NagdaNews

गुरूदेव का हुआ पदार्पण भव्य सामेया के साथ धर्मसभा का आयोजन

PROMOTED CONTENT

नागदा न्यूज। राजा जन्मेजय की पावन धरा पर जैन श्रीसंघ नागदा के पुण्योदय से शनिवार सुबह 9 बजे परम पुज्य गुरूदेव जयानंद सुरीश्वरजी के शिष्य गणाचार्य प्रन्यास प्रवर विनय कुशल मुनिजी आदि ठाणा 2 का पदार्पण हुआ। जन्मेजय मार्ग स्थित राजमल ओरा (प्रेमभाव) परिवार के निवास स्थान से चल समारोह बैंड बाजे एवं ढोल के साथ गुरूदेव को नगर भ्रमण करवाते हुए पाठशाला भवन में प्रवेश करवाया गया।

PROMOTED CONTENT

जहां अगवानी के लिए श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया के साथ संघ सचिव मनीष सालेचा व्होरा, कोषाध्यक्ष हर्षित नागदा के साथ मालव महासंघ के सचिव अभय चोपड़ा एवं श्रीसंघ के सदस्यों ने अगवानी की। नगर प्रवेश के दौरान जगह-जगह गहुंली बनाकर स्वागत द्वार से नगर को सजाया गया।

nagda-news-gurudevs-debut-dharmasabha-with-grand-ceremony
गुरूदेव का हुआ पदार्पण भव्य सामेया के साथ धर्मसभा का आयोजन

श्री पार्श्व बहु मंडल की महिलाओं द्वारा कलश धारण कर सामेया की शोभा में अभिवृद्धि की। चल समारोह जन्मेजय मार्ग से निकलकर कर महात्मा गांधी मार्ग, जवाहर मार्ग, रामसहाय मार्ग होते हुए रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित पार्श्व प्रधान पाठशाला पर समाप्त हुआ। श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी विपिन वागरेचा एवं ब्रजेश बोहरा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि गुरूदेव की खाचरौद से नागदा विनंति के उपरांत पधारे।

बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई के विरोध में नागदा पूर्ण रूप से रहा बंद

PROMOTED CONTENT

आगे का विहार शाम 4 बजे उज्जैन की ओर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कांमली भी गुरूदेव को वोहराई गई जिसका लाभ श्रीसंघ सचिव मनीषकुमार आशीषकुमार सालेचा व्होरा परिवार ने लिया। गुरूवंदना अमित गुगलिया द्वारा किया गया। संचालन मनोज वागरेचा ने किया।

लेटेस्ट नागदा न्यूज़, के लिए न्यूज मग एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status