Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - हिंदी लोक - 100+ हँसमुख पहेलियों का खजाना | Funny Riddles in Hindi with Answer
हिंदी लोक KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

100+ हँसमुख पहेलियों का खजाना | Funny Riddles in Hindi with Answer

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
funny-riddles-in-hindi-with-answer
Funny Riddles in Hindi

100+ हँसमुख पहेलियों का खजाना | Funny Riddles in Hindi with Answer

नमस्कार दोस्तों! आधुनिक युग में हर इंसान व्यस्त है। पढ़ाई के बाद नौकरी और फिर विवाह गृहस्थ जीवन में किसी के पास भी मनोरजंन का समय नहीं है। भागदौड़ और मानसिक तनाव के कारण कोई भी इंसान अपने दिमाग को तनिक भी समय नहीं दे पाता। ऐसे में हमारा पूरा शरीर थक जाता है। तनाव से भरी इस जिदंगी में दिमाग को आराम देना बहुत ही आवश्यक है। मनोरंजन की पूर्ति के लिए आज हम इस लेख में आपके लिए बहुत ही अच्छी हिंदी मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित (Funny Riddles in Hindi with Answer) का संग्रह लेकर आएं हैं, आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आएगा।

100+ Funny Riddles in Hindi with Answer | हँसमुख पहेलियाँ उत्तर सहित

funny-riddles-in-hindi-with-answer
Funny Riddles in Hindi

ऐसी कौन – सी चीज है, जो पानी पीते हीं मर जाती है?

उत्तर – प्यास / आग


funny-riddles-in-hindi-with-answer
Funny Riddles in Hindi

एक लड़के ने लड़की का नाम पूछा तो लड़की बोली “3-11211” तो बताइए लड़की का असली नाम क्या है?

उत्तर – आशा


ऐसी कौन – सी चीज है, जिसकी आँखों में अंगुली डालो तो वह अपना मुँह खोल देती है?

उत्तर – कैंची


वह क्या है, जो हमेशा बढ़ती रहती है लेकिन कभी कम नहीं होती है?

उत्तर – उम्र


वह क्या है, जिसके पास एक आँख है फिर भी वह देख नहीं सकती है?

उत्तर – सुई


वह क्या है, जिसमें से आप सब ले लेंगे फिर भी कुछ बच जाएगा?

उत्तर – सबकुछ


 ऐसी कौन – सी चीज है, जिसका आकार तो है लेकिन भार कुछ भी नहीं है?

उत्तर – अक्षर


ऐसी कौन – सी चीज है, जो ठंड में भी पिघलती है?

उत्तर – मोमबत्ती


वह क्या है, जिसे हम हमेशा काटते रहते हैं मगर कभी उसके टुकड़े नहीं कर सकते?

उत्तर – समय


ऐसा कौन – सा फल है, जो कच्चा होने पर मीठा लगता है और पकने पर खट्टा लगता है?

उत्तर – अन्नानास


वह कौन है, जो जितना भी बूढ़ा हो जाए मगर फिर भी वह जवान हीं रहता है?

उत्तर – सैनिक


वह क्या है, जो है तो सोने की मगर सोने से बहुत सस्ती है?

उत्तर – चारपाई


वह क्या है, जो आपके पास जितना ज्यादा होगा, आप उतना हीं कम देख सकेंगे?

उत्तर – अँधेरा


वह कौन – सी चीज है, जो बागों में नहीं खेलती मगर घर की दीवारों पर खेलती है?

उत्तर – छिपकली


ऐसी कौन – सी चीज है, जो लड़की का नाम भी है और लड़की का श्रृंगार भी है?

