Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - Sukha Rog in Hindi: हो जाएं सावधान, बच्चों में बढ़ रहे हैं सूखा रोग के मामले
News Updated:26/03/20220 Views

Sukha Rog in Hindi: हो जाएं सावधान, बच्चों में बढ़ रहे हैं सूखा रोग के मामले

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल

Table of Contents

Toggle
  • आइए बच्चों में होने वाले इस सूखा रोग के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानते हैं. (Sukha Rog Ke Totke In Hindi)
      • सूखा रोग क्या है?
      • सूखा रोग के कारण– Sukha Rog in Hindi
      • सूखा रोग के जोखिम
      • सूखा रोग के लक्षण
      • सूखा रोग का इलाज
      • सूखा रोग से बचाव

आइए बच्चों में होने वाले इस सूखा रोग के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानते हैं. (Sukha Rog Ke Totke In Hindi)

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच ही इन दिनों सूखा रोग (Sukha rog ke totke in hindi) के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इस बात की पुष्टि दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर द्वारा एक प्रेस बयान जारी कर की गई है. इसमें बताया गया है कि दिल्ली में पिछले साल से ही रिकेट्स यानी सूखा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आईएसआईसी) के अनुसार अस्पताल में हर महीने लगभग 12 मामले सूखा रोग के आ रहे हैं.

सूखा रोग हड्डियों से संबंधित एक बीमारी है जो शरीर में विटामिन डी की कमी से होती है. यह बीमारी मुख्य रूप से 2 से 14 साल की उम्र के बच्चों में देखी जाती है. इस रोग में बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिस कारण हड्डियों या जोड़ों में दर्द समेत कई तरह की गंभीर समस्याओं के होने की आशंका बनी रहती है.

सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल

आइए बच्चों में होने वाले इस सूखा रोग के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानते हैं. (Sukha Rog Ke Totke In Hindi)

सूखा रोग क्या है?

सूखा रोग बच्चों में होने वाली एक गंभीर अवसाद है, जो शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम और फॉसफोरस की कमी से होती है. इसके अलावा इस बीमारी के अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं. विटामिन डी भोजन के जरिए बच्चों के शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में सहायता करता है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने से इन तत्वों की भी कमी हो जाती है. विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी से बच्चों की हड्डियां कमजोर होती हैं जिस कारण उनमें सूखा रोग हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे और उपाय – Breast increase tips in hindi

यदि सूखा रोग (Sukha Rog in Hindi) सिर्फ विटामिन डी की कमी के कारण उत्पन्न होता है तो वह आसानी से ठीक हो जाता है लेकिन आनुवांशिक कारणों या शरीर की किसी अन्य समस्या से कारण होने वाले इस रोग की समस्या में इलाज की प्रक्रिया बेहद ही जटिल और लंबी हो सकती है. यह रोग ज्यादातर बच्चों में होता है लेकिन इसका उचित समय पर उपचार न होने पर वयस्कों में भी इसके लक्षण बने रहते हैं. इस रोग की समस्या गंभीर होने पर मरीजों को सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ सकती है.

कई बार तो यह बीमारी लंबे समय से घर के अंदर रहने के कारण भी हो सकती है. जिन बच्चों के शरीर पर सूर्य की किरणें सही से नहीं पड़ती हैं उनमें विटामिन डी की कमी का खतरा बना रहता है और इस कारण उनमें सूखा हो सकता है. कुछ मामलों में कुपोषण के कारण भी बच्चों में इस बीमारी की समस्या सामने आई है.

सूखा रोग के कारण– Sukha Rog in Hindi

नवजात शिशुओं को सही पोषण मां के दूध से ही मिलता है लेकिन बच्चा जब 6 महीने का हो जाता है तो उसे कॉम्प्लीमेंट्री फीडिंग की जरूरत होती है. उचित पोषण नहीं मिलने पर उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिस कारण भोजन से कैल्शियम और फॉस्फोरस का अवशोषण सही तरीके से नहीं हो पाता. यही कारण है कि बच्चों की हड्डियां कमजोर होती हैं और उन्हें सूखा रोग की समस्या होती है.

