Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

भाषा से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर | Objective Questions and Answers on Language

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
objective-questions-and-answers-on-language
Objective Questions and Answers on Language

यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकों भाषा से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर जरूर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता के लिए हमारे द्वारा पोस्ट के जरिए भाषा से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर | Objective Questions and Answers on Language पूरी सीरिज तैयार की गई है। जिन्हें पढ़कर आप निश्चित रूप से किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार हो सकेंगे। हमारे द्वारा लेख में बताए गए प्रश्न-उत्तर भिन्न-भिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों से लिए गए है। उक्त प्रश्न उत्तरों को प्रतियोगी परीक्षार्थियों द्वारा बताया गया है। आशा करते हैं, आप पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ेंगे। यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है, तो हमें कंमेट करें। उत्तर देने में हमें बेहद ही खुशी होगी।

भाषा से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर | Objective Questions and Answers on Language

1. मध्यकालीन अरबी तथा फारसी साहित्य में भारत की भाषाओं के लिए किस शब्द
का प्रयोग मिलता है ?

(A) रेख्ता
(B) दूहा
(C) जबान
(D) हिन्दी
उत्तर- (C)

2. ‘खालिकबारी’ किसकी रचना है?
(A) खालिक खलक
(B) रहीम
(C) अमीर खुसरो
(D) अकबर
उत्तर- (C)

3. खड़ी बोली हिन्दी में सर्वप्रथम रचना करने वाले कवि का नाम है।
(A) जायसी
(B) खुसरो
(C) विद्यापति
(D)भारतेन्दु
उत्तर- (B)

4. हिन्दी के उद्भव का सही क्रम हैं।
(A) पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, अवहट्ठ
(B) प्राकृत, पालि, अवहट्ठ, अपभ्रंश
(C) अपभ्रंश, प्राकृत, अवहट्ठ, पालि
(D) अवहट्ठ, प्राकृत, पालि, अपभ्रंश
उत्तर- (A)

5. अपभ्रंश को ‘पुरानी हिन्दी’ किसने कहा था?
(A) ग्रियर्सन
(B) श्यामसुन्दर दास
(C) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
(D) भारतेन्दु
उत्तर- (C)

6. साहित्यिक अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी किसने कहा था ?
(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) शिवसिंह सेंगर
(D) राहुल सांकृत्यायन
उत्तर- (A)

7. अपभ्रंश की उत्तरकालीन अवस्था का नाम है।
(A) पालि
(B) प्राकृत
(C) संस्कृत
(D) अवहट्ठ
उत्तर- (D)

8. शौरसेनी अपभ्रंश से किस उपभाषा का विकास हुआ?
(A) बिहारी
(B) राजस्थानी
(C) बांग्ला
(D) पंजाबी
उत्तर- (B)

9. अपभ्रंश और पुरानी हिन्दी के मध्य का समय कहा जाता है।
(A) उत्कर्ष काल
(B) अवसान काल
(C) संक्रान्ति काल
(D) प्राकृत काल
उत्तर- (C)

10. चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ ने किसको पुरानी हिन्दी का प्रथम कवि माना है?
(A) सरहपाद
(B) स्वयंभू
(C) राजामुंज
(D) पुष्पदन्त
उत्तर- (C)

11. अपभ्रंश को ‘प्राकृताभास’ हिन्दी किसने कहा है?
(A) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
(B) राहुल सांकृत्यायन
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) हजारीप्रसाद द्विवेदी
उत्तर- (C)

12. ‘पंजाबी’ का विकास अपभ्रंश के किस रूप से हुआ है?
(A) महाराष्ट्री
(B) मागधी
(C) ब्राचड़
(D) पैशाची
उत्तर- (D)

13. बिहारी, बांग्ला, उड़िया और असमिया भाषाओं का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ है?
(A) मागधी
(B) अर्द्धमागधी
(C) पैशाची
(D) शौरसेनी
उत्तर- (A)

14. अर्द्धमागधी अपभ्रंश से किसका विकास हुआ है।
(A) पश्चिमी हिन्दी
(B) पूर्वी हिन्दी
(C) मराठी
(D) गुजराती
उत्तर- (B)

15. शौरसेनी अपभ्रंश से उत्पन्न भाषाएँ हैं।
(A) ब्रजभाषा, अवधी, कुमाऊँनी और गढ़वाली
(B) पश्चिमी हिन्दी, राजस्थानी, पहाड़ी और गुजराती
(C) बिहारी, बांग्ला, उड़िया और असमिया
(D) लँहदा, पंजाबी, गुजराती और मराठी
उत्तर- (B)

16. सिन्धी भाषा का उद्भव हुआ है।
(A) ब्राचड़ अपभ्रंश से
(B) पैशाची अपभ्रंश से
(C) मागधी अपभ्रंश से
(D) शौरसेनी अपभ्रंश से
उत्तर- (A)

17. ‘अवधी’ का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ है?
(A) शौरसेनी
(B) पैशाची
(C) मागधी
(D) अर्द्धमागधी
उत्तर- (D)

18. कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र किस पत्र को कहा जाता है?
(A) कविवचन सुधा
(B) समाचार सुधावर्षण
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) भारत-मित्र
उत्तर- (D)

19. नागरी प्रचारिणी सभा का स्थापना वर्ष है।
(A) 1893 ई.
(B) 1857 ई.
(C) 1902 ई.
(D) 1917 ई.
उत्तर- (A)

20. नागरी प्रचारिणी सभा के संस्थापकों में थे।
(A) शिवकुमार सिंह और बाबू श्यामसुन्दर दास
(B) रामचन्द्र शुक्ल और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(C) पं. प्रतापनारायण मिश्र और बालकृष्ण भट्ट
(D) जगन्नाथ दास रत्नाकर और शिवप्रसाद गुप्त
उत्तर- (A)

21. काशीनागरी प्रचारिणी सभा के संस्थापकों में कौन नहीं है?
(A) बाबू श्यामसुन्दर दास
(B) ठा. शिवकुमार सिंह
(C) रामनारायण मिश्र
(D) रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर- (D)

22. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब हुई?
(A) 1801 ई.
(B) 1810 ई.
(C)1800 ई.
(D) 1802 ई.
उत्तर- (C)

23. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कहाँ हुई?
(A) लखनऊ
(B) हैदराबाद
(C) दिल्ली
(D) कलकत्ता
उत्तर- (D)

24. महावीर प्रसाद द्विवेदी को किस वर्ष ‘सरस्वती पत्रिका’ के सम्पादक के रूप में नियुक्त किया गया?
(A) वर्ष 1900
(B) वर्ष 1903
(C) वर्ष 1906
(D) वर्ष 1909
उत्तर- (B)

25. संविधान सभा में हिन्दी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव किसने रखा?
(A) गोपाल स्वामी आयंगर
(B) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(C) डॉं. भीमराव अम्बेडकर
(D) पं. जवाहरलाल नेहरू
उत्तर- (A)

26. भारतीय संविधान में हिन्दी को मान्यता कब मिली?
(A) 26 जनवरी, 1950
(B) 14 सितम्बर, 1949
(C) 15 अगस्त, 1947
(D) 14 सितम्बर, 1955
उत्तर- (B)

27. भारतवर्ष के लिए हिन्दी भाषा का नाम सबसे पहले किसने सुझाया?
(A) राजा राममोहन राय
(B) महात्मा गाँधी
(C) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(D) मदनमोहन मालवीय
उत्तर- (D)

28. भारतीय भाषाओं को भारतीय संविधान की किस अनुसूची में शामिल किया गया है?
(A) सप्तम
(B) अष्टम
(C) नवम
(D) दशम
उत्तर- (B)

29. संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी?
(A) 343
(B) 344
(C) 345
(D) 346
उत्तर- (A)

30. इनमें से किसको संविधान की अष्टम अनुसूची में सम्मिलित नहीं किया गया?
(A) डोगरी
(B) मैथली
(C) ब्रज
(D) असमिया
उत्तर- (C)

31. ‘वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग’ की स्थापना किस वर्ष हुई?
(A) वर्ष 1961
(B) वर्ष 1960
(C) वर्ष 1965
(D) वर्ष 1963
उत्तर- (A)

32. हिन्दी की ‘उपभाषाएँ’ कितनी है?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छः
उत्तर- (C)

33. इनमें कौन-सी बोली पूर्वी हिन्दी की नहीं है?
(A) अवधी
(B) बिहारी
(C) बघेली
(D) छत्तीसगढ़
उत्तर- (B)

34. पश्चिमी हिन्दी की बोली नहीं है।
(A) कौरवी
(B) हरियाणी
(C) अवधी
(D) बुन्देली
उत्तर- (C)

35. पश्चिमी हिन्दी की बोलियों की संख्या है।
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर- (D)

36. पूर्वी हिन्दी की बोलियाँ है।
(A) अवधी, बघेली एवं छत्तीसगढ़ी
(B) ब्रज, अवधी और कन्नौजी
(C) भोजपुरी, बघेली, छत्तीसगढ़ी
(D) मैथली, ब्रज और कन्नौजी
उत्तर- (A)

