Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम | Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम | Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi

8 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

Table of Contents

Toggle
    • माता रानी के नौ रूप | Nav Durga Ke Nav Roop In Hindi
  • 1. शैलपुत्री माता
  • 2. ब्रह्मचारिणी माता
  • 3. शेरावाली ‘चंद्रघंटा माता
  • 4. कुष्मांडा माता
  • 5. स्कंद माता
  • 6. कात्यायनी
  • 7. कालरात्रि
  • 8. माँ महागौरी
  • 9. सिद्धिदात्री माता

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम
Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi

संस्कृतियों और पर्व-त्यौहारों के देश भारतवर्ष में नवरात्रि पर्व बड़े ही आस्थ के साथ मनाया जाता हैं. नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है. नवरात्रि में नौ दिन दुर्गा माता और उनके विभिन्न रूपों का पूजन किया जाता है. वैसे तो एक साल में चार नवरात्रि होती हैं लेकिन दो मुख्य हैं – एक शरदीय नवरात्रि और दूसरी चैत्रीय नवरात्रि . नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों का वर्णन किया गया है -पार्वतीजी, लक्ष्मीजी और सरस्वतीजी. नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है जिन्हें हम नव दुर्गा पर्व कहते हैं. नौ दुर्गा को पापों की विनाशिनी कहा जाता है. हर देवी के अलग – अलग वाहन हैं और अस्त्र – शस्त्र. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं माँ के नौ स्वरूपों (9 Devi Names) को –

माता रानी के नौ रूप | Nav Durga Ke Nav Roop In Hindi

  1. शैलपुत्री, 2. ब्रह्मचारिणी, 3. शेरावाली या चंद्रघंटा, 4. कुष्मांडा, 5. स्कंद, 6. कात्यायनी, 7. कालरात्रि, 8. महागौरी, 9. सिद्धिदात्री

1. शैलपुत्री माता

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

शैलपुत्री देवी के रूप में माता को पर्वतों के राजा हिमवंत की पुत्री के रूप में पूजा जाता है. शैलपुत्री माता को पार्वती के रूप में भगवान शंकर की पत्नी के रूप में भी जाना जाता है. इन्होने दांय हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण किया हुआ है. पार्वती नाम पर्वत शब्द से निकला है. पहाड़ को संस्कृत में पर्वत कहा जाता है.

2. ब्रह्मचारिणी माता

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्रि के दूसरे दिन माता दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप का पूजन किया जाता है. माँ ब्रह्मचारिणी के दांय हाथ में माला और बाएँ हाथ में कमण्डल है. महर्षि नारद के कहने पर माता ने अपने जीवन में भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. हजारों सालों तक कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा.

3. शेरावाली ‘चंद्रघंटा माता

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ दुर्गा जी के तीसरे रूप चंद्रघंटा देवी के वंदन, पूजन और स्तवन करने का विधान है. इन देवी माँ के मस्तक पर घंटे के आकर का अर्द्ध चन्द्रमा विराजमान है. इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा. देवीजी के दस हाथ हैं और ये विभिन अस्त शस्त्र से सुसजिज्त हैं. लोग ऐसा मानते हैं कि देवी के इस रूप की पूजा करने से मन को आलौकिक शांति मिलती है.

4. कुष्मांडा माता

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्रि के चौथे दिन माँ दुर्गाजी के चतुर्थ रूप माँ कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है. ब्रह्माण्ड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में उपस्थित तेज इन्ही की छाया है. माँ की आठ भुजाएं हैं. ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानी जाती हैं. इनके सात हाथों में कमंडल, धनुष बाण, कमल, मृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं. और आठवे हाथ में जपमाला है. इनका वाहन सिंह है.

5. स्कंद माता

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्रि के पाँचवे दिन स्कंद माता की उपासना का दिन होता है. इन्होने अपनी दाएं तरफ की सबसे ऊपर वाली भुजा से स्कंद यानि कार्तिकेय को पकड़ा हुआ है और इसी तरफ की निचली भुजा में कमल का फूल पकड़े हुए हैं. ये माता अपने भक्तों के कष्टों को हरती हैं इच्छा की पूर्ति करती हैं.

