हिंदी लोक

2000 का नोट क्यों बंद हो रहा है और कब से बंद होगा?

2000 का नोट क्यों बंद हो रहा है और कब से बंद होगा | 2000 Ka Note Kyu Band Ho Rha Hai

भारतीय रिजर्व बैंक मई में एक आवश्यक निर्देश जारी किया हैं, जिसमें यह कहा गया है कि, 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। साथ ही आगामी दिनों में 2000 के नोट को बैंको में बदलने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी। आम भारतीय नागरिक 30 सितम्बर 2023 तक 2000 के नोटों को बैंक में जमा करवा सकती है। रुपए को बदलवा कर आम नागरिक 500, 200 अथवा अन्य नोट ले सकती है। लेकिन दाेस्तों क्या आप जानते हैं कि 2000 का नोट क्यों बंद हो रहा है? और 2000 का नोट कब से बंद होगा? यदि नहीं जानते तो चिंता की कोई बात नहीं हैं, आज हम पोस्ट के जरिए बताएंगे कि, 2000 Ka Note Kyu Band Ho Rha Hai

2000 का नोट क्यों बंद हो रहा है और कब से बंद होगा | 2000 Ka Note Kyu Band Ho Rha Hai

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर.गांधी (R Gandhi) का तर्क है कि भारत को 500 रुपए से अधिक मूल्यवर्ग के नोटों की आवश्यकता नहीं है, कारण वर्तमान समय में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। गांधी ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि, 2000 के नोटों की समय सीमा भी हो चुकी है और क्लीन नोट पॉलिसी के तहत इन नोटों को बंद किया जाना है। क्लीन नोट पॉलिसी में फटे पुराने नोटों को बाज़ार से समाप्त करना होता है तथा उनके स्थान पर चलन में आने वाले नए नोट लाना होते हैं।

2000-ka-note-kyu-band-ho-rha-hai
2000 Ka Note Kyu Band Ho Rha Hai

क्यों छापे गये थे 2000 के नोट

आपको बता दें कि, 8 November 2016 को हुई नोट बंदी में पुराने 500 तथा 1000 के नोट बंद कर दिए गये थे, और भारत सरकार को कम समय में जनता के पास नए नोट पहुचाने थे, जिस कारण 2000 के नोट छापे गये थे। इसलिए 500 रुपए के नोट छापने में अधिक समय लगता है इसलिए शॉर्ट टर्म के लिए 2000 के नोट लाये गए थे। वर्तमान में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 3.62 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट सर्कुलेशन में हैं, जबकि 2018-2019 में सरकार ने 2 हजार रुपये के नोट की छपाई बंद कर दी थी। वेसे भी 2000 के नोटों का उपयोग ना के बराबर होता है।

2000 का नोट कब से बंद होगा?

आम जनता 30 सितम्बर तक 2000 के नोट को बैंक में जमा करवा सकती है या उन्हें दूसरे नोटों में बदलवा सकती है।

नोट बदलवाने के नियम

  • भारतीय नागरिक किसी भी बैंक से नोट बदलवा सकती है।
  • एक व्यक्ति एक बार में केवल 20,000 तक के 2000 के नोट बदलवा सकता है।
  • 50000 रुपए से अधिक के 2000 के नोट जमा करने पर रुपयों के बारे में पूरा ब्योरा देना होगा।
  • नोट जमा करने और बदलवाने के लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा।

FAQs

नोट बदलने के लिए क्या करें?

नोट बदलने के लिए किसी भी नजदीकी बैंक में जा सकते हैं।

नोट कितनी जगह छपते हैं?

भारत में नोट चार शहरों में छपते हैं जिसमें नासिक, देवास, मैसूर एवं सालबोनी शामिल हैं।

नोट बंदी कब कब हुई थी?

भारत में नोट बंदी 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे हुई थी।

200 रुपये के बैंक नोट पर किसका रूपांकन छपा है?

200 रुपये के बैंक नोट पर सांची स्तूप का रूपांकन छपा है।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status