Nagda

11.56 लाख के कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेगें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

Nagda News. नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षैत्र के 8 गांवों समस्त सम्पूर्ण प्रदेश के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत किचन शेड एवं किचन गार्डन का वर्चुअल लोकार्पण 8.01.2021 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।

जानकारी देते हुए विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने बताया कि नागदा-खाचरौद क्षैत्र के ग्राम टकरावदा में 1.62 लाख, ग्राम नायन में 1.62 लाख, ग्राम मडावदा में 1.62 लाख, ग्राम राजपुररायती में 0.92 लाख, ग्राम कलसी में 1.62 लाख, ग्राम रूनखेडा में 1.62 लाख, ग्राम नरेडीपाता में 0.92 लाख, ग्राम थडोदा में 1.62 लाख की लागत से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्ण हो चुके किचनशेड का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। क्षैत्र के 8 गांवों में कुल 11.56 लाख की लागत की लागत से निर्माण कार्य किया गया है।

इसे भी पढ़े : तिल और शहद खाने का फायदा और स्वास्थ्य लाभ

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का अपना लोकल एप।

गुर्जर ने बताया कि किचन शेड का निर्माण पूर्ण होने से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में बनने वाले भोजन के लिए काफी सुविधा होगी। पूर्व में वर्षा ऋतु व अन्य मौसम में भोजन बनाने में काफी असुविधा होती थी। कीचन शेड का निर्माण होने से विद्यालय के कक्ष का उपयोग शिक्षा के लिए किया जा सकेगा।

गुर्जर ने बताया कि उक्त 8 पूर्ण हो चुके किचन शेड के अलावा क्षैत्र में वर्तमान में 36 किचन शेड का निर्माण कार्य प्रगतिरत है जिसकी प्रत्येक की प्रशासकीय स्वीकृति 1.84 लाख प्राप्त हुई है। जिसमें ग्राम कडियाली, सेकडी सुल्तानपुर, संदला, सण्डावदा, बडागांव, सुरेल, मोकडी, झिरमिरा, केशरिया, गिंदवनिया, तारोद, सकतखेडी, आक्याजागीर, लेकोडिया टांक, बेडावन्या, फर्नाखेडी, कंचनखेडी, बंजारी, पालना, मडावदी, अर्जला, नंदियासी, बरलई, राजगढ, अटलावदा, निपानिया, भुंवासा, पानवासा, बोरदिया, किलोडिया, खमारिया, उमरनी, परमारखेडी, नावटिया, पचलासी, उमरना शामिल है। जिसमें से अधिकांश किचन शेड का निर्माण कार्य छत स्तर तक पूर्ण हो चुका है।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status