Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - जितिया व्रत 2022 जानें ! जीवित्पुत्रिका व्रत महत्व, तिथि, विधि और कथा
News 0 Views

जितिया व्रत 2022 जानें ! जीवित्पुत्रिका व्रत महत्व, तिथि, विधि और कथा

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
jivitputrika-jitiya-fasting-vrat-mahatva-katha-puja-vidhi-date-in-hindi
फोठो सोर्स : गूगल

जितिया व्रत 2022 जानें ! जीवित्पुत्रिका व्रत महत्व, तिथि, विधि और कथा. इस साल आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि रविवार, 18 सितंबर 2022 को है. इसी दिन महिलाएं पुत्र की सलामती की कामना के उद्देश्य से जितिया वा जीवित्पुत्रिका व्रत मनाएंगी. इस व्रत में मां अपने बच्चों के परम् कल्याण हेतु 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. माताएं इस उपवास में पानी की एक बूंद तक नहीं पीती है. यदि यह उपवास पानी से किया जाता है तो यह “खुर जितिया” कहलाता है.

आश्विन कृष्ण अष्टमी के प्रदोषकाल में पुत्रवती महिलाएं जीमूतवाहन का पूजन करती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार  कैलाश पर्वत पर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती को कथा सुनाते हुए कहते हैं कि आश्विन कृष्ण अष्टमी के दिन उपवास रखकर जो स्त्री सायं प्रदोषकाल में जीमूतवाहन की पूजन करती हैं तथा कथा सुनने के बाद आचार्य को दक्षिणा देती है, वह पुत्र-पौत्रों का पूर्ण सुख प्राप्त करती है. व्रत का पारण दूसरे दिन अष्टमी तिथि की समाप्ति के बाद ही किया जाता है. यह व्रत अपने नाम के अनुरूप फल देता है.

उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में व्रत अश्विन माह के कृष्ण पक्ष के दौरान सप्तमी तिथि से नवमी तिथि तक यानी तीन दिन तक व्रत रखा जाता है. व्रत के पहले दिन नाहाई-खाई कहलाता है इस दिन माता सुबह उठक उठकर, नित्य क्रिया से निवृत होकर नहाती है उसके बाद खाना बनाती है पुनः उस प्रसाद का सेवन करती है. दूसरे दिन, मां जीवितपुत्रिका व्रत के लिए 24 घंटे का उपवास करती है उपवास के दौरान अन्न जल और फल का पूर्णतः त्याग करती है. तीसरे दिन, माता नित्यक्रिया से निवृत होकर स्नान के बाद पारण के साथ व्रत समाप्त करती है.

jivitputrika-jitiya-fasting-vrat-mahatva-katha-puja-vidhi-date-in-hindi
फोटो सोर्स : गूगल

जितिया व्रत 2022 तिथि

एक दिन पहले अर्थात 17 सितम्बर को नहाय-खाय के साथ जिउतिया व्रत शुरू होगा.  इस वर्ष अष्टमी तिथि 17 सितंबर को रात करीब 18:16 बजे लगेगी और 18 सितंबर को रात करीब 20 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. जिसके कारण 18 सितम्बर के 18:16 बजे के बाद से पानी नहीं पीना चाहिए. इस व्रत के दिन माताएं पितृों का पूजन कर अपने बच्चों के लिए उनका आशीर्वाद भी लेती है. इस व्रत को करते समय केवल सूर्योदय से पहले ही खाया-पिया जाता है.

जितिया व्रत 2022 पूजन विधि

जितिया व्रत के पहले दिन उपासक महिलाएं स्नान करने के बाद पूजा करती हैं और फिर प्रसाद के रुप में भोजन ग्रहण करती है. दूसरे अर्थात अष्टमी के दिन सुबह स्नान के बाद माताएं पूजा-पाठ करती हैं और फिर पुरे दिन निर्जला व्रत रखती है.

अष्टमी को प्रदोष काल में माताएं जीमूतवाहन की पूजा करती हैं. जीमूतवाहन की कुशा से निर्मित प्रतिमा को धुप,दीप, अक्षत, नैवेद्य पुष्प, रोली, फल आदि अर्पित करके दोबार पूजन किया जाता है. जिसके बाद मिट्टी और गाय के गोबर से सियारिन और चील ( चुल्लो-सियारिन ) की प्रतिमा बनाई जाती है. प्रतिमा बन जाने के बाद उसके मांग में पीला या लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है. पूजा समाप्त होने के बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुना जाना जाता है या कथा स्वयं ही पढ़नी चाहिए.

व्रत के तीसरे दिन महिलाएं स्नान, पूजा तथा सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण करती हैं. इस दिन पारण में मुख्य रूप से मटर का झोर, चावल, पोई का साग, मरुआ की रोटी और नोनी का साग खाया जाता है.

कहाँ-कहाँ यह त्यौहार मनाया जाता है?

यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार राज्यों में मनाया जाता है. नेपाल में भी महिलाएं इसे पूरे उत्साह के साथ अच्छी तरह से मनाती हैं.

जितिया व्रत 2022 | जीवित्पुत्रिका व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार गन्धर्वों के राजकुमार जीमूतवाहन अत्यंत उदार, परोपकारी और बुद्धिमान थे. पिता ने वृद्धावस्था में वानप्रस्थ आश्रम में जाते समय जीमूतवाहन को राजसिंहासन पर बैठाया परन्तु इनका मन राज-कार्य में नहीं लग रहा था. अंततः वे अपने राज्य की जिम्मेदारी अपने भाइयों पर छोडकर स्वयं वन में पिता की सेवा करने चले गए.

जंगल में ही उनका विवाह मलयवती नामक राजकन्या से हो गया. एक दिन वन में विचरण करते हुए जीमूतवाहन काफी दूर तक चले गए, जहां पर उन्हें एक वृद्धा विलाप करती हुई दिखाई पड़ी. महिला से पूछने पर उसने रोते हुए कहा – मैं नागवंशकी स्त्री हूं और मुझे एक ही पुत्र है. पक्षिराज गरुड के समक्ष नागों ने उन्हें प्रतिदिन भक्षण हेतु एक नाग सौंपने की प्रतिज्ञा की हुई है. आज मेरे पुत्र शंखचूड की बलि का दिन है.

जीमूतवाहन ने वृद्धा को आश्वासन देते कहा – डरो मत, मैं तुम्हारे पुत्र के प्राणों की रक्षा करूंगा. आज तुम्हारे पुत्र के स्थान पर मैं स्वयं अपने आपको उसके लाल कपडे में ढंककर वध्य-शिला पर लेटूंगा. इतना कहकर जीमूतवाहन ने शंखचूड के हाथ से लाल कपडा ले लिया और वे उसे लपेटकर गरुड को बलि देने के लिए चुनी गई वध्य-शिला पर लेट गए.

अपने निश्चित समय पर गरुड अत्यंत वेग से आए और वे लाल कपडे़ में ढंके जीमूतवाहन को पंजे में दबोचकर पहाड़ के शिखर पर जाकर बैठ गए. अपने चंगुल में फंसे प्राणी की आंख में आंसू और मुंह से आह निकलता न देखकर गरुडजी बड़े आश्चर्यचकित हुए. उन्होंने जीमूतवाहन से परिचय देने को कहा. जीमूतवाहन ने पूरा वृतांत सुनाया.

गरुड जी उनकी बहादुरी और दूसरे की प्राण-रक्षा करने में स्वयं का बलिदान देने की हिम्मत से बहुत प्रभावित हुए. खुश होकर गरुड जी ने जीमूतवाहन को जीवन-दान दे दिया तथा नागों की बलि न लेने का वरदान भी दे दिया.

इस प्रकार जीमूतवाहन के अदम्य साहस से नाग-जाति की रक्षा हुई और तबसे पुत्र की सुरक्षा हेतु जीमूतवाहन की पूजा की परम्परा प्रारम्भ हो गई. मां अपने बच्चों के उन्नत स्वास्थ्य, सफलता, भाग्यवृद्धि और दीर्घायु के लिए इस दिन उपवास रखती है.

jivitputrika-jitiya-fasting-vrat-mahatva-katha-puja-vidhi-date-in-hindi
फोठो सोर्स : गूगल

जीवित्पुत्रिका व्रत महत्व  (Jivitputrika Vrat Mahatva):

कहा जाता हैं एक बार एक जंगल में चील और लोमड़ी घूम रहे थे, तभी उन्होंने मनुष्य जाति को इस व्रत को विधि पूर्वक करते देखा एवम कथा सुनी. उस समय चील ने इस व्रत को बहुत ही श्रद्धा के साथ ध्यानपूर्वक देखा, वही लोमड़ी का ध्यान इस ओर बहुत कम था. चील के संतानों एवम उनकी संतानों को कभी कोई हानि नहीं पहुँची लेकिन लोमड़ी की संतान जीवित नहीं बची. इस प्रकार इस व्रत का महत्व बहुत अधिक बताया जाता हैं.

इसे भी पढ़े :

  • पौराणिक जिउतिया व्रत कथा : बेटे को सर्प ने निगल तो मां ने किया खर जिउतिया व्रत
  • खर जिउतिया व्रत का कथा, चिलो-सियारिन जिउतिया व्रत कथा
  • जिउतिया व्रत कैसे किया जाता है?

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
jitiya 2022 jitiya festival 2022 jitiya puja katha in hindi jitiya vrat katha in hindi jivitputrika vrat katha in hindi जितिया जितिया कब है जितिया पर्व जितिया व्रत जितिया व्रत कब है
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,894 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 25 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Ocean Mysteries: समुद्र के अंदर छिपे ऐसे खतरनाक रहस्य जो आज भी अनदेखे हैं

25/05/2026
भोजन का अनदेखा असर

भोजन का अनदेखा असर: सात्विक भोजन के फायदे, तन-मन और धरती के लिए (संपूर्ण गाइड)

25/05/2026
सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी

सुबह की दो आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी: (2026) सफलता और मानसिक शांति का गुप्त सूत्र

25/05/2026

Silent लोग ज्यादा Observe क्यों करते हैं? जानिए शांत लोगों की Hidden Psychology

23/05/2026

नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या-क्या होता है? शरीर के अंदर चलने वाली रहस्यमयी प्रक्रियाएं

23/05/2026

रात में इंसान ज्यादा Emotional क्यों हो जाता है? Psychological और Scientific कारण

22/05/2026
Good Evening Motivational Quotes in Hindi

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

22/05/2026
Self Respect और Ego में क्या फर्क है

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 1)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 1)

22/05/2026

Living Happiness The Right Way (Part 2)

22/05/2026

खुशियों को सही तरीके से जिएं (भाग 2)

22/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.