Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Education - Birds Name in Hindi and English | पक्षियों के नाम हिन्दी में पढ़े यहां !
Education KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

Birds Name in Hindi and English | पक्षियों के नाम हिन्दी में पढ़े यहां !

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
birds-name-in-hindi-and-english

Table of Contents

Toggle
  • 15 Birds Name in Hindi and English | पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
  • 1. सारस (Crane)
  • 2. कबूतर (Pigeon)
  • 3. कोयल (Cuckoo)
  • 4. गौरैया (Sparrow)
  • 5. तोता (Parrot)
  • 6. उल्लू (Owl)
  • 7. शुतुरमुर्ग (Ostrich)
  • 8. मोर (Peacock)
  • 9. हंस (Goose)
  • 10. कठफोड़वा (Woodpecker)
  • 11. तीतर (Partridge)
  • 12. महोख (Greater Coucal)
  • 13. चील (Eagle) 
  • 14. गिद्ध (Vulture)
  • 15. बत्तख (Duck)
  • 50 Birds Name in Hindi – English | पक्षियों के नाम 
  • पक्षियों पर आधारित प्रश्न
    • शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता क्यों?
    • राष्ट्रीय पक्षी कौन है?
    • पक्षी का पर्यायवाची शब्द क्या है?
    • कौन सा पक्षी घोंसला नहीं बनाता?
    • कबूतर शाकाहारी है या मांसाहारी?
    • विश्व का सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी का नाम क्या हैं?
    • पक्षियों का राजा किसे कहते हैं?
    • पक्षियों के समूह को क्या कहते हैं?

दोस्तों आज हम Birds Name in Hindi and English “पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में” जानेंगे। यदि आप एक विद्यार्थी है, और फिलहाल Class 1, 2, 3, 4, 5 में अध्यनरत है, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। कारण इस पोस्ट में आपको 5 पक्षियों के नाम, 10 चिड़ियों के नाम समेत और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होने वाली हैं।

आपने अक्सर देखा होगा कि, जब भी हमारे विद्यालय में कोई भी प्रतियोगी परीक्षा होती है, तो वहां पर छात्रों से तरह तरह के नाम पूछे जाते है, जैसे – 100 जानवरो के नाम या फिर 100 पेड़ो के नाम, मानव शरीर के अंगों के नाम इत्यादि। ठीक इसी प्रकार तरह-तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नो में से एक है। जहाँ पर आप से 50 Birds Name in Hindi के बारे में भी पूछ जा सकता है। आज हम ऐसे सभी पक्षियों के नाम जानेंगे, जो हमारे पर्यावरण में मौजूद हैं। कुछ पक्षियों की प्रजातियां बहुत दुर्लभ होती है। इनके बारे में भी संक्षिप्त रूप से वर्णन किया गया है।

दुलर्भ पक्षियों की प्रजातियां दिखने में बहुत ही सुन्दर होते है। पोस्ट में हमारे द्वारा Birds Name in Hindi and English With Pictures के साथ बताया गया है। जिसमे से हम 15 पक्षियों के नाम और उनके बारे में पूरी जानकारी भी जानेगे। तो आइये देर ना करते हुए सबसे पहले हम जानते है, 15 पक्षियों के नाम हिंदी में –

15 Birds Name in Hindi and English | पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

पक्षी हमारे पर्यावरण का एक अभिन्न हिस्सा है। जब भी हम कभी जंगल में घूमने जाते है, तो पक्षियों की चहचाहट हमारे कानों को बहुत ही मधुर लगती है। वहीं यदि हम बात करें, तो कुछ लोग तो पक्षियों को अपने घरों में भी पालते है। जिसमे से सबसे ज्यादा पाले जाने वाला पक्षी तोता है। तो आइये अब जानते है, पक्षियों के नाम (Birds Name in Hindi)