उत्तर – पायल


एक थाल मोती से भरा,
सबके सिर पर औंधा धरा |

चारों ओर वह थाली फिरे,
मोती उससे एक न गिरे |

उत्तर – आकाश


चौकी पर बैठी एक रानी,
सिर पर आग, बदन में पानी |

उत्तर – मोमबत्ती


फूल भी हूँ, फल भी हूँ और हूँ मिठाई,
तो बताओ क्या हूँ मैं भाई |

उत्तर – गुलाब जामुन


जल से भरा एक मटका,
जो है सबसे ऊँचा लटका |

पी लो पानी है मीठा,
जरा नहीं है खट्टा |

उत्तर – नारियल


लाल हूँ मैं,
खाती हूँ सूखी घास |

पानी पीकर मर जाऊँ,
जल जाए जो आए मेरे पास |

उत्तर – आग


सफेद तन, हरी पूँछ,
न बुझे तो नानी से पूछ |

उत्तर – मूली


funny-riddles-in-hindi-with-answer
Funny Riddles in Hindi

चार अक्षर का मेरा नाम,
टिमटिम तारे बनाना काम |

शादी, उत्सव या हो त्यौहार,
सब जलाएँ बार – बार |

उत्तर – फूलझड़ी


लोहा खींच लूँ, ऐसी ताकत है,
पर रबड़ मुझे हराता है |

खोई सूई मैं पा लेता हूँ,
मेरा खेल निराला है |

उत्तर – चुम्बक


तुम न बुलाओ मैं आ जाऊँगी,
न भाड़ा, न किराया दूँगी,
घर के हर कमरे में रहूँगी |

पकड़ न मुझको तुम पाओगे,
मेरे बिन तुम न रह पाओगे |

उत्तर – हवा


कान घुमाओ बंद हो जाऊँ,
कान घुमाओ खुल जाऊँ |

रखता हूँ मैं घर का ख्याल,
आता हूँ मैं सब के काम,
कोई बताए मेरा नाम |

उत्तर – ताला


पत्थर पर पत्थर,
पत्थर पर पैसा |

बिना पानी के घर बनाए,
वह कारीगर कैसा |

उत्तर – मकड़ी


कान हैं पर बहरी हूँ,
मुँह है पर मौन हूँ |

आँखें हैं पर अंधी हूँ,
बताओ मैं कौन हूँ |

उत्तर – गुड़िया


काला रंग मेरी है शान,
सबको मैं देता हूँ ज्ञान |

शिक्षक करते मुझ पर काम,
नाम बताकर बनो महान |

उत्तर – ब्लैकबोर्ड


टोपी है हरी मेरी,
लाल है दुशाला |

पेट में अजीब लगी,
दानों की माला |

उत्तर – मिर्च


सर है, दुम है, मगर पाँव नहीं उसके,
पेट है, आँख है, मगर कान नहीं उसके |

उत्तर – साँप


सींग हैं पर बकरी नहीं,
काठी है पर घोड़ी नहीं |

ब्रेक हैं पर कार नहीं,
घंटी है पर किवाड़ नहीं |

उत्तर – साईकिल


funny-riddles-in-hindi-with-answer
Funny Riddles in Hindi

एक वस्तु को मैंने देखा, जिस पर हैं दाँत,
बिना मुख के बोलकर, करे रसीली बात |

उत्तर – हारमोनियम


नाक को पकड़कर, खींचता है कान,
कोई नहीं इसे कुछ कहता, बताओ उसका नाम |

उत्तर – चश्मा


एक फूल है काले रंग का,
सिर पर सदा सुहाए |

तेज धूप में वो खिल जाता,
छाया में मुरझाए |

उत्तर – छाता


  • 100+Short Stories in Hindi with Moral for Kids 
  • 400+आज का सुविचार हिंदी में | Aaj ka Suvichar in Hindi

