Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - Amalaka Ekadashi 2024 : आमलकी एकादशी 2024 व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
News 5 Views

Amalaka Ekadashi 2024 : आमलकी एकादशी 2024 व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
amalaka-ekadashi
Amalaki Ekadashi

Table of Contents

Toggle
  • महत्वपूर्ण जानकारी
  • आमलकी एकादशी पूजन विधि :
      • Amalaki Ekadashi 2024 Poojan Vidhi
  • आमलकी एकादशी पौराणिक कथा :
    • Amalaki Ekadashi Vrat Katha
  • आमलकी एकादशी का महत्व :
      • Amalaki Ekadashi Mahatv

महत्वपूर्ण जानकारी

  • आमलका एकादशी, आमलकी एकादशी, अमल एकादशी
  • बुधवार, 20 मार्च 2024
  • एकादशी प्रारंभ : 20 मार्च 2024 को 00 बजकर 21 मिनट पर
  • एकादशी समाप्त : 21 मार्च 2024 को 02 बजकर 22 मिनट पर

सनातन हिन्दू धर्म में आमलकी एकादशी का बेहद ही खास महत्व है. आमलकी एकादशी 2024 व्रत प्रतिवर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जो पुष्य नक्षत्र में एकादशी आती है, के दिन रखा जाता है. भारत के कई प्रांतों में इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं. इस साल यह व्रत 20 मार्च 2024 को रखा जाएगा. हिंदू धर्म में आमलकी एकादशी का व्रत अत्यंत श्रेष्ठ है. आमलकी का मतलब है आंवला. प्राचीन कहानियों की मानें तो, कहा जाता है आंवला के प्रत्येक शाख में भगवान का वास है. आवंला को शास्त्रों में उसी प्रकार श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है जैसा नदियों में माँ गंगा को और देवों में भगवान विष्णु को. पोस्ट में हम जानेंगे Amalaka Ekadashi 2024 : आमलकी एकादशी 2024 व्रत, जानें शुभ मुहूर्त amalaki ekadashi 2022 vrat vidhi in hindi

पौराणिक कथाओं में यह भी सुनने को मिलता है कि, भगवान श्रीहरि विष्णु जी ने जब सृष्टि की रचना के लिए ब्रह्मा को जन्म दिया उसी समय उन्होंने आंवले के वृक्ष को भी जन्म दिया. विष्णु ने कहा है जो प्राणी स्वर्ग और मोक्ष प्राप्ति की कामना रखते हैं उनके लिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष में जो पुष्य नक्षत्र में एकादशी का व्रत अवश्यक रुप से करना चाहिए. इस दिन लोग भगवान श्रीहरि का आराधना कर व्रत करते हैं और आवंले के पेड़ की पूरे विधि विधान से पूजा करते है. आमलकी एकादशी का व्रत करने से समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है.

आमलकी एकादशी पूजन विधि :

Amalaki Ekadashi 2024 Poojan Vidhi

  • आमलकी का व्रत करने के पहले दिन व्रत करने वाले महिला या पुरुष को दशमी की रात्रि में भगवान विष्णु का ध्यान स्मरण करना चाहिए.
  • दूसरे दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष हाथ में तिल, कुश, मुद्रा और जल लेकर संकल्प करें.
  • ऐसा करते हुए प्रार्थना करें कि मेरा यह व्रत सफलतापूर्वक पूरा हो इसके लिए श्रीहरि मुझे अपनी शरण में रखें और भगवान विष्णु का ध्यान कर मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
  • भगवान की पूजा के पश्चात पूजन सामग्री लेकर आंवले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए.
  • सबसे पहले वृक्ष के चारों ओर की भूमि को साफ करें और उसे गाय के गोबर से पवित्र करें। पेड़ की जड़ में एक वेदी बनाकर उस पर कलश स्थापित करें और कलश में देवताओं, तीर्थों एवं सागर को आमंत्रित करें.
  • कलश में सुगंधी और पंच रत्न रखें। इसके ऊपर पंच पल्लव रखें फिर दीप जलाकर रखें। कलश पर श्रीखंड चंदन का लेप करना और वस्त्र पहनाना चाहिए.
  • अंत में कलश के ऊपर श्री विष्णु के छठे अवतार परशुराम की मूर्ति स्थापित करें और विधिवत रूप से परशुरामजी की पूजा करें.
  • रात्रि में भगवत कथा व भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु का स्मरण करें। द्वादशी के दिन सुबह ब्राह्मण को भोजन करवा कर दक्षिणा दें साथ ही परशुराम की मूर्ति सहित कलश ब्राह्मण को भेंट करना चाहिए.
  • एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं.
  • भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं और गरीबों को भी केले बांट दें.
  • भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी का पूजन करें और गोमती चक्र और पीली कौड़ी भी पूजा में रखें.