1. सारस (Crane)

birds-name-in-hindi-and-english

सारस एक बहुत ही दुर्लभ पक्षियों में से है। जिसे संस्कृत में क्रौंच के नाम से जाना जाता है, और इसका वैज्ञानिक नाम ग्रुइडाए है। सारस ग्रुइफोर्मीस गण के कुल से है, इस कुल में पक्षियों की टाँगे लम्बी होती है। सारस की 15 ज्ञात जातियां है, यह लगभग पूरी दुनिया के सभी द्वीपों में पाए जाते है, सिर्फ अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका को छोड़कर। सारस उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है, यह आमतौर पर गंगा के मैदानी भागो में देखने को मिलते है। सारस भारत में मुख्य रूप से पाए जाते है, इन्हे आमतौर पर एक ही भौगोलिक क्षेत्र में रहना पसंद होता है।

2. कबूतर (Pigeon)

birds-name-in-hindi-and-english

कबूतर कोलम्बिडाए (Columbidae) पक्षियों के कुल के अंतर्गत आते है, इस कुल में सभी प्रकार के कबूतर आते है। कोलम्बिडाए (Columbidae) कुल के पक्षियों की गर्दन छोटी होती है, और यह मोठे शरीर और पतली चोंच वाले होते है। जो को पूरी दुनिया में पाए जाते है। इस कुल की पूरी दुनिया में लगभग 344 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे से लगभग 13 प्रजातियां पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। कबूतर का वैज्ञानिक नाम Columba Livia Domestica है, इसे अंग्रेजी में डव़ (Dove) और Pigeon के नाम से जाना जाता है। यह एक उड़ने वाला पक्षी है, जिसका पूरा शरीर पंखो से ढका रहता है। इसकी चोंच नुकीली होती है। कबूतर मुख्यतौर पर ऐसे स्थानों पर रहना पसंद करते है, जहाँ पर मानव निवास करते है। यह घर की छतो के आस पास अपना घोसला बनाते है। यह भारत में सफ़ेद, सलेटी, रंग के पाए जाते है। कबूतर को पुराने समय में चिट्टी देने के लिए भेजा जाता था।

3. कोयल (Cuckoo)

birds-name-in-hindi-and-english

कोयल अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती है। इस पक्षी की आवाज बहुत ही मधुर और सुरीली होती है। यह Eudynamys वंश का पक्षी है। जो की दक्षिण एशिया, चीन एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है। कोयल अपना घोसला खुद नहीं बनाती है, यह अपने अंडे अन्य पक्षियों के घोसलों में देती है। ज्यादातर यह अपने अंडे कौआ के घोसले में देती है। एशिया में पाए जाने वाले ज्यादातर पक्षी फलों को खाते है। एशियाई कोयल की पूछ की लम्बाई 16 से 18 इंच तक होती है। इसका वजन लगभग 200 से 330 ग्राम तक होता है। अगर हम नर एशियाई कोयल की बात करें, तो इसका रंग काला और नीला होता है। इसकी आँखों की पुतली का रंग गहरा लाल होता है , और पंजो का रंग भूरा होता है।

4. गौरैया (Sparrow)

birds-name-in-hindi-and-english

गौरैया पुरे विश्व में लगभग सभी द्वीपों में पायी जाती है, अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर। हालाकिं शुरुआत में गौरैया चिड़िया सिर्फ भूमध्य सागर के तटवर्ती क्षेत्रों तथा एशिया, और यूरोप में ही पायी जाती थी। लेकिन मानवों ने इसे पुरे विश्व में फैला दिया है। गौरैया चिड़िया आमतौर पर ऐसी जगह पर रहती है, जहाँ पर मानव द्वारा बनाई गयी बस्तियां होती है । साधारण शब्दों में कहा जाए, तो यह मानवों के बिच रहना पसंद करती है। शहरी इलाको में गौरैया की छह तरह की प्रजातियां देखने को मिलती है, जिनमे डेड सी स्पैरो, ट्री स्पैरो, सिंड स्पैरो, रसेट स्पैरो, हाउस स्पैरो, और स्पेनिश स्पैरो शामिल है। जहाँ भी लोग अपना नया घर बनाते है, गौरैया वहां अपने आप ही पहुंच जाती है। यह पुराने घरो में ज्यादातर पायी जाती है, जब कच्चे घरो में छप्पर हुआ करते थे।