37. भोजपुरी, मगही और मैथली बोलियाँ किससे सम्बन्धित है?
(A) पश्चिमी हिन्दी
(B) पूर्वी हिन्दी
(C) हिन्दी बिहारी
(D) राजस्थानी हिन्दी
उत्तर- (C)

38. गुड़गाँव, दिल्ली तथा करनाल के पश्चिमी क्षेत्रों में बोली जाने वाली ‘अहीरवाटी’ का सम्बन्ध किससे है?
(A) पूर्वी राजस्थानी
(B) पश्चिमी राजस्थानी
(C) उत्तरी राजस्थानी
(D) दक्षिणी राजस्थानी
उत्तर- (C)

39. ‘मैथली’ में साहित्य सृजन करने वाला रचनाकार कौन है?
(A) विद्यापति
(B) भारतेन्दु
(C) सरहपाद
(D) अज्ञेय
उत्तर- (A)

40. पूर्वी राजस्थानी का एक अन्य नाम है।
(A) मेवाती
(B) ढूँढाड़ी
(C) मारवाड़ी
(D) मालवी
उत्तर- (B)

41. निम्नलिखित में से किस बोली में कृष्ण काव्य और रीतिकालीन साहित्य का सृजन हुआ?
(A) अवधी
(B) भोजपुरी
(C) ब्रजभाषा
(D) कौरवी
उत्तर- (C)

42. गोस्वामी तुलसीदास की रचना ‘कवितावली’ किस भाषा की रचना है?
(A) अवधी
(B) ब्रजभाषा
(C) मैथली
(D) बुन्देली
उत्तर- (B)

43. शकुन्तला नाटक का खड़ी बोली में अनुवाद किसने किया?
(A) राजा शिवप्रसाद ‘सितारे हिन्द’
(B) राजा लक्ष्मण सिंह
(C) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(D) गिरिधर दास
उत्तर- (B)

44. खड़ी बोली कहाँ बोली जाती है?
(A) झाँसी
(B) कानपुर
(C) मेरठ
(D) अलीगढ़
उत्तर- (C)

45. खड़ी बोली के लिए सुनीति कुमार चटर्जी ने किस शब्द का प्रयोग किया है?
(A) जनपदीय हिन्दुस्तानी
(B) वर्नाक्युलर हिन्दुस्तानी
(C) कौरवी
(D) रेख्ता
उत्तर- (A)

46. किस क्षेत्र की बोली को ‘काशिका’ कहा गया है?
(A) बाँसवाड़ा
(B) आरा-भोजपुर
(C) बनारस
(D) मगध
उत्तर- (C)

47. पश्चिमी हिन्दी किस अपभ्रंश से विकसित है?
(A) प्राकृत
(B) मागधी
(C) शौरसेनी
(D) अर्द्धमागधी
उत्तर- (C)

48. निम्नलिखित में से कौन-सी द्रविड़ परिवार की भाषा है?
(A) उड़िया
(B) बांग्ला
(C) असमिया
(D) कन्नड़
उत्तर- (D)

49. पश्चिमी हिन्दी की सर्वाधिक प्रमुख बोली इनमें से कौन-सी है?
(A) ब्रजभाषा
(B) खड़ी बोली
(C) बुन्देली
(D) बाँगरू
उत्तर- (A)

50. ब्रजभाषा किस अपभ्रंश से विकसित है?
(A) शौरसेनी
(B) मागधी
(C) अर्द्धमागधी
(D) पैशाची
उत्तर- (A)

51. खड़ी बोली का प्रयोग सबसे पहले किस पुस्तक में हुआ?
(A) भक्तिसागर
(B) सुखसागर
(C) काव्यसागर
(D) प्रेमसागर
उत्तर- (D)

52. ‘खड़ी बोली’ का दूसरा नाम है।
(A) मगही
(B) कौरवी
(C) हिन्दुस्तानी
(D) बघेली
उत्तर- (B)

53. ‘रामचरितमानस’ किस भाषा में लिखी गई?
(A) ब्रज
(B) भोजपुरी
(C) अवधी
(D) मागधी
उत्तर- (C)

54. हिन्दी भाषा की बोलियों के वर्गीकरण के आधार पर छत्तीसगढ़ी बोली है।
(A) पूर्वी हिन्दी
(B) पश्चिमी हिन्दी
(C) पहाड़ी हिन्दी
(D) राजस्थानी हिन्दी
उत्तर- (A)