बच्चे के शरीर में विटामिन डी की कमी, कुपोषण के अलावा सूखा रोग के कई अन्य कारण भी हैं. आइये जानते हैं सूखा रोग की समस्या के प्रमुख कारणों के बारे में-

  • शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी.
  • सूरज की रोशनी का नहीं पड़ना.
  • सीलिएक डिजीज के कारण.
  • किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण.
  • वायु प्रदूषण के उच्च स्तर वाले स्थान पर रहना.
  • आनुवांशिक कारण.
  • शरीर में मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्या.

सूखा रोग के जोखिम

  • कई बच्चों में जन्म के समय से ही सूखा रोग का जोखिम रहता है. बच्चों में इस रोग होने के प्रमुख जोखिम कारक इस प्रकार से हैं.
  • डार्क स्किन की वजह से बच्चों में इसका खतरा बढ़ जाता है. ऐसी स्किन वाले बच्चों में मेलेनिन के कारण सूरज की रोशनी से विटामिन डी का उत्पादन कम होता है. जिस कारण विटामिन डी की कमी होती है और सूखा रोग का खतरा बढ़ जाता है.
  • गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बच्चों में सूखा रोग का जोखिम बढ़ जाता है. कई बार जन्म से ही बच्चों में सूखा रोग की समस्या देखी जाती है या फिर जन्म के कुछ समय बाद बच्चे इस गंभीर समस्या का शिकार हो जाते हैं.
  • प्रीमैच्योर डिलीवरी में भी बच्चों में सूखा रोग का खतरा बढ़ता है.
  • खराब पोषण के कारण भी बच्चों में यह रोग होता है.
  • एचआईवी संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली एंटीरेट्रोवायरल और अन्य दवाओं के सेवन की वजह से भी बच्चों में सूखा रोग का जोखिम बढ़ जाता है.
  • कम धूप वाले स्थान में रहने वाले बच्चे में भी इसकी संभावना बनी रहती है.

सूखा रोग के लक्षण

1. हड्डियों में कमजोरी होना.

2. कोहनी और कलाई के चौड़े जोड़.

3. दिव्यांगता की समस्या.

4. पैरों और रीढ़ की हड्डियों में दर्द.

5. मांसपेशियों का कमजोर हो जाना.

6. ब्रेस्टबोन प्रोजेक्शन.

7. हड्डियों का टेढ़ापन.

8. बच्चों के विकास में समस्या.

9. हड्डियों का आसानी से टूट जाना.

सूखा रोग का इलाज

इस बीमारी (Sukha Rog in Hindi) से पीढ़ित शिशुओं के उपचार के लिए चिकित्सक शरीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी की मात्रा बढ़ाने के लिए दवाएं देते हैं. इतना ही नहीं सूरज की रोशनी के संपर्क को बढ़ाने की सलाह भी दी जाती है. बच्चों के डाइट में विटामिन डी समेत कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. सामान्य तौर पर इस बीमारी को कुछ दवाओं के सेवन और डाइट से ठीक किया जा सकता है. जिन बच्चों में गंभीर समस्याएं होती हैं उन्हें इलाज के साथ-साथ सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है.

सूखा रोग से बचाव

  • बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखा जाना.
  • गर्भवती महिलाओं को विटामिन डी की कमी होने पर नियमित रूप से विटामिन डी, कैल्शियम और फॉस्फोरस की खुराक का सेवन करवाना.
  • बच्चे को रोजाना कम से कम 10 से 15  मिनट तक धूप के संपर्क में रहना.

इसे भी पढ़े :

  • बुखार उतारने के लिए शक्तिशाली रोगनाशक मंत्र
  • चेचक, शीतला, मसूरिया ज्वर के कारण, लक्षण और उपचार
  • घर में खटमल का होना शुभ या अशुभ 

लेटेस्ट न्यूज़, के लिए न्यूज मग एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
sukha rog in hindi sukha rog ka ilaj in hindi sukha rog ka upchar in hindi sukha rog ke lakshan in hindi sukha rog ke totke in hindi सूखा रोग इन हिंदी
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,895 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Agentic AI क्या है? जब AI सिर्फ जवाब नहीं, फैसले भी लेने लगे

04/06/2026

क्या जानवर भूकंप से पहले खतरा भाँप लेते हैं? विज्ञान, अनुभव और अनसुने संकेत

03/06/2026

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.