5. तोता (Parrot)

birds-name-in-hindi-and-english

तोता एक बहुत ही प्यारा और सुन्दर पक्षी है, जिसे लोग घरो में पालते है। तोता का वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) है, और अंग्रेजी भाषा में इसे Parrot कहते है। तोते की कुल प्रजातियां लगभग 398 है, जिन्हे 92 वंशो में संघठित किया जाता है। तोता ज्यादातर पृथ्वी के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में रहना पसंद करते है। सबसे ज्यादा तोतो की संख्या ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में पायी जाती है, वर्तमान में तोते की लगभग एक तिहाई जनसँख्या विलुप्त होने की कगार पर है। तोते की पहचान करना बहुत ही आसान है, यह अपनी घुमावदार चोंच, और रंग बिरंगे पंखो के कारन आसानी से पहचाने जाते है। अगर तोते को बोलना सिखाया जाए, तो यह मनुष्य की तरह बोलने भी लगता है।

6. उल्लू (Owl)

birds-name-in-hindi-and-english

उल्लू सभी पक्षियों से अलग है, क्योकिं यह एक ऐसा पक्षी है, जिस रात में बिलकुल साफ़ दिखाई देता है, और दिन के समय धुंधला दिखाई देता है। उल्ला का Scientific Name: Strigiformes है, और इसका अंग्रेजी नाम Owl है। उल्लू अपनी गर्दन को पूरी घुमा देता है। उल्लू के सुनने की शक्ति बहुत ज्यादा होती है, इसके कान इतने ज्यादा सवेंदनशील होते है, की थोड़ी सी भी हरकत से इसे पता चल जाता है, अगर इसके आस पास कोई भी इसका शिकार होता है, तो यह हलकी सी आहट से अपने शिकार को दबोच लेता है। उल्लू के पेरो में टेड़े नाख़ून होते है, इसकी चार उँगलियाँ होती है, जो की शिकार के वक्त उसे दबोचने में बहुत काम आती है। उल्लू दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है। उल्लू रात के समय देखने वाला पक्षी है, जिन पक्षियों को रात में दिखाई देता है, उन्हें रात का पक्षी (Nocturnal Birds) के नाम से जाना जाता है। उल्लू की आँखे बड़ी होती है, बड़ी आँखों को बुद्धिमानी की निशानी माना जाता है, इसलिए उल्लू को भी एक बुद्धिमान पक्षी माना जाता है।

7. शुतुरमुर्ग (Ostrich)

birds-name-in-hindi-and-english

शुतुरमुर्ग एक बड़ा पक्षी है, जो की उड़ नहीं सकता है। यह पहले मध्य पूर्व का निवासी था, लेकिन अब यह अफ्रीका का मूल निवासी है। शतुरमुर्ग का Scientific Name : Struthio Camelus है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Ostrich कहते है। शुतुरमुर्ग की गर्दन और पैर लम्बे होते है। यह पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी ऐसे पक्षियों की अपेक्षा सबसे तेज दौड़ता है, जो आसमान में उड़ नहीं सकते है। शुतुरमुर्ग की दौड़ने की गति लगभग 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होती है। यह सभी पक्षियों में सबसे ज्यादा बड़ा अंडा देता है। शुतुरमुर्ग का वजन 60 किलो से 130 किलोग्राम के बिच में होता है। और इसके अंडे का वजन 1.6 किलोग्राम तक होता है। शुतुरमुर्ग के अंडे में 2000 कैलोरी होती है, शुतुरमुर्ग का एक अंडा मुर्गी के 24 अंडो की बराबर होता है, इसका एक अंडा 5 से 6 व्यक्तियों का पेट आसानी से भर सकता है। यह किसी भी समस्यां में फंस जाने पर या तो जमीन से सट कर छुपने की कोशिश करता है, या फिर वहां से भाग जाता है, अगर किसी वजह से इसके आस पास कोई भी जानवर या व्यक्ति इसे परेशान करता है, तो यह ऐसे में बहुत ही घातक रूप से अपनी लात से हमला कर देता है।

8. मोर (Peacock)

birds-name-in-hindi-and-english

मोर एक बहुत ही दुर्लभ और खूबसूरत पक्षियों मैं से एक है। मोर का वैज्ञानिक नाम Pavo Cristatus है, और इसे इंग्लिश में Peacock कहा जाता है। इसके अलावा इसे मयूर के नाम से भी जाना जाता है। मोर पैवोनिनाए उपकुल के अंतरगर्त आने वाली तीन जातियों का समूह है, इनमे से दो भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती है। हरे रंग का मोर एशिया में पाया जाता है। मोर को ज्यादातर खुले वनो में रहना पसंद होता है।

नर मोर की पूछ पर बहुत ही सुन्दर और रंग बिरंगे पंख होते है, जो की बरसात के मौसम में यह अपने सारे पंख खोलकर नाचता है। मोर बहुत ही शर्मिला होता है, यह सहवास हमेशा एकांत में ही करता है। भारत का राष्ट्रीय पक्षी नीला मोर है, इसके अलावा नीला मोर श्री लंका का भी राष्ट्रीय पक्षी है। जिस तरह से मोर की पूँछ पर बड़े पंख होते है, इस तरह के पंख मोरनी के ऊपर नहीं होते है। मोर की एक प्रजाति जवाई भी होती है, जावाई मोर हरे रंग का होता है।

9. हंस (Goose)

birds-name-in-hindi-and-english

हंस एक बहुत ही सुन्दर पक्षी है, इसका सांस्कृतिक तोर पर भी बहुत ज्यादा महत्त्व है। हंस की कई जातियां विलुप्त हो चुकी है। वर्तमान समय में पुरे विश्व में हंस की सिर्फ 6 जातियां ही जीवित है। हंस का जीववैज्ञानिक सम्बन्ध बत्तख और कलहंस से है, लेकिन हंस का आकर इनसे बड़ा होता है, और यह लम्बी गर्दन वाले होते है। हंस का वैज्ञानिक नाम Cygnus है, और इसे अंग्रेजी में Goose कहते है। नर और मादा हंस जीवन भर के लिए जोड़े में रहते है। हंस हिन्दू देवी माता सरस्वती का वाहन है।

10. कठफोड़वा (Woodpecker)

birds-name-in-hindi-and-english

कठफोड़वा Picidae परिवार का सदस्य है। यह पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है, सिर्फ कुछ धुर्वीय क्षेत्रों को छोड़कर। ज्यादातर इसे न्यूजीलैंड , मेडागास्कर, ऑस्ट्रेलिया, और न्यू गिनी में देखा जाता है। कठफोड़वा की कई प्रजातियां होती है। भारत में भी इसकी कई प्रजातियां पायी जाती है। यह प्रजाति के अनुसार अलग अलग रंग के होते है, किसी वूडपैकेर्स का रंग लाल होता है, तो किसी का पीला। इनमे से कुछ कठफोड़वा का प्रजाति ठन्डे क्षेत्रों में मिलती है, तो कुछ तराई वाले या पहाड़ी इलाको में। इसकी चोंच बहुत ही नुकीली और तीखी होती है, यह अपनी चोंच से किसी भी सूखे हुए पेड़ में गड्डा कर सकता है। यह अपनी चोंच को 1 सेकेंड में 20 बार मार सकता है। यह ज़्यदातर सूखे पेड़ो में अपनी चोंच मारकर ठक ठक की आवाज निकलता है, इन पेड़ो से यह कीड़े निकालकर खाता है। इसके अलावा यह भोजन में फलों का गूदा भी खाता है।

