कर सिरिंज को निकाल लें.
  • एक सिरिंज को एक ही बार इस्तेमाल करें और किसी के साथ शेयर न करें.
  • सिरिंज लगाने के लिए हर बार अलग-अलग जगह का इस्तेमाल करें एक ही जगह इन्सुलिन ना लगाएं। इससे उस जगह गांठ बन सकती है, और दर्द भी ज्यादा होगा.
how-to-use-insulin-at-home
How To Use Insulin

इंसुलिन पेन उपयोग करने का सही तरीका :

इन्सुलिन पेन ठीक फाउंटेन पेन के हुबहू दिखने वाली एक डिवाइस है, जो कि मुख्यतः दो प्रकार की होती है : पहला सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला एवं दूसरा जिसे दोबार उपयोग किया जा सकता है. आपकी जरूरत और उपयोग की अवधि के अनुसार चिकित्सक आपको इन्सुलिन पेन की सलाह दे सकते हैं. एक बार इस्तेमाल वाले पेन को खत्म होने के बाद बच्चाें की पहुंच से दूर कचरे में फेंक देना चाहिए, जबकि दूसरे पेन को दोबारा कार्टरेज बदल कर इस्तेमाल में लाया जा सकता है. पेन की सुई अलग-अलग लम्बाई (4, 5, 6, 7, 8 मिलीमीटर) में आती है. यदि आप अपनी त्वचा की मोटाई की आवश्यकता एवं बजट के अनुसार इसका यूज कर सकते हैं.

ये भी पढ़िए : प्रेगनेंसी में मिट्टी खाने के कारण, प्रभाव और इलाज

पेन से इन्सुलिन लगाने का सही तरीका : Insulin Pen Kaise Use Karen

  • दोस्तों सबसे पहले  इन्सुलिन को फ्रिज से निकालकर 25-30 मिनट के लिए कमरे के गर्म तापमान में रखें, ताकि उसका वातावरण के अनुसार मेल खा जाएं.यदि इन्सुलिन का रंग थोड़ा धुंधला या दूध के रंग जैसा दिखाई दे रहा है तो इसे दोनों हथेलियों के बीच लेकर हल्के हाथों से रोल करें. रंग सामान्य हो जाएगा.
  • पेन में सुई लगाने के लिए, सुई पर लगे कवर को हटाएं और पेन के आगे वाले हिस्से में लगाकर पेंच की तरह घुमाएं. आसान भाषा में कहा जाएं और घड़ी की दिशा की तरफ घुमाएं. जब सुई अपनी जगह स्थिर हो जाए, तो सुई के ऊपर का ढक्कन निकाल लें.
  • दोस्तों इस बात को सुनिश्चित कर लें कि, पेन में लगी सुई में कोई सूक्ष्म कचरा ना फंसा हो, इसके लिए 2 यूनिट भरें और फिर पेन का पिछला सिरा दबाकर इन्सुलिन को बाहर निकाल दें. एक बार जब पेन से इन्सुलिन बाहर निकल जाती है तो इसका मतलब है कि आपके पेन की सुई साफ सुथरी है. इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें कोई एयर बबन ना हाे.
  • डोज एकदम सही और चिकित्सकों द्वारा सुझाई गई मात्रा में लेनी चाहिए. इसके लिए डायलिंग विंडों में देख कर नंबर पढ़ा जा सकता है, यदि वह आपके द्वारा डायल की गई संख्या के बराबर हो तो इन्सुलिन पेन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • दोस्तों इंसुलिन को त्वचा के सबसे मोटे हिस्से (जहां पर चर्बी अधिक हो) में इंजेक्ट करें. ज्यादातर मामलों में नाभि से 2 इंच दूर चारो तरफ या जांघों का बाहरी भाग, बाजू का पिछला भाग, कूल्हों के बाहरी हिस्से में लगाया जाता है। ध्यान रखें हर बार जगह बदल कर लगाएं. ताकि शरीर में गांठ होने से बच जाएं.
  • पेन को अपनी चारों उंगलियों से अच्छे से पकड़ें. वहीं दूसरे हाथ से जहां इन्सुलिन लगानी हो उस स्थान पर चर्बी पकड़ें. जिसके बाद ठीक 90 डिग्री वाले एंगल से सीधा इन्सुलिन लगाएं. यदि आपका शरीर काफी दुबला पतला हैं या किसी बच्चे को इन्सुलिन लगानी है तो 45 डिग्री के कोण पर भी इंजेक्शन लगा सकते हैं.
how-to-use-insulin-at-home
How To Use Insulin

इंसुलिन लेने से जुड़ी सावधानियां :

इन्सुलिन सही तरीके से लगे और उससे आपको या अन्य किसी को समस्या न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार है :

दूसरों से इन्सुलिन पेन शेयर न करें : दूसरों के साथ इन्सुलिन पेन शेयर करने से खून जनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इन खतरों में हेपेटाइटिस या एचआईवी शामिल हैं। आप नई सुई के साथ अपने इन्सुलिन पेन का इस्तेमाल कई बार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपना इंसुलिन पेन किसी दूसरे के साथ शेयर करते हैं, तो ये काफी असुरक्षित हो सकता है। इन्सुलिन पेन का इस्तेमाल करने के दौरान खून और स्किन सेल्स भी इन्सुलिन कार्ट्रिज में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में इन्सुलिन का पेन किसी दूसरे के साथ शेयर करने से संक्रमण का खतरा हर बार बना रहता है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि घर में सुई से इंसुलिन लेने वाले हर व्यक्ति के पास खुद का इन्सुलिन पेन हो।

