Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

बैल पोला त्यौहार 2022 का महत्व | Bail Pola Festival Kab Hai in Hindi

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
bail-pola-festival-kab-hai-in-hindi
Pola Festival 

Table of Contents

Toggle
  • बैल पोला 2022 (Bail Pola Festival in Hindi)
    • 2022 में पोला त्यौहार कब है (Pola Festival Date)
    • पोला त्यौहार का नाम पोला क्यों पड़ा
    • पोला त्यौहार क्यों मनाया जाता है, महत्व (Pola Festival Mahatva in Hindi)
    • पोला त्यौहार मनाने का तरीका (Pola Festival Celebration)
      • महाराष्ट्र में पोला पर्व मनाने का तरीका (Pola Festival in Maharashtra)
      • मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पोला पर्व मनाने का तरीका (Pola Festival in MP and Chhattisgarh)
  • FAQ

बैल पोला त्यौहार 2022 का महत्व व जानकारी, कब, क्यों, कैसे मनाया जाता है, तारीख, पूजा विधि (Bail Pola Festival Kab Hai, Puja, Celebration, Date)

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. ठीक उसी प्रकार कृषि कार्यों में बैल का बेहद महत्वपूर्ण योगदान है. कृषि कार्य गोवंशों के बिना अधुरी है. अनादि काल से गोवंश मनुष्य के लिए एक उपयोगी धन रहा है. भारत देश में इन गोवंशों की पूजा की जाती है. पोला का त्यौहार उन्ही में से एक है, जिस दिन अन्नदाता गाय व बैलों का पूजन कर कृषि कार्य में दिए गए उनके योगदान का आभार मानते हैं. पोला त्यौहार विशेष रूप से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में मनाया जाता है.

बैल पोला 2022 (Bail Pola Festival in Hindi)

त्यौहार का नाम बैल पोला
अन्य नाम पिठोरी अमावस्या, मोठा पोला, तनहा पोला
कहां मनाया जाता है महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़
2022 में कब है 27 अगस्त को
पूजा होती है बैल एवं घोड़ों की

पोला पर्व के दिन किसान परिवार वालों के साथ मिलकर पशुओं की विशेष रूप से बैल की पूजा करते है, उन्हें अच्छे से सजाते है. पोला को बैल पोला व पोला पीठोरा भी कहा जाता है.

2022 में पोला त्यौहार कब है (Pola Festival Date)

पोला पर्व भादों माह की अमावस्या को जिसे पिठोरी अमावस्या भी कहते है, उस दिन मनाया जाता है. यह भारतीय कैलेंडर के अनुसार अगस्त – सितम्बर महीने में आता है. इस वर्ष 27 अगस्त को यह मनाया जाएगा. महाराष्ट्र में इस त्यौहार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. विशेष तौर पर विदर्भ क्षेत्र में इसकी बड़ी धूम रहती है. वहां यह त्यौहार दो दिनों तक मनाया जाता है. वहां बैल पोला को मोठा पोला कहते हैं एवं इसके दूसरे दिन को तनहा पोला कहा जाता है. पूरे विदर्भ में दो दिनों तक कृषक सभी कार्यों को छोड़कर पर्व के उत्साह में डूबे रहते हैं.

पोला त्यौहार का नाम पोला क्यों पड़ा

जनश्रुतियों के अनुसार विष्णु भगवान जब कान्हा के रूप में धरती पर अवतरित हुए थे, जिसे कृष्ण जन्माष्टमी के रूप मे मनाया जाता है. जन्म के बाद से ही कृष्ण के मामा कंस उन्हे मौत की नींद सुलाना चाहते थे. कान्हा जब छोटे थे और वासुदेव-यशोदा के यहाँ रहते थे, तब कंस ने कई बार कई असुरों को उन्हें मारने भेजा था. एक बार कंस ने पोलासुर नामक असुर को भेजा था, इसे भी कृष्ण ने अपनी लीला में उलझाकर मौत के घाट उतार दिया. जिससे पूरा नंदगांव अचंभित रह गया. वह दिन भादों माह की अमावस्या का दिन था, इस दिन से इसे पोला कहा जाने लगा. यह दिन बच्चों का दिन कहा जाता है, इस दिन बच्चों को विशेष प्यार दुलार किया जाता है.

bail-pola-festival-kab-hai-in-hindi
Pola Festival

पोला त्यौहार क्यों मनाया जाता है, महत्व (Pola Festival Mahatva in Hindi)

भारत, जहां कृषि आय का मुख्य स्रोत है और ज्यादातर किसानों की खेती के लिए बैलों का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए किसान पशुओं की पूजा आराधना कर उनका आभार व्यक्त करने के लिए इस त्योहार को मनाते है.

