अमावस्या के दिन सिर धोना चाहिए कि नहीं? Amavasya Ke Din Sir Dhona Chahiye Ya Nahi
हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए बाल धोने को ले कर विभिन्न प्रकार के मत और मान्यताएं हैं। उन्हीं में से एक है अमावस्या तिथि दिन बाल धोने के नियम, यदि पौराणिक मान्यताओं को ध्यान में रखकर इसका पालन नहीं किया जाए तो परिवार से सुख समृद्धि जड़ से समाप्त हो सकती हैं। घर के नानी-दादी द्वारा हमेशा से बालों को धोने को लेकर तर्क दिए जाते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि अमावस्या के दिन सिर धोना चाहिए कि नहीं तो इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।
अमावस्या के दिन सिर धोना चाहिए कि नहीं
हिंदू धर्म में महिलाओं को कभी भी अमावस्या के दिन बाल नहीं धोना चाहिए। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि, अमावस्या के दिन बाल धोना अशुभ माना गया है। यदि महिला जानकर अमावस्या के दिन बाल धोती है तो उनके घर में कलेश बढ़ जाता है। दरिद्रता बढ़ने लगती है और धन की हानि होती है, पारिवारिक विवाद बढ़ते हैं और घर की बरकत चली जाती है।
दोस्तों यदि घर की बहन अमावस्या को बाल धोती है तो उसके भाई तथा पिता पर भार बढ़ता है और उनके जीवन पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा महिला तथा बालिकाओं को अमावस्या के दिन बाल नही धोना चाहिए।
यह नियम अनादि काल से चले आ रहे हैं तथा हर स्त्री को इनका पालन करना चाहिए। वरना लक्ष्मी माता नाराज़ हो जाती है और आर्थिक समस्याएँ बढ़ने लगती है जिस कारण घर में शांति का आभाव हो जाता है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –