Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - कंप्यूटर पर निबंध कैसे लिखें | COMPUTER ESSAY IN HINDI
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

कंप्यूटर पर निबंध कैसे लिखें | COMPUTER ESSAY IN HINDI

2 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
COMPUTER ESSAY IN HINDI

Table of Contents

Toggle
  • Computer in Hindi, Computer par Nibandh Hindi mein)
    • निबंध 1 (300 शब्द) – कंप्यूटर: एक नवीनतम तकनीक
    • निबंध 2 (400 शब्द) – कंप्यूटर का उपयोग व महत्व
    • निबंध 3 (500 शब्द) – कंप्यूटर: एक अद्भुत भेंट
    • निबंध 4 (600 शब्द) – पहला मेकैनिकल कंप्यूटर, नई पीढ़ी के कंप्यूटर व कंप्यूटर के लाभ
    • FAQs: Frequently Asked Questions on Computer (कंप्यूटर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

कम्प्यूटर आधुनिक तकनीक की एक विशेष खोज है। यह एक महान मशीन हैं जो अपनी मेमोरी में अनंत डेटा को सुरक्षित रखने की क्षमता रखती है। कंप्यूटर इनपुट (जैसे की-बोर्ड) और आउटपुट(प्रिंटर) के उपयोग से कार्य करता है। यह उपयोग करने में बेहद आसान है। इसी के चलते किसी भी आयु वर्ग के लोग इसे ऑपरेट कर सकते हैं। आधुनिक युग में हर इंसान इस पर बेहद ही भरोसा करता है। कंप्यूटर का आधुनिक वर्शन लैपटॉप को हम अपने साथ रख सकते है। और कहीं भी और कभी भी किसी भी समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कंप्यूटर की मदद से हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डेटा भी बना सकते है।

Computer in Hindi, Computer par Nibandh Hindi mein)

निबंध 1 (300 शब्द) – कंप्यूटर: एक नवीनतम तकनीक

प्रस्तावना

कंप्यूटर आधुनिक युग की एक बेहद ही नवीनतम तकनीक है। दुनिया के हर कार्य स्थल पर इसका उपयोग किया जाता है। यह कम समय लेकर अधिक से अधिक कार्य को पूरा करता है। यह किसी भी उत्पादन स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है। आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना कर पाना असंभव है। हम लोग कंप्यूटर में इंटरनेट का उपयोग कर ज्ञान का अर्जन कर सकते हैं। कंप्यूटर का मानव जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। क्योंकि इसके इस्तेमाल से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। पहले के समय के कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित थे जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमतावान, संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकने वाले है, जिसके कारण यह लोगों में इतने लोकप्रिय होते जा रहे है।

आम लोगों की जिंदगी हुई आसान

आधुनिक पीढ़ी के कंप्यूटर और प्रभावी होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यात्मक क्षमता भी बढ़ा दी गई। कंप्यूटर ने मानव जीवन को बेहद ही आसान बना दिया है। इसके जरिए हम कुछ भी आसानी से सीख सकते है। साथ ही अपने हुनर को और भी ज्यादे निखार सकते है। हम लोग चुटकियों में किसी भी सेवा, उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीदारी कर सकते है जिससे घर में बैठे-बैठे मुफ्त डिलिवरी प्राप्त कर सकते है। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।

निष्कर्ष

इंसानों के लिये कंप्यूटर असंख्य फायदे हैं तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। हालांकि कुछ उपायों अपनाकर हम इसके कई नकारात्मक प्रभावों से बच भी सकते हैं।