6. कात्यायनी

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्रि के छठे दिन माँ दुर्गाजी के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस रूप की पूजा – उपासना करते हैं उन्हें धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष इन चार पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है. क्योंकि इन्होने कात्या गोत्र के महर्षि कात्यायन के यहाँ पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इसलिये इनका नाम कात्यायनी पड़ा. इनका रंग सोने की तरह चमकीला है और इनकी चार भुजाएं हैं.

7. कालरात्रि

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्र के सातवे दिन माँ दुर्गा के सातवे सवरूप माँ कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है. माँ दुर्गा का यह अवतार अमावस्या की काली रात जैसा काला है. इनके बाल बिखरे और गले में मुंडों की माला है. कालरात्रि माँ को तमाम असुरिक शक्तियो का विनाश करने वाला बताया गया है. इनके तीन नेत्र और चार हाथ हैं. जिसमें एक में खड़ग अर्थात तलवार है और दूसरे में लोह अस्त्र और तीसरे हाथ में अभयमुद्रा और चौथे हाथ में वरमुद्रा है. इनका वाहन गधा है.

8. माँ महागौरी

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्र के आठवे दिन माँ दुर्गा के आठवे स्वरूप देवी महागौरी की पूजा करने का विधान है. इनके नाम से ही स्पष्ट है कि इनका वर्ण पूर्ण रूप से गौर के सामान सफ़ेद है, इनके वस्त्र भी सफ़ेद हैं और इनके आभूषण भी सफ़ेद हैं. इनका वाहन बैल है और इनके चार हाथ हैं. ऐसा माना जाता है कि इन्होने भगवान शिव को पतिस्वरूप  पाने के लिए हजारों सालों तक कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण इनका रंग काला पड़ गया था. लेकिन बाद में भगवान शिव ने गंगा के जल से इनका वर्ण फिर से गौर कर दिया था.

9. सिद्धिदात्री माता

navratri-9-devi-names-nav-roop-in-hindi

नवरात्रि के नौवे दिन माँ दुर्गा के नौवें रूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है. इनके नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि ये सभी प्रकार की सिद्धि को देने वाली हैं. प्राचीन शास्त्रों में अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व नामक आठ सिद्धियाँ बताई गयीं हैं, ये आठों सिद्धिया माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने से प्राप्त होती हैं.

इसे भी पढ़े : 

  • नवरात्रि में व्रत(उपवास) कैसे रखें और इसमें क्या खाए ?
  • नवरात्रि में पाना चाहते हैं मनोवांछित फल तो इन वास्तु टिप्स पर अमल करें
  • नवरात्रि व्रत में यह चीज़ें मत खाइये
  • नवरात्रि में जागरण क्यों होते हैं, जाने इसका महत्व

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
दुर्गा मां के नौ रूपों का नाम बताएं मां दुर्गा के नौ रूपों के नाम
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Article2024 शारदीय नवरात्री के सातवें दिन के स्टेटस | Navratri 7th Day Status in hindi
Next Article 100 गांव के नाम हिंदी में और English में लिखना सीखें !
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Karwa Chauth 2026 kab hai - 29 अक्टूबर पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय
त्योहारों और परंपराओं Updated:05/10/20263 Views

karwa chauth 2026 kab hai: 29 अक्टूबर पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 1 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 13 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Ayushman Card Online Apply 2026 Vay Vandana Card 70 Plus Senior Citizens Free Treatment

Ayushman Card Online Apply 2026: 70+ बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड – ₹5 लाख फ्री इलाज ऑनलाइन फॉर्म

05/10/2026
all sarkari yojana list 2026

All Sarkari Yojana List 2026: पीएम मोदी व सभी सरकारी योजनाएं लिस्ट

05/10/2026
Karwa Chauth 2026 kab hai - 29 अक्टूबर पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

karwa chauth 2026 kab hai: 29 अक्टूबर पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

05/10/2026
dussehra 2026 kab hai

dussehra 2026 kab hai: 20 अक्टूबर रावण दहन का शुभ मुहूर्त व विजय मुहूर्त

05/10/2026
Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

05/10/2026
shardiya navratri 2026

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है? जानें कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, घटस्थापना विधि, 9 दिन 9 रंग व पूजा नियम

05/10/2026
gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.