Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Bihar News - चंपारण सत्याग्रह आंदोलन क्या था | Champaran Satyagraha Movement [History Date] Hindi
Bihar News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

चंपारण सत्याग्रह आंदोलन क्या था | Champaran Satyagraha Movement [History Date] Hindi

4 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram

Table of Contents

Toggle
  • क्या था चंपारण सत्याग्रह, 1917  (champaran movement against indigo planters)
    • चम्पारण सत्याग्रह आंदोलन का इतिहास (Champaran Satyagraha Movement History)
      • चंपारण के लोगों ने की गांधी से मुलाकात
      • 10 अप्रैल 1917, में चंपारण पहुंचे गांधी जी (Gandhi Arrived In Champaran, 10 April 1917)
      • करवाया स्कूलों का निर्माण
      • गांधी जी के खिलाफ किया केस दर्ज
      • गांधी जी को किया गया गिरफ्तार
    • चंपारण कृषि समिति का गठन किया गया (Champaran Agragarian Committee)
    • चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी अन्य बातें ( Facts about champaran movement)

चंपारण सत्याग्रह आंदोलन निबंध Champaran Satyagraha Movement In Hindi) 19th April 1917. चंपारण सत्याग्रह आंदोलन क्या था | Champaran Satyagraha Movement [History Date] Hindi

भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए अंग्रेजों की विरुद्ध गांधी जी के नेतृत्व में कई आंदोलन किए गए थे और इन्हीं आंदोलनों में से एक आंदोलन का नाम चंपारण सत्याग्रह था. जो कि किसानों के हित से जुड़ा हुआ था.19 अप्रैल, 1917 को शुरू किए गए इस आंदोलन को इस साल सौ साल पूरे होने को आए हैं. आखिर क्या था ये आंदोलन और क्यों किया गया था ये आंदलोन, इसके बारे में आज हम आपको हमारे पोस्ट के जरिए जानकारी देने जा रहे हैं.

क्या था चंपारण सत्याग्रह, 1917  (champaran movement against indigo planters)

‘चंपारण’ बिहार प्रांत का एक जिला है और इस जिले के किसानों की सहायता करने के लिए इस आंदोलन को शुरू किया गया था. जिसके चलते इस आंदोलन का नाम चंपारण रख दिया गया था. इस जिले के किसानों से जबरदस्ती नील की खेती करवाई जा रही थी. जिससे  इस जिले के किसान बेहद ही चिंतित थे. कारण बारमबार नील की खेती करने से जमीन बंजर हो रही थी. किसानों को उनके खेत के अधिकतर भाग (20 हिस्सों में से 3 भागों) में ये खेती करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. जिसके कारण किसान किसी भी खाने की चीज की खेती नहीं कर पा रहे थे. जिस वक्त बिहार के इस जिले में ये सब हो रहा था, इसी वक्त हमारे देश को आजाद करवाने की लड़ाई भी शुरू हो गई थी.

आंदोलन का नाम (Movement Name)चंपारण सत्याग्रह
कब शुरू हुआ (Starting Date)19 अप्रैल,साल 1917
कब तक चला (Duration)करीब एक साल तक
कहां किया गया ये आंदोलन (Location)चंपारण जिला, बिहार, भारत
किस लिए किया गया ये आंदोलनकिसानों के हक के लिए
किसके नेतृत्व में किया गया ये आंदोलन (Leadership)महात्मा गांधी
किन-किन राजनेताओं ने लिया हिस्साब्रजकिशोर प्रसाद,राजेंद्र प्रसाद,अनुग्रह नारायण सिन्हा, रामनवमी प्रसाद, जे बी कृपलानी और इत्यादि

चम्पारण सत्याग्रह आंदोलन का इतिहास (Champaran Satyagraha Movement History)

चंपारण के लोगों ने की गांधी से मुलाकात

‘चंपारण’ के साहूकार राज कुमार शुक्ला और संत राउत ने गांधी जी से लखनऊ पहुंचकर मुलाकात की थी और गांधी जी को चंपारण के किसानों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी थी. लेकिन गांधी जी के पास बिहार आने के लिए समय नहीं था और उन्होंने राज कुमार शुक्ला के साथ बिहार आने से मना कर दिया. लेकिन राज कुमार शुक्ला अपनी जिद्द पर अड़े रहे और उन्होंने गांधी जी को बिहार आने के लिए मना लिया.

