Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - स्कूल से टीसी निकालने के लिए आवेदन पत्र | TC Ke Liye Avedan Patra | Application for tc in Hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

स्कूल से टीसी निकालने के लिए आवेदन पत्र | TC Ke Liye Avedan Patra | Application for tc in Hindi

10 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
TC Ke Liye Avedan Patra
TC Ke Liye Avedan Patra

TC Ke Liye Avedan Patra | स्कूल से टीसी निकालने के लिए आवेदन पत्र | Transfer Certificate (TC) के लिये एप्लीकेशन | Application for tc in Hindi

स्कूल से टीसी निकालने के लिए आवेदन-पत्र लिखना सीखें (Application sample for TC, SLC, CLC to School/College)

टी.सी (ट्रान्सफर सर्टिफिकेट) जिसे हिंदी भाषा में ‘स्थानांतरण प्रमाण-पत्र’ कहते हैं। यह एक प्रकार का अधिकारिक प्रमाण होता हैं जो यह प्रमाणित करता है कि आप अपने पिछले स्कूल या महाविद्यालय के छात्र थे। अंग्रेजी भाषा में इसे स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) या कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (CLC) के नाम से भी जाना जाता है।

सामान्य रूप से यह तब जारी किया जाता है। जब आप किसी संस्थान से 12वीं की कक्षा पास आउट कर चुके होते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में आपको शैक्षिक सत्र के दौरान भी अपना स्कूल छोड़ने की आवश्यकता महसूस हो सकती है।

कुछ औपचारिकताएं होती हैं जिन्हें आपकों टीसी प्राप्त करने से पहले पूरा करना होता हैं। इसमें स्कूल की वित्तीय बकाया यानी कि शिक्षण शुल्क का भुगतान (No Dues) और पुस्तकालय से उधार ली गई पुस्तकें वापस करना शामिल होती है।

यहां, टीसी (TC,SLC,CLC) के लिए प्रिंसिपल को एप्लीकेशन का उदाहरण है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते है:

  1. पिता/माता का ट्रांसफर होने के कारण टीसी के लिए एप्लीकेशन
  2. 12वीं पास होने के बाद टी.सी के लिए एप्लीकेशन
  3. 10वीं के बाद किसी अन्य शहर में पढ़ने जाने हेतु Tc का एप्लीकेशन
  4. उच्च अध्ययन के लिए कॉलेज से स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु आवेदन
TC Ke Liye Avedan Patra
TC Ke Liye Avedan Patra

Sample 1. माता-पिता का ट्रांसफर होने के कारण TC के लिए एप्लीकेशन:

दिनांक: 00.00.0000

सेवा में,

प्रधानाचार्य,

आदित्य बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल,

नागदा, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश

विषय: स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के संदर्भ में।

आदरणीय महोदय,

मेरा नाम कमलेश वर्मा हैं, और मैं इस स्कूल में कक्षा 7, खंड बी, रोल नंबर 12 का छात्र हूँ। मैं आपकों लिखित रूप से सूचित करना चाहता हूं कि मेरे पिता, जो एक केंद्र सरकार के कर्मचारी है, उन्हें हाल ही में भोपाल स्थानांतरित किया गया है। इसलिए, हमें इस महीने की 25 तारीख तक नागदा छोड़ना होगा और, मैं आपके स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाऊंगा।

अतः आपसे अनुरोध है की कृपया स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी करने की कृपा करें, जिससें में नवीन स्कूल में नामांकन करवाने के लिए पात्र हो सकूं। मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। मेरे द्वारा पुस्तकालय के बकाया राशि और अन्य शिक्षण शुल्क का भुगतान कर दिया है, और सभी आवश्यक दस्तावेज इस पत्र के साथ संलग्न हैं।

आपका विश्वासी छात्र,

(हस्ताक्षर)

कमलेश वर्मा,

कक्षा 7 (B), क्रमांक 12,

आदित्य बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल,

नागदा, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश

पिता: राजेश्वर कुमार,

पता: स्वयं का पता लिखेंं

Read in English: Application for tc (Transfer Certificate) in english

Sample 2. 12वीं पास होने के बाद SLC के लिए आवेदन (12th pass tc application):