निबंध 2 (400 शब्द) – कंप्यूटर का उपयोग व महत्व

प्रस्तावना

कंप्यूटर मनुष्यों के लिए विज्ञान का अनोखा और पथ प्रदर्शन करने वाला अनोखा उपहार है। यह किसी भी प्रकृति का कार्य कर सकता है। किसी के भी द्वारा इसे संभाल पाना बेहद ही आसान है। इसे सीखने में बेहद ही कम समय लगता है। अपनी बुद्धि विवेक, सुगमता और कार्य क्षमता के कारण इसका उपयोग व्यापक तौर पर होता है जैसे- ऑफिस, बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, दुकान, उद्योग आदि। कई लोग अपने बच्चों के लिये लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदते है जिससे अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य और कंप्यूटरीकृत विडियों गेमों का आनंद ले सकें।

विद्यार्थी के द्वारा कंप्यूटर का उपयोग

कंप्यूटर एक बड़ा शब्दकोश और बड़ा स्टोरेज डिवाइस है जो किसी भी तरह के डेटा को सुरक्षित रखने के लिये है जैसे- कोई भी जानकारी, पढ़ाई से संबंधित सामग्री, प्रोजेक्ट, फोटो, विडियो, गाना, खेल, आदि।

कंप्यूटर एक प्रकार की मानव निर्मित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो गणना करने तथा बड़ी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम है। यह हमारे कौशल को बढ़ाने में और आसानी से जानकारी प्राप्त करने में भी हमारी सहायता करता है। यह एक डेटा आधारित मशीन है। यह हमें कई सारे टूल्स उपलब्ध कराता है जैसे- टेक्स्ट टूल्स, पेंट टूल्स आदि जो बच्चों के लिये बहुत फायदेमंद है और विद्यार्थी इसे अपमे स्कूली तथा प्रोजेक्ट कार्यों में काफी प्रभावपूर्ण रुप में उपयोग कर सकते हैं।

कंप्यूटर का महत्व

कार्य स्थल, शिक्षा के क्षेत्र में तथा निजी उपयोग के लिए कंप्यूटर का बहुत ही महत्व है। पुराने समय में हम सारे काम अपने हाथ से करते थे लेकिन आज कंप्यूटर की सहायता से खातों के प्रबंधन, डेटाबेस बनाने, आवश्यक जानकारी संग्रहीत करने जैसे विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। आजकल हर कोई इंटरनेट के जरिये कंप्यूटर पर काम करना आसान मानता है। वास्तव में आज के समय कंप्यूटर हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

निष्कर्ष

हम कंप्यूटर का उपयोग बड़े और छोटे गणितीय गणनाओं के लिये सटीक ढंग से कर सकते है। इसके इस्तेमाल से किसी भी प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी, किताब, न्यूज पेपर, डाइग्नोजिंग बिमारी की छपाई आदि के लिये किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन रेलवे आरक्षण, होटल या रेस्टोरेंट की बुकिंग के लिये किया जाता है। बड़ी एमएनसी कंपनियों में भी इसका प्रयोग व्यापक है जिसमें खाता, इनवॉइस, पे-रोल, स्टॉक नियंत्रण आदि के लिये होता है।

निबंध 3 (500 शब्द) – कंप्यूटर: एक अद्भुत भेंट

प्रस्तावना

तकनीकी उन्नति के आधुनिक विश्व में, मनुष्यों के लिण् विज्ञान द्वारा बनाया गया कंप्यूटर एक अद्भुत भेंट है। इसने आम लोगों की जीवन शैली और आदर्श में क्रांति ला दी है। वर्तमान समय में बिना कंप्यूटर के अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है क्योंकि यह कम समय बहुत से कार्यों को चुटकी में पूरा कर देता है। विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। कंप्यूटर महज एक स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि यह किसी जादू की तरह है, जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिए भी उपयोग किया जाता है।

कम्प्यूटर क्या है?

