Nagda

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा लोगों को डरा रही – दिग्विजय सिंह

PROMOTED CONTENT

Nagda News. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर देश में भाजपा लोगों को डरा धमका कर चंदा वसूली कर रही है। भाजपा के लोग हथियार लेकर चंदा वसूलने आम लोगों के घरों तक जा रहे हैं। भगवार राम हमारे भी आराध्य देव है। इसलिए हमने चंदा सीधे बैंक खाते में जमा किया। यह बात बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नागदा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए कही।

PROMOTED CONTENT

दिग्विजयिसंह उज्जैन से दोपहर 2 बजे नागदा पहुंचे और विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास पर मीडिया से चर्चा की। इस सिंह ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में विगत दो माह से दिल्ली की सडकों पर सत्याग्रह कर रहे देश के लाखों किसानों की समस्या को सुनना तो दुर उन्हें कभी खालीस्तानी कभी पाकिस्तानी तो कभी आंतकवादी कह कर मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी किसानों का अपमान कर रही है।

सिंह ने कहा कि चंद पुंजीपतियों के इशारे पर काम करने वाली मोदी सरकार आज देश की जनता को मंहगाई की आग में जोख रही है कमर तोड मंहगाई से जनता त्रस्त हो रही है। इसके पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नगर में इंगोरिया रोड बायपास होते हुए शहर पहुंचे। सिंह के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, राजेन्द्र वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े :

Newsmug App: नागदा और देश-दुनिया की खबरें, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप। आपके नागदा का  लोकल न्यूज एप।

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status