जन्म दिया रात ने,
सुबह ने किया जवान |

दिन ढलते हीं,
निकल गई इसकी जान |

उत्तर – अख़बार


तीन अक्षर का मेरा नाम,
खाने के आता हूँ काम |

मध्य कटे हवा हो जाता,
अंत कटे तो हल कहलाता |

उत्तर – हलवा


धूप देख मैं आ जाऊँ,
छाँव देख शर्मा जाऊँ |

जब हवा करे मुझे स्पर्श,
मैं उसमे समा जाऊँ |

उत्तर – पसीना


दुनिया भर की करता सैर,
धरती पे ना रखता पैर |

दिन में सोता, रात में जागता,
रात अँधेरी मेरी बगैर |

उत्तर – चाँद


सबके हीं घर ये जाए,
तीन अक्षर का नाम बताए |

शुरु के दो अति हो जाए,
अंतिम दो से तिथि बन जाए |

उत्तर – अतिथि


मध्य कटे तो बनता कम,
अंत कटे तो कल |

लेखन में आती काम,
सोचो तो क्या मेरा नाम |

उत्तर – कलम


चार टाँग की हूँ एक नारी,
छलनी सम मेरे छेद |

पीड़ित को आराम मैं देती,
बतलाओ भैया यह भेद |

उत्तर – चारपाई


पानी से निकला पेड़ एक,
पात नहीं पर डाल अनेक |

इस पेड़ की ठंडी छाया,
बैठ के नीचे उसको पाया |

उत्तर – फव्वारा


काला मुँह, लाल शरीर,
कागज को वो खा जाता |

रोज शाम को पेट फाड़कर,
कोई उन्हें ले जाता |

उत्तर – लेटर बॉक्स


सुंदर – सुंदर ख़्वाब दिखाती,
पास सभी के रात में आती |

थके हुए को दे आराम,
जल्द बताओ उसका नाम |

उत्तर – नींद


लंबा तन और बदन है गोल,
मीठे रहते मेरे बोल |

तन पे मेरे होते छेद,
भाषा का मैं न करूँ भेद |

उत्तर – बाँसुरी


एक साथ आए दो भाई,
बिन उनके दूर शहनाई |

पीटो तब वह देते संगत,
फिर आए महफ़िल में रंगत |

उत्तर – तबला


हरा आटा, लाल पराठा,
मिल – जुल कर सब सखियों ने बाँटा |

उत्तर – मेंहदी


एक किले के दो हीं द्वार,
उनमें सैनिक लकड़ीदार |

टकराए जब दीवारों से,
ख़त्म हो जाए उनका संसार |

उत्तर – माचिस


उछले दौड़े कूदे दिनभर,
यह दिखने में बड़ा हीं सुंदर |

लेकिन नहीं ये भालू बंदर,
अपनी धुन में मस्त कलंदर |

इसके नाम में जुड़ा है रन,
घर हैं इसके सुंदर वन |

उत्तर – हिरण


रंग बिरंगा बदन है इसका,
कुदरत का वरदान मिला |

इतनी सुंदरता पाकर भी,
दो अक्षर का नाम मिला |

ये वन में करता शोर,
इसके चर्चे हैं हर ओर |

उत्तर – मोर


सुबह आता, शाम को जाता,
दिनभर अपनी चमक बरसाता |

समस्त सृष्टि को देता वैभव,
इसके बिना नहीं जीवन संभव |

उत्तर – सूरज


हमारे प्रिय पाठकों !

दोस्तों आपको हमारा यह हँसमुख पहेलियाँ उत्तर सहित (Funny Riddles in Hindi with Answer) लेख कैसा लगा। आप अपनी राय हमें Comment कर हमें जरुर बताएँ और अपने दोस्तों के साथ जरुर Share करेंं। पोस्ट से संबंधित कोई प्रश्न हैं तो हमसे जरूर पूछे आपके प्रश्नों का उत्तर देने में हमें बेहद ही खुशी होगी।

 45+रिटायरमेंट पर अनमोल विचार70+Best Motivational Quotes
Kiss करने से क्या होता हैहिंदी लोक में खोजें हिंदी की दुनिया
Best 100+ ऐटिटूड शायरी शोक पत्र का नमूना
 LIC FULL FORM IN HINDI  श्री रामचंद्र कृपालु भजनं : श्री राम स्तुति 
गहरे शोक संदेश और मैसेज90+ श्रद्धांजलि संदेश हिंदी में
  CID का फुल फार्म क्या है ?  LLB Full Form in Hindi 
AD Full Form in HindiManforce खाने से क्या होता है