पोला त्यौहार मनाने का तरीका (Pola Festival Celebration)

पोला दो तरह से मनाया जाता है, बड़ा पोला एवं छोटा पोला. बड़ा पोला के दिन बैलों का श्रृंगार यानी उन्हें सजाकर उसकी पूजा की जाती है, जबकि छोटा पोला में बच्चे खिलौने के बैल या घोड़े को मोहल्ले पड़ोस में घर-घर ले जाते है और फिर कुछ उपहार उन्हें भेंट किए जाते है.

महाराष्ट्र में पोला पर्व मनाने का तरीका (Pola Festival in Maharashtra)

  • पोला पर्व के प्रथम दिन किसान अपने बैलों के गले, एवं मुहं से रस्सी निकाल देते है.
  • जिसके बाद उन्हें हल्दी, बेसन का लेप लगाया जाता है, फिर उनकी सरसों के तेल से मालिश की जाती है.
  • जिसके बाद उन्हें गर्म पानी से स्नान कराया जाता है, यदि गांव के पास में नदी, तालाब होता है तो उन्हें वहां ले जाकर नहलाया जाता है.
  • इसके बाद उन्हें बाजरा से बनी खिचड़ी का भोग लगाया जाता है.
  • इसके बाद बैल को अच्छे सजाया जाता है, उनकी सींग को कलर किया जाता है.
  • उन्हें रंगबिरंगे कपड़े पहनाये जाते है, तरह तरह के जेवर, फूलों की माला उनको पहनाते है. शाल उढ़ाते है.
  • इन सब के साथ साथ घर परिवार के सभी लोग नाच, गाना करते रहते है.
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य ये है कि बैलों के सींग में बंधी पुरानी रस्सी को बदलकर, नए तरीके से बांधा जाता है.
  • गाँव के सभी लोग एक जगह इक्कठे होते है, और अपने अपने पशुओं को सजाकर लाते है. इस दिन सबको अपनी बैलों को दिखने का मौका मिलता है.
  • फिर इन सबकी पूजन करने के बाद गाँव में ढोल नगाड़े के साथ जुलुस निकाला जाता है.
  • इस दिन घर में विशेष तरह के पकवान बनते है, इस दिन पूरम पोली, गुझिया, वेजीटेबल करी एवं पांच तरह की सब्जी मिलाकर मिक्स सब्जी बनाई जाती है.
  • पर्व के दूसरे दिन कृषक अपनी अगली कृषि की शुरुआत करते हैं.
  • कई जगह इस दिन मेले भी लगाये जाते है, यहाँ तरह तरह की प्रतियोगितायें आयोजित होती है, जैसे वॉलीबॉल, रेसलिंग, कबड्डी, खो-खो आदि.

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पोला पर्व मनाने का तरीका (Pola Festival in MP and Chhattisgarh)

जैसा कि हम सभी को विधित है मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में बहुतायत में आदिवासी निवासरत है. विशेषकर मप्र के झाबुआ और छत्तीसगढ़ के राजानंद गांव आदिवासी समुदाय का गढ़ है. यहाँ के गाँव में पोला के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है. यहाँ सही के बैल की जगह लकड़ी एवं लोहे के बैल की पूजा की जाती है, बैल के अलावा यहाँ लकड़ी, पीतल के घोड़े की भी पूजा की जाती है.

