हिंदी लोक

50+ गणित पहेलियों का खजाना | Math Paheliyan with Answer

50+ गणित पहेलियों का खजाना | Math Paheliyan with Answer

गणित पहेलियाँ (Math Paheliyan), जिनका जवाब खोजन में दिमाग को काफी मशक्कत करना पड़ती है। इनके हल को खोजने के लिए कई बार ताे दिमाग में दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन मज़ा भी खूब आता है | गणित पहेलियाँ स्कूली बच्चों के दिमाग के विकास के लिए बहुत ही मददगार साबित होती है। गणित एक ऐसा विषय है, जिससे बच्चे घबराते हैं लेकिन इसी गणित को पहेलियों के रूप में बच्चों को हल करने के लिए दिया जाए तो, इससे मजेदार और रोचक विषय कोई नहीं होगा। बच्चे इसका जवाब बड़े ही उत्साह पूर्वक बताते हैं, जिससे कि उनके गणित के प्रति रुझाव और मानसिक स्तर में वृद्धि होती है |


50+ गणित पहेलियाँ उत्तर सहित | Math Paheliyan with Answer

एक वृत्त में कितनी भुजाएँ होती हैं ?

उत्तर – 0, क्योंकि वृत्त गोल होता है |


math-paheliyan

यदि किसी ने 1 तरबूज, 2 संतरा, 3 सेब, 2 तरबूज और 5 कीवी खरीदा है तो उसके पास कुल कितने तरबूज होंगे ?

उत्तर – 3 तरबूज |


एक टेबल पर 2 ग्लास के आगे 2 ग्लास हैं | 2 ग्लास के पीछे 2 ग्लास हैं और 2 ग्लास के बगल में 2 ग्लास हैं, तो बताओ टेबल पर कुल कितने ग्लास हैं?

उत्तर – 4 ग्लास |


6 को कितनी बार जोड़ें कि 66 आ जाए ?

उत्तर – 11 बार


WV733N नंबर की एक कार से  श्याम कहीं जा रहा था | रास्ते में एक लड़की ने लिफ्ट माँगी | श्याम ने जब उस लड़की से उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर में उसका नाम है तो बताओ लड़की का नाम क्या था ?

उत्तर – उस लड़की का नाम नीलम था | अगर कार का नंबर WV733N को उल्टा देखेंगे तो यह NEELAM लिखा हुआ दिखाई देगा |


दो पिता और दो बेटे मछलियाँ पकड़ने गए | सभी ने 1 – 1 मछली पकड़ी | जब उन्होंने मछलियाँ गिनी तो वो सिर्फ 3 हीं थीं तो बताओं ऐसा क्यों ?


मोनू बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे अपनी 6 पत्नियों के साथ एक आदमी मिला | सभी पत्नियों के हाथ में 2 – 2 बैग थे, जिनमें से प्रत्येक बैग में 1 – 1 खरगोश थे और प्रत्येक खरगोश के 3 – 3 बच्चे थे तो बताओ कुल कितने लोग बाजार जा रहे थे ?

उत्तर – सिर्फ अकेला मोनू हीं बाजार जा रहा था,क्योंकि और लोग उसे सिर्फ रास्ते में मिले थे |


16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी ?

उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2 तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा करेंगे |


मेरी उम्र 15 से कम है मगर 10 से ज्यादा है | 10 से 3 तक जोड़कर तुम मेरी उम्र बता सकते हो तो बताओ मेरी उम्र कितनी है ?

उत्तर – 13 साल |


एक व्यक्ति के पास 15 बकरियाँ हैं, जिनमें 7 बकरियों को छोड़कर बाकी सभी मर जाती हैं तो उस व्यक्ति के पास अब कितनी बकरियाँ होंगी ?

उत्तर – 7 बकरियाँ, क्योंकि 7 बकरियों को छोड़कर और सभी मर चुकी हैं |


31, 33, 13 और 103 में से सबसे छोटी संख्या कौन सी है ?

उत्तर – 13


math-paheliyan

गणित के अंग्रेजी शब्द ‘MATHEMATICS’ में कितने अक्षर हैं ?

उत्तर – 11


2 पिता और 2 पुत्र बाजार में लंच के लिए गए | उनमें से प्रत्येक ने 70 रुपये का लंच खरीदा तो कुल कितना खर्च हुआ ?