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Funny Riddles Funny Riddles in Hindi with Answer हँसमुख पहेलियों का खजाना
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

ccf full form in hindi meaning 2026 guide
Hindi Updated:19/02/20268 Views

 Counting in Hindi: 1 से 100 तक हिंदी गिनती और शब्दों का १०,०००+ शब्दों का महा-कोश (Edition 2026)

wild-animals-name-in-hindi-and-english
News Updated:19/02/20264 Views

 Wild Animals Name in Hindi and English: १००१+ जंगली जानवरों के नाम, चित्र और अद्भुत तथ्य (Mega Guide 2026)

Top 5 independence day speech in hindi
हिंदी लोक Updated:19/02/20268 Views

Top 5 Independence Day Speech in Hindi: स्कूल और कॉलेज के लिए ५०+ सर्वश्रेष्ठ भाषण (Mega Guide 2026)

amazing-facts-about-owl-in-hindi
Interesting Facts Updated:19/02/20266 Views

Amazing Facts About Owl in Hindi: उल्लू के १०१+ रहस्यमयी और वैज्ञानिक तथ्य (Mega Guide 2026)

Amazing fact about navel in hindi
Interesting Facts Updated:19/02/20267 Views

Amazing Fact About Navel in Hindi: नाभि के १०१+ रहस्यमयी और वैज्ञानिक तथ्य (Mega Guide 2026)

amazing-facts-about-hindi-language
Interesting Facts Updated:19/02/20266 Views

Amazing Facts About Hindi Language: हिन्दी के १००१+ ऐतिहासिक और वैज्ञानिक तथ्य (10,000+ Words Guide)

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

how-spoken-words-turned-into-timeless-poetry-the-magical-journey-of-anand-bakshi

How spoken Words Turned into Timeless Poetry: The Magical Journey of Anand Bakshi

23/07/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

23/07/2026
Saanvie Tallwar Interview

Saanvie Tallwar Interview: From ‘Khamosh Aahatein’ to Karan Kundrra Controversy, Actress Reveals Untold Stories

23/07/2026
दिमाग हिलाने वाले 101 रोचक तथ्य

दिमाग हिलाने वाले 101 रोचक तथ्य (2026): Interesting Facts in Hindi जो आपको हैरान कर देंगे

23/07/2026
PM Awas Yojana 2026 List

PM Awas Yojana 2026 List: खुशखबरी! ग्रामीण और शहरी आवास योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ देखें नाम

23/07/2026
August School Holidays 2026 List India

August School Holidays 2026 List India: (खुशखबरी) अगस्त में छुट्टियों की भरमार! देखें स्कूलों और बैंकों की पूरी सूची

23/07/2026
रक्षा बंधन कब है

 रक्षा बंधन कब है? (2025): जानें राखी बांधने का सटीक शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और संपूर्ण पूजा विधि

23/07/2026
रांधण छठ 2026

रांधण छठ 2026: (सावधान) जानें चूल्हा बुझाने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और बलराम जयंती का महत्व

23/07/2026
गौरी व्रत 2026

 गौरी व्रत 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और माँ पार्वती की अटूट भक्ति का रहस्य

23/07/2026
बच्चों के चुटकुले: 15 मजेदार हंसगुल्ले जो उड़ा देंगे आपकी सुस्ती!

बच्चों के चुटकुले: 15 मजेदार हंसगुल्ले जो उड़ा देंगे आपकी सुस्ती!

23/07/2026
शीतला सातम 2026

शीतला सातम 2026: (सावधान) रंधन छठ और सातम की सही तारीख, मुहूर्त और बासी भोजन का वैज्ञानिक सच

23/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.