कम्प्यूटर एक यांत्रिक मशीन है, जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों के आधार पर कार्य करता है। कम्प्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में से एक है। आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है। कंप्यूटर एक ऐसे यांत्रिक रचना का रूपात्मक , समन्वयात्मक योग और गुणात्मक समन्वय है जो तेज गति से कम-से-कम समय में ज्यादा-से-ज्यादा कार्य कर सकता है

कम्प्यूटर के कार्य

कम्प्यूटर का मुख्य कार्य तो सूचनाओं को सहेजना और साझा करना ही है परन्तु आज कम्प्यूटर की सहायता से कई जटिल कार्य भी किये जाते हैं। यह विभिन्न कार्यों को तेज़ी से और अधिक सटीक रूप से पूरा करता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। ये कार्य स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति पर उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है।

ऊर्जा की बचत

ई-मेल, विडियो चैट, का उपयोग कर हम काफी कम समय में अपने मित्रों, रिश्तेदारों, माता-पिता या किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकते है। कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर हम किसी भी विषय की जानकारी खोज या प्राप्त कर सकते है जो हमारे प्रोजेक्ट या शिक्षा संबंधी कार्यों के लिये मददगार हो। ये व्यापारिक लेनदेन के लिये भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसमें डेटा स्टोरेज की सुविधा की वजह से सरकारी, गैर-सरकारी, स्कूल, कॉलेज, आदि सभी जगहों पर कागजों की बचत होती है। इसके साथ ही कंमप्यूर द्वारा हम घर से ही ऑनलाइन खरीदारी, बिल जमा करना आदि जैसे कार्य कर सकते है, जिससे की हमारे समय तथा ऊर्जा दोनों की ही बचत होती है। जोंकि हमें इस बात का अहसास दिलाता है कि हम कमप्यूटर द्वारा उन कार्यों को भी तेजी से पूरा कर सकते हैं जोकि असंभव नही है लेकिन आसान भी नही है।

निष्कर्ष

अपने पेशेवर जीवन में विद्यार्थियों की सहायता के साथ ही उनके कौशल को विकसित करने के लिये स्कूल, कॉलेज, और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया है। आज के आधुनिक समय की नौकरियों के लिये कंप्यूटर का जानकारी होना लगभग अनिवार्य हो चुका है। इसमें दक्ष होने के लिये उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, हार्डवेयर मेंटेनेंस, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन आदि विषय काफी लोकप्रिय है।


निबंध 4 (600 शब्द) – पहला मेकैनिकल कंप्यूटर, नई पीढ़ी के कंप्यूटर व कंप्यूटर के लाभ

प्रस्तावना

कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामान्यतः ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिये किया जाता है जैसे- सूचनाओं को सुरक्षित रखना, ई-मेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रौसेसिंग आदि। डेस्कटॉप कंप्यूटर पर कार्य करने के लिये सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, और माउस की जरूरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में ये सब कुछ पहले से ही मौजूद रहता है। बड़ी मेमोरी के साथ ये एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कोई भी डेटा को सुरक्षित रख सकता है। 21वीं सदी में हम एक प्रकार से कंप्यूटर की आधुनिक दुनिया में जी रहे है।

चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया

इससे पहले की पीढ़ीयों के कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य क्षमता के थे जबकि आधुनिक समय के कंप्यूटर ढेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने के कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन का निर्माण करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ऐसी मशीनों की जरुरत थी जोकि दुश्मनों के हथियारों की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगा सके, जोकि कंप्यूटरों के निर्माण का एक अहम कारण बना। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त है जो जीवन के हर क्षेत्र में हमारे सहायता का कार्य करते है।

नई पीढ़ी के कंप्यूटर

नई पीढ़ी के कंप्यूटर अत्यधिक उन्नत होते है अर्थात वह छोटे, हल्के, और तेज होने के साथ ही कार्यक्षमता के मामले में बहुत ही शक्तिशाली भी होते है। आज के समय में इसका इस्तेमाल लगभग हर व्यवसाय में हो रहा है जैसे- परीक्षा, मौसम की भविष्यवाणी, शिक्षा, खरीदारी, ट्रैफिक नियंत्रण, उच्च स्तर की प्रोग्रामिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, मेडिकल क्षेत्र, व्यापार आदि। इंटरनेट के साथ ये सूचना तकनीक का मुख्य आधार है और इसने साबित किया कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं है। इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है।

