Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Madhya Pradesh - Nagda News : पिता से मारपीट करने का लिया बदला, मामला बजरंग दल नेता राकू चौधरी की हत्या का
Madhya Pradesh KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

Nagda News : पिता से मारपीट करने का लिया बदला, मामला बजरंग दल नेता राकू चौधरी की हत्या का

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
फाईल फोटो : राकू चौधरी
पिता से मारपीट करने का लिया बदला, मामला बजरंग दल के नेता की हत्या का । Nagda News: Revenge for assaulting father, case of murder of Bajrang Dal leader Raku Chaudhary
Nagda News । बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की हुई हत्या की गुत्थी करीब-करीब सुलझ गई है। हालांकि पुलिस ने तो खुलासा नहीं किया, लेकिन पुलिस ने जो कार्रवाई की है उनके सुत्रों के मुताबिक घटना का षडयंत्र तीन युवाओं द्वारा रचे जाने की बात सामने आई है।
तीनों युवा आपस में दोस्त हैं। षडयंत्र के बाद वारदात को अंजाम तरूण शर्मा ने दिया। जबकि षडयंत्र तरूण के साथी आर्यन आर्य व पृथ्वीराज पंवार ने मिल कर रचा। पुलिस ने पृथ्वीराज पंवार को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। जबकी आर्यन की तलाश में नागदा व आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी गई है।
फाईल फोटो : राकू चौधरी
इधर गुरूवार सुबह अंतिम संस्कार के पूर्व फिर हंगामा हो गया। सुबह 9 बजे मृतक राकू चौधरी के समर्थकों ने आरोपी आर्यन व विजय पटेल के घर पर पथराव कर दिया। हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई। हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं व चौधरी समर्थकों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपीयों को गिरफ्तार करे तथा उनके मकान तोडे़ उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मामला बढ़ता देख पुलिस आर्यन के घर पहुंची और उसके परिजनों को थाने ले गई। मौके पर पहुंचे प्रशासन के समक्ष विहिप के प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने मांग रखी थी कि एएसपी डॉ. रविन्द्र वर्मा सार्वजनिक रूप से खुलासा करें कि कार्रवाई कब की जाएगी।
इसके बाद एएसपी डॉ. वर्मा ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि मकान तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी। एएसपी के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे निकली जो पाडल्या रोड, भैरू चौराहा, तिलक मार्ग, थाना चौराहा, चंबल मार्ग होती हुई चंबल तट पर पहुंची जहां पर अंतिम संस्कार हुआ। घटना में उपयोग किया गया हथियार आर्यन का बताया जा रहा है।

यह कहानी आ रही सामने

पूरे घटनाक्रम में जो कहानी सामने आ रही वह यह है कि पुत्रों ने अपने पिता से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। चुंकि आर्यन के पिता यशवंत आर्य व चाचा कमल आर्य के साथ राकू चौधरी का वर्ष 2018 में विवाद हुआ था।
इसी प्रकार तरूण शर्मा के पिताजी महेश शर्मा के साथ भी विवाद हुआ था। आरोपी व मृतक एक ही मोहल्ले में रहते हैं। मोहल्ले में भी राकू का दबदबा था। इस भय को वह पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए तीनों युवाओं ने राकू की हत्या का षडयंत्र रचा।
पुलिस ने इन तीन युवाओं के अलावा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल आर्य, भारतीय किसान संघ के यषवंत आर्य व भाजपा के पूर्व पार्षद विजय पटेल के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह तीन नाम अभी जांच में हैं।
तीन मुख्य आरोपी में तरूण, आर्यन व पृथ्वीराज शामिल हैं। आर्यन यशवंत का पुत्र व कमल का भतिजा है, जबकि पृथ्वीराज के पिता झांझाखेडी सेवा सहकारी समिति के सचिव हैं। विजय पटेल व कमल आर्य भी चचेरे भाई हैं।
यह था घटनाक्रम
बुधवार दोपहर 1 बजे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी पर गोली से फायर कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना उस समय हुई थी जब चौधरी गीताश्री गार्डन स्थित अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे। चौधरी पर हमला तरूण शर्मा ने किया था। शर्मा ने तीन फायर किए थे।
घायल अवस्था में राकु को शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहॉं पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद शहर में तनाव फेल गया था। यहॉं तक की स्टेट हाईवे पर भी दो घंटे तक चक्काजाम किया गया था।
यह थे मौजूद
शव यात्रा में विहीप के प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा, सहमंत्री विनोद शर्मा, विभाग संगठन वासुदेव पण्ड्या, धर्मप्रचार प्रमुख जगदीश धाकड, जिला मंत्री जितेन्द्र पांचाल, प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश प्रजापत, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष भैरूलाल टाक, मोनू ठक्कर, अजय जाटवा, आरएसएस के विशाल बहल, मनीष सेन, सुनील जोशी, उज्जैन के हिन्दुवादी नेता रूपेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक मनोज राठी, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावतपूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, जितेन्द्र गेहलोत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल, राजेश धाकड़ सहित बडी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौजुद थे। अंतिम यात्रा के आगे-पीछे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
इसे भी पढ़े :
  • Nagda News : नागदा में बजरंग दल नेता की दिन दहाडे़ हत्या
  • मध्य प्रदेश बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन 2022 – Madhya Pradesh Bijli Bill Kaise Dekhe

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
nagda city news nagda district news nagda hospital news nagda junction news in hindi nagda junction news today in hindi nagda latest news in hindi nagda mp news Nagda news nagda news balaji channel nagda news channel nagda news epaper nagda news film Nagda News in Hindi nagda news today nagda news today live nagda news yesterday nagda ujjain news
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleNagda News : नागदा में बजरंग दल नेता की दिन दहाडे़ हत्या
Next Article NFT क्या है? जाने इसका महत्व | NFT Token meaning & it’s importance in hindi
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 11 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.