आमलकी एकादशी पौराणिक कथा :

Amalaki Ekadashi Vrat Katha

प्राचीन लोक कथाओं में सुनने को मिलता है कि, चित्रसेन नामक एक राजा हुआ करता था. चित्रसेन के राज्य में एकादशी के उपवास का विशेष महत्व था और राज्य की सभी प्रजा के लोग यह व्रत करते थे. वहीं राजा के आमलकी एकादशी के प्रति विशेष श्रद्धा-भाव थे. एक दिन राजा शिकार करते-करते जंगल में बहुत दूर आगे से निकल गया और रास्ते में कहीं खो गया. इसी दौरान कुछ पहाड़ी डाकुओं ने राजा को जंगल में घेर लिया. जिसके बाद डाकुओं ने अपने शस्त्रों से राजा पर हमला कर दिया. लेकिन भगवान की कृपा से राजा पर जो भी शस्त्र चलाए जाते वो फूलो में परिवर्तित हो जाते.

डाकुओं की संख्या अधिक होने के कारण राजा स्तब्ध होकर वही धरती पर गिर गया. उसी समय राजा के शरीर से दिव्य शक्ति प्रकाशित हुई और सभी डाकुओं को मारकर अदृश्य हो गई. जब राजा को होश में आया तो, राजा ने सभी डाकुओं का मरा हुआ पाया. यह देख कर राजा को ताज्जुब हुआ कि इन सभी डाकुओं को किसने मारा?

उसी समय एक आकाशवाणी हुई- है राजन! ये सब राक्षस तुम्हारे आमलकी एकादशी का उपवास करने के प्रभाव से मारे गए हैं. तुम्हारे शरीर से उत्पन्न आमलकी एकादशी की वैष्णवी शक्ति ने इन सभी डाकुओं का वध किया है. इन्हें मारकर वह पुन: तुम्हारे शरीर में समा गई. यह सब सुनकर राजा अत्यधिक प्रसन्न हुआ और जंगल से वापस लौटकर अपने राज्य में सभी को एकादशी का महत्व बताया.

आमलकी एकादशी का महत्व :

Amalaki Ekadashi Mahatv

सनातन कैलेंडर के अनुसार, दूसरे त्योहारों की तुलना में आमलकी एकादशी के दिन का खास महत्व होता है. होली के लोकप्रिय त्यौहार की शुरुआत भी आमलकी एकादशी को मानी जाती है. इस दिन जो भी इच्छा मन में लेकर उपवास करते हैं उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है. प्राचीन हिन्दू मान्यतानुसार देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है.

आमलकी एकादशी के दिन व्रत करने से देवी लक्ष्मी उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है. आंवला का पेड़ औषधीय परिप्रेक्ष्य से सबसे महत्वपूर्ण है. आवंला के पेड़ से कई प्रकार की जड़ी-बूटियां बनाई जाती हैं. आवंला के पेड़ का उपयोग बड़े पैमाने पर आधुनिक दवाओं के निर्माण के लिए किया जाता है जो विटामिन सी का स्त्रोत होती हैं.

इसे भी पढ़े :

  • एकादशी व्रत की संपूर्ण विधि (Ekadashi Vart Vidhi )
  • लव बाईट क्या होता है, अर्थ सहित – Love Bite Meaning In Hindi
  • एकादशी की आरती – Ekadashi Mata Ki Aarti

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
amalaka ekadashi Ekadashi Mahatv
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,896 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

सपने में सांप देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ-अशुभ अर्थ और रहस्य

08/06/2026

राजस्थान का गौरव चिंकारा हिरण: जानिए इसके 15 सबसे रोचक तथ्य और अनोखी खूबियां

08/06/2026

शेरनी कैसे चलाती है पूरे झुंड का राज? जानिए 10 चौंकाने वाले तथ्य

08/06/2026

सपने में आम देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

08/06/2026

सपने में मगरमच्छ देखना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

08/06/2026

सपने में बकरी देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

08/06/2026

पानी में मीन पियासी: कबीर के इस पद का गहरा अर्थ, दर्शन और जीवन की सीख

08/06/2026

सपने में मेंढक देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

08/06/2026

सपने में हलवा खाना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

07/06/2026

सपने में कुआँ देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

07/06/2026

सपने में आग लगते देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा रहस्य

07/06/2026

सपने में बहुत सारी छिपकली देखना क्या संकेत देता है? जानें पूरा अर्थ

07/06/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.