गांधी जी ने राज कुमार शुक्ला से वादा करते हुए कहा कि कोलकाता के दौरे के बाद वो अपने कुछ साथियों के साथ सीधे बिहार आएंगे. लेकिन गांधी जी के इस वादे के बाद भी शुक्ला जी  गांधी जी के साथ ही रहे और उनके साथ कोलकाता चले गए.

दरअसल शुक्ला और राउत के पास भी कुछ जमीन थी और इनकी जमीन पर भी नील की खेती करवाई जा रही थी. जिससे ये भी काफी परेशान थे और ये हर हालत में गांधी जी को अपने जिले में लाना चाहते थे, ताकि गांधी जी इनकी समस्या का हल निकाल सकें.

10 अप्रैल 1917, में चंपारण पहुंचे गांधी जी (Gandhi Arrived In Champaran, 10 April 1917)

चंपारण के किसानों पर हो रहे अत्याचारों की जानकारी मिलने के बाद गांधी जी ब्रज किशोर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, नारायण सिन्हा और रामनाथवी प्रसाद सहित अपने कई साथियों के साथ 10 अप्रैल को इस जिले में पहुंचे. यहां पहुंचकर इन्होंनें यहां के किसानों से मुलाकात की और इस जिले के कई गाँवों का दौरा किया. दौरा करने के दौरान गांधी जी ने पाया की यहां के गांव के लोग अशिक्षित हैं, जिसके कारण यहां के जमींदारों द्वारा इनका शोषण किया जा रहा है.

इस जिले के गांवों की हालातों को सुधारने के लिए गांधी जी ने अपने वकील मित्रों के साथ यहां के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के कार्य शुरू करना शुरू कर दिए.

करवाया स्कूलों का निर्माण

  • चंपारण पहुंचकर सबसे पहले यहां पर एक स्कूल को बनवाया. ये स्कूल बरहरवा लखनसेन गांव में बनवाया गया था.
  • स्कूल का निर्माण करवाने के बाद गांधी जी ने यहां के लोगों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने का काम किया. इतना ही नहीं गांधी जी ने यहां के लोगों को साफ-सफाई का महत्व भी बताया और यहां के गांवों में फैली गंदगी को साफ भी करवाया.
  • इसके अलावा गांवों की औरतों और छोटी जातियों के लोगों के प्रति हो रहे भेदभाव को भी कम करने के लिए गांधी जी ने कई कार्य किए.
  • बरहरवा लखनसेन गांव में स्कूल का निर्माण करवाने के बाद गांधी जी ने दो और स्कूल का निर्माण इस जिले में करवाया था. जिनमें से एक स्कूल पश्चिम चंपारण में 30 नवंबर, 1917 को बनवाया गया था और दूसरा स्कूल मधुबन में 17 जनवरी, 1918 में बनवाया गया था. इन दोनों स्कूलों को बनवाने में संत राउत ने गांधी ने जी की मदद की थी.
  • वहीं गांधी जी के इन प्रयासों में इनकी मदद और भी कई जाने माने नेताओं ने की थी और जवाहरलाल नेहरू जी भी गांधी जी के इस अभियान से जुड़ गए थे.

गांधी जी के खिलाफ किया केस दर्ज

  • जब गांधी जी, इस जिले में पहुंचे तो इस जिले के मजिस्ट्रेट ने इन्हें एक नोटिस जारी किया. नोटिस में मजिस्ट्रेट ने कहा कि वो चंपारण जिले में नहीं रह सकते हैं और पहली ट्रेन से वो वापस लौट जाएं.
  • लेकिन गांधी जी ने मजिस्ट्रेट के इस आदेश को नहीं माना, जिसके कारण गांधी जी को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया. वहीं मजिस्ट्रेट ने गांधी जी को एक और पत्र लिखकर कहा कि , ‘अगर आप इस जिले को छोड़ देते हैं और वापस नहीं लौटने का वादा करते हैं, तो आपके खिलाफ दर्ज किया गया मामला वापस ले लिया जाएगा.’
  • मजिस्ट्रेट के इस पत्र का जवाब देते हुए गांधी जी ने कहा कि ‘मैं मानवता और राष्ट्रीय सेवा प्रदान करने के लिए यहां आया हूं. चंपारण मेरा घर है और मैं यहां के पीड़ित लोगों के लिए काम करूंगा’. मैं इस जिले से अभी नहीं जा सकता.

गांधी जी को किया गया गिरफ्तार

इस जिले में अशांति पैदा करने के आरोप के चलते यहां की पुलिस ने गांधी जी को हिरासत में ले लिया. गांधी जी के गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही यहां के किसानों को लगी तो उन्होंने पुलिस स्टेशन सहित कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. जिसके बाद यहां की अदालत को गांधी जी को रिहा करना पड़ा.

चंपारण कृषि समिति का गठन किया गया (Champaran Agragarian Committee)

इस दौरान ब्रिटिश सरकार को गांधी जी की ताकत का अनुभव हो चुका था और ब्रिटिश सरकार ने किसानों की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया और इस समिति का हिस्सा गांधी जी को भी बनाया गया.

इस समिति के गठन के कुछ महीनों के भीतर चंपारण कृषि विधेयक पारित किया गया. इस विधेयक की मदद से किसानों को काफी राहत दी गई और जमींदारों की मनमानी पर लगाम लगाई गई. किसानों के लिए अधिक मुआवजा देने और खेती पर नियंत्रण देने का जिक्र भी इस विधेयक में किया गया और इस तरह से गांधी जी ने यहां के किसानों की मदद की.

चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी अन्य बातें ( Facts about champaran movement)

  • ये सत्याग्रह भारत में गांधी जी का पहला डिसओबेडिएंस मूवमेंट था. इस मूवमेंट के साथ ही अंग्रेजों को गांधी जी की ताकत के बारे में पता चला था.
  • इसी आंदोलन के दौरान ही पहली बार संत राउत ने गांधी जी को “बापू” के नाम से पुकारा था. जिसके बाद से गांधी जी को बापू कहा जाने लगा था.
  • चंपारण सत्याग्रह मूवमेंट के सौ साल होने पर सरकार ने स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को बिहार में शुरू किया है. इस राज्य में सीवरेज प्रॉटेक्ट्स शुरू किया गया है. इस प्रॉजेक्ट के लिए सराकर 1,000 करोड़ रुपये देगी. इसके अलावा इस राज्य में कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो कि साफ सफाई से जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़े :

  • Gandhi Jayanti Essay in Hindi | गांधी जयंती पर निबंध हिंदी में
  • गांधी जयंती पर भाषण (Speech On Gandhi Jayanti In Hindi)

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
champaran and kheda satyagraha movement champaran satyagraha movement champaran satyagraha movement was against which system satyagraha movement in champaran bihar short note on champaran satyagraha movement चंपारण सत्याग्रह कब हुआ था चंपारण सत्याग्रह कहाँ हुआ चंपारण सत्याग्रह का महत्व चंपारण सत्याग्रह का विरोध किसने किया चंपारण सत्याग्रह क्यों हुआ चंपारण सत्याग्रह दृष्टि आईएएस चंपारण सत्याग्रह पर टिप्पणी लिखें
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticlePitru Paksha 2023 Dates: पितृपक्ष कैलेंडर 2023, किस दिन कौन सा श्राद्ध
Next Article Bet on your favourite Sports on Cricaza Sportsbook & Win Big
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 12 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.