दिनांक: 00.00.0000

सेवा में,

श्रीमान प्राचार्य,

विद्यालय का नाम,

पता।

विषय: विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र निर्गत करने के संबंध में।

आदरणीय महोदय/महोदया,

नम्र निवेदन यह है की मैं आपके विद्यालय/महाविद्यालय का छात्र हूँ और इस वर्ष मैंने कक्षा 12वीं की परीक्षा उतीर्ण कर ली है। उच्च अध्ययन के लिए किसी दुसरे महाविद्यालय में प्रवेश हेतु मुझे ‘विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र’ की आवश्यकता है। मैंने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दीया है, और सभी आवश्यक दस्तावेज इस पत्र के साथ संलग्न हैं।

अतः आपसे आग्रह है की कृपया परित्याग प्रमाण-पत्र निर्गत करने की कृपा करें जिसके लिये मैं आपका आभारी रहूँगा।

आपका आज्ञाकारी छात्र,

(हस्ताक्षर)

नाम:

वर्ग:

रोल नंबर:

विद्यालय का नाम:

पिता का नाम:

पता:

 

Sample 3. 10वीं पास होने के बाद SLC के लिए आवेदन (10th pass tc application):

दिनांक: 00.00.0000

सेवा में,

प्रधानाध्यापक,

विद्यालय का नाम,

पता।

विषय: विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र निर्गत करने के संबंध में।

आदरणीय महोदय,

नम्रतापूर्वक, मैं यह बताना चाहूंगा कि मैंने इस वर्ष आपके विद्यालय से 10वीं की पढ़ाई पूरी की है। हालाँकि, मेरे माता-पिता ने मेरी आगे की पढ़ाई हेतु दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी में मेरा नामांकन करने का फैसला किया है। इसलिये, वहां प्रवेश लेने के लिये मुझे ‘विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र’ (SLC) की जरुरत है।

अतः आपसे अनुरोध है की कृपया ‘विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र’ निर्गत करने की कृपा करें। मैंने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दीया है, और इससे सम्बंधित दस्तावेज और मार्क शीट की प्रतिलिपी इस आवेदन के साथ संलग्न हैं।

आपका छात्र,

(हस्ताक्षर)

नाम:

वर्ग:

क्रमांक:

स्कूल का नाम:

पिता का नाम:

पता:

Sample 4. ग्रेजुएशन के बाद उच्च अध्ययन हेतु कॉलेज से टीसी के लिए एप्लीकेशन (CLC/Migration certificate):

दिनांक: 00.00.0000

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य,

कॉलेज का नाम,

पता।

विषय: स्थानांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान करने हेतु।

आदरणीय महोदय,

मैं, (..नाम..) आपको सूचित करना चाहूँगा कि मैं इस वर्ष आपके सम्मानित कॉलेज से उतीर्ण हुआ हूँ और दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी उच्च अध्ययन करना चाहता हूँ। वहां नामांकन कराने के लिये मुझे ‘स्थानांतरण प्रमाण-पत्र’ की आवश्यकता है।

मैंने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दीया है, और इससे सम्बंधित दस्तावेज और मार्क शीट की प्रतिलिपी इस आवेदन के साथ संलग्न हैं।

अतः आपसे अनुरोध है की कृपया स्थानांतरण प्रमाणपत्र निर्गत करने की कृपा करें। इसके लिये मैं आपका आभारी रहूंगा।

आपका छात्र,

(हस्ताक्षर)

नाम:

कक्षा/संकाय:

क्रमांक:

रजिस्ट्रेशन न.:

सत्र:

महाविद्यालय का नाम,

पिता का नाम:

पता।

ट्रान्सफर सर्टिफिकेट (TC) के लिए एक सही आवेदन-पत्र लिखने का तरीका:

  1. संबोधन:  दोस्तों ध्यान रखें कि आवेदन या एप्लीकेशन लिखते समय, हमेशा अपने स्कूल/कॉलेज के प्रमुख को संबोधित करें। वह हेड मास्टर / डायरेक्टर या आपके स्कूल के प्रिंसिपल हो सकतें है। आदरणीय महोदय या महोदया, जो भी लागू हो, उसे लिखें। सम्मान दिखाना आपके व्यक्तित्व का परिचय देता हैं।
  2. कारण का उल्लेख करें: स्थानांतरण प्रमाणपत्र लेने का कारण बताएं। कुछ परिस्थितियों में, इसकी आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, यदि आप एक सत्र के मध्य में ट्रान्सफर सर्टिफिकेट का अनुरोध कर रहे हैं, तो यह आवश्यक होगा।
  3. पहचान का स्पष्ट विवरण: अपने नाम, वर्ग, सेक्शन, रोल नंबर और पिता का नाम का स्पष्ट उल्लेख करें। यह संस्था के मैनेजमेंट को आपकी सही पहचान करने में सहायता करता है।
  4. आवश्यक दस्तावेज: आपका संस्थान ट्रान्सफर सर्टिफिकेट निर्गत करने से पहले आपको मार्कशीट, बकाया राशि के भुगतान सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है की आवेदन करने से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करें।
  5. इसके अलावा, आपको टीसी के लिए आवेदन करते समय अपना पहचान पत्र (Identity Card) वापस करना पड़ सकता है। इन दस्तावेज को प्रस्तुत करने के बाद ही स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

Note: आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इन आवेदन-पत्र के प्रारूपों को संशोधित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :

  • प्रतिवेदन किसे कहते हैं? इसके लिखने के तरीके, प्रकार, विशेषता और महत्व
  • बिजली बिल की शिकायत हेतु आवेदन पत्र | Complaint letter for high electricity bill in hindi

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleप्रतिवेदन का अंग्रेजी शब्द क्या है | Prativden In English
Next Article RO Full Form in Hindi – आरओ क्या होता है ? | संपूर्ण जानकारी
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

jailer-movie-review-hindi-newsmug
News 2 Views

Jailer Movie Review in Hindi: रजनीकांत का ‘टाइगर’ अवतार, मास एक्शन व अनिरुद्ध का BGM – जानें कहानी, बॉक्स ऑफिस व स्टार रेटिंग

Nana Patekar Death
News 6 Views

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 8 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 14 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Tesla Flying Car Unveiled in Hindi

Tesla Flying Car Unveiled in Hindi: एलन मस्क ने दिखाई टेस्ला की उड़ने वाली कार! 0.81 सेकंड में 0-60 mph, स्पेसएक्स रॉकेट थ्रस्टर्स व वीडियो

16/10/2026
jailer-movie-review-hindi-newsmug

Jailer Movie Review in Hindi: रजनीकांत का ‘टाइगर’ अवतार, मास एक्शन व अनिरुद्ध का BGM – जानें कहानी, बॉक्स ऑफिस व स्टार रेटिंग

16/10/2026
age calculator

Age Calculator: सटीक उम्र निकालें (Years, Months, Days & Minutes) – Birthday & Exam Age Finder

13/10/2026
interesting facts in hindi

Interesting Facts in Hindi: 151+ दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य (Science, Space & Human Body)

13/10/2026
motivational quotes in hindi

Motivational Quotes in Hindi: 151+ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स जो आपकी जिंदगी बदल देंगे (Success, Students & Life)

12/10/2026
महालक्ष्मी कैलेंडर 2026

महालक्ष्मी कैलेंडर 2026: जनवरी से दिसंबर व्रत, त्योहार, पंचांग, शुभ मुहूर्त व PDF डाउनलोड

09/10/2026
होली 2026 कब है

होली 2026 कब है: 3 व 4 मार्च – होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय व पूजा विधि

09/10/2026
dhanteras 2026 kab hai

Dhanteras 2026 kab hai: 6 नवंबर पूजा मुहूर्त, सोना व झाड़ू खरीदने का शुभ समय व यम दीपदान

09/10/2026
chhath puja 2026 kab hai

chhath puja 2026 kab hai: 13 से 16 नवंबर नहाय खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य मुहूर्त व सामग्री

09/10/2026
Nana Patekar Death

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, जानिए मौत की वजह और पूरा फिल्मी सफर

08/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.