Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - सरपंच के अधिकार और कार्य | Sarpanch Ke Karya | Duties of Sarpanch in Hindi
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

सरपंच के अधिकार और कार्य | Sarpanch Ke Karya | Duties of Sarpanch in Hindi

52 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
sarpanch-ke-adhikar-aur-sarpanch-ka-chunav
Sarpanch Ke Karya

Table of Contents

Toggle
  • सरपंच पद की महत्ता (importance of sarpanch post)
  • सरपंच चुनाव में कैसे होता है सीटों का निर्धारण
  • सरपंच बनने की योग्यता
  • सरपंच बनने के लिए जरूरी कागजात(डाक्यूमेंट्स)
  • सरपंच के अधिकार और शक्तियां
  • सरपंच की जिम्मेदारी
  • सरपंच के कार्य (sarpanch ke karya)
  • सरपंच को पद से हटाने की प्रक्रिया
  • अविश्वास प्रस्ताव के नियम

सरपंच के अधिकार और कार्य | Sarpanch Ke Karya | Duties of Sarpanch in Hindi

Powers, roles and duties of sarpanch in hindi : दशकों से ग्रामीण भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवन में पंचायतों का हस्तक्षेप रहा है। इन पंचायतों को प्रशासनिक तरीके से चलाने की जिम्मेदारी स्वयं ग्रामवासियों को सौंपी गई है। जिसे आम भाषा में ‘स्वशासन’ कहते हैं। इसी स्वशासन के मुखिया यानी प्रमुख को सरपंच (sarpanch) कहते हैं। स्थानीय स्वशासन में सरपंच (sarpanch) पद बहुत बेहद ही प्रतिष्ठित और गरिमापूर्ण होता है। सरपंच ग्रामसभा द्वारा निर्वाचित ग्राम पंचायत का सर्वोच्च प्रतिनिधि होता है। जिसे ग्रामवासी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनते हैं। आपकों जानना जरूरी हैं कि, भारत के अन्य प्रांताें में सरपंच पद को अधिकांश राज्यों में ग्रामप्रधान, सरपंच, मुखिया, ग्राम्य प्रमुख या अन्य नामों से भी जाना जाता है।

sarpanch-ke-adhikar-aur-sarpanch-ka-chunav
Sarpanch Ke Karya

सरपंच पद की महत्ता (importance of sarpanch post)

पंचायती राज अधिनियम-1992 बाद सरपंच पद की गरीमा और अधिक बढ़ गई है। केंद्र और राज्य सरकार ग्राम्य विकास की तमाम योजनाएं इन्हीं पंयायतों के जरिए संचालित करती है। जिसका सीधा लाभ ग्रामवासियों को मिलता है। जैसा कि, हम सभी को विधित है कि, वर्तमान समय में पंचायतों में हर साल लाखों रुपए ग्राम्य-निधि में सरकार द्वारा भेजी जाती है।सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का आवंटन भारत के सभी ग्राम पंचायत को करती है। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद-243 के तहत पंचायती राज व्यवस्था में ग्रामसभा और ग्राम पंचायत के गठन का प्रावधान निहित है। सरल भाषा में समझा जाए तो, जिस प्रकार से देश में मंत्रिमंडल के प्रमुख प्रधानमंत्री होते हैं, ठीक उसी प्रकार ग्रामसभा और पंचायत का प्रमुख सरपंच होता है। सरपंच ग्राम पंचायत के सभी वार्ड पंचों की मदद से ग्राम के विकास कार्यों का संचालन करता है। अतः सरपंच और ग्राम पंचायत की भूमिका गाँव के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

आइए, अब समझते हैं कि भारत देश में सरपंचों का चुनाव कैसे होता हैं?

भारत देश में करीब 2 लाख 39 हजार ग्राम पंचायतें हैं। जिनके अंतर्गत करीब छह लाख ग्राम आते है। इन ग्रामीण ईलाकों में पंचायत चुनाव कराकर स्थानीय शासन स्थापित करने की व्यवस्था है।

ग्राम पंचायत का निर्माण जनसंख्या के मान पर किया जाता है। इन ग्राम पंचायत के लिए प्रत्येक राज्य में अलग-अलग जनसंख्या तय की गई है। इन ग्राम पंचायतों में कई वार्ड भी होते हैं जिनके प्रतिनिधि को वार्ड पंच कहा जाता है।

सरपंच का चुनाव प्रत्येक 5 वर्ष के बाद ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में शामिल मतदातों के द्वारा किया जाता है। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को राज्य चुनाव आयोग सरपंच घोषित करती है। सरल भाषा में समझा जाए तो, वार्डों में भी जिस उम्मीदवार को सर्वाधिक वोट मिलते हैं, वह उस वार्ड का वार्ड-पंच घोषित हो जाता है।