55. ‘मैथली’ का विकास किस अपभ्रंश से माना जाता है?
(A) शौरसेनी अपभ्रंश
(B) मागधी अपभ्रंश
(C) अर्द्धमागधी अपभ्रंश
(D) महाराष्ट्री अपभ्रंश
उत्तर- (B)

56. तुलसी कृत ‘विनय पत्रिका’ की भाषा है।
(A) अवधी
(B) ब्रज
(C) कन्नौजी
(D) कौरवी
उत्तर- (B)

57. निम्नलिखित बोलियों में से कौन सी बोली उत्तर प्रदेश में नहीं बोली जाती है?
(A) अवधी
(B) ब्रज
(C) खड़ी बोली
(D) मैथली
उत्तर- (D)

58. देवनागरी लिपि की उत्पत्ति किससे हुई?
(A) खरोष्ठी
(B) ब्राह्मी
(C) पैशाची
(D) कैथी
उत्तर- (B)

59. अधिकतर भारतीय भाषाओं का विकास किस लिपि से हुआ?
(A) शारदा लिपि
(B) खरोष्ठी लिपि
(C) कुटिल लिपि
(D) ब्राह्मी लिपि
उत्तर- (D)

60. हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
(A) देवनागरी
(B) गुरुमुखी
(C) ब्राह्मी
(D) सौराष्ट्री
उत्तर- (A)

61. ‘मॉंरिशस का प्रेमचन्द्र’ किसे कहा जाता है?
(A) हरिशंकर आदेश
(B) रामदेव रघुवीर
(C) अभिमन्यु अनन्त
(D) हरिमानक
उत्तर- (C)

62. दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन (World Hindi Conference) वर्ष 2015 का आयोजन स्थल था।
(A) न्यूयॉर्क (अमेरिका)
(B) जोहानसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
(C) लन्दन (ब्रिटेन)
(D) भोपाल (भारत)
उत्तर- (D)

63. ‘लाल पसीना’ उपन्यास के लेखक कौन है?
(A) रामदेव रघुवीर
(B) अभिमन्यु अनन्त
(C) सूर्य प्रसाद वीरे
(D) सहोदरा शिव
उत्तर- (B)

64. इनमे से किस बोली का बिहारी हिन्दी से सम्बन्ध नहीं है?
(A) अवधी
(B) मगही
(C) भोजपुरी
(D) मैथली
उत्तर- (A)

65. ‘दोहा’ (दूहा) मूलतः किस भाषा का छन्द है?
(A) प्राकृत
(B) अपभ्रंश
(C) हिन्दी
(D) संस्कृत
उत्तर- (B)

इसे भी पढ़े : 

  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge): सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न (Computer Prashn Uttar Hindi)
  • 15+ हिंदी दिवस पर हिंदी से जुड़े कुछ बेहतरीन तथ्य
  • प्रतिवेदन किसे कहते हैं? इसके लिखने के तरीके, प्रकार, विशेषता और महत्व

हिंदी लोक

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Objective Questions and Answers on Language भाषा से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Article2024 Mein Pradhanmantri Kaun Banega | 2024 में भारत का प्रधानमंत्री कौन बनेगा
Next Article वर्ण विचार से सम्बन्धित वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर | Objective Questions and Answers on Character Ideas
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 10 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 5 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 6 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 2 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 8 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi

Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Anant Ambani Helps Murshidabad Boy Iqbal

Anant Ambani Helps Murshidabad Boy Iqbal: अदभुत! तालाब में रहने वाले किशोर को किया एयरलिफ्ट, जानें क्या है वह दुर्लभ बीमारी

19/08/2026
Ladli Behna Yojana August Installment 2026

Ladli Behna Yojana August Installment 2026: बड़ी खुशखबरी! आज आएंगे ₹1750, यहाँ देखें स्टेटस और नई लिस्ट

19/08/2026
Flow AI Google Kaise Use Kare

Flow AI Google Kaise Use Kare? (2026): सर्च करने का अंदाज़ बदला! जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और सेटिंग्स

19/08/2026
1990 में ₹100 की कीमत

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

14/08/2026
Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026: बड़ी खबर! जानें गणपति स्थापना का महामुहूर्त, विसर्जन तिथि और 101 पूजा नियम

12/08/2026
Kajari Teej 2026 Date

Kajari Teej 2026 Date: शुभ समाचार! जानें 30 अगस्त का महामुहूर्त, पूजा विधि और सत्तू का महत्व

12/08/2026
Dasa Maa Vrat Vidhi 2026

Dasa Maa Vrat Vidhi 2026: अंतिम दिन! जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ की गुप्त कहानी

12/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.