Newsसेहत

वेडिंग वियर लहंगा डिज़ाइन: देखिए एक से बढ़कर एक हद से सुंदर लहंगे [2023]

वेडिंग वियर लहंगा डिज़ाइन: देखिए एक से बढ़कर एक हद से सुंदर लहंगे | Wedding Wear Lehenga Designs [2023]

Wedding Wear Lehenga Designs : देव उठनी एकादशी के बाद से भारत में वैवाहिक उत्सव का सीज़न शुरू हो गया है। ऐसे में हर युवती के पास लहंगे पहनने का मौका भी रहता है। आमतौरपर आप दूसरे मौकों पर भी लहंगा चोली पहन सकती हैं, लेकिन किसी खास की शादी के मौकों पर इसे पहनने का एक चलन सा बनता जा रहा है। यदि आप भी इस शादी सीज़न में लहंगा लूक ट्राय करने की सोच रही हैं तो आप बेहद ही सही ब्लॉग पर आई है। इस बेहतरीन पोस्ट के जरिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खास वेडिंग वियर लहंगा डिज़ाइन। आप इसे किसी और के विवाह में या फिर स्वयं की शादी के फंक्शन में भी पहन कर अपने पति को रिझा सकती हैं।

1. Foil Printed Lehenga

सुर्ख लाल कश्मीरी मिर्च रंग के इस लहंगे को फोइल वर्क से सजाया गया है। राउंड नेक ब्लाउज़ में आपकों कोई ऐसी जगह नहीं दिखाई देगी जहां पर खूबसूरत कढ़ाई का टच ना दिया गया हो। नेट के दुपट्टे से इसका लूक और भी अधिक निखर गया है।

2. Yellow Silk Lehenga

इस बसंती पीले रंग के सिल्क लहंगे की असली शान इसका ब्लाउज़ और दुपट्टा है। बहुत अधिक घेरदार लहंगे में गुलाबी रंग की करीगरी बेहद ही मनमोहक दिखाई दे रहा है। हल्दी और अन्य फंक्शन में इस लहंगे काे पहनकर आप सभी की वाह-वाहीं लूट सकती है।

3. Georgette Flared Lehenga

यदि आप न्यू डिज़ाइन पहने की शौकिन हैं तो, प्लीटेड लहंगा जरूर ही ध्यान से देखना चाहिए। कोल्ड शोल्डर ब्लाउज़ के संग इसका लूक और भी अल्टीमेट हो गया है। नेट की कारीगरी वाले दुपट्टे को अलग-अलग तरीके से ड्रेप किया जा सकता है।

4. Sky Blue Lehenga

आसमानी रंग की खूबसूरती को समेटे हुए इस लहंगे को जो भी एक बार देखेगा बस देखता ही रह जाएगा। यदि आपको लहंगे में अपने आप को थोड़ा लंबा दिखाना हो तो आपको इस तरह के एक रंग वाले लहंगों का चुनाव करना चाहिए। इसके ब्लाउज़ की ज्वेल नेकलाइन होने के कारण आपको नेकलेस पहनने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।

5. Colorblock Multicolor Lehenga

यदि आप प्रकृति के रंगों से प्रेम करती है और रंगों के जादू से खेलना पसंद हो तो यह लहंगा केवल आपके लिए ही बनाया गया है। इस लहंगा-चोली में आप चोली के डिज़ाइन को अपने अनुसार बनवा सकती हैं। अगर आपको मॉडर्न और बोल्ड लूक पसंद है तो चोली का यह डिज़ाइन भी बेहतरीन है।

6. Pista Lehenga Choli

पिस्ता रंग के इस लहंगा चोली को नेट फ़ैब्रिक से बनाया गया है। जिससे से खूबसूरत तो है खास बात यह है कि, वजन में भी बिल्कुल हल्का है। यदि आप उनमें से एक हैं जिन्हें बेहद ही भारी वजन के कपड़े संभालना नहीं आता तो आपके लिए यह नेट फ़ैब्रिक लहंगा चोली एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

