Nagda

नागदा में क्षय रोग पर माॅड्यूलर प्रशिक्षण का आयोजन

Nagda News. क्षय रोग पर दो दिवसीय मॉड्यूलर प्रशिक्षण का आयोजन बस स्टैंड स्थित नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में  उज्जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में उज्जैन जिला क्षय अधिकारी डाॅ. सुनीता परमार और मास्टर ट्रेनर के रूप में डाॅ. रेणुका डामोर द्वारा की अगुवाई में किया गया।

modular-training-organized-on-tuberculosis-in-nagda
पेरामेडिकल स्टाफ को क्षय रोग के बारे में जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी।

समापन गुरुवार दोपहर को किया गया। क्षय रोग पर आयोजित प्रशिक्षण में बी.एम.ओ. डाॅ. कमल सोलंकी ने नागदा/खाचरोद ब्लाॅक में चल रहे टी.बी. कार्यक्रम के बारे में उपस्थितों को संबोधित किया।

नागदा टी.बी यूनिट में कार्यरत टी.बी. सुपरवाईजर नीतू शर्मा द्वारा क्षय रोग के लक्षण, निदान, उपचार, जांच इत्यादि के साथ क्षय रोग के माॅड्यूलर प्रशिक्षण के बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला क्षय अधिकारी डाॅ. परमार ने प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य टी.बी. उन्मूलन इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

modular-training-organized-on-tuberculosis-in-nagda
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पैरामेडिकल स्टॉफ।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अपने स्तर पर क्षय रोग संबंधी सभी जानकारी और पोषण योजना, निःशुल्क जांच, लक्ष्य, प्राइवेट, शासकीय, दवाईयां, उपचार कार्ड दी जाने वाली स्वास्थ्य शिक्षा सभी के बारे में बताया गया।

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

इसे भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status