Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर मध्य प्रदेश के बड़नगर में तनाव
News 0 Views

मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर मध्य प्रदेश के बड़नगर में तनाव

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
ujjain-news-tension-in-madhya-pradeshs-badnagar-on-damaged-statue
एसिड डालकर इस प्रकार क्षतिग्रस्त की गई बजरंग बली की प्रतिमा.

मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर मध्य प्रदेश के बड़नगर में तनाव ( Ujjain News: Tension in Madhya Pradesh’s Badnagar on damaged statue)

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में मंगलवार सुबह सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. हनुमानजी की मूर्ति पर एसिड डालकर कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी लगने पर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर बड़नगर में प्रवेश करने के सभी मार्गों पर चक्का जाम कर दिया. प्रशासन ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़नगर में आने-जाने वाले मार्गाें को बैरिकेड कर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

मामला इस कदर बिगड़ गया कि, छात्रों की मंगलवार की प्री-बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई. दंगे की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए. व्यापारियों ने उपज मंडी में भी मंगलवार को पूरा दिन कारोबार बंद रखा. कस्बे में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दी गई है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है. वहीं, कोर्ट चौराहे पर धरने पर बैठे हिंदूवादी संगठनों के लोगों को धरना समाप्त करने के लिए प्रशासन के अधिकारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

थाना प्रभारी बड़नगर को एसपी ने किया लाइन अटैच

डीएम आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी बिगड़ती स्थिति को देख बड़नगर पहुंचे हैं. स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. एसपी शुक्ल ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी बड़नगर सतनाम सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बल व आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है.आक्रोशित लोगों ने डाबरी इलाके में सुबह एक धार्मिक स्थल पर पथराव कर दिया था. स्थिति बेकाबू होती, इससे पहले पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर नियंत्रित कर लिया.

https://www.youtube.com/watch?v=FyW0k-cyjPI

दूसरी ओर कलेक्टर सिंह ने भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. बड़नगर में स्थिति सामान्य है. डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का अनुरोध किया है. इससे पहले स्थिति बिगड़ती देख एएसपी डॉ रवींद्र वर्मा, एएसपी आकाश भूरिया और एसडीएम योगेश भरसटे ने स्थिति को संभाला.

संत डॉ. अवधेश पुरी के विवादित बोल

स्वस्तिक पीठ के संत डॉ. अवधेश पुरी ने बड़नगर की घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया है. संत ने कहा है कि, पांच मार्च को भी मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया था. समय रहते यदि बड़नगर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई की होती तो सोमवार की बीती रात यानी 8 फरवरी 2021 को घटना दोहराई नहीं जाती.

ujjain-news-tension-in-madhya-pradeshs-badnagar-on-damaged-statue
एसिड डालकर इस प्रकार क्षतिग्रस्त की गई बजरंग बली की प्रतिमा.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख संगठन मंत्री डॉ नरेंद्र सिंह राजावत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है. प्रशासन ने एहतियात बरतने के लिए बड़नगर की चारों सीमाओं पर बैरिकेड कर कस्बे में प्रवेश और निकास वाले उज्जैन, रतलाम, बदनावर और लोहाना मार्गों पर रोक लगा दी है.

इसे भी पढ़े :

  • रेलवे कॉलोनी के नाले में मिला संदिग्ध शव
  • गंजा कहना पिता को गुजरा ना नागवारा, ईंट से कर दी सौतेली बेटी की हत्या

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
ujjain news ujjain news today बड़नगर उज्जैन बड़नगर की खबर बड़नगर की ताजा खबर बड़नगर थाना बड़नगर न्यूज़
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,895 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Comments are closed.

Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

04/06/2026

क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

03/06/2026

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.