Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - महज 50 रुपये में 1000 KM चलती है यह ई-साइकिल
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

महज 50 रुपये में 1000 KM चलती है यह ई-साइकिल

1 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
nexzu-mobility-e-cycle
फोटो : Nexzu

Table of Contents

Toggle
  • अतुल्य मित्तल ने शुरू किया स्टार्टअप (Atulya Mittal)
  • बचत के सौदा है ‘इलेक्ट्रिक साइकिल’
  • कीमत भी है आकर्षक
  • दमदार बैटरी के साथ है पावरफुल मोटर
  • नार्मल सॉकेट से होगी चार्ज
  • चार रंगों के साथ है शानदार डिजाइन
  • ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ाएगी आगे
  • कहाँ से खरीदें

महज 50 रुपये में 1000 KM चलती है यह ई-साइकिल, फोन की तरह चार्ज किया जा सकता है nexzu mobility e cycle

90 के दशक की बात करें तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि आने वाले कुछ सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) का कारोबार इतनी जोर पकड़ लेगा. सबको यही लगता था कि भला इन गाड़ियों को चार्ज करना कितना परेशानी भरा काम होगा. लेकिन जबकि ईंधन से चलने वाली गाड़ियों को तेल भरवा के चाहे जहाँ दौड़ाओ. लेकिन पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बाद हालात और नज़रिया लोगों का अब दोनों बदल रहा है. सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देने की शुरुआत की है, उससे काफी बदलाव दिखाई पड़ने लगा है.

nexzu-mobility-e-cycle
Nexzu Mobility founder Atulya Mittal

सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मानें तो 22 मार्च 2020 लॉकडाउन के कारण भले ही बेहद  चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 फीसदी तक बढ़ी है. कारण लॉकडाउन के बाद हर कोई अपने वाहन से सफ़र करने की चाहत रखता है. वहीं दूसरी ओर जब तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, तो इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के पास एक विकल्प बनकर उभरा है. ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ खरीदने में बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

अतुल्य मित्तल ने शुरू किया स्टार्टअप (Atulya Mittal)

पुणे स्थित नेक्सजू मोबिलिटी (Nexzu Mobility) एक स्टार्टअप है जो भारत में ई-साईकल का निर्माण करती है.  स्टार्टअप को साल 2015 में अतुल्य मित्तल (Atulya Mittal) ने शुरू किया था. अतुल्य हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से शिक्षित हैं. अतुल्य द्वारा मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में यह बात उभर कर आई हैं कि, जब एक बार एक अपनी कंपनी ‘पापा जाॅन इंडिया’ के लिए पिज्जा डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर या साइकिल ढूँढने गए तो कहीं नहीं मिली, तो उन्हें बड़ा दुख हुआ. इसी बात को समझते हुए अतुल्य मित्तल ने सोचा क्यों ना एक ई-साइकिल की कंपनी बनाई जाए. जो लोगों के लिए कम क़ीमत में ई-साइकिल उपलब्ध करवाए. उन्होंने आगे चलकर इसी स्टार्टअप पर दांव लगाया. जो बीते दो सालों से बेहद तेजी पर है.

nexzu-mobility-e-cycle
फोटो : Nexzu

बचत के सौदा है ‘इलेक्ट्रिक साइकिल’

अतुल्य का कहना है कि, कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया जूझ रही है, वर्तमान परीस्थितियों और हालात को देखते हुए इलेक्ट्रिक साइकिल या स्कूटर बचत का सौदा है. यदि हम इलेक्ट्रिक साइकिल की बात करें तो 0.2 किलोमीटर की दर से चार्ज करती है, लेकिन इसी की जगह यदि हम कोई ईंधन से चलने वाला स्कूटर देखें तो 1.5 रुपए प्रति किलोमीटर का ख़र्चा आता है. जबकि तेल की कीमतें दिनों दिन आसमान को छू रही है, ऐसे में आज इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना किसी भी तरह से नुक़सान का सौदा नहीं जाता. अतुल्य का तर्क यह भी हैं कि 10 रुपए की बिजली से चार्ज करके उनकी साइकिल 150 किलोमीटर और स्कूटर 45 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