bail-pola-festival-kab-hai-in-hindi
Pola Festival
  • पोला पर्व के दिन घोड़े, बैल के साथ साथ पुराने जमाने की चक्की (हाथ से चलाने वाली चक्की) को का भी पूजन किया जाता है.  प्राचीन समय में जब घोड़े व बैल पर कृषि कार्य आधारित था. वहीं हाथ से चलने वाली चक्की से ही गेहूं पीसा जाता था.
  • पर्व के दिन विशेष पकवान इनको चढ़ाये जाते है, सेव, गुझिया, मीठे खुरमे आदि बनांये जाते है.
  • घोड़े के उपर थैली रखकर उसमें ये पकवान अर्पण किए जाते है.
  • पर्व की अगली सुबह से ये घोड़े, बैल को लेकर बच्चे मोहल्ले पड़ोस में घर – घर जाते है, और सबसे उपहार के तौर पर पैसे लेते है.
  • इसके अलावा पोला के दिन मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में गेड़ी का जुलुस निकाला जाता है. गेड़ी, बांस से बनाया जाता है, जिसमें एक लम्बा बांस में नीचे 1-2 फीट उपर आड़ा करके छोटा बांस लगाया जाता है. फिर इस पर बैलेंस करके, खड़े होकर चला जाता है. गेड़ी कई साइज़ की बनती है, जिसमें बच्चे, बड़े सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है. ये एक तरह का खेल है, जो मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल है, भारत के अन्य क्षेत्रों में तो इसे जानते भी नहीं होंगें.

पोला का त्यौहार हर इंसान को जानवरों का सम्मान करना सिखाता है. जैसे जैसे ये त्यौहार आने लगता है, सभी लोग मेहनती किसों को हैप्पी पोला कहकर मुबारकबाद देने लगते है.

FAQ

Q : पोला 2022 में कब है ?

Ans : 27 अगस्त

Q : पोला कब मनाया जाता है ?

Ans : भाद्प्रद माह की अमावस्या को

Q : पोला में किसकी पूजा की जाती है ?

Ans : बैल एवं घोड़ों की

Q : पोला त्यौहार क्यों मनाया जाता है ?

Ans : ये त्यौहार किसानों द्वारा मनाया जाता है. वे इस दिन कृषि में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले जानवर जैसे कि बैल को सम्मान देने उनकी पूजा करने के लिए इस दिन को मानते हैं.

Q : पोला कब से मनाया जा रहा है ?

Ans : आनादि काल से

इसे भी पढ़े :

  • गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है | Ganesh Chaturthi Kyu Manai Jati Hai
  • पंडित श्री प्रदीप जी मिश्रा की जीवनी | Pandit Pradeep Ji Mishra Biography
  • छतीसगढ़ का लोकप्रिय नाश्ता “पनपुरवा” (अंगाकर) है ! जानें बनाने की विधि

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”19″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleस्वतंत्रता दिवस पर कविताएं | Independence Day Poem
Next Article शिक्षक दिवस पर भाषण | Teachers Day Speech in Hindi 2022
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 10 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 5 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 6 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 2 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 8 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

Comments are closed.

Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi

Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Anant Ambani Helps Murshidabad Boy Iqbal

Anant Ambani Helps Murshidabad Boy Iqbal: अदभुत! तालाब में रहने वाले किशोर को किया एयरलिफ्ट, जानें क्या है वह दुर्लभ बीमारी

19/08/2026
Ladli Behna Yojana August Installment 2026

Ladli Behna Yojana August Installment 2026: बड़ी खुशखबरी! आज आएंगे ₹1750, यहाँ देखें स्टेटस और नई लिस्ट

19/08/2026
Flow AI Google Kaise Use Kare

Flow AI Google Kaise Use Kare? (2026): सर्च करने का अंदाज़ बदला! जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और सेटिंग्स

19/08/2026
1990 में ₹100 की कीमत

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

14/08/2026
Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026: बड़ी खबर! जानें गणपति स्थापना का महामुहूर्त, विसर्जन तिथि और 101 पूजा नियम

12/08/2026
Kajari Teej 2026 Date

Kajari Teej 2026 Date: शुभ समाचार! जानें 30 अगस्त का महामुहूर्त, पूजा विधि और सत्तू का महत्व

12/08/2026
Dasa Maa Vrat Vidhi 2026

Dasa Maa Vrat Vidhi 2026: अंतिम दिन! जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ की गुप्त कहानी

12/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.