Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Bihar News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

सोहगरा धाम सीवान बिहार का इतिहास । History of Sohgra Dham Siwan Bihar

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
history-of-sohgra-dham-siwan-bihar
सोहगरा धाम बिहार का फाइल फोटो

Table of Contents

Toggle
  • सोहगरा धाम से जुड़ी पौराणिक कथाये
    • कथा 1:
    • कथा 2:
  • बाबा हँसनाथ मंदिर नाम कैसे पड़ा
  • महिलाओं और कुंवारी युवतियों के बीच सोहगरा धाम कि प्रसिद्धि का कारण
    • सोहगरा धाम से जुड़ी 7 प्रमुख तथ्य
  • कब पधारे बाबा हँसनाथ मंदिर
  • कैसे पहुचे सोहगरा धाम

सोहगरा धाम सीवान बिहार का इतिहास । History of Sohgra Dham Siwan Bihar | BABA Hansnath Mandir Siwan Bihar

सोहगरा धाम सीवान बिहार : प्राचीन मंदिरों की नगरी बिहार में भगवान शिव के सैकड़ों मंदिर मौजूद है. जिनमें से कुछ द्वापर युग की कहानी बयां करते हैं, तो कुछ त्रेता युग की कहानियों को अपने भीतर समेटे हुए है. पोस्ट के जरिए आज हम आपकों एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिहार और उत्तरप्रदेश की सीमा के समीप सीवान जिले के दक्षिणी पश्चिमी छोर पर स्थित ऐतिहासि व पौराणिक महत्वता रखता है. जिसका नाम हैं  सोहगरा धाम. मंदिर विश्व प्रसिद्ध है, इस मंदिर को बाबा हँसनाथ मंदिर भी कहा जाता है. पोस्ट के जरिए सोहगरा धाम सीवान बिहार का इतिहास । History of Sohgra Dham Siwan Bihar | BABA Hansnath Mandir Siwan Bihar मंदिर के इतिहास को कुदरने का प्रयास करेंगे. हम ये भी जानेंगे कि इस मंदिर का नाम हँसनाथ मंदिर कैसे पड़ गया, और साथ ही ये मंदिर महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के बीच इतना प्रसिद्ध क्यूं है?

history-of-sohgra-dham-siwan-bihar
फाइल फाेटो

सोहगरा धाम से जुड़ी पौराणिक कथाये

कथा 1:

शिव महापुराण में सोहगरा धाम के बारे में विस्तृत वर्णन मिलता हैं. पौराणिक कथा के अनुसार द्वापर युग में वाणासुर नाम का एक प्रतापी राजा शोणितपुर (सोहनपुर) में राज किया करता था. वह परम शिवभक्त था तथा पूजा करने के लिए उसने इस विशाल शिवलिंग की स्थापना की थी. ये भी मान्यता है कि वाणासुर की पुत्री उषा यही सोहगरा के शिवमंदिर में पूजा करती थी. यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध से उषा को प्रेम हो जाता है. और अंत में राक्षसराज वाणासुर की पुत्री उषा के साथ अनिरूद्ध का विवाह होता है.

history-of-sohgra-dham-siwan-bihar
फाइल फोटो

कथा 2:

मंदिर के पुजारियों द्वारा बताई जाने वाली कहानियों के अनुसार यह मंदिर द्वापर युग का है. जहां पूर्व में विशाल जंगल हुआ करता था. राक्षसराज रावण के मित्र बाणासुर की पुत्री उषा को भ्रमण के दौरान यह विशाल शिवलिंग मिला था. जिसकी राक्षसराज वाणासुर की पुत्री ने उषा ने पूजा अर्चना की तो फलस्वरूप उसकी शादी भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध के साथ संपण हुई.

हालांकि अति प्राचीन शिव मंदिर की उत्पत्ति और निर्माण के विषय में इतिहास में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है. इस ऐतिहासिक मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां है. कई इतिहास के जानकारों का ये भी कहना है कि मंदिर में स्थापित विशाल शिवलिंग स्वभूं: है यानी के यह अपने आप ही प्रकट हुआ था.

इस कथा का उल्लेख श्रीमद भागवतम के दशम स्कन्द मे भी मिलता है कि दैत्यराज वाणासुर की पुत्री उषा और भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र का विवाह इस पावन धरती पर संपण हुआ था.

history-of-sohgra-dham-siwan-bihar
फाइल फोटो

बाबा हँसनाथ मंदिर नाम कैसे पड़ा

दोस्तों जैसा कि पुराणों में उल्लेख मिलता है कि, सोहगरा धाम द्वापर युग का है. कालांतर मे मंदिर कि हालत काफी जर्जर हो गई थी. काशी नरेश राजा हंस ध्वज ने संतान उत्पत्ति के लिए यहां आकर मन्नत मांगी थी और उनकी मुराद पूरी भी हुई.

जिससे प्रसन्न होकर राजा हंस ध्वज ने इस विशाल मंदिर का निर्माण कराया जिसके बाद से मंदिर का नाम बाबा हंसनाथ पड़ गया. प्राचीन किवंदतियों में यह भी कहा जाता है कि जीर्णोद्धार के समय मंदिर पर अपना नाम भी अंकित करवाया था.

वर्तमान मे सोहागरा धाम, बाबा हंसनाथ की नगरी के नाम से पूरे विश्व में प्रचलित है. मंदिर के पुजारियों के अनुसार महराजा हंस ध्वज के पुत्र तुंग ध्वज ने भी अपने संतान प्राप्ति के लिए यहा मन्नत मांगी थी.जो पूरी भी हुई थी और राजकुमार को संतान कि प्राप्ति हुई थी.

