Newsधर्म

मौनी अमावस्या के टोटके, इन उपायों से होंगी सभी समस्याएं खत्म

सनातन धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन स्नान, दान, जप और तप करने से जीवन की तामाम दु:ख-तकलीफें दूर हो जाती हैं। कारण अमावस्या को माघ मास का पवित्र दिन की उपमा प्राप्त है। मान्यता है कि माघ मास पर सभी देवी-देवताओं की कृपा रहती है। तंत्रशास्त्र में मौनी अमावस्या के दिन कुछ टोटके (Mauni Amavasya Totke) बताए गए हैं।

इन टोटकों के आजमाने से ना केवल धन संबंधित परेशानी समाप्त होती हैं बल्कि जीवन में प्रगति की एक नई राह  भी दिखती है। यह टोटके बेहद ही सरल हैं और इनसे किसी को कोई परेशानी भी नहीं होती, हालांकि कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। तंत्रशास्त्र के ये टोटके जीवन की परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले कुछ टोटके के बारे में…

करियर की बाधा होगी दूर

तंत्रशास्त्र की मानें तो, मौनी अमावस्या की रात 5 लाल फूल और 5 ही दीए को किसी भी नदी के बहते पानी में अपनी मनोकामना को मन में रख प्रवाहित कर दें। इस बात का ध्यान रहे कि ऐसा करते समय कोई आपको देखे ना। इसके अलावा रात के समय रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को रोटी खिला दें। इस टोटके से धन लाभ के प्रबल योग बनते है, और करियर में आने वाली बाधा दूर हो जाती हैं।

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए

हर मनुष्य के जीवन में पितृ दोष होता है। इससे मुक्ति पाने के लिए अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें। दोष निवारण के लिए लोटे में जल लें और इसमें लाल फूल और सा काले तिल डाल दे। जिसके बाद अपने पितरों की शांति की प्रार्थना करते हुए सूर्य देव को ये जल अर्पित करें। पीपल के पेड़ पर सफेद रंग की कोई भी मिठाई चढ़ाकर पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। मौनी अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, कंबल और वस्त्र जैसी चीजें जरूर दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

रोजगार प्राप्ति के लिए

रोजगार प्राप्ति के लिए मौनी अमावस्या के दिन एक साफ नींबू को सुबह से ही घर के मंदिर में रख दें। जिसके बाद रात के समय नींबू को सात बार बेरोजगार व्यक्ति के ऊपर से वार लें। इसके बाद नींबू के चार बराबर हिस्सों में काट लें और फिर चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से रोजगार में आ रही बाधाएं दूर होती है।

समस्याओं से मुक्ति के लिए

मनुष्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्रशास्त्र का यह टोटका बेहद ही कारगर है। इसके लिए आप मौनी अमावस्या के दिन एक तांबे के पात्र में साफ जल भकर लाल चंदन मिला लें। रात में सोते समय सिरहाने रखकर सो जाएं। जिसके बाद जल को सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद तुलसी के पौधे में डाल दें, यह उपाय करीब एक माह तक प्रतिदिन करना होगा। इससे जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

मान-सम्मान के लिए

समाज में मान-सम्मान और धन प्राप्ति के लिए आप इस पवित्र दिन पर आप उस पेड़ की टहनी तोड़कर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इसके टहनी को ड्रॉइंग रूम में रख दें। ऐसा करने से आपको समाज में मान-सम्मान की नजर से देखा जाएगा। साथ ही समाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सफलता के लिए

मौनी अमावस्या के दिन जरूरी कार्य से आप बाहर जा रहे हों तो एक नींबू लें और उस पर चार लौंग गाड़ दें। फिर ओम श्री हनुमते नम: का 21 बार जप करें और ईश्वर से सफलता के लिए आशीर्वाद मांगे। इसके बाद लौंगे लगे नींबू को अपने साथ ले जाएं। आपका काम निश्चित ही बन जाएगा और उसमें सफलता भी मिलेगी। वहीं आप साथ में मोर पंख भी रख सकते हैं।

अस्वीकरण : न्यूजमग.इन साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए।

mauni-amavasya-totke
मौनी अमावस्या टोटके

Google News पर हमें फॉलों करें.

मानव शरीर के अंगों के नाम, चित्र सहित
अग्निहोत्र क्या है, इसका महत्व, जानें यहां पर
Period में Lip Kiss करने से क्या होता है
100+मसालों के नाम चित्र सहित?
जानवरों के नाम | List of Animals
 ENO पीने के फायदे और नुकसान
ताड़ी पीने से क्या होता है 
गणेश जी के 108 नाम, जानें यहां पर
पैर में काला धागा बांधने से क्या होता हैं.
सल्फास का यूज़ कैसे करें, खाने के नुकसान
 चुना खाने से क्या होता है 
पक्षियों के नाम संस्कृत में
गुल खाने से क्या होता है 
प्लास्टिक की वस्तुओं के नाम संस्कृत में

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण आम खाने के जबरदस्त फायदे Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी