NagdaNews

लैंक्सेस उद्योग नागदा में स्टॉफ कर्मी की मौत | Staff Worker Death in LANXESS Industry Nagda

लैंक्सेस उद्योग नागदा में स्टॉफ कर्मी की मौत | Staff Worker Death in LANXESS Industry Nagda

नागदा स्थित जर्मनी की लैंक्सेस उद्योग (LANXESS Udyog Nagda) में गुरुवार रात को एक स्टाफ कर्मी की मौत हो गई। जिसका नाम विष्णु पिता गेंदालाल चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी गांव बनबना है। मृतक विष्णु गुरुवार को रात की पाली में ड्यूटी पर पहुंचा था। वह उद्योग के बीओएच प्लांट में स्टाफ कर्मी के पद पर कार्यरत था।

मिली जानकारी अनुसार रात 3:30 बजे वह अचानक अचेत हो गया। उद्योग का स्टाफ उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में लैंक्सेस उद्योग (LANXESS Nagda) प्रबंधन का तर्क हैं कि, उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जिसको लेकर शुक्रवार सुबह जनसेवा अस्पताल में विवाद की स्थिति निर्मित हाे गई।

मृतक के परिजनों ने शव ले जाने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि लैंक्सेस उद्योग प्रबंधन मृतक के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति,बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी तथा एकमुश्त राशि दी जाए। जिस पर  उद्योग प्रबंधन का कहना था कि अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जाएगी तथा अन्य जो हितलाभ नियम के तहत होंगे वह दिए जाएंगे।

death-of-staff-worker-in-lanxess-industries-nagda-hot-talk-between-management-and-bjp-leader-regarding-compensation
मृतक विष्णु चौधरी

इसी बात को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान श्रम संगठन बीएमएस, इंटक, भाजपा और कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। भाजपा नेता मोती सिंह शेखावत उद्योग प्रबंधन (LANXESS Nagda) के एचआरके अधिकारी हेमंत सोनी के बीच जमकर हॉट टॉक भी हुई।  बबहस इस बात पर कि उद्योग प्रबंधन का कहना था कि अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जाएगी, बीमा, पीएफ दिया जाएगा।

इस पर भाजपा नेता शेखावत भड़क गए और उनका कहना था कि यह सब तो नियम के तहत दिया जा रहा है उघोग प्रबंधन की ओर से किया दिया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति का नियम है उसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा हैं। बहस के दौरान वहां मौजूद श्रम संगठन ने एक मांग पत्र उद्योग प्रबंधन को सौंपा।

जिसमें अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की,  बहस के बाद  सुबह 10:00 बजे शव को पीएम के लिए ले जाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गुर्जर,  रमेश चंद्र पाल, बीएमएस के किशन सिंह शेखावत, राजकुमार सिसोदिया,महेश नायर, इंटक के इंद्रजीत सिंह रघुवंशी, गांव बनबना के सरपंच  शिवनारायण चौधरी आदि मौजूद थे।

संबंधित लेख : 

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status
पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण आम खाने के जबरदस्त फायदे Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी