NagdaNews

लैंक्सेस उद्योग नागदा में गंभीर दुर्घटना, एक श्रमिक घायल

लैंक्सेस उद्योग नागदा में गंभीर दुर्घटना, एक श्रमिक घायल । Nagda News – Serious accident in LANXESS Udyog Nagda, one worker injured 

LANXESS : औद्योगिक शहर नागदा स्थित जर्मन कंपनी लैंक्सेस उद्योग में शनिवार को एक गंभीर दुर्घटना हो गई। कार्य के दौरान एक ठेका श्रमिक दो मीटर की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। आनन फानन में उद्योग के कर्मचारियों के श्रमिक को उपचार के लिए उज्जैन रैफर किया।

घटना की पुष्टि औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अफसर हिमांशु सालोमन ने हिंदुस्थान समाचार के संवाददाता कैलाश सनोलिया से फोन पर चर्चा कर की है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, श्रमिक के पैर की एडी में फैक्चर हुआ है। श्रमिक का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है।

ग्रेसिम क्रांतिकारी यूनियन के नेता भवानीसिंह शेखावत के अनुसार श्रमिक ईश्वरलाल उद्योग परिसर में फेब्रिकेशन कार्य करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

इसे भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status