11. तीतर (Partridge)

birds-name-in-hindi-and-english

तीतर एक प्रकार का पक्षी होता है, जिसे कुछ लोग पालते भी है। यह पक्षी फेसियेनिडाए कुल के अंतर्गत आते है। तीतर यूरेशिया का मिल निवासी था लेकिन वर्तमान समय मैं यह दुनियाभर के लगभग सभी हिस्सों में पाए जाते है। तीतर का वैज्ञानिक नाम Francolinus Gularis है। तीतर में लैंगिक द्विरूपता दिखती, इसका मतलब है, की यह नर और मादा दोनों अलग अलग प्रकार के होते है, नर तीतर मादा तीतर की अपेक्षा ज्यादा रंग बिरंगा और आकर में बड़ा होता है। तीतर आमतौर पर ऊँचे स्थानों और जंगलो में अपना घोसला बनाते है। लेकिन आज के समय में खेतो में तरह तरह की कीटनाशक दवाइयों के कारण किट खत्म होते जा रहे है, जिसकी वजह से तीतरों को भोजन नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से धीरे धीरे इनकी संख्या घटती जा रही है। एक तीतर एक बार में 4 से 10 अंडे देता है, तीतर के बच्चो को चूजे कहते है। इसके चूजे 15 दिन के बाद उड़ने लगते है।

12. महोख (Greater Coucal)

birds-name-in-hindi-and-english

महोख या महोक पक्षी को भारत के कुछ राज्यों में जुलाहा के नाम से भी जाना जाता है। महोख का वैज्ञानिक नाम Centropus Sinensis है। यह आकर में बड़ा होता है, यह पक्षी एशिया में भारत, चीन और इण्डोनेशिया आदि में पाया जाता है। महोक का आकर वन में पाए जाने वाले काले कौए की तरह होता है, और इसका रंग काला चमकीला होता है। यह भारत में और हिमालय की 6000 फुट की ऊंचाई तक सभी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह आमतौर पर खुले मैदानों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहना पसंद करता है। यह प्रति दो सेकेंड में कूप – कूप – कूप की आवाज निकलता है। महोक भोजन में चूहें, बिच्छू, और टिड्डे आदि खाना पसंद करता है।

13. चील (Eagle) 

birds-name-in-hindi-and-english

चील लगभग पूरी दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाने वाला पक्षी है। यह Accipitridae परिवार का एक बहुत ही प्रमुख पक्षी है। चील का वैज्ञानिक नाम Milvus Migrans है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Eagle कहते है। इसकी दुनियाभर में बहुत सी प्रजातियां पायी जाती है, जिनमे ऑल बिल्ड चील (Awl Billed Kite), ब्रह्मनी या खैरी चील (Brahminy Kite), काली चील (Black Kite), ह्विसलिंग चील (Whistling Kite) आदि प्रमुख है। चील की लम्बाई लगभग 2 फुट होती है, इसकी चोंच का रंग कला और पंजो का रंग पीला होता है। चील उड़ने में बहुत ही निपुण होती है, यह पुरे दिन भी आसमान में उड़ सकती है। यह अपने शिकार पर इस तरह से झपट्टा मारती है, की शिकार का बच पाना नामुमकिन होता है। चील एक सर्वभक्षी पक्षी है, जो की सभी तरह का मांस खाती है।

