Newsसेहत

त्वचा में चमक और कसावट लाता है फेस सीरम, जानें इसके फायदे और सावधानियां

PROMOTED CONTENT

दोस्तों अब तक आपने फेसवॉश, फेसक्रीम, मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन फेस सीरम के बारे में  आप लोगों का ज्ञान शून्य यानी ना के बराबर होगा। लेकिन क्या आपकों पता है कि, फेस सीरम ब्यूटी इंडस्ट्री की दुनिया में बेहद ही तेजी से उभरता हुए एक उत्पाद है। नागदा की ब्यूटी एक्सपर्ट रोशनी जैन का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में फेस सीरम की डिमांड एकाएक तेजी से बढ़ी है। युवतियों में एक्ने, डेड स्किन, रिंकल्स, डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ने लगी है। दूसरी ओर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, फेस सीरम इन तमाम नुकसानों को कम करता है।

PROMOTED CONTENT

क्या है फेस सीरम?
ब्यूटी एक्सपर्ट रोशनी जैन ने बताया कि, फेस सीरम क्रीम से भिन्न होते हैं। क्रीम चेहरे की स्किन में जल्दी एब्जॉर्ब नहीं होता, लेकिन सीरम तेजी से एब्जाॅर्ब हो जाता हैं। इसका मुख्य काम स्किन को अंदर से नमी देना हैं। बढ़ते प्रदूषण और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के उपयोग के कारण से स्किन डैमेज होने लगती है। जिसे रिपेयर करने का कार्य सीरम करता है। इन्हें लगाने से चेहरे में कसाव, नमी और चमक बढ़ती है। तो अब आपकों यह समझ आ गया होगा कि, फेस सीरम क्या होता है

face-serum-brings-glow-and-tightening-to-the-skin-know-its-benefits-and-precautions

फेस सीरम लगाने के फायदे
सीरम दर्जनों प्रकार के होते हैं। प्रत्येक सीरम के भिन्न-भिन्न लाभ यानी के फायदे होते हैं। हमारे द्वारा कुछ फेस सीरम के फायदे क्रमश: बताए जा रहे हैं-

चेहरे का ग्लो बढ़ाए
चमकती और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो विटामिन सी सीरम लगाना चाहिए। विटामिन सी त्वचा के लिए गुणकारी होता है। इसे लगाने से स्किन टाइट होती है और चेहरे पर चमक बढ़ती है।

स्किन रिपेयर करें
फेस सीरम स्किन रिपयेरिंग में मुख्य भूमिका निभाता है। ब्यूटी एक्सर्ट रोशनी जैन का तर्क है कि, नियासिनामाइड फेस सीरम में विटामिन बी3 होता है। यह ऑइली स्किन के लिए बेहद ही कारगर है। साथ ही साथ ड्राई स्किन पर भी काम करता है। आजकल अलग-अलग तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करने पर जल्दी रिंकल्स की परेशानी शुरू हो गई। ऐसी महिलाएं जिन्हें अपने चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नहीं चाहिए उन्हें नियासिनामाइड सीरम लगाना चाहिए।

मुहांसों से बचाएं
आजकल मुहांसों से टीन एर्जस बेहद ही परेशान है। चेहरे पर मुहांसों की तकलीफ को दूर करने के लिए बाजार में मौजूद है, रेटिनोल फेस सीरम। यह एक एंटी-एजिंग सीरम है। इससे फाइन लाइन्स भी ठीक होती हैं। 25 की उम्र के बाद इस सीरम को लगाना शुरू कर देना चाहिए ताकि चेहरा आगे भी जवां दिखे। सीरम में विटामिन ए होता है, जो स्किन में कसावट लाने में सहायता करता है।

PROMOTED CONTENT

face-serum-brings-glow-and-tightening-to-the-skin-know-its-benefits-and-precautions

फेस सीरम लगाने का सही तरीका
हर सीरम को उपयोग करने का तरीका भी अलग होता है। यदि आपने भी सीरम लगाना शुरू किया है तो किसी डर्मेटॉलोजिस्ट से कंसल्ट करके ही लगाएं।

  • सबसे पहले साफ पानी से चेहरा धोएं।
  • सीरम के साथ टोनर की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अगर आप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 10 मिनट के गैप के बाद रेटिनोल सीरम लगा सकते हैं। 10 मिनट के बाद मॉश्चराइजर लगाएं। हर प्रोडक्ट के बाद थोड़ा गैप दें फिर लगाएं।
  • विटामिन सी सीरम फेसवॉश के बाद सीधे लगाया जा सकता है।
  • रेटिनोल सीरम दिन में न लगाएं। क्योंकि दिन में सन एक्सपोजर बढ़ जाता है। इस सीरम को रात में लगाएं। ब्यूटी एक्सपर्ट शगुफ्ता का कहना कोई भी सीरम रोजाना न लगाएं। जब तक आप इसके नियमित उपयोगी नहीं बन जाते तब तक अल्टरनेट डेज पर लगाएं। हफ्ते में दो बार ही लगाएं।
  • नियासिनामाइड सीरम कभी भी लगा सकते हैं। लेकिन इसे भी अल्टरनेट डेज पर ही लगाएं। इन सीरम को लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • एक साथ बहुत सारा सीरम न लगाएं। इसे एक पंप प्रेस करके ही लगाएं। मतलब बिंदी समान मात्रा में लगाएं।

सीरम खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें-

अपनी स्कीन टाइप के हिसाब से सीरम खरीदें। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो विटामिन सी सीरम फायदेमंद है। पर ध्यान रहे कोई भी सीरम खरीदने से पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही लगाएं। अपनी उम्र के हिसाब से सीरम खरीदें।
सावधानियां

  • फेस सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • ज्यादा मात्रा में सीरम न लगाएं। ज्यादा सीरम लगाने से स्किन डैमेज होने लगती है। स्किन इरिटेशन बढ़ जाती है।
  • चेहरे सीरम लगाने के बाद मसाज न करें। स्लाइट मोशन में चेहरे पर रब करें।

इसे भी पढ़े : 

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status