NagdaNews

ग्रेसिम उद्योग नागदा मेंं दुर्घटना, दो श्रमिक घायल । Grasim Udyog Nagda Accident

ग्रेसिम उद्योग नागदा मेंं दुर्घटना, दो श्रमिक घायल । Nagda News: Grasim Udyog Nagda accident, two workers injured

Nagda News : बिड़ला घराने द्वारा संचालित ग्रेसिम उद्योग नागदा में मंगलवार, 17 अगस्त 2021 को दो श्रमिक घायल हो गए। करीब एक सप्ताह पूर्व ही ग्रेसिम उद्योग की अन्य ईकाई केमिकल डिविजन पर श्रमिक दुर्घटना के मामले में न्यायालय ने दो अफसरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया था।

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्रेसिम उद्योग के ऑक्जलरी विभाग में दुर्घटना हो गई। जिसमें बिरलाग्राम सी-ब्लॉक निवासी राजकुमार साहनी एवं सुनील नगर निवासी व्यास दुबे के घायल होने की खबर है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग उज्जैन के अफसरों ने घटना की अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

हालांकि अच्छी बात यह है कि, घटना में दोनों श्रमिकों को गंभीर चोट नहीं लगी। फिलहाल श्रमिकों की हालत स्थिर बताई जा रही है। परेशान करने वाली बात यह है कि, दुर्घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी अफसरों ने मामले की सूचना औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग उज्जैन को देना उचित नहीं समझा।

nagda-news-grasim-udyog-nagda-accident-two-workers-injured
प्रतिकात्मक तस्वीर – सोर्स सोशल मीडिया

विभाग के उपसंचालक अरविंद कुमार शर्मा को राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार कैलाश सलोनिया ने दुर्घटना के बारे में अवगत कराया। उनका यह कहना था कि, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों श्रमिकों ने अपना कार्य शुरू कर दिया। साथ ही शर्मा ने हादसे के कारणों की जांच करने की बात कही है।

उद्योग के सूत्रों की मानें तो दोनों श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए हैं, बताया जा रहा है कि, दोनों श्रमिकों को उपचार के लिए कोई जनसेवा अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं था। जिसकी भनक स्थानीय मीडियाकर्मियों काे लग गई तो अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया पर्सन को अस्पताल में प्रवेश करने से रोक दिया।

कैसे हुई दुर्घटना

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग उज्जैन के अफसरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आक्जलरी विभाग में एक लाइन पर कुछ कार्य चल रहा था। जहां पर दो श्रमिक कार्य कर रहे थे। जिसमें एक फीटर था। किसी श्रमिक द्वारा पाइप लाइन का वाल्व गलत लगाकर उसे ऑपरेट कर दिया गया। जिसके कारण पाइप लाइन में जो भी द्रव्य पदार्थ और भाप था उसकी चपेट में दोनों श्रमिक आ गए।

इसे भी पढ़े :

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status