उत्तर –  210 रूपए, क्योंकि वो 3 हीं लोग थे – दादा, पिता और पोता इसलिए कुल 70×3 = 210 रूपए खर्च हुए |


100 से पहले कौन सी संख्या और कितनी संख्या आती हैं ?

उत्तर – 99


संख्या 20 और 25 के बीच के फर्क को दर्शाने के लिए निम्न में से किस चिह्न [ <, =, > ] को चुनना चाहिए ?

उत्तर – <, क्योंकि 20, 25 से छोटा है |


86, 68 से अधिक है | यह कथन सत्य है या असत्य ?

उत्तर – सत्य


मैं एक अंक हूँ | मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहाँ से मुझे लिखना शुरू किया जाता है तो बताओ मैं कौन हूँ ?

उत्तर – 8


सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है ?

उत्तर – 0 (शून्य)


1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 8 अंक आता है ?

उत्तर – 20 बार


एक महिला की 5 बेटियाँ हैं और सभी बेटियों का 1 – 1 भाई है तो बताओ उस महिला के कितने पुत्र हैं ?

उत्तर – 1 पुत्र, क्योंकि 5 बहनों का एक ही भाई है |


1 किलो लोहे और 1 किलो रूई में किसका वजन अधिक होगा ?

उत्तर – दोनों का वजन बराबर होगा, क्योंकि दोनों का वजन 1 – 1 किलो हीं है |


एक पेड़ पर 5 कबूतर बैठे थे, जहाँ से 3 तोते उड़ गए तो अब बताओ पेड़ पर कितने कबूतर बैठे हैं ?

उत्तर – 5 कबूतर, क्योंकि सिर्फ तोते हीं उड़े हैं पेड़ से |


मोहन हर साल अपने जन्मदिन पर 100 रुपये एक गुल्लक में डालता था | जब उसने अपने 60वें जन्मदिन पर रुपये गिन तो वो मात्र 1500 रूपए हीं थे, बताओ क्यों ?

उत्तर – मोहन का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था | इसी कारण से 60÷4 = 15 ×100 = 1500 रूपए हुए |


भोलू की टोकरी में 10 आम थे | जिसमें से उसने एक – एक आम अपने 10 दोस्तों में बाँट दिए मगर फिर भी टोकरी में एक आम रह गया था | बताओ कैसे ?

उत्तर – भोलू ने टोकरी से 9 आम निकालकर अपने पहले 9 दोस्तों में बाँट दिए | इसके बाद बचा हुआ 10वाँ आम टोकरी सहित 10वें दोस्त को दे दिया इसलिए टोकरी में एक आम बच गया |


5 बंदरों को 5 केला खाने में 5 मिनट का समय लगता है, तो बताओ 4 बंदरों को 4 केला खाने में कितना समय लगेगा?

उत्तर – 4 मिनट |


5 में 1 जोड़ें, फिर 5 में 1 से गुणा करें, फिर दोनों से प्राप्त हुई संख्या को जोड़ने पर कौन सी संख्या बनेगी ?

उत्तर – 11, क्योंकि 5 + 1 = 6 और 5 x 1 = 5, फिर 6 + 5 = 11.


मैं एक संख्या हूँ, जिसे त्रिभुज की भुजाओं की संख्या को जोड़कर ढूँढा जा सकता है तो बताओ मैं क्या हूँ ?

उत्तर – 3


पाठकों के लिए अंतिम शब्द !

दोस्तों आपको यह सभी गणित पहेलियाँ (Math Paheliyan) कैसी लगी। अपने महत्वपूर्ण राय को Comment कर हमें जरुर बताएँ और अपने दोस्तों के साथ इसे Share भी करें। आपके प्रश्नों का उत्तर देने में हमें बेहद ही खुशी होगी।

new 45+रिटायरमेंट पर अनमोल विचार 70+Best Motivational Quotes
newKiss करने से क्या होता है हिंदी लोक में खोजें हिंदी की दुनिया
Best 100+ ऐटिटूड शायरी new शोक पत्र का नमूना
new LIC FULL FORM IN HINDI   श्री रामचंद्र कृपालु भजनं : श्री राम स्तुति 
गहरे शोक संदेश और मैसेज 90+ श्रद्धांजलि संदेश हिंदी में
new  CID का फुल फार्म क्या है ?  new LLB Full Form in Hindi 
newAD Full Form in Hindi Manforce खाने से क्या होता है

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status