कीमत भी है आकर्षक

अतुल्य की कंपनी की इस ई- साइकिल और स्कूटर पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ हैं. ऐसे में इसे खरीदने पर देश का पैसा देश में ही काम आएगा. इनकी ये साइकिल बेहद हल्की है और इसमें पुर्जे भी बेहद कम लगे हैं. ऐसे में इसकी साफ-सफाई और मेंटेनेंस का ख़र्च भी ना के बराबर है. नेक्सजू मोबिलिटी की ये साइकिल फिलहाल दो वैरायटी में उपलब्ध है. पहला ROMPUS और दूसरा ROADLARK है.

nexzu-mobility-e-cycle
फोटो : Nexzu

यदि हम इसकी क़ीमत की बात करें तो सबसे कम क़ीमत 31, 980 रुपए है. वहीं दूसरी Roadlark साइकिल की क़ीमत 42, 317 है. ये क़ीमत भले की आपको आम साइकिलों के मुकाबले ज़्यादा हो, लेकिन मेंटेनेंस का ख़र्च और ईंधन का ख़र्च घटा दिया जाए तो दूसरे वाहनों से काफ़ी सस्ती पड़ती है.

दमदार बैटरी के साथ है पावरफुल मोटर

यह कंपनी महाराष्ट्र (Maharashtra) के नज़दीक पुणे में ई-साइकिल का उत्पादन कर रही है. इसे आप स्कूटर या बाइक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका सीधा कारण है कि, साइकिल में 36V, 250 WUB HUB ब्रशलेस DC मोटर दिया गया है. जो कि किसी मोटरसाइकिल के बराबर ऊर्जा देता है. इतना ही नहीं मोटर को पावर देने के लिए 36V, 5.2 MAh की बैटरी दी गई है. ताकि साइकिल लंबी दूरी तय कर सके.

नार्मल सॉकेट से होगी चार्ज

कंपनी की मानें तो यह साइकिल 2.5 वोल्ट से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी. खास बात यह है कि, चार्ज करने के लिए मोबाइल चार्ज करने वाले साॅकेट से भी चार्ज किया जा सकता है. जिसके बाद Rompus 30 किलोमीटर से ज़्यादा दूरी तय कर सकती है, साथ ही Roadlark जो कि 42,317 रुपए की है वह 80 से ज़्यादा किलोमीटर तक जा सकती है. साइकिलों में पैडल मोड भी मिलता है. यदि चाहो तो बैटरी की बजाय पैडल से भी चला सकते हैं. कंपनी नई साइकिल पर 18 महीने की वारंटी देती है. जिसमें बैटरी और मोटर शामिल होते हैं.

चार रंगों के साथ है शानदार डिजाइन

कंपनी ने साइकिल को बनाते हुए ग्राहकों के रंगों के शौक का विशेष तौर पर ध्यान रखा है. इसलिए इस साइकिल को चार रंगों में बाजार में उतारा गया है. इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए स्टील एलॉय फ्रेम के साथ बनाया गया है. चार रंगों में लाल, नीला, सिल्वर और काला शामिल है. साइकिल में आरामदायक फोम के साथ एक सीट दी है. बेहतर स्पीड के लिए 26 इंच के टायर दिए गए है.

nexzu-mobility-e-cycle
फोटो : Nexzu

‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ाएगी आगे

नेक्सजू मोबिलिटी के सीईओ राहुल शौनक कहते हैं कि इस साइकिल में सामान से लेकर इंजीनियर तक भारत के लगे हुए हैं. सिर्फ़ इसकी लिथियम बैटरी को बाहर से मंगाया गया है, जो कि भारत में अभी तक नहीं बनती. ऐसे में यह साइकिल ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के साथ प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ (Aatm Nirbhar Bharat) को भी आगे बढ़ाती है. कंपनी की कोशिश है कि वह भारत के स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दे, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को भी ज़्यादा से ज़्यादा रोजगार मिल सके.