महिलाओं और कुंवारी युवतियों के बीच सोहगरा धाम कि प्रसिद्धि का कारण

दोस्तों जैसा हमने बताया कि, मंदिर का निर्माण राजा हंस ध्वज ने संतान प्राप्ति के लिए यहां पूजा अर्चना किया था. जिसके फलस्वरूप उन्हे संतान कि प्राप्ति भी हुई थी. इसलिए यहां ये भी मान्यता है कि यहां पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने से न सिर्फ मनचाही मुरादें पूरी होती है बल्कि सुयोग्य वर यानि की पति और संतान की प्राप्ति भी होती है.

जैसा कि राक्षसराज वाणासुर की पुत्री उषा को अपने इच्छाअनुसार प्राप्ति हुई थी. इसलिए विशेष कर सोमवार को कुंवारी युवतियां सोहगरा धाम मे जलाभिषेक करती है ताकि उन्हें भी सुयोग्य वर कि प्राप्ति हो सके.

सोहगरा धाम से जुड़ी 7 प्रमुख तथ्य

  • यह प्राचीन शिव मंदिर छोटी गंडक नदी के किनारे बसा हुआ है. आज भी आस पास के क्षेत्रों मे खुदाई के दौरान प्राचीन काल के अवशेष मिलते रहते हैं.
  • यह मंदिर जमीनी सतह से लगभग बीस से पच्चीस फीट ऊंचे स्थान पर स्थितः है.
  • इस मंदिर मे लगभग पांच फीट ऊंचा और तीन फीट चौड़ा विशाल शिवलिंग है. इतना बड़ा शिवलिंग शायद ही भारत के किसी शिवालय मे मौजूद हो.
  • मंदिर के मुख्य द्वार पर अशोक चिन्ह का विधमान होना यह दर्शाता है कि मंदिर का जीर्णोद्धार सम्राट अशोक के काल मे भी हुआ होगा.
  • हँसनाथ मंदिर मनचाहे पति और संतान प्राप्ति के लिए पूरे विश्व में विख्यात है.
  • शिव महापुरण के चतुर्थ कोटी रुद्र संहिता के अनुसार भगवान शिव के कुल 21 ज्योति लिंग है. जिनमें से तेरहवे (13) शिवलिंग के रूप मे बाबा हँसनाथ स्वयं सोहगरा धाम मे विराजमान्न है.
  • देश मे मौजूद सर्वश्रेष्ठ नवो नाथ महादेव में शामिल बाबा हंसनाथ का शिव मंदिर भी है.

* मैरवा धाम : हरिराम बाबा का इतिहास ( श्री हरिराम ब्रह्म स्थान)। Mairwa Dham Siwan

कब पधारे बाबा हँसनाथ मंदिर

आमतौर पर सोहगरा धाम मंदिर पर हमेशा भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है. फिर भी अन्य शिव मंदिरों के भांति यहां भी सावन माह का विशेष महत्व है. सावन के महीने में देश के कई प्रांतों से यहां श्रद्धालु आते हैं. प्रत्येक सोमवार, त्रयोदशी तथा अधिक भाग में यहां श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है. सावन माह में लार थाना क्षेत्र से सटे भागलपुर स्थित सरयू नदी से कांवरिया लोगों का दल हजारों की संख्या में जल उठाकर सोहागरा शिव मंदिर तक पदयात्रा करते हैं. तथा यात्रा मार्ग में हर- हर महादेव, के जय घोष से पुरा वातावरण शिवमय हो जाता है. ये भक्त जय शिव और बम बम भोले का नारा लगाते हुए बाबा हँसनाथ मंदिर मे जलाभिषेक करते हैं.

कैसे पहुचे सोहगरा धाम

हवाई मार्ग से:

बिहार की राजधानी पटना (PAT), नियमित फ्लाईट के जरिए देश के विभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.

रेल मार्ग से:

सीवान रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. सोहागरा धाम सिवान जिला मुख्यालय से 39 कि०मी० दुरी पर स्थित है. सिवान रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से सोहागरा धाम बेहद ही आसानी से पहुंचा जा सकता है.

सड़क मार्ग से:

सिवान से मैरवा दारौली होते हुये सड़क मार्ग से यंहा पहुचा जा सकता है. उत्तर प्रदेश के लार रोड से इसकी दूरी तकरीबन 23 कि०मी० है. यहां से ऑटो रिक्शा से लोग आ सकते है.

ये भी पढे़ :

  • हरिराम बाबा मैरवा धाम की अनसुनी कहानी, बिनव्याही महिला के पुत्र थे श्री हरिराम
  • थावे वाली माई के रहसू भगत की कहानी, माता की अंगुली से जन्मे थे थावे के रहषु भगत
  • हथुआ राज का इतिहास, अपशगुनी गिद्ध के कारण राजपरिवार को छाेड़ना पड़ा था महल

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
sohagra dham siwan bihar सोहगरा धाम सिवान बिहार
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleगोपालगंज में बाइक के आसपास मंडरा रहे थे दो लड़के, लोगों ने कर दी जमकर पिटाई
Next Article लेमनस्वीट अचार रेसिपी: इस तरह बनाएँ नींबू का खट्टा-मीठा अचार
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 13 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 9 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 7 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 8 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.