7. Dark Pink Lehenga Choli

गहरे रंग को पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पेश है यह बेहद ही खूबसूरत और डिज़ाइनर पिंक लहंगा चोली। इसमें लहंगे और दुपट्टे के रंग को एक रखकर चोली को अलग रंग में बनाया गया है। ग्रे रंग की चोली पर गुलाबी धागों से आंखों को सुकून देने वाले फूल बने हुए है। संगीत के फंक्शन के लिए ये एकदम बेस्ट लहंगा डिज़ाइन है।

8. Contrast Dupatta Lehenga Choli

हल्के गुलाबी रंग के इस लहंगे का मुख्य आकर्षण इसके विपरीत रंग का दुपट्टा ही है। लहंगे में और चोली में बेहद ही बारीक ढंग से सुंदर डिज़ाइन बनाया गया है। दुपट्टे के चारों और भी आपको कट वर्क में कारीगरी का एक शानदार नमूना देखने को मिलेगा।

9. Peach Dupatta And Pine Lehenga Choli

सिम्पल और स्टाइलिश लहंगे की बात हो तो यह डिज़ाइन उस श्रेणी में श्रेष्ठ स्थान पर रहेगा। इस लहंगे का डिज़ाइन और कलर कॉम्बिनेशन दोनों ही एकदम पर्फेक्ट है। लॉन्ग ईयररिंग और हाथों में कंगन के पहनकर इस लूक की शोभा को बढ़ाया जा सकता है।

10. Sea Green Lehenga

ग्रीन और पिंक का कॉम्बिनेशन तो वैसे भी जबर्दस्त ही लगता है लेकिन फ्लोरल लहंगे के संग कारीगरी वाला ब्लाउज़ और भी अधिक सुंदर दिखाई देता है। नेट के सिम्पल दुपट्टे ने इस लहंगे-चोली लूक को संतुलित बना कर रखा है।

11. Ruffle Lehenga

इस रफल लहंगे को पहनकर आप किसी सुंदर सी गुड़िया से कम नहीं दिखाई देंगी। इस लहंगे में केवल आपको बॉटम पर रफल डिज़ाइन दिखाई देगी जो इसके घेर को अधिक आकर्षक बनाने का काम कर रही है। इसके ब्लाउज़ पर पारंपरिक कारीगरी की हुई है जो इस लहंगे के लूक को अधिक शानदार बना देती है।

12. Mustard Lehenga

येलो रंग का यह शेड हर किसी पर आकर्षक दिखाई देता है। वहीं जब आपको इस शेड में सिक्वीन वर्क लहंगा मिल रहा हो तो आपको दोबारा सोचने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। यू नेक ब्लाउज़ के संग यह चमचमाता हुआ लहंगा आपको बेस्ट गेटअप ही देगा।

13. Multi color Gaji Silk Lehenga

पारंपरिक और रॉयल लूक के लिए आप कुछ इस तरह के डिज़ाइन का उपयोग कर सकती हैं। इस लहंगे में डिज़ाइन और कलर को बेहद ही सुंदर तरीके से मैच किया गया है। चोली का डिज़ाइन आपके पसंद के ऊपर निर्भर करता है। वहीं शानदार हरे रंग का दुपट्टा इसकी शोभा को दुगना कर रहा है।

14. Dark Green Lehenga Choli

मेहँदी का फंक्शन हो, कॉकटेल पार्टी हो या फिर संगीत ये लहंगा इन तीनों अवसरों के लिए एकदम पर्फेक्ट है। इसकी चोली पर की हुई रंग-बिरंगी कारीगरी किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है।

15. light Purple Lehenga

लाइट शेड में लहंगे का यह बेहद ही सुंदर और अनोखा डिज़ाइन है। इसके लहंगे के फ्रंट पर फूलों की ऐसी आकृति आपने शायद ही किसी और लहंगे में देखि होगी। बेल्ट के संग होने के कारण आपको इसका दुपट्टा ड्रेप करने के ढेरों तरीके मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़े :

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status