14. गिद्ध (Vulture)

birds-name-in-hindi-and-english

गिद्ध एक शिकारी पक्षी है, जो की Vulturidae परिवार से सम्बंधित है। यह भारत के सभी हिस्सों में पाया जाता है, हालाकिं आज के समय में गिद्ध विलुप्त होने की कगार पर है। भारत में पाए जाने वाली गिद्ध की प्रजाति का वैज्ञानिक नाम (Neophron Percnopterus Ginginianus) है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Vulture कहते है। गिद्ध की प्रजातियों को दो भागो में बात जा सकता है, पहले भाग में अमरीकी ब्लैक वल्चर (American Black Vulture), अमरीका के कॉण्डर (Condor), कैलिफोर्नियन वल्चर (Californian Vulture), किंग वल्चर (King Vulture), और टर्की बज़र्ड (Turkey Buzzard) शामिल है,

और दूसरे भाग में गोबर गिद्ध (Scavenger Vulture), काला गिद्ध (Black Vulture), बड़ा गिद्ध (Griffon Vulture), चमर गिद्ध (White Backed Vulture), और अफ्रीका और एशिया के राजगृद्ध (King Vulture), शामिल है। गिद्ध की देखने की क्षमता बहुत अधिक होती है। यह काले रंग के होते है, और इनका कद भारी होता है। अगर यह जमीन है, तो यह उड़ने के लिए पहले कुछ दूर दौड़ते है, उसके बाद ही उड़ पाते है। यह हमेशा झुंडो में रहना पसंद करते है, यह एक मुर्दाखेर पक्षी हैं, जो की किसी भी गली – सड़ी चीज को खा लेते है। यह अपना घोसला हमेशा ऊँचे से ऊँचे पेड़ पर ही बनाते है।

15. बत्तख (Duck)

birds-name-in-hindi-and-english

बत्तख एक जल पक्षी है, जो की पानी में रहना पसंद करता है। बत्तख का वैज्ञानिक नाम Anatidae है, और इसे अंग्रेजी भाषा में Duck कहते है। यह अनैटिडाए कुल का पक्षी है, इस कुल के सभी पक्षी जल में रहना पसंद करते है। बत्तख मीठे और खारे दोनों तरह के जल में रह लेते है, आमतौर पर यह सागर और तालाबों में पाए जाते है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

  • प्रतिवेदन किसे कहते हैं? इसके लिखने के तरीके, प्रकार, विशेषता और महत्व
  • 300+Animals name in Hindi and English | जानवरों के नाम हिंदी में [2023]
  • 80+Dresses with Names in Hindi and English | कपड़ो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
  • Names of Flowers in Sanskrit | फूलों के नाम संस्कृत में | Phoolon Ke Naam in Sanskrit

50 Birds Name in Hindi – English | पक्षियों के नाम 

क्र.सं.English NameHindi Name
1Batचमगादड़
2Pigeons/ Doveकबूतर
3Blue jayनीलकंठ
4Cuckooकोयल
5Duckबत्तख
6Asian Koelकोयल
7Parrotतोता
8Sparrowगौरेया
9Ostrichशुतरमुर्ग
10Peacockमोर
11Henमुर्गी
12Eagleचील
13Kiteचील
14Pheasantतीतर
15Pewitटीटहरी
16Weaverबयापक्षी
17Ravenकाला कौआ
18Rookकौआ
19Great Egretबगुला
20Peahenमोरनी
21Grey Partridgeतीतर
22Larkभारव्दाज़ पक्षी
23Indian Bush Larkअगीया
24Painted Storkकठसारंग/ जंघिल/ कंकरी
25Indian Robinकाली चिड़ी
26Falcon/ Falcoबाज़
27Swanहंस
28Egyptian Vultureसफ़ेद गिद्ध, गोबर गिद्ध
29Alexandrine Parakeetसिकंदर, पहाड़ी तोता
30Ashy Priniaफुत्की
31Ospreyमछलीमार
32Black-Headed IBISकचाटोर, सफेद बाझ, मुंडा
33Heronअंधा बगुला
34Gooseहंस/ कलहंस
35Eurasian Hobbyकश्मिरी मोरास्सानी, धूती
36Skylarkचकवा
37Peregrine Falconशाहीन
38Chukar Partridgeचकोर
39Crested Buntingचिरटा, पत्थर चिड़िया
40Indian Bush Larkअगीया
41Woodpeckerकठफोड़वा
42Cockमुर्गा
43Black Drongoकोतवाल, भुजंग
44Common Hawk-Cuckooपपीहा
45Mynahमैना
46Owlउल्लू
47Craneसारस
48Crowकौवा
49Kingfisherराम चिरैया
50Hoopoeहुदहुद
51Houbara Bustardतिलोर
52Peregrine Falconपरदेशी बाज