सरपंच चुनाव में कैसे होता है सीटों का निर्धारण

दोस्तों अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि, ग्राम पंचायत में सीटों का निर्धारण किस प्रकार किया जाता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम की जनसंख्या के अनुपात और रोस्टर व्यवस्था के आधार पर SC/ST और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए सीट निर्धारित करती है। महिलाओं के लिए पंचायती राज अधिनियम में 50% सीटें आरक्षित है। ग्राम में उसी वर्ग का सरपंच बनता है, जिस वर्ग के लिए पंचायत में सीट आरक्षित की गई है।

जैसे-

महिला सीट निर्धारित है, तो वहाँ सिर्फ महिला ही सरपंच बन सकती हैं। इसी प्रकार SC/ST और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित सीट पर उसी वर्ग की महिला या पुरूष चुनाव के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। यही व्यवस्था वार्ड पंचों के लिए भी अपनाई जाती है यह आरक्षण प्रणाली चक्रानुक्रम/रोस्टर के अनुसार आवंटित की जाती है। जो प्रत्येक 5 वर्ष बाद बदल दिए जाते हैं।

सरपंच बनने की योग्यता

👉 सरपंच पद के उम्मीदवार का नाम उस ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।

👉 उसकी उम्र 21 साल से कम नहीं होना चाहिए।

👉 वह राज्य विधानमंडल द्वारा बनाए गए कानून के अधीन पंचायत का सदस्य निर्वाचित होने के योग्य हो।

👉 सरकारी कर्मचारी सरपंच/वार्ड पंच का चुनाव नहीं लड़ सकता।

👉 सरपंच बनने के लिए कई राज्यों में 8वीं पास या साक्षर होना जरुरी है। लेकिन यह बाध्यता सभी राज्यों में नहीं है।

सरपंच बनने के लिए जरूरी कागजात(डाक्यूमेंट्स)

सरपंच या वार्ड पंच का चुनाव आप तभी लड़ सकते हैं जब आपके पास नामांकन के दौरान जरूरी कागज़ात हो।

जैसे-

  1.   आधार कार्ड या पैन कार्ड 
  2.   मतदाता पहचान-पत्र
  3.   पासपोर्ट साइज फोटो
  4.   मूल निवास प्रमाण पत्र
  5.   आरक्षित श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र 
  6.   पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र
  7.   शौचालय का शपथ-पत्र
  8.   सरकारी कर्मचारी नहीं होने का शपथ पत्र
  9.   अभ्यर्थी के परिवार की आर्थिक स्थिति, चल-अचल सम्पति, शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे में शपथ-पत्र जो 50 रुपए के स्टॉम्प पर प्रस्तुत करना होगा और शपथ-पत्र नोटरी से प्रमाणित होना भी अपेक्षित है।

Note- 👉आपकों जानना जरूरी हैं कि, भिन्न-भिन्न राज्यों में कुछ दस्तावेज अलग भी हो सकती हैं। जिसके लिए आप पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद ब्लॉक/खंड कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

सरपंच के अधिकार और शक्तियां

  • सरपंच ग्रामसभा तथा ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने और अध्यक्षता करने की शक्तियाँ प्राप्त है।
  • ग्राम पंचायत के कार्यकारी और वित्तीय शक्तियाँ सरपंच को प्राप्त होती है।
  • ग्राम पंचायत के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों पर भी प्रशासकीय देखरेख और नियन्त्रण रखने का अधिकार सरपंच को है।

सरपंच की जिम्मेदारी

गाँव का प्रमुख होने नाते सरंपच ग्रामसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है। पंचायत राज अधिनियम-1992 के अनुसार सरपंच ग्रामसभा की बैठक आयोजित करने के लिए बाध्य भी है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो ग्रामसभा द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा सकती है।

👉 प्रतिवर्ष ग्रामसभा की कम से कम 4 बैठकें आयोजित करना सरपंच का अनिवार्य दायित्व है। सरपंच को चाहिए कि गाँव में सर्वांगीण विकास के लिए कई कदम उठाए।

👉 सरपंच को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्रामसभा की बैठकों में दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता के साथ चर्चा की जाए।

👉 ग्राम सभा की बैठकों में लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरपंच को उपाय करने चाहिए । सरपंच को सभी वर्गों के लोगों, खासकर SC/ST, पिछड़े वर्गों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अलावा सभी कोअपनी शिकायतों को दर्ज करने और ग्रामसभा में सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

