NagdaNews

नागदा न्यूज़ – ग्रेसिम उद्योग नागदा में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्थागित

PROMOTED CONTENT

ग्रेसिम खेल परिसर में ग्रेसिम उद्योग समूह द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा वंदन के पूर्व साउंड एजेंसी संचालक को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत हो गई | जिसके चलते उद्योग प्रबंधन ने झंडा वंदन कर सांस्कृतिक आयोजन व अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए | मिली जानकारी अनुसार सुबह 9:00 बजे उद्योग प्रबंधन द्वारा खेल परिसर में झंडा वंदन किया जाना था | लेकिन पर उसके 15 मिनट पूर्व ही साउंड सिस्टम संचालक रफीक खान अचानक दिल का दौरा पड़ गया | जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गए | वहां मौजूद उद्योग के सुरक्षाकर्मी रफीक को अस्पताल लेकर पहुंचे | लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| गौरतलब है कि उद्योग प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर खेल परिसर में सामूहिक रूप से झंडा वंदन किया जाता है| इस मौके पर उद्योग द्वारा संचालित तीनों विद्यालय व उद्योग के सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें परेड विद्यार्थियों का सम्मान, उद्योग के उत्कृष्ट श्रमिकों का सम्मान का आयोजन होते हैं| लेकिन गुरुवार को इस घटना के बाद उद्योग के यूनिट हेड के सुरेश ने सिर्फ झंडा वंदन किया | प्रबंधन में अन्य आयोजन रद्द करने की घोषणा की| उद्योग के इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग वहां मौजूद रहते हैं | इसके अलावा 3 से 4 हजार विद्यार्थी भी शामिल होते हैं | बताया जा रहा है कि साउंड एजेंसी संचालक रफीक खान द्वारा ही उद्योग के समस्त आयोजनों के साउंड का कार्य किया जाता है |

PROMOTED CONTENT

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status