 

Note – यह लेख पक्षियों के नाम के बारे में थी। जिसमे आपको पक्षियों के नाम “Birds Name in Hindi and English” और उनके बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। अगर आपका इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

पक्षियों पर आधारित प्रश्न

शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता क्यों?

Ans. क्योंकि इसका वजन काफी ज्यादा होता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा Bird है।

राष्ट्रीय पक्षी कौन है?

Ans. भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर को जनवरी 1963 में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।

पक्षी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

Ans. पक्षी का पर्यायवाची शब्द – खग, नभचर, शकुनि, विहग, पखेरू, अण्डज, द्विज है।

कौन सा पक्षी घोंसला नहीं बनाता?

Ans. कोयल अपना घोंसला नही बनाती है वह अपने अंडे को चुपके से कौए के घोसने में छोड़ देती है।

कबूतर शाकाहारी है या मांसाहारी?

Ans. कबूतर शाकाहारी होता है, अनाज, मेवे और दालें इसका मुख्य भोजन हैं।

विश्व का सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी का नाम क्या हैं?

डक हाक पक्षी दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी हैं. जो 180 मील प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता हैं।

पक्षियों का राजा किसे कहते हैं?

मोर पक्षी को पक्षियों का राजा कहा जाता हैं। यह कार्तिकेय भगवान् जो शिव के पुत्र हैं, उनका वाहन भी हैं, लेकिन कुछ मतानुसार बाज पक्षी को भी पक्षियों का राजा माना जाता हैं।

पक्षियों के समूह को क्या कहते हैं?

पक्षियों के समूह को FLOCK कहा जाता हैं।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
10 चिड़िया के नाम 10 पक्षियों के नाम 5 Pakshiyon Ke Naam 50 Birds Name in Hindi Birds Name Birds Name in Hindi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleप्रसिद्ध खेलों के नाम – Khelon Ke Naam
Next Article 2 का पहाड़ा – 2 Ka Pahada | 2 Ka Table English & Hindi
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

hero motors share price
Education Updated:23/09/202642 Views

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

iPhone 18 Pro Max Launch Date India
Education 25 Views

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

Free Apps to Replace Expensive Software
Education 10 Views

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं
Education 4 Views

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026
Education Updated:20/08/202632 Views

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

Karva Chauth 2026 Date
त्योहारों और परंपराओं Updated:10/08/202615 Views

Karva Chauth 2026 Date: शुभ समाचार! जानें चाँद निकलने का समय, पूजा विधि और 101 अचूक नियम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

all sarkari yojana list 2026

All Sarkari Yojana List 2026: पीएम मोदी व सभी सरकारी योजनाएं लिस्ट

05/10/2026
Karwa Chauth 2026 kab hai - 29 अक्टूबर पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

karwa chauth 2026 kab hai: 29 अक्टूबर पूजा मुहूर्त व चांद निकलने का समय

05/10/2026
dussehra 2026 kab hai

dussehra 2026 kab hai: 20 अक्टूबर रावण दहन का शुभ मुहूर्त व विजय मुहूर्त

05/10/2026
Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

05/10/2026
shardiya navratri 2026

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है? जानें कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, घटस्थापना विधि, 9 दिन 9 रंग व पूजा नियम

05/10/2026
gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.