Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Nagda - दिल्ली में आंदोलनरत लाखों किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
Nagda 0 Views

दिल्ली में आंदोलनरत लाखों किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
congress-picket-demonstration-in-support-of-millions-of-farmers-agitating-in-delhi
धरना प्रदर्शन के दौरान रैली में शामिल कांग्रेसजन।

Nagda News.  केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों किसान विरोधी काले कानून को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में ठंड, बरसात में लाखों किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का क्षैत्र के किसान तथा कांग्रेस पार्टी पूर्ण समर्थन करती हैं। आंदोलनरत किसानों से प्रतिदिन चर्चाकर इसका तत्काल समाधान कराया जाना चाहिए।

यह बात खाचरौद में आयोजिज धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए विधायक दिलीपसिंह गुर्जर कही। गुर्जर ने कहा कि, तीनों कृषि बील केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को स्पष्ट उजागर करता है।

काॅन्ट्रेक्ट फार्मिग को बढ़ावा देकर न्यूनतम समर्थन मुल्य के प्रावधानों को समाप्त कर व मण्डियों को पुंजीपति एवं उद्योगपतियों के हाथों सौपकर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने देशभर के किसानों की पीठ पर छुरा घोपने का काम किया है।

congress-picket-demonstration-in-support-of-millions-of-farmers-agitating-in-delhi
धरना प्रदर्शन के दौरान रैली में शामिल कांग्रेसजन।

प्राकृतिक आपदाओं व कर्ज के बोझ से त्रस्त देश के किसानों पर यह बिल कहर बनकर उनके स्वर्णिम भविष्य को नष्ट करेगा तथा भविष्य में किसान अपने खेतों में ही पूंजीपतियों का मजदुर बनकर ही कार्य करेगा। किसानों के शोषण के उद्देश्य से लागू किए गए किसान विरोधी तीनों काले कानून को तत्काल वापस लेने व विधानसभा क्षैत्र के किसानों को मुआवजा व फसल बीमा राशि तत्काल प्रदान करने के आदेश प्रदान करने की मांग को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी खाचरौद द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जनपद पंचायत के सामने, खाचरौद में दिया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी खाचरौद पुरूषोत्तम कुमार को प्रेषित को किया गया।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल ने कहा कि कृषि बील में न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख नहीं होने से पूंजीपति किसानों का शोषण कर मनमाने भावों पर किसानों को उनकी उपज बेचने के लिए मजबुर करेगें। वहीं सरकारी कृषि मण्डियों को समाप्त कर बड़ी-बड़ी निजी कम्पनियों को किसानों की उपज खरीदने के लिए छुट दे दी गई है।

जिसके कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। बडे़ व्यापारियों को आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण की छुट प्रदान करने से किसानों के उपर तो गाज गिरेगी ही वहीं भण्डारण की छुट से मंहगाई का बोझ भी आम जनता पर निश्चित पडे़गा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भरत जोशी ने कहा कि क्षैत्र के किसानों को वर्ष 2019-20 सोयाबीन फसल बीमा में सैकडों किसानों का बीमा प्रीमियम राशि तो राष्ट्रीकृत बैंकों और सोसायटी द्वारा काटी गई है।

परंतु भ्रष्टाचार करने की नियत से बीमा कम्पनियों को नहीं दी नहीं गई है। जिसके कारण हजारों किसान बीमा राशि से वंचित हुए तथा जिन किसानों को फसल बीमा मिला है उसमें भी फसल बीमा रकबे के मान से जिले में कही ज्यादा दिया है तो कहीं बहुत ही कम दिया है। इसकी जांच कराते हुए उन्हें फसल बीमा दिया जाए। क्षैत्र के सभी किसानों को खराब फसल की मुआवजा की शेष 75 प्रतिशत राशी भी प्रदान की जाए।

इन्होंने किया सम्बोधित

इस अवसर पर पीसीसी सचिव अनोखीलाल सोलंकी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द भरावा, रघुनाथसिंह बब्बु, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, दिपेन्द्रसिंह पंवार, विजारत अली हाशमी, संतोष बरखेडावाला, फरीद खान पठान, चन्द्रप्रकाश चैरडिया, रामलाल मुकाती, हिरालाल सागीत्रा, नारायण मण्डावालिया, संजय नन्देडा, मोहन तंवर, रवि शर्मा, विशाल गुर्जर, नागेश्वर पाटीदार, जीवन ढोला पाटीदार, मगनलाल निम्बोला,  आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन शर्मा ने किया व आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू मंसूरी ने माना। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने किया।

धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसजन

इस अवसर पर मोहनलाल ठन्ना, राजेन्द्रसिंह बंजारी, हिरालाल धाकड, भीमराज मालवीय, धारासिंह सुरेल, निर्भयराम चन्द्रवंशी, सुरेन्द्रसिंह मोकडी, जीवन ढोला, दरबारसिंह गोहिल, सीताराम योगी, हाकमसिंह गेडावदा, भेरूपुरी गोस्वामी, संजय नन्देडा, अर्जुन पहलवान, राजेन्द्र धाकड, लखन गोहर, दीपक सेन, गुडडू चैधरी, राजेन्द्र गुर्जर, बन्टु जीनाईन, रवि शर्मा, खुमानसिंह, सलीम खान, भंवरलाल पचलासी, मगनलाल निम्बोला, जितेन्द्र चतुर्वेदी, रामनारायण पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल मकवाना, अशोक धाकड, मोहन तंवर, चम्पालाल चैधरी, शांतिलाल चैधरी, दौलतराम चन्द्रवंशी, उदयसिंह गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, बद्रीलाल नारेली, विशाल गुर्जर, निसार अंसारी, संजय जायसवाल, जितेन्द्र धानक, प्रकाश परमार, निरंजन शर्मा, नमित वनवट, मनीष गुप्ता, मनोज मेहता, मकसुद खान, लाला बन्ना संदला, अरूण चीनु पाटीदार, राकेश चैधरी, असलम खान, कान्हा परिहार, भेरूलाल गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

इसे भी पढ़े : ग्रेसिम उद्योग ने बिना अनुमति बिरलाग्राम में खड़ी कि बहुमंजिला कॉलोनियां

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Congressmen protested Nagda news Nagda News Breaking News Nagda News in Hindi
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

nagda-news-student-had-to-wait-for-2-hours-to-write-fir
Madhya Pradesh 0 Views

Nagda News : छात्रा को रिपोर्ट (FIR) लिखाने के लिए 2 घंटे करना पड़ा इंतजार

first-chauth-mata-temple-of-madhya-pradesh-in-nagda-mata-will-be-adorned-with-attractive-clothes
Nagda Updated:01/11/20230 Views

मध्य प्रदेश का पहला चौथ माता मंदिर नागदा में, आकर्षक वस्त्र से होगा माता का श्रृंगार

nagda-news-troubled-by-leaders-and-goons-lanxess-industry-nagda-management-filed-a-complaint
Nagda 0 Views

नागदा न्यूज : नेता और गुंडों से परेशान होकर लैंक्सेस उद्योग प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत

staff-worker-death-in-lanxess-industry-nagda
Nagda 0 Views

लैंक्सेस उद्योग नागदा में स्टॉफ कर्मी की मौत | Staff Worker Death in LANXESS Industry Nagda

nagda-news-victim-of-vehicle-accident-returning-after-agitation-seven-people-injured
Madhya Pradesh 0 Views

आंदोलन कर लौट रहा वाहन दुर्घटना का शिकार, सात लोग घायल

Nagda 0 Views

नागदा न्यूज़ – ग्रेसिम उद्योग नागदा में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्थागित

Comments are closed.

सपने में सांप देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ-अशुभ अर्थ और रहस्य

08/06/2026

राजस्थान का गौरव चिंकारा हिरण: जानिए इसके 15 सबसे रोचक तथ्य और अनोखी खूबियां

08/06/2026

शेरनी कैसे चलाती है पूरे झुंड का राज? जानिए 10 चौंकाने वाले तथ्य

08/06/2026

सपने में आम देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

08/06/2026

सपने में मगरमच्छ देखना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

08/06/2026

सपने में बकरी देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

08/06/2026

पानी में मीन पियासी: कबीर के इस पद का गहरा अर्थ, दर्शन और जीवन की सीख

08/06/2026

सपने में मेंढक देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

08/06/2026

सपने में हलवा खाना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

07/06/2026

सपने में कुआँ देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

07/06/2026

सपने में आग लगते देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा रहस्य

07/06/2026

सपने में बहुत सारी छिपकली देखना क्या संकेत देता है? जानें पूरा अर्थ

07/06/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.