Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - तिलक या बिंदी लगाना होता है शुभ, जानिए क्या हैं फायदे?
News 0 Views

तिलक या बिंदी लगाना होता है शुभ, जानिए क्या हैं फायदे?

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
benefits-of-applying-tilak-or-bindi
Benefits of applying Tilak

Table of Contents

Toggle
  • सिरदर्द में राहत:
  • त्वचा पर जवां  निखार आता है:
  • श्रवण शक्ति में बेहतरी:
  • तृतीय नेत्र का कैल्सीफ़िकेशन से बचाव:
  • शांत नींद  और खुशी के भाव को बढ़ावा:
  • स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में बेहतरी:
  • सहज बोध, समझ, रचनात्मकता में इजाफा:
  • शरीर के आंतरिक संतुलन को मजबूती मिलती है:
  • बाहरी नेगेटिविटी से सुरक्षा:

तिलक या बिंदी लगाना होता है बहुत शुभ, जानिए होते हैं क्या फायदे? Benefits of applying Tilak or Bindi

भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से स्त्रियों के माथे पर बिंदी और पुरुषों के ललाट पर तिलक लगाने की परंपरा एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है. किसी धार्मिक समारोह में आगंतुकों का स्वागत सत्कार तिलक लगाकर किए जाने की परंपरा है.  विवाह या शुभ कार्य में स्त्रियां एक दूसरे का स्वागत हल्दी कुमकुम लगाकर करती हैं.

मालूम हो कि तिलक ईश उपासना एवं भक्ति का भी एक महत्वपूर्ण अंग है. सनातन संस्कृति में पूजन, भक्ति, संस्कार विधि, मांगलिक आयोजनों, यात्रा गमन आदि का श्रीगणेश करते वक्त माथे पर तिलक लगाकर उसे अक्षत से विभूषित किए जाने का विधान है. हिंदू परंपरा की मानें तो कुमकुम, हल्दी, विभूति, मिट्टी एवं चंदन का तिलक लगाया जाता है।

भारतीय हिंदू प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में ललाट यानी माथे पर पुरुषों द्वारा तिलक एवं महिलाओं द्वारा बिंदी लगाने के अनेक लाभों का उल्लेख मिलता है. तिलक और बिंदी लगाने के वैज्ञानिक फायदों पर वैज्ञानिकों द्वारा कुछ शोध भी किए गए हैं. इन शोध में तिलक अथवा  बिंदी से प्राप्त फायदों का वर्णन किया गया है. आज हम लेख के जरिए अपने पाठकों को ललाट पर तिलक अथवा  बिंदी लगाने से मिलने वाले फायदों से अवगत कराने जा रहे हैं.

benefits-of-applying-tilak-or-bindi
benefits of applying tilak

तिलक मुख्यरूप से चंदन पाउडर से किया जाता है, जबकि बिंदी कुमकुम से लगाई जाती है. कुमकुम एक लाल रंग का पाउडर होता है, जो हल्दी एवं बुझे हुए चूने को मिक्स कर बनाया जाता है. ज्योतिष के अनुसार लाल रंग शरीर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करता है. इसलिए कुमकुम या बिंदी लाल रंग की होती हैं.

हिंदू परंपरा में मनुष्य शरीर में 7 ऊर्जा के  केंद्र होते हैं जिन्हें चक्र कहते है. इन सात ऊर्जा के केंद्रों में से छठी ऊर्जा के चक्र को आज्ञा चक्र कहा जाता है. यह चक्र दोनों भौहों के बीच बिंदु पर स्थित होता है. आज्ञा चक्र ही हमारा तृतीय नेत्र कहलाता है.

इस आज्ञा चक्र में हमारी नर्व्स का जाल बिछा होता है, और यह जाल पिट्यूटरी ग्रंथि एवं हाइपोथैलेमस से जुड़ा होता है. हाइपोथैलेमस मनुष्य मस्तिष्क का एक अंग होता है जो शरीर में आंतरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

पिट्यूटरी ग्रंथि को हमारे शरीर की मुख्य ग्रंथि कहा जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर की सभी अन्य हारमोंस का स्त्राव  करने वाली ग्रंथियों को नियंत्रित करती है.

जब भी हमारी भौंहों के बीच बिंदु यानी आज्ञा चक्र पर दबाव डाला जाता है, तब पिट्यूटरी ग्रंथि उद्दीप्त हो जाती है, और उसके  परिणाम स्वरूप शरीर में हार्मोन का स्त्राव संतुलित ढंग से होता है, और शरीर की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से होती हैं.

एक्यूप्रेशर के सिद्धांतों के अनुरूप आज्ञा चक्र का यह बिन्दु रोजाना कुछ सेकंड के लिए दबाने से हमें बहुत से स्वास्थ्य संबंधित फायदे मिल सकते हैं. ललाट पर तिलक अथवा बिंदी लगाते वक्त हम इसी आज्ञा चक्र के बिंदु पर दबाव डालते हैं जिससे हमें निम्न फायदे प्राप्त होते हैं.