इन्सुलिन कैसे स्टोर करना चाहिए : यदि इन्सुलिन को ज्यादा ठंडी या गरम जगह पर रखा जाए, तो इससे इन्सुलिन की ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता घट जाती है। जितने ज्यादा समय तक इन्सुलिन इस स्थिति में रहेगी उतना ही उसका असर कम होता जाएगा। बंद इंसुलिन की बोतल को या पेन को फ्रिज के दरवाजे में (2°C से 7°C तापमान) में रखें. इस्तेमाल में लाई गई इन्सुलिन की बोतल को रूम टेम्परेचर या रेफ्रिजरेटर में 1 महीने तक तक रखा जा सकता है. पेन से सुई निकाल कर रखें, इससे पेन के अंदर बुलबुला नहीं बनेगा.

यह भी पढ़ें : गेहूं के खेत में गिरी हाईटेंशन विद्युत लाइन, आग से खेत हुआ खाक

how-to-use-insulin-at-home
How To Use Insulin

इंसुलिन इंजेक्शन कहां लगाया जाता है? 

  • दोस्तों ध्यान रहे कि मांसपेशियों, स्ट्रेच मार्क या बालों की जड़ों में इन्सुलिन का इंजेक्शन कभी नहरं लगाएं.
  • इंजेक्शन लगाने के बाद उस हिस्से को न रगड़ें, ना ही किसी प्रकार का व्यायाम करें.
  • कपड़े के माध्यम से कभी इन्सुलिन इंजेक्ट न करें.
  • इन्सुलिन को त्वचा के मोटे हिस्से (जहां चर्बी हो) में इंजेक्ट किया जाता हैं.
  • नाभि से चारों तरफ 2 इंच दूरी पर, जांघों का बाहरी भाग, बाजू का पिछला भाग, कूल्हों का बाहरी हिस्सा इत्यादि।

दोस्तों ध्यान रखें, यदि इन्सुलिन मांसपेशियों के भीतर जाएगा तो इससे बहुत तेज दर्द होगा और खून में ग्लूकोज का लेवल ज्यादा कम (हाइपोग्लाइसीमिया) हो सकता है. इसलिए किसी व्यक्ति की उपस्थिति में ही इन्सुलिन इंजेक्ट करें.

इन्सुलिन के नुकसान :

रक्त में आवश्यकता से ज्यादा इन्सुलिन के पहुंचने के बाद शरीर में ग्लूकोज लेवल बेहद ही कम हो जाता है. यदि व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा कम हो जाए (हाइपोग्लाइसीमिया) तो शरीर नियमित कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो जाता है. इंसुलिन लेने के बाद कुछ खाना भूल जाने पर उनके खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ने का जोखिम रहता है, जो कि काफी खतरनाक स्थिति है.

यह भी पढ़ें – प्रेगनेंसी में स्तनों और पेट में खुजली के कारण व उपाय

इंसुलिन से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

प्रश्न : ठंडी इन्सुलिन क्यों नहीं लगाना चाहिए ?

उत्तर : ठंडी इन्सुलिन प्रभावी नहीं होती, जिस कारण आपके ब्लड शुगर की मात्रा भी बढ़ी रह सकती है. इसलिए फ्रिज से निकालने के बाद 25-30 मिनट तक कमरे के तापमान में रखने के बाद ही इंसुलिन का इस्तेमाल करें.

प्रश्न :  एक सुई या सिरिंज को कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए ?

उत्तर : सुई पर लगाई गई सिलिकॉन का कवच इसे दर्दरहित बनाता है, जो एक बार इस्तेमाल करने के बाद उतर जाता है. यदि आप एक से ज्यादा बार इसका इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में तेज दर्द हो सकता है, साथ ही सुई के मुड़ जाने के कारण शरीर में टूटने के भी आसार रहते हैं.

प्रश्न : सुई / सिरिंज/ पेन को किस प्रकार के कचरे में डालें

उत्तर :  सुई/ सिरिंज/ पेन को यदि आप साधारण कचरे में डालेंगे तो इससे अन्य व्यक्तियों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. आप जब भी डॉक्टर के पास जाएं, ये कचरा वहां के स्टाफ को सौंप दें. हॉस्पिटल द्वारा ये कचरा बायो मेडिकल वेस्ट के अंतर्गत प्रबंधित किया जाता है.

लेटेस्ट नागदा न्यूज़, के लिए न्यूज मग एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
how to use insulin injection how to use insulin pen how to use insulin pen in hindi how to use insulin plant leaves इंसुलिन इंजेक्शन कहां लगाया जाता है? इंसुलिन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इंसुलिन लेने से जुड़ी सावधानियां क्या है इंसुलिन और कैसे किया जाता है हाउ तो उसे इंसुलिन पेन
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleनाभि पर हल्दी लगाने के फायदे ( nabhi par haldi lagane ke fayde )
Next Article जानिए कोरोना में कैसे सहायता करता है पल्स ऑक्सीमीटर, उपयोग का तरीका
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण
सेहत 5 Views

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 11 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

Comments are closed.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.