NagdaNews

अखिल भारतीय श्री विरक्त संत मंडल के अध्यक्ष बने त्यागी महाराज

PROMOTED CONTENT

अखिल भारतीय श्री विरक्त संत मंडल के अध्यक्ष बने त्यागी महाराज । Nagda News: Tyagi Maharaj becomes President of All India Shri Virkta Sant Mandal

PROMOTED CONTENT

नागदा। अयोध्याधाम आश्रम नायन डेम के महंत दिगंबर अखाड़े के महामंडलेश्वर नारायणदास महाराज को अखिल भारतीय श्री विरक्त संत मंडल के नागदा व रतलाम मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुिक्त 19 मार्च 2021, शुक्रवार दोपहर को आश्रम पर हुई मंडल की बैठक में लिया गया।

बैठक में मौजूद लगभग 50 से अधिक साधु, संत व महंत ने सर्वानुमति से नारायणदास के नाम पर मुहर लगाई। इस मौके पर आश्रम पर भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान के प्रतापगढ़, सवाईमाधवपुर, उज्जैन, रतलाम, आलोट, जावरा आदि शहरों से साधु संत शामिल हुए। नाराणदास की नियुक्ति पर संत मंडल के मंत्री सेवकदास महाराज ने उन को सम्मानित किया। सभा का संचालन सेवकदास महाराज ने किया।

nagda-news-tyagi-maharaj-becomes-president-of-all-india-shri-virkta-sant-mandal
अखिल भारतीय श्री विरक्त संत मंडल के अध्यक्ष बने त्यागी महाराज

क्या है श्री विरक्त संत मंडल

अखिल भारतीय श्री विरक्त संत मंडल साधु, संत व त्यागी महाराजों का एक संगठन है। इस में तीन अखाडे़ दिगंबर, निमोर्ही व निमार्णी शामिल है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। प्रत्येक प्रांत व संभाग में इस का गठन है। नागदा व रतलाम मंडल में उज्जैन शहर को छोड़कर समस्त तहसील व रतलाम जिला शामिल है।

इस मंडल में लगभग 50 से 55 आश्रम शामिल है। इस श्री विरक्त संत मंडल का कार्य यह है कि आश्रम के विवादों का निराकरण करना, आश्रम का विकास करना व सिंहस्थ के कार्य देखना है। गत तीन वर्ष से इस पद पर कोई नियुिक्त नहीं हुई थी। निर्मोही अखाड़े के श्री महंत अयोध्यादास महाराज के निधन के बाद जून 2018 से यह पद खाली था।

PROMOTED CONTENT

यह थे मौजूद

आयोजन में महंत भरतदास, मनोहरदास, मधुसुदन दास, पुरषोत्तम दास, गोपालदास, शितलदास, सत्यनारायणदास, किशोरदास, रामदास, मोहनदास, श्यामसुंदरदास, सीतारामदास के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक हनुमानप्रसाद शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, सुभाष शर्मा, गिरधारीसिंह शेखावत, सत्यनारायण माहेश्वरी, प्रदलाद, महेंद्र, भवानी, मनोहरसिंह, वासुदेव देवल, राजू, आदित्य कुशवाह, इंद्रकुंवर शेखावत आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े :

लेटेस्ट नागदा न्यूज़, के लिए न्यूज मग एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status