कहाँ से खरीदें

कंपनी का कहना है कि जो भी इस साइकिल को खरीदना चाहता है वह अपने नजदीकी नेक्सजू डीलरशिप के पास से खरीद सकता है. नहीं तो वह कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी स्वयं आर्डर कर सकता है. जल्द ही कंपनी इस साइकिल को अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए भी बेचना शुरू करेगी. ऐसे में यदि आप इस साइकिल को अपना बनाना चाहते हैं तो किसी भी माध्यम को अपना सकते हैं.

इसे भी देखे :

  • व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी क्या हैं vehicle scrappage policy in hindi
  • भारत में पहली बार हो रही हींग की खेती, जानिए
  • जमीन की जगह अब हवा में होगी आलू की खेती 10 गुना तक ज़्यादा पैदावार
  • यहां जमीन की बजाय दीवारों पर होती है खेती
  • ये लिक्विड खत्म कर देगा आपके टायर पंचर होने की टेंशन

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
nexzu mobility e bicycle price nexzu mobility e bicycle price in india nexzu mobility e cycle nexzu mobility e cycle price ई साइकिल किट ई साइकिल की कीमत ई साइकिल दिखाइए ई साइकिल बाइक ई-साइकिल
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous Articleअखिल भारतीय श्री विरक्त संत मंडल के अध्यक्ष बने त्यागी महाराज
Next Article ग्रेसिम उद्योग नागदा के वित्त विभाग के उपाध्यक्ष को धमकाया
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

all sarkari yojana list 2026
सरकारी योजनाएँ 21 Views

All Sarkari Yojana List 2026: पीएम मोदी व सभी सरकारी योजनाएं लिस्ट

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days
News 2 Views

Amazon Great Indian Festival 2026 Flipkart Big Billion Days

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी
News 22 Views

उत्तर रेलवे शुद्ध पानी: यात्रियों को मिलेगा साफ पेयजल, जम्मू मंडल में बड़ा अभियान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
News 13 Views

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2026: ₹25,000 सीमा

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 16 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 10 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

Comments are closed.

dev-uthani-ekadashi-2021-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2021-Dev Uthani Ekadashi 2021 Mein Kab Hai date

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-pooja-vidhi

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि । Dev Uthani Ekadashi Pooja Vidhi

06/10/2026

जितिया व्रत 2022 में कब हैं – Jivitputrika Vrat 2022 Mein Kab Hai Date

06/10/2026

Lala Ramswaroop Calendar 2022 (लाला रामस्वरूप कैलेंडर 2022) Panchang PDF File Free Download

06/10/2026

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन कैसे लें? संपूर्ण जानकारी हिंदी में!

06/10/2026

फादर्स डे 2022 किस दिन आता है | Fathers Day Kitni Tarikh Ko Hai 2022 Date

06/10/2026
shok sandesh in hindi

Shok Sandesh In Hindi | गहरे शोक संदेश और श्रद्धांजलि मैसेज

06/10/2026
retirement-quotes-in-hindi

45+ Retirement Quotes in Hindi | रिटायरमेंट पर अनमोल विचार

06/10/2026
machhar-ke-kitne-dant-hote-hai

मच्छर के कितने दांत होते हैं? | Machhar Ke Kitne Dant Hote Hai

06/10/2026
dev-uthani-ekadashi-2022-mein-kab-hai-date

कब है देवउठनी एकादशी 2022 । Dev Uthani Ekadashi 2022 Mein Kab Hai date

06/10/2026
tilkut-chauth-vrat-kab-hai-2023-date-calendar-india

तिल कूट चौथ व्रत कब है 2023 | Tilkut Chauth Vrat Kab Hai 2023 Date Calendar India

06/10/2026
namak-se-pregnancy-test-in-hindi

नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें – Namak Se Pregnancy Test In Hindi

06/10/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.