सिरदर्द में राहत:

आज्ञा चक्र पर कुछ सेकंड के लिए दबाव डालने से सिर दर्द में फौरन राहत मिलती है क्योंकि अनेक मुख्य नर्व्स  और रक्त वाहिकाएं इस बिंदु पर आकर मिलती हैं.

त्वचा पर जवां  निखार आता है:

हमारा  पूरा चेहरा ट्रिगिमीनल नर्व की शाखा प्रशाखाओं के जाल से ढका होता है. इस नर्व को उद्दीप्त करने यानी जगाने से हमारी त्वचा जवान दिखती है और चेहरे की मांसपेशियां मजबूत बनती है.

श्रवण शक्ति में बेहतरी:

आज्ञा चक्र से गुजरने वाली एक नर्व मनुष्य शरीर के भीतरी कान के एक हिस्से को उद्दीप्त करती है जिससे हमारी श्रवण शक्ति में इजाफ़ा होता है.

तृतीय नेत्र का कैल्सीफ़िकेशन से बचाव:

आज्ञा चक्र पर तिलक या बिंदी लगाने से हमारे तृतीय नेत्र का कैल्सीफ़िकेशन से बचाव होता है, जिससे यह प्रक्रिया उसे अबाधित रूप से खुला रखने में मदद करती है.

शांत नींद  और खुशी के भाव को बढ़ावा:

तिलक या बिंदी लगाते वक्त आज्ञा चक्र के बिंदु को उद्दीप्त करने की प्रक्रिया हमारे चेहरे और शरीर को इतना रिलैक्स करती है कि यह अनिद्रा की शिकायत दूर कर देती है, और सुकून भरी नींद लाने में सहायता करती है. इतना ही नहीं यह मनुष्य में स्लीप हार्मोन एवं ख़ुशी का एहसास भरने वाले हार्मोन के स्राव में सहायता करती है, जिससे हम शांत, खुश और तनाव मुक्त हो जाते हैं.

स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में बेहतरी:

आज्ञा चक्र को उद्दीप्त करने से स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है.

सहज बोध, समझ, रचनात्मकता में इजाफा:

आज्ञा चक्र को उद्दीप्त करने से  सहज बोध, रचनात्मकता, अध्यात्म बोध, बौद्धिकता एवं बुद्धिमत्ता में तेजी से बढ़ोतरी होती है.

शरीर के आंतरिक संतुलन को मजबूती मिलती है:

आज्ञा चक्र के बिंदु को रोज स्पर्श करने एवं उसे उद्दीप्त करने से यह पिट्यूटरी ग्रंथि की क्षमता बढ़ाता है. इसके परिणाम स्वरूप शरीर के आंतरिक संतुलन को मजबूती मिलती है.

बाहरी नेगेटिविटी से सुरक्षा:

आज्ञा चक्र को जागृत करने से बाहरी नेगेटिविटी ऊर्जा से बचाव होता है.

इसे भी पढ़े : 

  • अक्षर से शुरू होने वाले हिंदू बच्चों के नाम । new baby names initial letters
  • संस्कृत में लड़कियों के नाम अर्थ सहित | Baby Girl Names In Sanskrit
  • ज्वर (बुखार) दूर करने का शक्तिशाली मन्त्र । Jwar Utarne Ka Mantra

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
तिलक के फायदे तिलक लगाने के फायदे तिलक लगाने से क्या होता है बिंदी लगाना रंगीली बिंदी लगाना लाल बिंदी लगाना
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,894 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 23 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Comments are closed.

अपने दिमाग को Reprogram कैसे करें? Subconscious Mind बदलने का वैज्ञानिक तरीका

21/05/2026

रात 3 बजे नींद खुलना क्या संकेत देता है? जानिए विज्ञान, मनोविज्ञान और आध्यात्मिक मान्यताओं का सच

21/05/2026

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

20/05/2026

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

20/05/2026

लूसिड ड्रीमिंग क्या होती है? जानिए सपनों को कंट्रोल करने के पीछे का वैज्ञानिक और रहस्यमयी सच

20/05/2026

बिना वजह डर क्यों लगता है? मन के अदृश्य भय का विज्ञान, मनोविज्ञान और आंतरिक सत्य

19/05/2026

डोपामिन डिटॉक्स क्या है? मोबाइल कैसे दिमाग कमजोर बना रहा है

19/05/2026

सोने के बाद मन कहां जाता है? वेद, उपनिषद और विज्ञान के अनुसार जानिए नींद के दौरान मन का रहस्य

16/05/2026

सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

16/05/2026

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

15/05/2026

बकरी सिर्फ पशु नहीं, एक हैरान कर देने वाली दुनिया है: ऐसे तथ्य जो सोच बदल दें

15/05/2026

लड़कियाँ: हौसलों, सपनों और बदलाव की वह कहानी जो हर किसी को छू जाती है

15/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.