Nagda

बंद पड़े अटल निसर्ग उद्यान खोलने के लिए लिखा पत्र

Nagda News. बीते 24 मार्च यानी लॉकडाउन के समय से बंद पड़े अटल निसर्ग उद्यान को खोले जाने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस महासचिव स्वदेश कुमार क्षत्रिय ने नगर पालिका प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को पत्र लिखकर उद्यान आमजनों के लिए खोले जाने की बात कही है।

पत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानिय रहवासियों ने हस्ताक्षर कर उद्यान को खोले जाने की सहमती है। रहवासियों का तर्क है कि, इन दिनों शीत ऋतु का समय है। ऐसे में आमजन सेहत की ओर खासा ध्यान रखते हैं। लंबे समय से उद्यान बंद होने के कारण आमजन उद्यान में व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निसर्ग उद्यान बच्चों व बुजुर्गों के लिए योग व व्यायाम करने के लिए उपयुर्क्त स्थान है।

letter-written-to-open-the-closed-atal-nature-park
अटल निसर्ग उद्यान को खोले जाने के लिए रहवासियों द्वारा लिखा गया पत्र।

साथ ही बच्चों के मनोरंजन के साधन उद्यान में मौजूद है। जिसका अभाव नगर के नौनिहाल महसूस कर रहे हैं। अब जबकि नगर के अन्य स्थानो पर छूट दी गई है। उसी प्रकार निसर्ग उद्यान को भी शीघ्र खोले जाने की आवश्यकता है।

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

इसे भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status