कंप्यूटर के लाभ

आज कंप्यूटर ने हमारे जीवन और काम को काफी आसान बना दिया है। वास्तव में कंप्यूटर आधुनिक तकनीक का एक बहुत बड़ा आविष्कार है।

  • आज हम सभी बैंकों में कंप्यूटर के माध्यम से सारे कार्य आसानी से कर सकते है।
  • प्रिंटिंग बुक और न्यूज पेपर जैसे कार्यों में कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा आवश्यक हैं।
  • बड़े शहरों में सड़कों के यातायात के नियम भी कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित किये जाते है।
  • आज के समय में अपराधियों के रिकॉर्ड रखने के लिए भी पुलिस कंप्यूटर का उपयोग करती है।
  • कंप्यूटर का इस्तेमाल खातों, स्टॉक, चालान और पेरोल इत्यादि को बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी किया जाता है।

निष्कर्ष

आज के समय में मानव प्रजाति की कंप्यूटर तकनीक पर निर्भरता काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता, क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिये है और लोग इसके आदि बन चुके है। यह हर विद्यार्थी के जीवन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वो इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट बनाने के लिये, कविता सीखने के लिये, कहाँनियों के लिये, परीक्षा संबंधी नोट्स डाउनलोड करने के लिये, सूचना इकट्ठा करने आदि जैसे कार्यों के लिये बेहद कम समय में कर सकता है। ये विद्यार्थियों के कौशल विकास में बढ़ोत्तरी के साथ ही नौकरी पाने में सहायता करने में भी काफी सहायक होता है।

Related Information :

  • कंप्यूटर क्या है, इसके प्रकार एवं विशेषताएं जानें | What is Computer in hindi

FAQs: Frequently Asked Questions on Computer (कंप्यूटर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1- विश्व के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?

उत्तर- जापान का सुपर कंप्यूटर “फुगाकू”।

प्रश्न 2- भारत के सबसे तेज कम्प्यूटर का क्या नाम है?

उत्तर- मल्टीपेटाफ्लोप्स सुपर कंप्यूटर प्रत्यूष।

प्रश्न 3-विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी का क्या नाम है?

उत्तर- आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन)।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Computer in Hindi Computer par Nibandh Hindi mein
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleकंप्यूटर क्या है, इसके प्रकार एवं विशेषताएं जानें | What is Computer in hindi
Next Article Board Resolution Format In Hind | कंपनी का संकल्प-पत्र कैसे लिखें?
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Nana Patekar Death
News 5 Views

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 2 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 13 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

Comments are closed.

Nana Patekar Death

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

08/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026

जितिया व्रत 2022 में कब हैं – Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai Date

06/10/2026

Lala Ramswaroop Calendar 2022 (लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2022) Panchang PDF File Free Download

06/10/2026

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन कैसे लें? संपूर्ण जानकारी हिंदी में!

06/10/2026

फादर्स डे 2022 किस दिन आता है | Fathers Day Kitni Tarikh Ko Hai 2022 Date

06/10/2026
shok sandesh in hindi

Shok Sandesh In Hindi | गहरे शोक संदेश और श्रद्धांजलि मैसेज

06/10/2026
retirement-quotes-in-hindi

45+ Retirement Quotes in Hindi | रिटायरमेंट पर अनमोल विचार

06/10/2026
machhar-ke-kitne-dant-hote-hai

मच्छर के कितने दांत होते हैं? | Machhar Ke Kitne Dant Hote Hai

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2022-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2022 । Dev Uthani Ekadashi 2022 Mein Kab Hai date

06/10/2026
tilkut-chauth-vrat-kab-hai-2023-date-calendar-india

तिल कूट चौथ व्रत कब है 2023 | Tilkut Chauth Vrat Kab Hai 2023 Date Calendar India

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.