सरपंच के कार्य (sarpanch ke karya)

सरपंच गाँव का मुखिया होता है उसे गाँव के मुखिया के रूप में गाँव की भलाई के लिए फैसले लेने होते हैं। मुख्य रूप से सरपंच निम्नलिखित कार्य करता है।

जैसे-

  • गाँव में सड़कों का रखरखाव
  • पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना
  • सिंचाई के साधन की व्यवस्था
  • दाह संस्कार और कब्रिस्तान का रखरखाव करना
  • प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना
  • खेल का मैदान वा खेल को बढ़ावा देना
  • स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना
  • गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा व्यवस्था
  • आँगनवाड़ी केंद्र को सुचारु रूप से चलाने में मदद करना

सरपंच को पद से हटाने की प्रक्रिया

पंचायतीराज अधिनियम के तहत सरपंच के खिलाफ दो साल पहले तक अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता। वार्डपंचों के 2/3 बहुमत मिलने पर सरपंच को पदमुक्त किया जा सकता है।

अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

सरपंच के अविश्वास प्रस्ताव की लिखित नोटिस जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिला पंचायत राज अधिकारी को दी जानी चाहिए, जिसमें ग्राम पंचायत के आधे सदस्यों के हस्ताक्षर होने ज़रूरी होते हैं। नोटिस में पदमुक्त करने के सभी कारण का उल्लेख होना चाहिए।

हस्ताक्षर करने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों में से तीन सदस्यों का जिला पंचायतीराज अधिकारी के सामने उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सूचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी गाँव में एक बैठक बुलाएगा

इसके बाद ‘अविश्वास-प्रस्ताव’ पर चर्चा कराने के लिए किसी अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। अविश्वास-प्रस्ताव की सूचना, अधिकारी द्वारा 15 दिन पहले सरपंच को दे दी जाती है।

इसके बाद ग्राम पंचायत की बैठक आहूत कर इस पर निर्णय किया जाता है। बैठक में सरपंच को बहुमत  नहीं मिलने पर सरपंच को पदमुक्त कर दिया जाता है।

अविश्वास प्रस्ताव के नियम

👉Note

  • पंचायती राज अधिनियम के अनुसार कुछ राज्यों में अविश्वास प्रस्ताव सरपंच के निर्वाचित होने के बाद दो वर्षों तक और कार्यकाल के अंतिम छ: महीनों के शेष रहने के दौरान नहीं लाया जा सकता है।
  • यदि सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होता है तो अगले एक वर्ष तक पुन: अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है।

संक्षेप में कहें तो सरपंच का पद बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारियों वाला है। यदि ग्राम पंचायत किसी गाँव के विकास के लिए रीढ़ की हड्डी है, तो सरपंच या गाँव का मुखिया उस रीढ़ की हड्डी को अपने अच्छे कामों से मजबूती देता है।

ये भी पढ़ें- 

  • Lal Sarso (Red Mustard) Ki Kheti Kaise Kare – लाल सरसों की खेती
  • मशरूम की खेती करके लाखों कैसे कमायें – Mushroom Ki Kheti Kaise Kare
  • Lal Mooli (Red Radish) Ki Kheti Kaise Kare – लाल मूली की खेती कैसे करें

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Sarpanch Sarpanch Ke Karya
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleLal Sarso (Red Mustard) Ki Kheti Kaise Kare – लाल सरसों की खेती
Next Article श्री राम स्तुति – श्री रामचंद्र कृपालु भजुमन – Shree Ramachandr Krpaalu Bhajuman
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 21 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 12 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 11 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

gandhi jayanti

Gandhi Jayanti 2026: 2 अक्टूबर को कौन सी जयंती है? 157वीं गांधी जयंती का इतिहास, भाषण, निबंध, अनमोल विचार व महत्व

01/10/2026
drishyam 3

Drishyam 3 Release Date, Cast, Leaked Story & Climax: दृश्यम 3 का सबसे बड़ा खुलासा, जानें 2 अक्टूबर का अंतिम सच और रिलीज डेट

01/10/2026
उत्तर रेलवे शुद्ध पानी

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

23/09/2026
hero motors share price

Hero Motors Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2030: क्या ₹6,800 पार करेगा शेयर? जानें टेक्निकल व फंडामेंटल एनालिसिस

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है: 8 या 9 नवंबर? जानें शास्त्रसम्मत सही तारीख, लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त व संपूर्ण पंचांग

23/09/2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

23/09/2026
दिवाली 2026 में कब है

दिवाली 2026 में कब है? जानें 8 नवंबर की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

22/09/2026
Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.